अस्पताल में तीमारदार खींच रहे थे स्ट्रेचर, डीएम ने जताई नाराजगी हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शुक्रवार को जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से सीधे बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता, उपचार और स्टाफ के व्यवहार का फीडबैक लिया। मरीजों की शिकायतों पर डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे, सीटी स्कैन, ऑर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, एनआरसी, आयुष्मान केंद्र, टीबी वार्ड, फिजियोथेरेपी और नई डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। किचन में साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन में केवल ब्रांडेड व पैक्ड तेल इस्तेमाल करने को कहा। डीएम ने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराने और अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए। साथ ही केवल गंभीर व क्रिटिकल मरीजों को ही रेफर करने और सामान्य मामलों का उपचार स्थानीय स्तर पर करने को कहा। तीमारदारों से स्ट्रेचर खिंचवाने पर सख्ती मरीजों के तीमारदारों द्वारा स्ट्रेचर खींचे जाने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से मरीजों को ले जाने की जिम्मेदारी वार्ड ब्वाय की होगी। किसी भी दशा में तीमारदारों से यह काम नहीं कराया जाए। सीएमएस डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि 68 बेड स्वीकृत होने के बावजूद मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं और कुल 92 बेड की व्यवस्था संचालित है। वर्तमान में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं। ब्लड बैंक में 26 यूनिट रक्त उपलब्ध मिला। टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत की शिकायत पर जांच निरीक्षण के दौरान एक तीमारदार ने टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत और आपातकालीन सेवा के बजाय पर्चा बनवाने के लिए भेजे जाने की शिकायत की। डीएम ने सीएमओ को मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में डीएम ने कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई, बेडशीट और समग्र प्रबंधन में अभी और सुधार की जरूरत है। सर्जन की कमी के कारण मरीजों के रेफर होने की समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ व सीएमएस को अस्पताल स्टाफ और वार्ड ब्वाय की कार्यप्रणाली को जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए।
अस्पताल में तीमारदार खींच रहे थे स्ट्रेचर, डीएम ने जताई नाराजगी हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शुक्रवार को जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से सीधे बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता, उपचार और स्टाफ के व्यवहार का फीडबैक लिया। मरीजों की शिकायतों पर डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे, सीटी स्कैन, ऑर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, एनआरसी, आयुष्मान केंद्र, टीबी वार्ड, फिजियोथेरेपी और नई डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। किचन में साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन में केवल ब्रांडेड व पैक्ड तेल इस्तेमाल करने को कहा। डीएम ने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराने और अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए। साथ ही केवल गंभीर व क्रिटिकल मरीजों को ही रेफर करने और सामान्य मामलों का उपचार स्थानीय स्तर पर करने को कहा। तीमारदारों से स्ट्रेचर खिंचवाने पर सख्ती मरीजों के तीमारदारों द्वारा स्ट्रेचर खींचे जाने की शिकायत पर डीएम
ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से मरीजों को ले जाने की जिम्मेदारी वार्ड ब्वाय की होगी। किसी भी दशा में तीमारदारों से यह काम नहीं कराया जाए। सीएमएस डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि 68 बेड स्वीकृत होने के बावजूद मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं और कुल 92 बेड की व्यवस्था संचालित है। वर्तमान में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं। ब्लड बैंक में 26 यूनिट रक्त उपलब्ध मिला। टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत की शिकायत पर जांच निरीक्षण के दौरान एक तीमारदार ने टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत और आपातकालीन सेवा के बजाय पर्चा बनवाने के लिए भेजे जाने की शिकायत की। डीएम ने सीएमओ को मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में डीएम ने कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई, बेडशीट और समग्र प्रबंधन में अभी और सुधार की जरूरत है। सर्जन की कमी के कारण मरीजों के रेफर होने की समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ व सीएमएस को अस्पताल स्टाफ और वार्ड ब्वाय की कार्यप्रणाली को जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए।
- हमीरपुर - भाजपा की वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर और सपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि के बीच नाली निर्माण को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा ।। भाजपा की वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर और सपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि के बीच नाली निर्माण को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा , भाजपा चेयरमैन आशारानी कबीर ने लगाए पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि के ऊपर लगाए गंभीर आरोप, कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर मकान बनाने का लगाया आरोप, नाली और सड़क ऊंची कर जल निकासी रोकने का भी लगया आरोप, भूमि को कब्जा मुक्त कराने की करी मांग, आशारानी कबीर ने डीएम को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार, मामला कुरारा कस्बे का।2
- कंस मेले में सुरक्षा का खाका तैयार, एडीएम-एएसपी ने दिए सख्त निर्देश हमीरपुर। मौदहा के ऐतिहासिक कंस मेला 2026 को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ए के वर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने प्रवेश और निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग मार्ग और फायर ब्रिगेड व चिकित्सा टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती तथा मेला क्षेत्र में मदद केंद्र बनाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग, पार्किंग और पैदल श्रद्धालुओं के लिए अलग मार्ग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मेले के दौरान सफाई, पेयजल, शौचालय और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो पूरे मेला अवधि में सक्रिय रहेगा। अधिकारियों ने सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।2
- यूजीसी नियम लागू कराने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन हमीरपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता को बढ़ावा देना) विनियम-2026 को प्रभावी रूप से लागू कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी के संबंधित नियमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की भागीदारी, आरक्षण तथा वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़ी अन्य मांगें भी ज्ञापन में शामिल की गईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं समान भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष रामबाबू आजाद समाज पार्टी काशीराम हमीरपुर प्रदेश संगठन मंत्री माननीय नीरज कश्यप जी मुख्य मंडल प्रभारी चित्रकूट मंडल प्रभारी भाई हसन खान गोलू जी पूर्व मंडल अध्यक्ष भीम आर्मी संदीप वाल्मीकि जी भीम आर्मी जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर जी विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र निषाद विधानसभा अध्यक्ष राठ भाई देवी दयाल लोधी जी जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वाल्मीकि जी संगठन मंत्री अवधेश कुमार जी जिला अध्यक्ष भाई शैलेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष मनीष वर्मा अंकुर सागर मीरा बहन जिला अध्यक्ष महिला सभा काशीराम वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे यूजीसी नियम लागू कराने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन हमीरपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता को बढ़ावा देना) विनियम-2026 को प्रभावी रूप से लागू कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी के संबंधित नियमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की भागीदारी, आरक्षण तथा वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़ी अन्य मांगें भी ज्ञापन में शामिल की गईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं समान भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष रामबाबू आजाद समाज पार्टी काशीराम हमीरपुर प्रदेश संगठन मंत्री माननीय नीरज कश्यप जी मुख्य मंडल प्रभारी चित्रकूट मंडल प्रभारी भाई हसन खान गोलू जी पूर्व मंडल अध्यक्ष भीम आर्मी संदीप वाल्मीकि जी भीम आर्मी जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर जी विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र निषाद विधानसभा अध्यक्ष राठ भाई देवी दयाल लोधी जी जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वाल्मीकि जी संगठन मंत्री अवधेश कुमार जी जिला अध्यक्ष भाई शैलेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष मनीष वर्मा अंकुर सागर मीरा बहन जिला अध्यक्ष महिला सभा काशीराम वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे2
- *रेउना में हाट का जर्जर टीन शेड भरभराकर गिरा मलबे में दबा व्यापारियों का माल घाटमपुर। रेउना के साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को रिमझिम बारिश के दौरान हाट केंद्र का जर्जर सीमेंट टीन शेड अचानक ढह गया। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि अभी कितने लोग घायल हुए हैं, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कई व्यापारियों का माल और शेड के नीचे खड़े वाहन मलबे में दब गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय शेड के नीचे दर्जनो लोग मौजूद होने की बात बताई जा रही हैं, हादसे से कुछ देर पहले शेड का हिस्सा गिरने लगा था जिससे काफी लोग हट गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर शेड की कई बार शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- रेऊना बाजार में सीमेट का टीन सेड गिरने से हुआ बड़ा हादसा कानपुर घाटमपुर रेउना थाना अन्तर्गत बाजार में सीमेंट का बरसते पानी में टीनशेड गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें लोगों को जान-माल का नुकसान हुआ। कयी लोग दब गए उनको निकालने की कोशिश में लोग लगे हैं हादसे की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच कर लोगों को राहत दी।1
- कोर्ट में विचाराधीन मामले के बावजूद पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप पास पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर भी कब्जे के प्रयास का दावा, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार रिपोर्टर शुभम साहू जहानाबाद/बिंदकी, फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। पीड़ित मोहम्मद इसराइल ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं, जमीन के पास पड़ी ग्राम समाज (जीएस) की भूमि पर भी कब्जे की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है और ऐसे में अंतिम निर्णय आने से पहले जमीन की स्थिति में बदलाव करने का प्रयास विवाद को और बढ़ा सकता है। पीड़ित मोहम्मद इसराइल का कहना है कि वह करीब 35 वर्षों से अपनी पुश्तैनी जमीन पर काबिज हैं। उनका आरोप है कि मोहम्मद अली नाम का व्यक्ति उक्त भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसराइल का दावा है कि मोहम्मद अली स्वयं को भाजपा का कार्यकर्ता बताता है और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से संरक्षण होने की बात कहकर लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास करता है। हालांकि ये आरोप पीड़ित के हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मोहम्मद इसराइल ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन के साथ लगी ग्राम समाज की जमीन को भी कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर वह कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें अपेक्षित न्याय नहीं मिल सका है। पीड़ित का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण अदालत के निर्णय का इंतजार किया जाना चाहिए, जिसके बाद भूमि पर अधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति का सत्यापन कराने तथा विवादित भूमि की स्थिति स्पष्ट होने तक किसी भी प्रकार के निर्माण अथवा कब्जे पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, मामले में अब राजस्व प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। पीड़ित का कहना है कि उसे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भरोसा है और उम्मीद है कि जांच के बाद वास्तविक तथ्यों के आधार पर उसे न्याय मिलेगा।1
- घाटमपुर में धूमधाम से हुआ गणपति प्रतिमा विसर्जन: डीजे की धुन और भक्ति गीतों पर जमकर थिरके श्रद्धालु घाटमपुर।नगर में जगह-जगह से गुरुवार को गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। बीते एक सप्ताह से चल रहे गणेश महोत्सव के समापन पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर महिलाएं, बच्चे और युवाओं की टोली जमकर थिरकीं। ऐतिहासिक मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर तथा अन्य जगहों पर स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमा की प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही थी। गुरुवार दोपहर को भव्य विसर्जन यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा कानपुर-सागर हाईवे होते हुए यमुना नदी के किनारे पहुंची। यात्रा के दौरान भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर जमकर अबीर और गुलाल उड़ाया। जैसे ही प्रतिमा यमुना नदी के पास पहुँची, पूरा माहौल गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। पूरे आयोजन के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था को संभालते हुए मुस्तैद नजर आए।1
- अस्पताल में तीमारदार खींच रहे थे स्ट्रेचर, डीएम ने जताई नाराजगी हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शुक्रवार को जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से सीधे बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता, उपचार और स्टाफ के व्यवहार का फीडबैक लिया। मरीजों की शिकायतों पर डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे, सीटी स्कैन, ऑर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, एनआरसी, आयुष्मान केंद्र, टीबी वार्ड, फिजियोथेरेपी और नई डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। किचन में साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन में केवल ब्रांडेड व पैक्ड तेल इस्तेमाल करने को कहा। डीएम ने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराने और अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए। साथ ही केवल गंभीर व क्रिटिकल मरीजों को ही रेफर करने और सामान्य मामलों का उपचार स्थानीय स्तर पर करने को कहा। तीमारदारों से स्ट्रेचर खिंचवाने पर सख्ती मरीजों के तीमारदारों द्वारा स्ट्रेचर खींचे जाने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से मरीजों को ले जाने की जिम्मेदारी वार्ड ब्वाय की होगी। किसी भी दशा में तीमारदारों से यह काम नहीं कराया जाए। सीएमएस डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि 68 बेड स्वीकृत होने के बावजूद मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं और कुल 92 बेड की व्यवस्था संचालित है। वर्तमान में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं। ब्लड बैंक में 26 यूनिट रक्त उपलब्ध मिला। टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत की शिकायत पर जांच निरीक्षण के दौरान एक तीमारदार ने टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत और आपातकालीन सेवा के बजाय पर्चा बनवाने के लिए भेजे जाने की शिकायत की। डीएम ने सीएमओ को मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में डीएम ने कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई, बेडशीट और समग्र प्रबंधन में अभी और सुधार की जरूरत है। सर्जन की कमी के कारण मरीजों के रेफर होने की समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ व सीएमएस को अस्पताल स्टाफ और वार्ड ब्वाय की कार्यप्रणाली को जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए।2