logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर पुलिस ने फर्जी GST अफसरों का खेल किया बेनकाब: ट्रक चालक से मांगे 50 हजार, 4 आरोपी गिरफ्तार नगर पुलिस ने फर्जी GST अफसरों का खेल किया बेनकाब: ट्रक चालक से मांगे 50 हजार, 4 आरोपी गिरफ्तार

2 hrs ago
user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

नगर पुलिस ने फर्जी GST अफसरों का खेल किया बेनकाब: ट्रक चालक से मांगे 50 हजार, 4 आरोपी गिरफ्तार नगर पुलिस ने फर्जी GST अफसरों का खेल किया बेनकाब: ट्रक चालक से मांगे 50 हजार, 4 आरोपी गिरफ्तार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हमीरपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में बारिश के बीच दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान घर के अंदर सो रहे करीब 65 वर्षीय राम प्रकाश मलबे में दब गए। मकान गिरने की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे राम प्रकाश को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें कुरारा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हादसे के समय राम प्रकाश घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में हुई इस घटना ने लगातार बारिश के बीच जर्जर और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    हमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत
हमीरपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में  बारिश के बीच दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान घर के अंदर सो रहे करीब 65 वर्षीय राम प्रकाश मलबे में दब गए।
मकान गिरने की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे राम प्रकाश को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें कुरारा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि हादसे के समय राम प्रकाश घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में हुई इस घटना ने लगातार बारिश के बीच जर्जर और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मझगाय बांध विस्थापितों की समस्याओं पर प्रशासन सख्त 7 दिन में समाधान के निर्देश तहसील में बनेगा विशेष सुनवाई सेल। मझगाय बांध से प्रभावित और विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्रशासन ने अब सख्ती दिखाई है। ग्राम पंचायत बनहरी में कलेक्टर ऊषा परमार की मौजूदगी में जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने मुआवजा, विस्थापन राशि सहित अन्य समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग को विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं का 7 दिवस के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, ग्रामीणों को अपनी समस्याएं एक ही स्थान पर रखने और उनका जल्द निराकरण कराने के लिए तहसील परिसर में विशेष सुनवाई सेल बनाने के निर्देश एसडीएम आलोक मार्को को दिए गए हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और वैध दस्तावेज, शपथ पत्र तथा संयुक्त बैंक खाता खुलवाकर एसडीएम कार्यालय में जमा कराने की अपील की है। कुंवरपुर में भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और पात्र परिवारों को मुआवजा व विस्थापन राशि देने की बात कही गई। यह जानकारी आज शाम 7 बजे मिली।
    1
    मझगाय बांध विस्थापितों की समस्याओं पर प्रशासन सख्त 7 दिन में समाधान के निर्देश तहसील में बनेगा विशेष सुनवाई सेल।
मझगाय बांध से प्रभावित और विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्रशासन ने अब सख्ती दिखाई है। ग्राम पंचायत बनहरी में कलेक्टर ऊषा परमार की मौजूदगी में जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने मुआवजा, विस्थापन राशि सहित अन्य समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग को विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं का 7 दिवस के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, ग्रामीणों को अपनी समस्याएं एक ही स्थान पर रखने और उनका जल्द निराकरण कराने के लिए तहसील परिसर में विशेष सुनवाई सेल बनाने के निर्देश एसडीएम आलोक मार्को को दिए गए हैं।
प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और वैध दस्तावेज, शपथ पत्र तथा संयुक्त बैंक खाता खुलवाकर एसडीएम कार्यालय में जमा कराने की अपील की है। कुंवरपुर में भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और पात्र परिवारों को मुआवजा व विस्थापन राशि देने की बात कही गई। यह जानकारी आज शाम 7 बजे मिली।
    user_Raj singh
    Raj singh
    Local News Reporter अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मौदहा बारिश के बीच डीआईजी डीएम ने कंस मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी 🔴 डीआईजी राजेश कुमार एस, डीएम अशोक कुमार और एसपी मृगांक शेखर ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण 🔴 गुड़ाही बाजार और अलाव मैदान में सुरक्षा व भीड़ व्यवस्था का लिया जायजा 🔴 कंस मेला क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती 🔴 तालाबों में बढ़े पानी को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील
    1
    मौदहा बारिश के बीच डीआईजी डीएम ने कंस मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी 
🔴 डीआईजी राजेश कुमार एस, डीएम अशोक कुमार और एसपी मृगांक शेखर ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण
🔴 गुड़ाही बाजार और अलाव मैदान में सुरक्षा व भीड़ व्यवस्था का लिया जायजा
🔴 कंस मेला क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती
🔴 तालाबों में बढ़े पानी को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बांदा ब्रेकिंग - वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग,, *बांदा / लखनऊ।* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। 25 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, 10 माल एवेन्यू, लखनऊ के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि "मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा देश के करोड़ों वोटरों के नाम काटकर वोट चोरी करना देशद्रोह के साथ संविधान पर सीधा हमला है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।" प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ने यूपी कांग्रेस कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार कर ईको गार्डन, लखनऊ ले गई, जहां से देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया। इस प्रदर्शन कार्यक्रम में बांदा से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिनमें महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला महासचिव शोएब रिजवी, जिला सचिव बाबूराम यादव, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद बांदा संजय गुप्ता, लालबाबू राजपूत सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    बांदा ब्रेकिंग - वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग,,
*बांदा / लखनऊ।* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। 25 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, 10 माल एवेन्यू, लखनऊ के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि "मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा देश के करोड़ों वोटरों के नाम काटकर वोट चोरी करना देशद्रोह के साथ संविधान पर सीधा हमला है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।"
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ने यूपी कांग्रेस कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार कर ईको गार्डन, लखनऊ ले गई, जहां से देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।
इस प्रदर्शन कार्यक्रम में बांदा से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिनमें महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला महासचिव शोएब रिजवी, जिला सचिव बाबूराम यादव, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद बांदा संजय गुप्ता, लालबाबू राजपूत सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • SLUG: सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार SLUG: सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार बांदा में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित से 15 लाख रुपये लिए थे और विश्वास में लेने के लिए उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया था। मामले में मटौंध पुलिस ने आरोपी को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है। कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार ने 5 दिसंबर 2025 को मटौंध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।पीड़ित के मुताबिक, अछरौड़ गांव निवासी विनोद कुमार ने उसे इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसके एवज में 15 लाख रुपये ले लिए।आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया और बांदा स्थित कॉलेज में जाकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा।जब पीड़ित कॉलेज पहुंचा तो उसे पता चला कि बाबू के पद पर ऐसी कोई नियुक्ति हुई ही नहीं थी। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर मटौंध पुलिस ने विनोद कुमार को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाइट-सौरभ सिंह, सीओ नगर
    1
    SLUG: सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार 
SLUG: सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार 
बांदा में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित से 15 लाख रुपये लिए थे और विश्वास में लेने के लिए उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया था। मामले में मटौंध पुलिस ने आरोपी को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।
मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है। कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार ने 5 दिसंबर 2025 को मटौंध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।पीड़ित के मुताबिक, अछरौड़ गांव निवासी विनोद कुमार ने उसे इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसके एवज में 15 लाख रुपये ले लिए।आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया और बांदा स्थित कॉलेज में जाकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा।जब पीड़ित कॉलेज पहुंचा तो उसे पता चला कि बाबू के पद पर ऐसी कोई नियुक्ति हुई ही नहीं थी। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर मटौंध पुलिस ने विनोद कुमार को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बाइट-सौरभ सिंह, सीओ नगर
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बांदा में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, डीएम अमित आसेरी ने जनपद वासियों से की अपील बांदा में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, डीएम अमित आसेरी ने जनपद वासियों से की अपील
    1
    बांदा में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, डीएम अमित आसेरी ने जनपद वासियों से की अपील
बांदा में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, डीएम अमित आसेरी ने जनपद वासियों से की अपील
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • वर्षा एवं खराब मौसम को लेकर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की वर्षा एवं खराब मौसम को लेकर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की
    1
    वर्षा एवं खराब मौसम को लेकर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की
वर्षा एवं खराब मौसम को लेकर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर :कंश मेला की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश मौदहा (हमीरपुर)। कंश मेला 2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस., जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने मेला स्थल का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को देखा। इस दौरान मेला आयोजकों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, पैदल गश्त, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पार्किंग और डायवर्जन की प्रभावी व्यवस्था करने को भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मौदहा, उपजिलाधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर :कंश मेला की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा,
सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मौदहा (हमीरपुर)। कंश मेला 2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस., जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने मेला स्थल का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को देखा। इस दौरान मेला आयोजकों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, पैदल गश्त, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पार्किंग और डायवर्जन की प्रभावी व्यवस्था करने को भी कहा गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मौदहा, उपजिलाधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अजयगढ़ में आसमान से आफत, 24 घंटे में 180.2 मिमी बारिश, नदी-नाले उफान पर। पन्ना जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अजयगढ़ तहसील में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में अजयगढ़ में 180.2 मिमी यानी करीब 7.1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के चलते बृजपुर की बाघिन नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। नदी में पानी का तेज बहाव होने से आसपास के इलाकों में जलभराव और आवागमन को लेकर परेशानी की स्थिति बन गई है। बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की है। अजयगढ़ में हुई 180.2 मिमी बारिश जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक दर्ज की गई है। भारी बारिश का दौर जारी रहने से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। यह जानकारी आज दोपहर 2:00 बजे मिली।
    1
    अजयगढ़ में आसमान से आफत, 24 घंटे में 180.2 मिमी बारिश, नदी-नाले उफान पर।
पन्ना जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अजयगढ़ तहसील में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में अजयगढ़ में 180.2 मिमी यानी करीब 7.1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है।
लगातार बारिश के चलते बृजपुर की बाघिन नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। नदी में पानी का तेज बहाव होने से आसपास के इलाकों में जलभराव और आवागमन को लेकर परेशानी की स्थिति बन गई है।
बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की है।
अजयगढ़ में हुई 180.2 मिमी बारिश जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक दर्ज की गई है। भारी बारिश का दौर जारी रहने से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।  यह जानकारी आज दोपहर 2:00 बजे मिली।
    user_Raj singh
    Raj singh
    Local News Reporter अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.