logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

SLUG: सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार SLUG: सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार बांदा में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित से 15 लाख रुपये लिए थे और विश्वास में लेने के लिए उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया था। मामले में मटौंध पुलिस ने आरोपी को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है। कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार ने 5 दिसंबर 2025 को मटौंध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।पीड़ित के मुताबिक, अछरौड़ गांव निवासी विनोद कुमार ने उसे इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसके एवज में 15 लाख रुपये ले लिए।आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया और बांदा स्थित कॉलेज में जाकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा।जब पीड़ित कॉलेज पहुंचा तो उसे पता चला कि बाबू के पद पर ऐसी कोई नियुक्ति हुई ही नहीं थी। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर मटौंध पुलिस ने विनोद कुमार को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाइट-सौरभ सिंह, सीओ नगर

13 hrs ago
user_कुलदीप कुमार मिश्रा
कुलदीप कुमार मिश्रा
Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

SLUG: सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार SLUG: सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार बांदा में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित से 15 लाख रुपये लिए थे और विश्वास में लेने के लिए उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया था। मामले में मटौंध पुलिस ने आरोपी को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है। कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार ने 5 दिसंबर 2025 को मटौंध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।पीड़ित के मुताबिक, अछरौड़ गांव निवासी विनोद कुमार ने उसे इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसके एवज में 15 लाख रुपये ले लिए।आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया और बांदा स्थित कॉलेज में जाकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा।जब पीड़ित कॉलेज पहुंचा तो उसे पता चला कि बाबू के पद पर ऐसी कोई नियुक्ति हुई ही नहीं थी। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर मटौंध पुलिस ने विनोद कुमार को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाइट-सौरभ सिंह, सीओ नगर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *नियम विरुद्ध तहबाजारी वसूली बंद कराने को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन* *नियम विरुद्ध तहबाजारी वसूली बंद कराने को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन* *बांदा।* उत्तर प्रदेश गिट्टी मोरंग ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के लोगों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत द्वारा खनिज तहबाजारी के नाम पर नियम विरुद्ध वसूली की जा रही है। इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बांदा ने पत्रांक 1344/2026-27 दिनांक 09/09/2026 के माध्यम से आदेश दिया था कि मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों और डम्प में एकत्र खनिज सामग्री से तहबाजारी शुल्क वसूली न की जाए, इसके बावजूद वसूली लगातार जारी है। एसोसिएशन ने मांग की है कि अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष जयसिंह, जिला महामंत्री दिनेश सिंह, प्रमोद, मुकुल सिंह सहित अन्य ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
    1
    *नियम विरुद्ध तहबाजारी वसूली बंद कराने को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*
*नियम विरुद्ध तहबाजारी वसूली बंद कराने को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*
*बांदा।* उत्तर प्रदेश गिट्टी मोरंग ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के लोगों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत द्वारा खनिज तहबाजारी के नाम पर नियम विरुद्ध वसूली की जा रही है। 
इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बांदा ने पत्रांक 1344/2026-27 दिनांक 09/09/2026 के माध्यम से आदेश दिया था कि मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों और डम्प में एकत्र खनिज सामग्री से तहबाजारी शुल्क वसूली न की जाए, इसके बावजूद वसूली लगातार जारी है।
एसोसिएशन ने मांग की है कि अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष जयसिंह, जिला महामंत्री दिनेश सिंह, प्रमोद, मुकुल सिंह सहित अन्य ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हमीरपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में बारिश के बीच दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान घर के अंदर सो रहे करीब 65 वर्षीय राम प्रकाश मलबे में दब गए। मकान गिरने की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे राम प्रकाश को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें कुरारा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हादसे के समय राम प्रकाश घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में हुई इस घटना ने लगातार बारिश के बीच जर्जर और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    हमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत
हमीरपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में  बारिश के बीच दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान घर के अंदर सो रहे करीब 65 वर्षीय राम प्रकाश मलबे में दब गए।
मकान गिरने की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे राम प्रकाश को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें कुरारा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि हादसे के समय राम प्रकाश घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में हुई इस घटना ने लगातार बारिश के बीच जर्जर और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रतिबंधित/नशीली दवाओं की रैपर बदलकर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर कोडीन सिरप की तस्करी करने वाले एक अन्य वांछित अभियुक्त (मुख्य अभियुक्त के जीजा) को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । इस सम्बन्ध में वीडियो बाइट क्षेत्राधिकारी बबेरु कृष्णकांत त्रिपाठी ने दी जानकारी
    1
    प्रतिबंधित/नशीली दवाओं की रैपर बदलकर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर कोडीन सिरप की तस्करी करने वाले एक अन्य वांछित अभियुक्त (मुख्य अभियुक्त के जीजा) को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । इस सम्बन्ध में वीडियो बाइट क्षेत्राधिकारी बबेरु कृष्णकांत त्रिपाठी ने दी जानकारी
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हमीरपुर जिला अस्पताल में DAM अशोक कुमार का औचक निरीक्षण इमरजेंसी, वार्ड, ब्लड बैंक, दवाखाना और डायलिसिस सेंटर का लिया जायजा, सफाई व्यवस्था और वार्ड बॉय की कमी पर जताई नाराजगी, सर्जन डॉक्टरों की कमी को लेकर शासन को पत्र भेजने के निर्देश, मरीजों को बाहर से अनावश्यक दवा न लिखने की डॉक्टरों को दी हिदायत।
    1
    हमीरपुर जिला अस्पताल में DAM अशोक कुमार का औचक निरीक्षण 
इमरजेंसी, वार्ड, ब्लड बैंक, दवाखाना और डायलिसिस सेंटर का लिया जायजा,
सफाई व्यवस्था और वार्ड बॉय की कमी पर जताई नाराजगी,
सर्जन डॉक्टरों की कमी को लेकर शासन को पत्र भेजने के निर्देश,
मरीजों को बाहर से अनावश्यक दवा न लिखने की डॉक्टरों को दी हिदायत।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नगर पुलिस ने फर्जी GST अफसरों का खेल किया बेनकाब: ट्रक चालक से मांगे 50 हजार, 4 आरोपी गिरफ्तार नगर पुलिस ने फर्जी GST अफसरों का खेल किया बेनकाब: ट्रक चालक से मांगे 50 हजार, 4 आरोपी गिरफ्तार
    1
    नगर पुलिस ने फर्जी GST अफसरों का खेल किया बेनकाब: ट्रक चालक से मांगे 50 हजार, 4 आरोपी गिरफ्तार
नगर पुलिस ने फर्जी GST अफसरों का खेल किया बेनकाब: ट्रक चालक से मांगे 50 हजार, 4 आरोपी गिरफ्तार
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • योगी के मिशन रोजगार से महोबा के 263 युवाओं को मिला नौकरी का तोहफा,, योगी सरकार के महत्वाकांक्षी 'मिशन रोजगार' ने बुंदेलखंड में एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। सीएम योगी के प्रयासों से महोबा के बेरोजगार युवाओं के सपनों को पंख लगे हैं। शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को महोबा जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय और मॉडल करियर सेंटर महोबा के संयुक्त तत्वाधान में लगे इस मेले में सुबह 10 बजे से ही युवाओं की भारी भीड़ जुट गई। मेले में देश-प्रदेश की नामचीन कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स, टाटा मोटर्स, आईडीएफसी बैंक और इविटास स्मॉल ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए और युवाओं को नौकरी के अवसर दिए। इस मेले की सबसे खास बात यह रही कि इसमें जूनियर हाईस्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सभी योग्यता वाले युवाओं के लिए मौके थे। हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक पास युवाओं के लिए लाइट ऑपरेटर, ऑफिसर ट्रेनिंग, टेली कॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग केयरटेकर, रिलेशनशिप मैनेजर और क्रेडिट ऑफिसर जैसे पदों पर सीधे इंटरव्यू लिए गए। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में कुल 452 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू और स्किल टेस्ट दिया, जिसमें से 263 योग्य अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा मौके पर ही शॉर्टलिस्ट कर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नौकरी मिलते ही युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखी और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस अभियान की जमकर सराहना की। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद ने चयनित युवाओं को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन जारी रखने की बात कही।
    4
    योगी के मिशन रोजगार से महोबा के 263 युवाओं को मिला नौकरी का तोहफा,,

योगी सरकार के महत्वाकांक्षी 'मिशन रोजगार' ने बुंदेलखंड में एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। सीएम योगी के प्रयासों से महोबा के बेरोजगार युवाओं के सपनों को पंख लगे हैं। शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को महोबा जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय और मॉडल करियर सेंटर महोबा के संयुक्त तत्वाधान में लगे इस मेले में सुबह 10 बजे से ही युवाओं की भारी भीड़ जुट गई।
मेले में देश-प्रदेश की नामचीन कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स, टाटा मोटर्स, आईडीएफसी बैंक और इविटास स्मॉल ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए और युवाओं को नौकरी के अवसर दिए।
इस मेले की सबसे खास बात यह रही कि इसमें जूनियर हाईस्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सभी योग्यता वाले युवाओं के लिए मौके थे। हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक पास युवाओं के लिए लाइट ऑपरेटर, ऑफिसर ट्रेनिंग, टेली कॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग केयरटेकर, रिलेशनशिप मैनेजर और क्रेडिट ऑफिसर जैसे पदों पर सीधे इंटरव्यू लिए गए।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में कुल 452 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू और स्किल टेस्ट दिया, जिसमें से 263 योग्य अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा मौके पर ही शॉर्टलिस्ट कर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नौकरी मिलते ही युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखी और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस अभियान की जमकर सराहना की।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद ने चयनित युवाओं को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन जारी रखने की बात कही।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमीरपुर :कंश मेला की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश मौदहा (हमीरपुर)। कंश मेला 2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस., जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने मेला स्थल का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को देखा। इस दौरान मेला आयोजकों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, पैदल गश्त, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पार्किंग और डायवर्जन की प्रभावी व्यवस्था करने को भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मौदहा, उपजिलाधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर :कंश मेला की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा,
सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मौदहा (हमीरपुर)। कंश मेला 2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस., जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने मेला स्थल का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को देखा। इस दौरान मेला आयोजकों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, पैदल गश्त, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पार्किंग और डायवर्जन की प्रभावी व्यवस्था करने को भी कहा गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मौदहा, उपजिलाधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तांत्रिक गिरफ्तार बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक परशुराम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज किया गया था। थाना बिसंडा पुलिस के द्वारा 25 सितंबर 2026 को आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है
    1
    झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तांत्रिक गिरफ्तार
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक परशुराम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज किया गया था। थाना बिसंडा पुलिस के द्वारा 25 सितंबर 2026 को आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • *थाना बिसंडा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के साथ झाड़-फूक के नाम पर गलत कार्य करने वाले तांत्रिक की गिरफ्तारी व अग्रिम कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बबेरु कृष्णकांत त्रिपाठी ने दी जानकारी
    1
    *थाना बिसंडा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के साथ झाड़-फूक के नाम पर गलत कार्य करने वाले तांत्रिक की गिरफ्तारी व अग्रिम कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बबेरु कृष्णकांत त्रिपाठी ने दी जानकारी
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.