जमीन पर जबरन कब्जे और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणियों का मामला: पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार जमीन पर जबरन कब्जे और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणियों का मामला: पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार उंचाहार (रायबरेली): क्षेत्र में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि न्यायालय के स्पष्ट स्थआदेश (स्टे ऑर्डर) को भी दरकिनार कर जमीनों पर अवैध कब्जा करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल ही में एक ऐसा ही संगीन मामला सामने आया है, जहाँ अदालती आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए विपक्षियों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर पीड़ित पक्ष और पूरे ब्राह्मण समाज को खुलेआम गालियां व अभद्र भाषा देने का आरोप लगाया गया है। इस गंभीर कृत्य से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्टे आर्डर के बावजूद दबंगई प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवादित भूमि पर न्यायालय का 'स्टे आर्डर' (स्थगन आदेश) प्रभावी है, जिसके तहत दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद, विपक्षी नियमों को ताक पर रखकर अपनी दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। जब पीड़ित ने कानून का हवाला देकर इसका विरोध किया, तो दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। समाज विशेष पर अमर्यादित टिप्पणियां पीड़ित का आरोप है कि कब्जा करने पहुंचे दबंगों ने केवल उसे ही नहीं, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज को निशाना बनाते हुए अत्यंत अभद्र और अपमानजनक गालियां दीं। सरेआम जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग घटना से आहत और भयभीत पीड़ित ने स्थानीय थाने में पहुंचकर नामजद विपक्षियों के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया है। पत्र के माध्यम से उसने पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने, अवैध कब्जे को रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
जमीन पर जबरन कब्जे और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणियों का मामला: पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार जमीन पर जबरन कब्जे और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणियों का मामला: पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार उंचाहार (रायबरेली): क्षेत्र में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि न्यायालय के स्पष्ट स्थआदेश (स्टे ऑर्डर) को भी दरकिनार कर जमीनों पर अवैध कब्जा करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल ही में एक ऐसा ही संगीन मामला सामने आया है, जहाँ अदालती आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए विपक्षियों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर पीड़ित पक्ष और पूरे ब्राह्मण समाज को खुलेआम गालियां व अभद्र भाषा देने का आरोप लगाया गया है। इस गंभीर कृत्य से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्टे आर्डर के बावजूद दबंगई प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवादित भूमि पर न्यायालय का 'स्टे आर्डर' (स्थगन आदेश) प्रभावी है, जिसके तहत दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद, विपक्षी नियमों को ताक पर रखकर अपनी दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। जब पीड़ित ने कानून का हवाला देकर इसका विरोध किया, तो दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। समाज विशेष पर अमर्यादित टिप्पणियां पीड़ित का आरोप है कि कब्जा करने पहुंचे दबंगों ने केवल उसे ही नहीं, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज को निशाना बनाते हुए अत्यंत अभद्र और अपमानजनक गालियां दीं। सरेआम जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग घटना से आहत और भयभीत पीड़ित ने स्थानीय थाने में पहुंचकर नामजद विपक्षियों के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया है। पत्र के माध्यम से उसने पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने, अवैध कब्जे को रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
- ऊँचाहार: जर्जर सड़कें और बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीण, कांग्रेस नेता अतुल सिंह के सामने छलका दर्द,, रायबरेली: ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रदेशसचिव एवं कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने गौरा ब्लॉक के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बदहाल व्यवस्थाओं का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए बताया कि गाँवों की जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है। मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर और खस्ताहाल हो चुके हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में बिजली की भारी किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों को बमुश्किल 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और जनता बेहाल है। दौरे के दौरान जनता का दर्द झलका कि क्षेत्रीय विधायक को जनहित की इन गंभीर समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। विकास के दावे कागजों तक सीमित हैं और जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरा रोष देखने को मिला।1
- जर्जर सड़कों और बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों से मिले अतुल सिंह रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने गौरा ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों के मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, जिससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इसके अलावा बिजली आपूर्ति को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में महज 4 से 5 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। उमस और भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी हो रही है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं भी बिजली न आने के कारण पढ़ाई प्रभावित होने की बात कह रहे हैं। अतुल सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक का जनहित की इन समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं है।1
- कौशाम्बी में DFC रेलवे लाइन पर मंडराया खतरा! बारिश के बाद सिराथू इलाके में DFC रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी की कटान से हड़कंप मच गया। कई जगह रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी धंसने की तस्वीरें सामने आई हैं। 📍 कई किलोमीटर तक कटान के निशान दिखाई दे रहे हैं। कटान को रोकने के लिए किनारे बांस-बल्लियों का सहारा लिया गया है, वहीं गिट्टी और बालू से भरी बोरियां भी लगाई गई हैं। ⚠️ लगातार बारिश के बीच रेलवे लाइन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर कटान बढ़ा तो रेलवे ट्रैक की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है। अब देखना होगा कि रेलवे विभाग इस मामले में कब तक ठोस कदम उठाता है।1
- अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा नीली बलेनो कार से 50 कारतूस 315 बोर और 10 कारतूस 12 बोर बरामद पुलिस ने एक अवैध तलवार भी की बरामद ब्रेक इटावा के लवेदी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा नीली बलेनो कार से 50 कारतूस 315 बोर और 10 कारतूस 12 बोर बरामद पुलिस ने एक अवैध तलवार भी की बरामद लवेदी निवासी गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली थी अवैध कारतूस व तलवार की सूचना पुलिस को देख एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, तलाश जारी बरामद बलेनो कार को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत किया गया सीज मामले में लवेदी थाने में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज1
- मंझनपुर कार की डिग्गी में शव मिलने का 24 घंटे में खुलासा। कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान विवाद हुआ।इसके बाद रवि यादव की ईंट से हमला कर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर भागने की कोशिश की गई। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया गया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का मामला।4
- कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट। कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट।1
- कड़ी पत्ता: केवल स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना; 15 दिनों के नियमित सेवन से दिखेंगे ये चमत्कारी बदलाव रायबरेली। रसोई में तड़के के लिए इस्तेमाल होने वाला कड़ी पत्ता सिर्फ व्यंजन का स्वाद और सुगंध ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक औषधि भी है। विटामिन सी, ए, बी, ई, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर कड़ी पत्ता शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर कई गंभीर बीमारियों से बचाव में कारगर सिद्ध होता है। विशेषज्ञों और शोधों के अनुसार, यदि लगातार 15 दिनों तक कड़ी पत्ते का नियमित सेवन किया जाए, तो शरीर में सकारात्मक और स्वास्थ्यवर्धक बदलाव देखने को मिलते हैं। कड़ी पत्ते के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ: लीवर की सुरक्षा: अत्यधिक शराब या खान-पान की गड़बड़ी से लीवर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कम करने में कड़ी पत्ता मददगार है। इसमें मौजूद केम्पफेरॉल (Kaempferol) ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, जबकि विटामिन ए और सी लीवर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं। बालों के लिए रामबाण: कड़ी पत्ता बालों की जड़ों को मजबूत बनाने, असमय सफेदी रोकने, रूसी (डैंड्रफ) खत्म करने और बाल झड़ने की समस्या से राहत दिलाता है। इसे पानी में उबालकर 'हेयर टॉनिक' की तरह या दही के साथ पीसकर हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। वजन नियंत्रण और कोलेस्ट्रॉल: इसमें मौजूद प्रचुर फाइबर शरीर में जमा अतिरिक्त वसा और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। एनीमिया से बचाव: आयरन और फोलिक एसिड का बेहतरीन स्रोत होने के कारण यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। सुबह खाली पेट 3 करी पत्ते और एक खजूर का सेवन करने से शरीर में आयरन का स्तर तेजी से सुधरता है। डायबिटीज पर नियंत्रण: कड़ी पत्ते में मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण और फाइबर इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं। पाचन तंत्र दुरुस्त: यह एसिडिटी, बदहजमी और दस्त जैसी समस्याओं में राहत प्रदान करता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पेट के पित्त दोष को संतुलित रखते हैं। कन्जेशन से राहत: इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण छाती में बलगम जमने नहीं देते, जिससे खांसी, साइनस और नाक के कफ से आराम मिलता है।1
- कौशांबी की दो तस्वीरें… गाड़ी में आखिर क्या है? नियम-कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन हम नहीं सुधरेंगे! तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि सड़क पर किस तरह नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर ऐसे वाहनों पर लगाम क्यों नहीं लग रही? 👉 क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन तस्वीरों पर पड़ेगी? 👉 कब होगी नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई? 👉 आखिर प्रशासन कब जागेगा? अब देखना होगा कि इन तस्वीरों का संज्ञान लेकर प्रशासन क्या एक्शन लेता है। 📍 कौशांबी आप भी बताइए—क्या ऐसे वाहन चालकों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए?1
- 21 वर्षीय युवक का छत पर लटकता मिला शव अपनी मां का इकलौता सहारा था मृतक। कन्नौज ब्रेकिंग - 21 वर्षीय युवक का छत पर लटकता मिला शव। अपनी मां का इकलौता सहारा था मृतक। मृतक की मां ने मौत का सही कारण जानने के लिये पोस्टमार्टम कराने की दी तहरीर। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के असालताबाद गांव का मामला।1