logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

21 वर्षीय युवक का छत पर लटकता मिला शव अपनी मां का इकलौता सहारा था मृतक। कन्नौज ब्रेकिंग - 21 वर्षीय युवक का छत पर लटकता मिला शव। अपनी मां का इकलौता सहारा था मृतक। मृतक की मां ने मौत का सही कारण जानने के लिये पोस्टमार्टम कराने की दी तहरीर। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के असालताबाद गांव का मामला।

1 hr ago
user_पत्रकार आसिफ हुसैन
पत्रकार आसिफ हुसैन
Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

21 वर्षीय युवक का छत पर लटकता मिला शव अपनी मां का इकलौता सहारा था मृतक। कन्नौज ब्रेकिंग - 21 वर्षीय युवक का छत पर लटकता मिला शव। अपनी मां का इकलौता सहारा था मृतक। मृतक की मां ने मौत का सही कारण जानने के लिये पोस्टमार्टम कराने की दी तहरीर। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के असालताबाद गांव का मामला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा बिग ब्रेकिंग किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा के सुललित गार्डन में भाकियू (भानु) की समीक्षा बैठक में आंदोलन का खाका तैयार प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह बोले - 7 प्रमुख मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम देंगे ज्ञापन किसान आयोग का गठन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, महंगाई में राहत के लिए डीजल-पेट्रोल-गैस-बिजली के दाम आधे हों, शिक्षा-चिकित्सा मुफ्त हो, भ्रष्टाचार पर आजीवन कारावास, टोल टैक्स खत्म हो और जवान-किसान के परिवार को अधिक सहायता मिले जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में एटा-कासगंज के पदाधिकारी रहे मौजूद, दिल्ली कूच की तैयारी शुरू
    1
    किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच
एटा बिग ब्रेकिंग 
किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच
एटा के सुललित गार्डन में भाकियू (भानु) की समीक्षा बैठक में आंदोलन का खाका तैयार
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह बोले - 7 प्रमुख मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम देंगे ज्ञापन
किसान आयोग का गठन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, महंगाई में राहत के लिए डीजल-पेट्रोल-गैस-बिजली के दाम आधे हों, शिक्षा-चिकित्सा मुफ्त हो, भ्रष्टाचार पर आजीवन कारावास, टोल टैक्स खत्म हो और जवान-किसान के परिवार को अधिक सहायता मिले
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में एटा-कासगंज के पदाधिकारी रहे मौजूद, दिल्ली कूच की तैयारी शुरू
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रायबरेली मौसम अपडेट: आज होगी गरज के साथ बारिश, जाने आने वाले दिनों का हाल ​रायबरेली, उत्तर प्रदेश: रायबरेली में आज का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है। दिन में गरज के साथ बारिश (50% संभावना) और रात के समय तेज गरज के साथ बारिश (75% संभावना) होने के आसार हैं। ​आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान: ​कल (बुधवार): दिन में गरज के साथ बारिश (55% संभावना) होगी, अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा। ​गुरुवार और शुक्रवार: मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा, अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने की उम्मीद है। ​शनिवार और रविवार: शनिवार को दिन में बारिश की 75% संभावना है, जबकि रविवार को धूप के साथ 45% बारिश के आसार हैं।
    1
    रायबरेली मौसम अपडेट: आज होगी गरज के साथ बारिश, जाने आने वाले दिनों का हाल 
​रायबरेली, उत्तर प्रदेश:
रायबरेली में आज का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है। दिन में गरज के साथ बारिश (50% संभावना) और रात के समय तेज गरज के साथ बारिश (75% संभावना) होने के आसार हैं। 
​आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान: 
​कल (बुधवार): दिन में गरज के साथ बारिश (55% संभावना) होगी, अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा।
​गुरुवार और शुक्रवार: मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा, अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने की उम्मीद है।
​शनिवार और रविवार: शनिवार को दिन में बारिश की 75% संभावना है, जबकि रविवार को धूप के साथ 45% बारिश के आसार हैं।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • कौशाम्बी के जिला अस्पताल मंझनपुर के महिला वार्ड में प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती दो प्रसूताओं के परिजनों ने स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने के भी आरोप लगाए हैं। एक मामले में 1500 रुपये और दूसरे मामले में 2500 रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। दोनों पीड़ित परिजनों ने मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला वार्ड में लॉकेट कैसे गायब हुए और रुपये मांगने के लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
    1
    कौशाम्बी के जिला अस्पताल मंझनपुर के महिला वार्ड में प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती दो प्रसूताओं के परिजनों ने स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने के भी आरोप लगाए हैं।
एक मामले में 1500 रुपये और दूसरे मामले में 2500 रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। दोनों पीड़ित परिजनों ने मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है।
पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला वार्ड में लॉकेट कैसे गायब हुए और रुपये मांगने के लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जमीन पर जबरन कब्जे और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणियों का मामला: पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार जमीन पर जबरन कब्जे और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणियों का मामला: पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार ​उंचाहार (रायबरेली): क्षेत्र में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि न्यायालय के स्पष्ट स्थआदेश (स्टे ऑर्डर) को भी दरकिनार कर जमीनों पर अवैध कब्जा करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल ही में एक ऐसा ही संगीन मामला सामने आया है, जहाँ अदालती आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए विपक्षियों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर पीड़ित पक्ष और पूरे ब्राह्मण समाज को खुलेआम गालियां व अभद्र भाषा देने का आरोप लगाया गया है। इस गंभीर कृत्य से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ​स्टे आर्डर के बावजूद दबंगई ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवादित भूमि पर न्यायालय का 'स्टे आर्डर' (स्थगन आदेश) प्रभावी है, जिसके तहत दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद, विपक्षी नियमों को ताक पर रखकर अपनी दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। जब पीड़ित ने कानून का हवाला देकर इसका विरोध किया, तो दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। ​समाज विशेष पर अमर्यादित टिप्पणियां ​पीड़ित का आरोप है कि कब्जा करने पहुंचे दबंगों ने केवल उसे ही नहीं, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज को निशाना बनाते हुए अत्यंत अभद्र और अपमानजनक गालियां दीं। सरेआम जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। ​थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग ​घटना से आहत और भयभीत पीड़ित ने स्थानीय थाने में पहुंचकर नामजद विपक्षियों के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया है। पत्र के माध्यम से उसने पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने, अवैध कब्जे को रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
    1
    जमीन पर जबरन कब्जे और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणियों का मामला: पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार
जमीन पर जबरन कब्जे और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणियों का मामला: पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार
​उंचाहार (रायबरेली): क्षेत्र में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि न्यायालय के स्पष्ट स्थआदेश (स्टे ऑर्डर) को भी दरकिनार कर जमीनों पर अवैध कब्जा करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल ही में एक ऐसा ही संगीन मामला सामने आया है, जहाँ अदालती आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए विपक्षियों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर पीड़ित पक्ष और पूरे ब्राह्मण समाज को खुलेआम गालियां व अभद्र भाषा देने का आरोप लगाया गया है। इस गंभीर कृत्य से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
​स्टे आर्डर के बावजूद दबंगई
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवादित भूमि पर न्यायालय का 'स्टे आर्डर' (स्थगन आदेश) प्रभावी है, जिसके तहत दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद, विपक्षी नियमों को ताक पर रखकर अपनी दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। जब पीड़ित ने कानून का हवाला देकर इसका विरोध किया, तो दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
​समाज विशेष पर अमर्यादित टिप्पणियां
​पीड़ित का आरोप है कि कब्जा करने पहुंचे दबंगों ने केवल उसे ही नहीं, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज को निशाना बनाते हुए अत्यंत अभद्र और अपमानजनक गालियां दीं। सरेआम जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
​थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग
​घटना से आहत और भयभीत पीड़ित ने स्थानीय थाने में पहुंचकर नामजद विपक्षियों के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया है। पत्र के माध्यम से उसने पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने, अवैध कब्जे को रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🙏आपका अपना - भावी जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता ऊँचाहार तृतीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #reels #trending #instagood #fashionblogger
    1
    🙏आपका अपना - भावी जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता ऊँचाहार तृतीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏

#viral #reels #trending #instagood #fashionblogger
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मंझनपुर कार की डिग्गी में शव मिलने का 24 घंटे में खुलासा। कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान विवाद हुआ।इसके बाद रवि यादव की ईंट से हमला कर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर भागने की कोशिश की गई। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया गया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का मामला।
    4
    मंझनपुर कार की डिग्गी में शव मिलने का 24 घंटे में खुलासा।
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान विवाद हुआ।इसके बाद रवि यादव की ईंट से हमला कर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर भागने की कोशिश की गई। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया गया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का मामला।
    user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा नीली बलेनो कार से 50 कारतूस 315 बोर और 10 कारतूस 12 बोर बरामद पुलिस ने एक अवैध तलवार भी की बरामद ब्रेक इटावा के लवेदी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा नीली बलेनो कार से 50 कारतूस 315 बोर और 10 कारतूस 12 बोर बरामद पुलिस ने एक अवैध तलवार भी की बरामद लवेदी निवासी गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली थी अवैध कारतूस व तलवार की सूचना पुलिस को देख एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, तलाश जारी बरामद बलेनो कार को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत किया गया सीज मामले में लवेदी थाने में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
    1
    अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा
नीली बलेनो कार से 50 कारतूस 315 बोर और 10 कारतूस 12 बोर बरामद
पुलिस ने एक अवैध तलवार भी की बरामद
ब्रेक
इटावा के लवेदी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा
नीली बलेनो कार से 50 कारतूस 315 बोर और 10 कारतूस 12 बोर बरामद
पुलिस ने एक अवैध तलवार भी की बरामद
लवेदी निवासी गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली थी अवैध कारतूस व तलवार की सूचना
पुलिस को देख एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, तलाश जारी
बरामद बलेनो कार को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत किया गया सीज
मामले में लवेदी थाने में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तालाब किनारे मिला तीन माह के भ्रूण का शव, ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी सूचना तालाब किनारे भ्रूण का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप हथगाम, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में सोमवार शाम हड़इया तालाब के पास करीब तीन माह के भ्रूण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी हथगाम पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार मौर्य ने थाना हथगाम में दी गई सूचना में बताया कि सोमवार 14 सितंबर को शाम करीब पांच बजे गांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान हड़इया तालाब, ग्राम कनकपुर मजरे सेमरमाना के पास उन्हें एक भ्रूण का शव पड़ा दिखाई दिया। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मामले की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान ने तत्काल हथगाम पुलिस को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर भ्रूण के शव को कब्जे में लेने तथा मामले की जांच किए जाने की संभावना है। भ्रूण तालाब किनारे कैसे पहुंचा और इसे वहां कौन छोड़कर गया, इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    तालाब किनारे मिला तीन माह के भ्रूण का शव, ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी सूचना
तालाब किनारे भ्रूण का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
हथगाम, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में सोमवार शाम हड़इया तालाब के पास करीब तीन माह के भ्रूण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी हथगाम पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार मौर्य ने थाना हथगाम में दी गई सूचना में बताया कि सोमवार 14 सितंबर को शाम करीब पांच बजे गांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान हड़इया तालाब, ग्राम कनकपुर मजरे सेमरमाना के पास उन्हें एक भ्रूण का शव पड़ा दिखाई दिया। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।
मामले की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान ने तत्काल हथगाम पुलिस को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर भ्रूण के शव को कब्जे में लेने तथा मामले की जांच किए जाने की संभावना है। भ्रूण तालाब किनारे कैसे पहुंचा और इसे वहां कौन छोड़कर गया, इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Devendra Kumar Soni
    Devendra Kumar Soni
    Credit reporting agency खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.