Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा बिग ब्रेकिंग किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा के सुललित गार्डन में भाकियू (भानु) की समीक्षा बैठक में आंदोलन का खाका तैयार प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह बोले - 7 प्रमुख मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम देंगे ज्ञापन किसान आयोग का गठन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, महंगाई में राहत के लिए डीजल-पेट्रोल-गैस-बिजली के दाम आधे हों, शिक्षा-चिकित्सा मुफ्त हो, भ्रष्टाचार पर आजीवन कारावास, टोल टैक्स खत्म हो और जवान-किसान के परिवार को अधिक सहायता मिले जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में एटा-कासगंज के पदाधिकारी रहे मौजूद, दिल्ली कूच की तैयारी शुरू
पत्रकार आसिफ हुसैन
किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा बिग ब्रेकिंग किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा के सुललित गार्डन में भाकियू (भानु) की समीक्षा बैठक में आंदोलन का खाका तैयार प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह बोले - 7 प्रमुख मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम देंगे ज्ञापन किसान आयोग का गठन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, महंगाई में राहत के लिए डीजल-पेट्रोल-गैस-बिजली के दाम आधे हों, शिक्षा-चिकित्सा मुफ्त हो, भ्रष्टाचार पर आजीवन कारावास, टोल टैक्स खत्म हो और जवान-किसान के परिवार को अधिक सहायता मिले जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में एटा-कासगंज के पदाधिकारी रहे मौजूद, दिल्ली कूच की तैयारी शुरू
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारत बनाम अफगानिस्तान: दूसरा टी20 मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, 15 सितंबर 2026 को खेला जा रहा है। पहला मैच 7 विकेट से जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। मैच विवरण तारीख: मंगलवार, 15 सितंबर 2026 समय: शाम 7:30 बजे (टॉस शाम 7:00 बजे) स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली मुकाबले का पूर्वावलोकन भारतीय टीम आज का मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पहले टी20 में अभिषेक शर्मा (82 रन) और अर्शदीप सिंह (3 विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, राशिद खान और इब्राहिम जादरान की कप्तानी वाली अफगान टीम के लिए यह मुकाबला सीरीज में बने रहने का आखिरी मौका है।1
- कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर भारी गड्ढा और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ खास रिपोर्ट।1
- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, अधिकारियों ने किया स्वागत रायबरेली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को रायबरेली पहुंचीं। ऊंचाहार क्षेत्र में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होकर कथा श्रवण करने के बाद दोपहर करीब दो बजे वह सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं। यहां जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। गेस्ट हाउस पहुंचने पर राज्यपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की और जलपान किया। उनके आगमन को लेकर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही। गेस्ट हाउस के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई। इस दौरान सदर एसडीएम गौतम सिंह, सीओ सिटी आशीष निगम समेत प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर पहले से ही आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं। बताया गया कि राज्यपाल ऊंचाहार में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होने पहुंची थीं। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। सोमवार को कथा का चौथा दिन था। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरे समय अलर्ट रहा। गेस्ट हाउस से लेकर आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।1
- कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट। कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट।1
- ऊँचाहार: जर्जर सड़कें और बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीण, कांग्रेस नेता अतुल सिंह के सामने छलका दर्द,, रायबरेली: ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रदेशसचिव एवं कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने गौरा ब्लॉक के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बदहाल व्यवस्थाओं का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए बताया कि गाँवों की जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है। मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर और खस्ताहाल हो चुके हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में बिजली की भारी किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों को बमुश्किल 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और जनता बेहाल है। दौरे के दौरान जनता का दर्द झलका कि क्षेत्रीय विधायक को जनहित की इन गंभीर समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। विकास के दावे कागजों तक सीमित हैं और जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरा रोष देखने को मिला।1
- कड़ी पत्ता: केवल स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना; 15 दिनों के नियमित सेवन से दिखेंगे ये चमत्कारी बदलाव रायबरेली। रसोई में तड़के के लिए इस्तेमाल होने वाला कड़ी पत्ता सिर्फ व्यंजन का स्वाद और सुगंध ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक औषधि भी है। विटामिन सी, ए, बी, ई, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर कड़ी पत्ता शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर कई गंभीर बीमारियों से बचाव में कारगर सिद्ध होता है। विशेषज्ञों और शोधों के अनुसार, यदि लगातार 15 दिनों तक कड़ी पत्ते का नियमित सेवन किया जाए, तो शरीर में सकारात्मक और स्वास्थ्यवर्धक बदलाव देखने को मिलते हैं। कड़ी पत्ते के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ: लीवर की सुरक्षा: अत्यधिक शराब या खान-पान की गड़बड़ी से लीवर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कम करने में कड़ी पत्ता मददगार है। इसमें मौजूद केम्पफेरॉल (Kaempferol) ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, जबकि विटामिन ए और सी लीवर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं। बालों के लिए रामबाण: कड़ी पत्ता बालों की जड़ों को मजबूत बनाने, असमय सफेदी रोकने, रूसी (डैंड्रफ) खत्म करने और बाल झड़ने की समस्या से राहत दिलाता है। इसे पानी में उबालकर 'हेयर टॉनिक' की तरह या दही के साथ पीसकर हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। वजन नियंत्रण और कोलेस्ट्रॉल: इसमें मौजूद प्रचुर फाइबर शरीर में जमा अतिरिक्त वसा और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। एनीमिया से बचाव: आयरन और फोलिक एसिड का बेहतरीन स्रोत होने के कारण यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। सुबह खाली पेट 3 करी पत्ते और एक खजूर का सेवन करने से शरीर में आयरन का स्तर तेजी से सुधरता है। डायबिटीज पर नियंत्रण: कड़ी पत्ते में मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण और फाइबर इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं। पाचन तंत्र दुरुस्त: यह एसिडिटी, बदहजमी और दस्त जैसी समस्याओं में राहत प्रदान करता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पेट के पित्त दोष को संतुलित रखते हैं। कन्जेशन से राहत: इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण छाती में बलगम जमने नहीं देते, जिससे खांसी, साइनस और नाक के कफ से आराम मिलता है।1
- संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव धन्नी से लटका मिला,परिजनों में कोहराम कौशाम्बी👉👉👉 पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई। गांव निवासी रामभवन (पुत्र स्व. रामलौटन) का शव पुराने खपरैल मकान में धन्नी से लटका मिला।बताया गया कि रामभवन रविवार रात बाथरूम जाने की बात कहकर निकले थे। रात में बेटा विनोद भी पुराने मकान में गया था। सुबह बेटी गुड़िया ने पिता का शव लटका देखा तो परिजनों को बताया।परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के 5 बेटियां व 3 बेटे हैं। सूचना पर पिपरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस जांच कर रही है।1
- 21 वर्षीय युवक का छत पर लटकता मिला शव अपनी मां का इकलौता सहारा था मृतक। कन्नौज ब्रेकिंग - 21 वर्षीय युवक का छत पर लटकता मिला शव। अपनी मां का इकलौता सहारा था मृतक। मृतक की मां ने मौत का सही कारण जानने के लिये पोस्टमार्टम कराने की दी तहरीर। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के असालताबाद गांव का मामला।1
- कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1