logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव धन्नी से लटका मिला,परिजनों में कोहराम कौशाम्बी👉👉👉 पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई। गांव निवासी रामभवन (पुत्र स्व. रामलौटन) का शव पुराने खपरैल मकान में धन्नी से लटका मिला।बताया गया कि रामभवन रविवार रात बाथरूम जाने की बात कहकर निकले थे। रात में बेटा विनोद भी पुराने मकान में गया था। सुबह बेटी गुड़िया ने पिता का शव लटका देखा तो परिजनों को बताया।परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के 5 बेटियां व 3 बेटे हैं। सूचना पर पिपरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस जांच कर रही है।

21 hrs ago
user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
सन्त लाल मौर्य पत्रकार
Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव धन्नी से लटका मिला,परिजनों में कोहराम कौशाम्बी👉👉👉 पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई। गांव निवासी रामभवन (पुत्र स्व. रामलौटन) का शव पुराने खपरैल मकान में धन्नी से लटका मिला।बताया गया कि रामभवन रविवार रात बाथरूम जाने की बात कहकर निकले थे। रात में बेटा विनोद भी पुराने मकान में गया था। सुबह बेटी गुड़िया ने पिता का शव लटका देखा तो परिजनों को बताया।परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के 5 बेटियां व 3 बेटे हैं। सूचना पर पिपरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशांबी। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज के तहत जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्री भूतनाथ मौनी स्वामी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लौगावां-कुम्हियावां के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विपुल शुक्ल ने प्रथम, राम जी शुक्ल ने द्वितीय, राधा ने तृतीय तथा राजदीप द्विवेदी और अमित शुक्ल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। एक ही विद्यालय के विद्यार्थियों का शीर्ष स्थानों पर पहुंचना विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धि और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है। विद्यालय के लिए यह लगातार तीसरे वर्ष की बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले भी विद्यालय के विद्यार्थी संस्कृत प्रतिभा खोज की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जनपद एवं मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रतियोगिता की तैयारी कराने वाले डॉ. अनुज शुक्ल (गुरुजी) ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई दिशा दी जा सकती है। छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताते हुए सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कौशांबी। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज के तहत जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्री भूतनाथ मौनी स्वामी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लौगावां-कुम्हियावां के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विपुल शुक्ल ने प्रथम, राम जी शुक्ल ने द्वितीय, राधा ने तृतीय तथा राजदीप द्विवेदी और अमित शुक्ल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। एक ही विद्यालय के विद्यार्थियों का शीर्ष स्थानों पर पहुंचना विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धि और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है। विद्यालय के लिए यह लगातार तीसरे वर्ष की बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले भी विद्यालय के विद्यार्थी संस्कृत प्रतिभा खोज की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जनपद एवं मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रतियोगिता की तैयारी कराने वाले डॉ. अनुज शुक्ल (गुरुजी) ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई दिशा दी जा सकती है। छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताते हुए सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    कौशांबी। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज के तहत जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्री भूतनाथ मौनी स्वामी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लौगावां-कुम्हियावां के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विपुल शुक्ल ने प्रथम, राम जी शुक्ल ने द्वितीय, राधा ने तृतीय तथा राजदीप द्विवेदी और अमित शुक्ल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। एक ही विद्यालय के विद्यार्थियों का शीर्ष स्थानों पर पहुंचना विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धि और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है।
विद्यालय के लिए यह लगातार तीसरे वर्ष की बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले भी विद्यालय के विद्यार्थी संस्कृत प्रतिभा खोज की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जनपद एवं मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।
प्रतियोगिता की तैयारी कराने वाले डॉ. अनुज शुक्ल (गुरुजी) ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई दिशा दी जा सकती है।
छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताते हुए सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कौशांबी। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज के तहत जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्री भूतनाथ मौनी स्वामी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लौगावां-कुम्हियावां के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विपुल शुक्ल ने प्रथम, राम जी शुक्ल ने द्वितीय, राधा ने तृतीय तथा राजदीप द्विवेदी और अमित शुक्ल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। एक ही विद्यालय के विद्यार्थियों का शीर्ष स्थानों पर पहुंचना विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धि और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है।
विद्यालय के लिए यह लगातार तीसरे वर्ष की बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले भी विद्यालय के विद्यार्थी संस्कृत प्रतिभा खोज की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जनपद एवं मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।
प्रतियोगिता की तैयारी कराने वाले डॉ. अनुज शुक्ल (गुरुजी) ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई दिशा दी जा सकती है।
छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताते हुए सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र घोषित होने के बावजूद सुबह बच्चों की सुरक्षा में पुलिस नदारद, ट्रकों के बीच से सड़क पार करने को मजबूर विद्यार्थी अझुवा कौशाम्बी👉👉 प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अझुवा कस्बे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा अझुवा हाईवे को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र घोषित कर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं। कस्बे के पास में धर्मा देवी इंटर कॉलेज, जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज, एसपी त्रिपाठी कान्वेंट, लिटिल ब्लॉसम्स कान्वेंट, हलधर, हनुमान इंटर कॉलेज समेत आधा दर्जन से अधिक विद्यालय संचालित हैं। सुबह सात से आठ बजे के बीच बड़ी संख्या में बच्चे पैदल और साइकिल से हाईवे पार कर स्कूल पहुंचते हैं। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रकों, बसों और डंपरों की आवाजाही के बीच बच्चों की जान पर जोखिम बना रहता है।सरकारी व्यवस्था के मुताबिक बच्चों के स्कूल जाने और लौटने के समय दुर्घटना बाहुल्य अझुवा भोला चौराहे से नवीन मंडी समिति के पास हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है,लेकिन सोमवार सुबह आठ बजे तक मौके पर न ट्रैफिक पुलिस और न ही सिविल पुलिस का कोई जवान नजर आया।इस दौरान बच्चे और अभिभावक भारी वाहनों के बीच से हाईवे पार करते दिखाई दिए स्थानीय निवासी रामकेश केसरवानी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे रोज जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करते हैं। प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय पहले से ठोस सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए,अभिभावकों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से स्कूल खुलने और छुट्टी के समय हाईवे पर नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड की तैनाती तथा तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है।लोगों का कहना है कि महज ‘दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र’ का तमगा देने से हादसे नहीं रुकेंगे, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस की मौजूदगी और प्रभावी यातायात व्यवस्था जरूरी है।समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह लापरवाही किसी दिन किसी मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
    4
    दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र घोषित होने के बावजूद सुबह बच्चों की सुरक्षा में पुलिस नदारद, ट्रकों के बीच से सड़क पार करने को मजबूर विद्यार्थी

अझुवा कौशाम्बी👉👉 प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अझुवा कस्बे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा अझुवा हाईवे को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र घोषित कर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं। कस्बे के पास में धर्मा देवी इंटर कॉलेज, जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज, एसपी त्रिपाठी कान्वेंट, लिटिल ब्लॉसम्स कान्वेंट, हलधर, हनुमान इंटर कॉलेज समेत आधा दर्जन से अधिक विद्यालय संचालित हैं। सुबह सात से आठ बजे के बीच बड़ी संख्या में बच्चे पैदल और साइकिल से हाईवे पार कर स्कूल पहुंचते हैं। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रकों, बसों और डंपरों की आवाजाही के बीच बच्चों की जान पर जोखिम बना रहता है।सरकारी व्यवस्था के मुताबिक बच्चों के स्कूल जाने और लौटने के समय दुर्घटना बाहुल्य अझुवा भोला चौराहे से नवीन मंडी समिति के पास हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है,लेकिन सोमवार सुबह आठ बजे तक मौके पर न ट्रैफिक पुलिस और न ही सिविल पुलिस का कोई जवान नजर आया।इस दौरान बच्चे और अभिभावक भारी वाहनों के बीच से हाईवे पार करते दिखाई दिए स्थानीय निवासी रामकेश केसरवानी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे रोज जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करते हैं। प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय पहले से ठोस सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए,अभिभावकों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से स्कूल खुलने और छुट्टी के समय हाईवे पर नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड की तैनाती तथा तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है।लोगों का कहना है कि महज ‘दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र’ का  तमगा देने से हादसे नहीं रुकेंगे, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस की मौजूदगी और प्रभावी यातायात व्यवस्था जरूरी है।समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह लापरवाही किसी दिन किसी मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कार की डिग्गी में शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है
    1
    कार की डिग्गी में शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है
    user_Updates Kaushambi
    Updates Kaushambi
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी: बच्ची से गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप, बचाने पहुंचे पिता से भी मारपीट! पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के धननी मजरा नरहैया गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची को बचाने पहुंचे पिता के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को अशोक कुमार की करीब सात वर्षीय पुत्री सोलाना बकरियां चराने के लिए खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहां हसीब मियां नामक व्यक्ति बच्ची के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि वहां मौजूद हसीब मियां और लाला ने एकराय होकर अशोक कुमार के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। अशोक कुमार के मुताबिक, मारपीट में उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद उन्होंने संदीपनघाट थाने में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने न तो उनकी शिकायत दर्ज की और न ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
    1
    कौशाम्बी: बच्ची से गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप, बचाने पहुंचे पिता से भी मारपीट! पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के धननी मजरा नरहैया गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची को बचाने पहुंचे पिता के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायत के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को अशोक कुमार की करीब सात वर्षीय पुत्री सोलाना बकरियां चराने के लिए खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहां हसीब मियां नामक व्यक्ति बच्ची के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि वहां मौजूद हसीब मियां और लाला ने एकराय होकर अशोक कुमार के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
अशोक कुमार के मुताबिक, मारपीट में उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद उन्होंने संदीपनघाट थाने में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने न तो उनकी शिकायत दर्ज की और न ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
    user_@Kaushambi News73
    @Kaushambi News73
    Voice of people मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कौशाम्बी में मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट हो रहे है गायब मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट हो रहे है गायब जिला अस्पताल में निशुल्क प्रसव के बाद घूस के बजाय बख्शीश के नाम पर वसूली का कौन सा शासनादेश आ गया है कौशाम्बी। मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल मंझनपुर के महिला वार्ड मे प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का आरोप स्वास्थ्य कर्मियों पर लगने लगा है प्रसव कक्ष में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है प्रसव कक्ष के अंदर कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता है इन स्थितियों में प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं के सोने के लॉकेट चोरी होने के बाद स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों पर बड़े गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं सोने के लॉकेट गायब होने से पीड़ित लोगों ने मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिया है प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों से खुलेआम रुपए की वसूली होती थी इसकी चर्चा तो कई वर्षों से हो रही है चर्चाओं पर जाएं तो प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं से नवजात के जन्म होने के बाद लाखों रुपए सप्ताह की वसूली खुलेआम स्टाफ नर्स द्वारा बख्शीश के नाम पर की जाती है आखिर जिला अस्पताल में निशुल्क प्रसव के बाद घूस के बजाय बख्शीश के नाम पर वसूली का कौन सा शासनादेश आ गया है लेकिन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रसव में वसूली को नहीं रोक सके हैं स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने का भी गंभीर आरोप अस्पताल में भर्ती महिला और उनके परिजनों ने लगाया है मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रसव् पीड़िता महिलाओं के सोने के लॉकेट गायब होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है लेकिन कुछ भी हो जिस तरह से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं दिनों दिन चौपट होती जा रही हैं जिम्मेदार व्यवस्था सुधारने में असफल हो चुके हैं शासन को मामले में गंभीर निर्णय लेना होगा वरना मरीज वा उनके परिवार के लोग इसी तरह मेडिकल कॉलेज की चौपट व्यवस्था से परेशान होते रहेंगे और सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े होते रहेंगे ऊनो गांव निवासी धनेश कुमार मौर्या ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 सितंबर को उन्होंने अपनी पत्नी अंजली देवी को जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया था। करीब 10:56 बजे प्रसव के बाद पुत्र पैदा हुआ। आरोप है कि इसके बाद स्टाफ नर्स ने उनसे 1500 रुपये की मांग की। धनेश के मुताबिक उनकी मां ने नर्स को 500 रुपये दिए।करीब दोपहर 12 बजे अंजली को लेबर रूम से वार्ड में लाया गया। आरोप है कि इसके बाद उसने बताया कि प्रसव के दौरान उसके गले में पहना सोने का लॉकेट नर्स ने उतारकर रख लिया था। लॉकेट मांगने पर नर्स ने उसके बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया।इसी तरह रामपुर बढ़नावां निवासी महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मोनिका यादव को 11 सितंबर की रात करीब आठ बजे प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात करीब 11:10 बजे प्रसव के बाद पुत्र पैदा हुआ। महेंद्र का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने उनसे 2500 रुपये की मांग की। उन्होंने 1500 रुपये दिए,लेकिन आरोप है कि नर्स ने एक हजार रुपये और देने का दबाव बनाया।महेंद्र के मुताबिक प्रसव के बाद उनकी पत्नी ने अपना सोने का लॉकेट नर्स से लाने को कहा,लेकिन नर्स ने लॉकेट के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी है। कुछ भी हो मेडिकल कॉलेज में जिस तरह से मरीज के साथ आतंक मचा हुआ है यह पूरी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है यदि मेडिकल कॉलेज की शिकायत पुलिस थाने तक पहुंच जाए तो प्रधानाचार्य की कमजोर व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE
    1
    कौशाम्बी में मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट हो रहे है गायब
मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट हो रहे है गायब
जिला अस्पताल में निशुल्क प्रसव के बाद घूस के बजाय बख्शीश के नाम पर वसूली का कौन सा शासनादेश आ गया है
कौशाम्बी। मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल मंझनपुर के महिला वार्ड मे प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का आरोप स्वास्थ्य कर्मियों पर लगने लगा है प्रसव कक्ष में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है प्रसव कक्ष के अंदर कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता है इन स्थितियों में प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं के सोने के लॉकेट चोरी होने के बाद स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों पर बड़े गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं सोने के लॉकेट गायब होने से पीड़ित लोगों ने मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिया है प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों से खुलेआम रुपए की वसूली होती थी इसकी चर्चा तो कई वर्षों से हो रही है चर्चाओं पर जाएं तो प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं से नवजात के जन्म होने के बाद लाखों रुपए सप्ताह की वसूली खुलेआम स्टाफ नर्स द्वारा बख्शीश के नाम पर की जाती है आखिर जिला अस्पताल में निशुल्क प्रसव के बाद घूस के बजाय बख्शीश के नाम पर वसूली का कौन सा शासनादेश आ गया है लेकिन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रसव में वसूली को नहीं रोक सके हैं स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने का भी गंभीर आरोप अस्पताल में भर्ती महिला और उनके परिजनों ने लगाया है मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रसव् पीड़िता महिलाओं के सोने के लॉकेट गायब होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है लेकिन कुछ भी हो जिस तरह से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं दिनों दिन चौपट होती जा रही हैं जिम्मेदार व्यवस्था सुधारने में असफल हो चुके हैं शासन को मामले में गंभीर निर्णय लेना होगा वरना मरीज वा उनके परिवार के लोग इसी तरह मेडिकल कॉलेज की चौपट व्यवस्था से परेशान होते रहेंगे और सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े होते रहेंगे
ऊनो गांव निवासी धनेश कुमार मौर्या ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 सितंबर को उन्होंने अपनी पत्नी अंजली देवी को जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया था। करीब 10:56 बजे प्रसव के बाद पुत्र पैदा हुआ। आरोप है कि इसके बाद स्टाफ नर्स ने उनसे 1500 रुपये की मांग की। धनेश के मुताबिक उनकी मां ने नर्स को 500 रुपये दिए।करीब दोपहर 12 बजे अंजली को लेबर रूम से वार्ड में लाया गया। आरोप है कि इसके बाद उसने बताया कि प्रसव के दौरान उसके गले में पहना सोने का लॉकेट नर्स ने उतारकर रख लिया था। लॉकेट मांगने पर नर्स ने उसके बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया।इसी तरह रामपुर बढ़नावां निवासी महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मोनिका यादव को 11 सितंबर की रात करीब आठ बजे प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात करीब 11:10 बजे प्रसव के बाद पुत्र पैदा हुआ। महेंद्र का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने उनसे 2500 रुपये की मांग की। उन्होंने 1500 रुपये दिए,लेकिन आरोप है कि नर्स ने एक हजार रुपये और देने का दबाव बनाया।महेंद्र के मुताबिक प्रसव के बाद उनकी पत्नी ने अपना सोने का लॉकेट नर्स से लाने को कहा,लेकिन नर्स ने लॉकेट के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी है। कुछ भी हो मेडिकल कॉलेज में जिस तरह से मरीज के साथ आतंक मचा हुआ है यह पूरी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है यदि मेडिकल कॉलेज की शिकायत पुलिस थाने तक पहुंच जाए तो प्रधानाचार्य की कमजोर व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अजय कुमार 
KAUSHAMBI VOICE
    user_Ajay kumar
    Ajay kumar
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रवि यादव हत्याकांड का मंझनपुर पुलिस ने किया 24 घंटे में सफल अनावरण,अभियुक्त गिरफ्तार एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया मामले का खुलासा ममेरी बहन से शादी करने को लेकर हुआ विवाद ममेरी बहन से शादी करना चाहता था मृतक रवि यादव ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक मंझनपुर/कौशांबी.... गौरतलब हो कि दिनांक 13.09.2026 को थाना मंझनपुर अंतर्गत ग्राम महमदपुर के एक खेत में खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट की डिग्गी में शव पड़े होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो मृतक की पहचान रवि यादव निवासी बलीपुर जैतवार डीह थाना थरवई जनपद प्रयागराज के रूप में हुयी, जो दिनांक 12.09.2026 की रात्रि में अपने मामा के लड़कों के साथ ग्राम महमदपुर आया था। साक्ष्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट फोरेंसिक टीम एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 394/2026 धारा 103A/238A/61(2)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन तथा आस पास के लोगो से पूछताछ के उपरान्त पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1. संदीप यादव पुत्र रमेश यादव 2. शानू यादव पुत्र जंग बहादुर निवासीगण यादवपुर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज की तलाश की जा रही थी कि दिनांक 14.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर फनगांव वाटर पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर आला कत्ल ईट एवं मृतक का 02 मोबाइल, आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान कार्ड व 02 डेविट कार्ड बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त संदीप द्वारा बताया गया कि हम दोनो मृतक रवि के साथ महमदपुर कौशाम्बी गांव के बाहर अर्ध निर्मित प्लाट पर बैठ कर शराब पीने लगे नशा अधिक होने के कारण रवि यादव मुझसे गाली गलौज करते हुये मेरी बहन से शादी करने की बात करने लगा मैने समझाया कि मैं तेरे मामा का लड़का हूं और वह तेरी बहन लगेगी। इसी बात को लेकर उससे हम लोगों का विवाद हो गया जिससे मैने गुस्से में उसको मारना शुरू किया और वही पड़ी ईट से उनके चेहरे, सीने और सर पर काफी प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गयी। फिर हम दोनों ने उसको उठाकर कार की डिग्गी में रखा और गाडी को चलाकर भागना चाहा तो गाड़ी खेत में उतारकर फस गयी और गाड़ी वहां छोड़कर मौके से हम लोग भाग गये।
    1
    रवि यादव हत्याकांड का मंझनपुर पुलिस ने किया 24 घंटे में सफल अनावरण,अभियुक्त गिरफ्तार
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया मामले का खुलासा 
ममेरी बहन से शादी करने को लेकर हुआ विवाद 
ममेरी बहन से शादी करना चाहता था मृतक रवि यादव 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक 
मंझनपुर/कौशांबी.... गौरतलब हो कि दिनांक 13.09.2026 को थाना मंझनपुर अंतर्गत ग्राम महमदपुर के एक खेत में खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट की डिग्गी में शव पड़े होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो मृतक की पहचान रवि यादव निवासी बलीपुर जैतवार डीह थाना थरवई जनपद प्रयागराज के रूप में हुयी, जो दिनांक 12.09.2026 की रात्रि में अपने मामा के लड़कों के साथ ग्राम महमदपुर आया था। साक्ष्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट फोरेंसिक टीम एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 394/2026 धारा 103A/238A/61(2)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।
इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन तथा आस पास के लोगो से पूछताछ के उपरान्त पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1. संदीप यादव पुत्र रमेश यादव 2. शानू यादव पुत्र जंग बहादुर निवासीगण यादवपुर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज की तलाश की जा रही थी कि  दिनांक 14.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर फनगांव वाटर पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर आला कत्ल ईट एवं मृतक का 02 मोबाइल, आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान कार्ड व 02 डेविट कार्ड बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त संदीप द्वारा बताया गया कि हम दोनो मृतक रवि के साथ महमदपुर कौशाम्बी गांव के बाहर अर्ध निर्मित प्लाट पर बैठ कर शराब पीने लगे नशा अधिक होने के कारण रवि यादव मुझसे गाली गलौज करते हुये मेरी बहन से शादी करने की बात करने लगा मैने समझाया कि मैं तेरे मामा का लड़का हूं और वह तेरी बहन लगेगी। इसी बात को लेकर उससे हम लोगों का विवाद हो गया जिससे मैने गुस्से में उसको मारना शुरू किया और वही पड़ी ईट से उनके चेहरे, सीने और सर पर काफी प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गयी। फिर हम दोनों ने उसको उठाकर कार की डिग्गी में रखा और गाडी को चलाकर भागना चाहा तो गाड़ी खेत में उतारकर फस गयी और गाड़ी वहां छोड़कर मौके से हम लोग भाग गये।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कौशाम्बी में शुरू हुई अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी, छात्र-छात्राओं में खुशीकड़ा विकासखंड के ख्वाजकीमई... कौशाम्बी में शुरू हुई अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी, छात्र-छात्राओं में खुशीकड़ा विकासखंड के ख्वाजकीमई...
    1
    कौशाम्बी में शुरू हुई अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी, छात्र-छात्राओं में खुशीकड़ा विकासखंड के ख्वाजकीमई...
कौशाम्बी में शुरू हुई अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी, छात्र-छात्राओं में खुशीकड़ा विकासखंड के ख्वाजकीमई...
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कौशाम्बी । में कार की डिग्गी में शव मामले का 24 घंटे में खुलासा कार की डिग्गी में शव मामले का 24 घंटे में खुलासा कौशाम्बी: मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास खेत में खड़ी डिजायर कार की डिग्गी से युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। मृतक की पहचान रवि यादव, निवासी बलीपुर चैतवार, प्रयागराज के रूप में हुई। पुलिस ने संदीप यादव और शानू यादव, निवासी यादवपुर, धूमनगंज प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद आरोपियों ने रवि के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। में शव को कार की डिग्गी में रखकर महमदपुर के पास खेत में छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ईंट, दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और दो डेबिट कार्ड बरामद किए। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE
    2
    कौशाम्बी । में कार की डिग्गी में शव मामले का 24 घंटे में खुलासा
कार की डिग्गी में शव मामले का 24 घंटे में खुलासा
कौशाम्बी: मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास खेत में खड़ी डिजायर कार की डिग्गी से युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। मृतक की पहचान रवि यादव, निवासी बलीपुर चैतवार, प्रयागराज के रूप में हुई। पुलिस ने संदीप यादव और शानू यादव, निवासी यादवपुर, धूमनगंज प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद आरोपियों ने रवि के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। में शव को कार की डिग्गी में रखकर महमदपुर के पास खेत में छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ईंट, दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और दो डेबिट कार्ड बरामद किए।
अजय कुमार 
KAUSHAMBI VOICE
    user_Ajay kumar
    Ajay kumar
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.