logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी में शुरू हुई अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी, छात्र-छात्राओं में खुशीकड़ा विकासखंड के ख्वाजकीमई... कौशाम्बी में शुरू हुई अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी, छात्र-छात्राओं में खुशीकड़ा विकासखंड के ख्वाजकीमई...

19 hrs ago
user_HEMRAJ MAURYA
HEMRAJ MAURYA
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

कौशाम्बी में शुरू हुई अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी, छात्र-छात्राओं में खुशीकड़ा विकासखंड के ख्वाजकीमई... कौशाम्बी में शुरू हुई अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी, छात्र-छात्राओं में खुशीकड़ा विकासखंड के ख्वाजकीमई...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंझनपुर कार की डिग्गी में शव मिलने का 24 घंटे में खुलासा। कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान विवाद हुआ।इसके बाद रवि यादव की ईंट से हमला कर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर भागने की कोशिश की गई। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया गया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का मामला।
    4
    मंझनपुर कार की डिग्गी में शव मिलने का 24 घंटे में खुलासा।
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान विवाद हुआ।इसके बाद रवि यादव की ईंट से हमला कर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर भागने की कोशिश की गई। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया गया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का मामला।
    user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट। कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट।
    1
    कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं।
सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट।
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं।
सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल आखिर किसलिए हुई मारपीट
    1
    एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल
आखिर किसलिए हुई मारपीट
    user_Updates Kaushambi
    Updates Kaushambi
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • कौशाम्बी: बहादुरपुर गांव में फिर चोरी, घर से जेवरात, नगदी और कीमती सामान पार दो महीने में पांचवीं चोरी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चोरों ने रानी देवी के घर को निशाना बनाया। पीड़िता के मुताबिक, चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, भारी नगदी, कीमती बर्तन और कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। बिछिया, पायल और नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ पीड़िता रानी देवी का आरोप है कि चोरों ने घर में रखे जेवरात में बिछिया, पायल और अन्य आभूषणों के साथ-साथ कीमती बर्तन, कपड़े तथा भारी नगदी भी पार कर दी। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन पुलिस जांच और पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा। परिवार को आशंका है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। दो महीने में पांचवीं चोरी, ग्रामीणों में बढ़ा खौफ बहादुरपुर गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो महीनों के भीतर चोरी की यह पांचवीं घटना है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक के बाद एक घरों को निशाना बनाए जाने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या गांव में रात के समय पुलिस की नियमित गश्त हो रही है? लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंझनपुर पुलिस की गश्त पर उठे सवाल बहादुरपुर गांव में लगातार चोरी की घटनाओं के बीच मंझनपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ताजा चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी कराने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चोरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर फिलहाल, चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और नुकसान के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति, घटना में शामिल लोगों और नुकसान का वास्तविक आकलन स्पष्ट हो सकेगा। अब देखना यह होगा कि मंझनपुर पुलिस इस ताजा चोरी की वारदात का खुलासा कब तक करती है और बहादुरपुर गांव में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाती है। विश्व वार्ता न्यूज़ | कौशाम्बी
    1
    कौशाम्बी: बहादुरपुर गांव में फिर चोरी, घर से जेवरात, नगदी और कीमती सामान पार
दो महीने में पांचवीं चोरी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चोरों ने रानी देवी के घर को निशाना बनाया। पीड़िता के मुताबिक, चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, भारी नगदी, कीमती बर्तन और कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
बिछिया, पायल और नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ
पीड़िता रानी देवी का आरोप है कि चोरों ने घर में रखे जेवरात में बिछिया, पायल और अन्य आभूषणों के साथ-साथ कीमती बर्तन, कपड़े तथा भारी नगदी भी पार कर दी। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन पुलिस जांच और पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
परिवार को आशंका है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।
दो महीने में पांचवीं चोरी, ग्रामीणों में बढ़ा खौफ
बहादुरपुर गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो महीनों के भीतर चोरी की यह पांचवीं घटना है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक के बाद एक घरों को निशाना बनाए जाने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या गांव में रात के समय पुलिस की नियमित गश्त हो रही है? लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
मंझनपुर पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
बहादुरपुर गांव में लगातार चोरी की घटनाओं के बीच मंझनपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
लोगों ने पुलिस प्रशासन से ताजा चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी कराने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चोरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे।
पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर
फिलहाल, चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और नुकसान के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति, घटना में शामिल लोगों और नुकसान का वास्तविक आकलन स्पष्ट हो सकेगा।
अब देखना यह होगा कि मंझनपुर पुलिस इस ताजा चोरी की वारदात का खुलासा कब तक करती है और बहादुरपुर गांव में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाती है।
विश्व वार्ता न्यूज़ | कौशाम्बी
    user_@Kaushambi News73
    @Kaushambi News73
    Voice of people मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी में DFC रेलवे लाइन पर मंडराया खतरा! बारिश के बाद सिराथू इलाके में DFC रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी की कटान से हड़कंप मच गया। कई जगह रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी धंसने की तस्वीरें सामने आई हैं। 📍 कई किलोमीटर तक कटान के निशान दिखाई दे रहे हैं। कटान को रोकने के लिए किनारे बांस-बल्लियों का सहारा लिया गया है, वहीं गिट्टी और बालू से भरी बोरियां भी लगाई गई हैं। ⚠️ लगातार बारिश के बीच रेलवे लाइन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर कटान बढ़ा तो रेलवे ट्रैक की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है। अब देखना होगा कि रेलवे विभाग इस मामले में कब तक ठोस कदम उठाता है।
    1
    कौशाम्बी में DFC रेलवे लाइन पर मंडराया खतरा!

बारिश के बाद सिराथू इलाके में DFC रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी की कटान से हड़कंप मच गया। कई जगह रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी धंसने की तस्वीरें सामने आई हैं।

📍 कई किलोमीटर तक कटान के निशान दिखाई दे रहे हैं। कटान को रोकने के लिए किनारे बांस-बल्लियों का सहारा लिया गया है, वहीं गिट्टी और बालू से भरी बोरियां भी लगाई गई हैं।

⚠️ लगातार बारिश के बीच रेलवे लाइन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर कटान बढ़ा तो रेलवे ट्रैक की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है।

अब देखना होगा कि रेलवे विभाग इस मामले में कब तक ठोस कदम उठाता है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल रुपये और शराब नहीं पिलाने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने रुपये छीनने का भी लगाया आरोप कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने युवक को रोककर उसके साथ जमकर मारपीट की और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित अफसर अली के मुताबिक, वह अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि रुपये और शराब पिलाने को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने मारपीट के साथ ही रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। #Kaushambi #Karari #BreakingNews #KaushambiNews #ViralVideo मारपीट उत्तरप्रदेश Police ViralNews
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी

बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

रुपये और शराब नहीं पिलाने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने रुपये छीनने का भी लगाया आरोप

कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने युवक को रोककर उसके साथ जमकर मारपीट की और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया।

पीड़ित अफसर अली के मुताबिक, वह अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि रुपये और शराब पिलाने को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने मारपीट के साथ ही रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।


#Kaushambi #Karari #BreakingNews #KaushambiNews #ViralVideo मारपीट उत्तरप्रदेश Police ViralNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव धन्नी से लटका मिला,परिजनों में कोहराम कौशाम्बी👉👉👉 पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई। गांव निवासी रामभवन (पुत्र स्व. रामलौटन) का शव पुराने खपरैल मकान में धन्नी से लटका मिला।बताया गया कि रामभवन रविवार रात बाथरूम जाने की बात कहकर निकले थे। रात में बेटा विनोद भी पुराने मकान में गया था। सुबह बेटी गुड़िया ने पिता का शव लटका देखा तो परिजनों को बताया।परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के 5 बेटियां व 3 बेटे हैं। सूचना पर पिपरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस जांच कर रही है।
    1
    संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव धन्नी से लटका मिला,परिजनों में कोहराम

कौशाम्बी👉👉👉 पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई। गांव निवासी रामभवन (पुत्र स्व. रामलौटन) का शव पुराने खपरैल मकान में धन्नी से लटका मिला।बताया गया कि रामभवन रविवार रात बाथरूम जाने की बात कहकर निकले थे। रात में बेटा विनोद भी पुराने मकान में गया था। सुबह बेटी गुड़िया ने पिता का शव लटका देखा तो परिजनों को बताया।परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के 5 बेटियां व 3 बेटे हैं। सूचना पर पिपरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस जांच कर रही है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मामा के बेटे ने अपने साथी से साथ मिलकर फुफेरे भाई को उतारा था मौत के घाट कौशाम्बी । प्रयागराज जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के रवि यादव का ननिहाल जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास है रवि यादव पर आरोप था कि वह अपनी ममेरी बहन के संबंध मे है और उससे शादी का दबाव बना रहा है इसी बात से नाराज संदीप यादव और उसके साथी सानू यादव ने योजना बद्ध तरीके से रवि यादव को 12 सितंबर को उसके घर थरवई से कौशांबी बुला कर ले आए और जब रवि यादव कौशांबी पहुंचा तो पहले से बनाई गई योजना के तहत हत्या करने के उद्देश्य से संदीप यादव और सानू यादव ने रवि यादव को गांव के बाहर खेत के पास ले जाकर दारू पार्टी का आयोजन किया दारू पार्टी के दौरान रवि यादव ने फिर संदीप की बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिससे संदीप और सानू नाराज हो गए और रवि यादव के सिर चेहरे सीने पर ईट से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को कार की डिग्गी में छोड़कर फरार हो गए रवि यादव की रक्त रंजित लाश रविवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया था पुलिस ने इस हत्याकांड में दोनों आरोपी संदीप और सनी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने रवि यादव की हत्याकांड का खुलासा कर मामले की जानकारी दी है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    1
    मामा के बेटे ने अपने साथी से साथ मिलकर फुफेरे भाई को उतारा था मौत के घाट
कौशाम्बी ।  प्रयागराज जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के रवि यादव का ननिहाल जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास है रवि यादव पर आरोप था कि वह अपनी ममेरी बहन के संबंध मे है और उससे शादी का दबाव बना रहा है इसी बात से नाराज संदीप यादव और उसके साथी सानू यादव ने योजना बद्ध तरीके से रवि यादव को 12 सितंबर को उसके घर थरवई से कौशांबी बुला कर ले आए और जब रवि यादव कौशांबी पहुंचा तो पहले से बनाई गई योजना के तहत हत्या करने के उद्देश्य से  संदीप यादव और सानू यादव ने रवि यादव को गांव के बाहर खेत के पास ले जाकर दारू पार्टी का आयोजन किया दारू पार्टी के दौरान रवि यादव ने फिर संदीप की बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिससे संदीप और सानू नाराज हो गए और रवि यादव के सिर चेहरे सीने पर ईट से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को कार की डिग्गी में छोड़कर फरार हो गए रवि यादव की रक्त रंजित लाश रविवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया था पुलिस ने इस हत्याकांड में दोनों आरोपी संदीप और सनी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं  पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने रवि यादव की हत्याकांड का खुलासा कर मामले की जानकारी दी है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    user_Journalist daya Sharma
    Journalist daya Sharma
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.