Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल आखिर किसलिए हुई मारपीट
Updates Kaushambi
एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल आखिर किसलिए हुई मारपीट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी में बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने पीटा, एसपी से शिकायत। बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने पीटा, एसपी से शिकायत कौशाम्बी में बाइक से ससुराल से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने युवक को रोककर थप्पड़ बरसाए और शराब नहीं पिलाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित युवक अफसर अली का आरोप है कि वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और शराब नहीं पिलाने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE1
- एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल आखिर किसलिए हुई मारपीट1
- कौशाम्बी: बहादुरपुर गांव में फिर चोरी, घर से जेवरात, नगदी और कीमती सामान पार दो महीने में पांचवीं चोरी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चोरों ने रानी देवी के घर को निशाना बनाया। पीड़िता के मुताबिक, चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, भारी नगदी, कीमती बर्तन और कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। बिछिया, पायल और नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ पीड़िता रानी देवी का आरोप है कि चोरों ने घर में रखे जेवरात में बिछिया, पायल और अन्य आभूषणों के साथ-साथ कीमती बर्तन, कपड़े तथा भारी नगदी भी पार कर दी। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन पुलिस जांच और पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा। परिवार को आशंका है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। दो महीने में पांचवीं चोरी, ग्रामीणों में बढ़ा खौफ बहादुरपुर गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो महीनों के भीतर चोरी की यह पांचवीं घटना है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक के बाद एक घरों को निशाना बनाए जाने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या गांव में रात के समय पुलिस की नियमित गश्त हो रही है? लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंझनपुर पुलिस की गश्त पर उठे सवाल बहादुरपुर गांव में लगातार चोरी की घटनाओं के बीच मंझनपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ताजा चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी कराने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चोरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर फिलहाल, चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और नुकसान के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति, घटना में शामिल लोगों और नुकसान का वास्तविक आकलन स्पष्ट हो सकेगा। अब देखना यह होगा कि मंझनपुर पुलिस इस ताजा चोरी की वारदात का खुलासा कब तक करती है और बहादुरपुर गांव में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाती है। विश्व वार्ता न्यूज़ | कौशाम्बी1
- रवि यादव हत्याकांड का मंझनपुर पुलिस ने किया 24 घंटे में सफल अनावरण,अभियुक्त गिरफ्तार एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया मामले का खुलासा ममेरी बहन से शादी करने को लेकर हुआ विवाद ममेरी बहन से शादी करना चाहता था मृतक रवि यादव ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक मंझनपुर/कौशांबी.... गौरतलब हो कि दिनांक 13.09.2026 को थाना मंझनपुर अंतर्गत ग्राम महमदपुर के एक खेत में खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट की डिग्गी में शव पड़े होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो मृतक की पहचान रवि यादव निवासी बलीपुर जैतवार डीह थाना थरवई जनपद प्रयागराज के रूप में हुयी, जो दिनांक 12.09.2026 की रात्रि में अपने मामा के लड़कों के साथ ग्राम महमदपुर आया था। साक्ष्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट फोरेंसिक टीम एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 394/2026 धारा 103A/238A/61(2)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन तथा आस पास के लोगो से पूछताछ के उपरान्त पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1. संदीप यादव पुत्र रमेश यादव 2. शानू यादव पुत्र जंग बहादुर निवासीगण यादवपुर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज की तलाश की जा रही थी कि दिनांक 14.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर फनगांव वाटर पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर आला कत्ल ईट एवं मृतक का 02 मोबाइल, आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान कार्ड व 02 डेविट कार्ड बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त संदीप द्वारा बताया गया कि हम दोनो मृतक रवि के साथ महमदपुर कौशाम्बी गांव के बाहर अर्ध निर्मित प्लाट पर बैठ कर शराब पीने लगे नशा अधिक होने के कारण रवि यादव मुझसे गाली गलौज करते हुये मेरी बहन से शादी करने की बात करने लगा मैने समझाया कि मैं तेरे मामा का लड़का हूं और वह तेरी बहन लगेगी। इसी बात को लेकर उससे हम लोगों का विवाद हो गया जिससे मैने गुस्से में उसको मारना शुरू किया और वही पड़ी ईट से उनके चेहरे, सीने और सर पर काफी प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गयी। फिर हम दोनों ने उसको उठाकर कार की डिग्गी में रखा और गाडी को चलाकर भागना चाहा तो गाड़ी खेत में उतारकर फस गयी और गाड़ी वहां छोड़कर मौके से हम लोग भाग गये।1
- कौशाम्बी मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया चोरों ने घर में घुसकर जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया Sp Kaushambi1
- कौशाम्बी: करारी में शराब के पैसे न देने पर युवक से मारपीट, एसपी से न्याय की गुहार कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र में दबंगों का कहर।शराब और पैसे न देने पर बाइक सवार युवक अफ़सर अली को सड़क पर बेरहमी से पीटा, रुपये भी छीने। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार..!!1
- व्यापारी को घेरकर मारपीट और 45 हजार रुपये लूटने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार कौशाम्बी👉👉👉 करारी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अफसर अली पुत्र एहसान अली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भैंस आदि का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने ससुराल हिसामपुर से बहादुरपुर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह डीआईओएस विद्यालय के पहले जुमदुआ चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से घसीटकर पटक दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने पास मौजूद होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित तहरीर करारी थाने में देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल रुपये और शराब नहीं पिलाने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने रुपये छीनने का भी लगाया आरोप कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने युवक को रोककर उसके साथ जमकर मारपीट की और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित अफसर अली के मुताबिक, वह अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि रुपये और शराब पिलाने को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने मारपीट के साथ ही रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। #Kaushambi #Karari #BreakingNews #KaushambiNews #ViralVideo मारपीट उत्तरप्रदेश Police ViralNews1