मामा के बेटे ने अपने साथी से साथ मिलकर फुफेरे भाई को उतारा था मौत के घाट कौशाम्बी । प्रयागराज जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के रवि यादव का ननिहाल जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास है रवि यादव पर आरोप था कि वह अपनी ममेरी बहन के संबंध मे है और उससे शादी का दबाव बना रहा है इसी बात से नाराज संदीप यादव और उसके साथी सानू यादव ने योजना बद्ध तरीके से रवि यादव को 12 सितंबर को उसके घर थरवई से कौशांबी बुला कर ले आए और जब रवि यादव कौशांबी पहुंचा तो पहले से बनाई गई योजना के तहत हत्या करने के उद्देश्य से संदीप यादव और सानू यादव ने रवि यादव को गांव के बाहर खेत के पास ले जाकर दारू पार्टी का आयोजन किया दारू पार्टी के दौरान रवि यादव ने फिर संदीप की बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिससे संदीप और सानू नाराज हो गए और रवि यादव के सिर चेहरे सीने पर ईट से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को कार की डिग्गी में छोड़कर फरार हो गए रवि यादव की रक्त रंजित लाश रविवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया था पुलिस ने इस हत्याकांड में दोनों आरोपी संदीप और सनी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने रवि यादव की हत्याकांड का खुलासा कर मामले की जानकारी दी है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मामा के बेटे ने अपने साथी से साथ मिलकर फुफेरे भाई को उतारा था मौत के घाट कौशाम्बी । प्रयागराज जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के रवि यादव का ननिहाल जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास है रवि यादव पर आरोप था कि वह अपनी ममेरी बहन के संबंध मे है और उससे शादी का दबाव बना रहा है इसी बात से नाराज संदीप यादव और उसके साथी सानू यादव ने योजना बद्ध तरीके से रवि यादव को 12 सितंबर को उसके घर थरवई से कौशांबी बुला कर ले आए और जब रवि यादव कौशांबी पहुंचा तो पहले से बनाई गई योजना के तहत हत्या करने के उद्देश्य से संदीप यादव और सानू यादव ने रवि यादव को गांव के बाहर खेत के पास ले जाकर दारू पार्टी का आयोजन किया दारू पार्टी के दौरान रवि यादव ने फिर संदीप की बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिससे संदीप और सानू नाराज हो गए और रवि यादव के सिर चेहरे सीने पर ईट से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को कार की डिग्गी में छोड़कर फरार हो गए रवि यादव की रक्त रंजित लाश रविवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया था पुलिस ने इस हत्याकांड में दोनों आरोपी संदीप और सनी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने रवि यादव की हत्याकांड का खुलासा कर मामले की जानकारी दी है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
- कार की डिग्गी में शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है1
- कौशाम्बी: बच्ची से गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप, बचाने पहुंचे पिता से भी मारपीट! पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के धननी मजरा नरहैया गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची को बचाने पहुंचे पिता के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को अशोक कुमार की करीब सात वर्षीय पुत्री सोलाना बकरियां चराने के लिए खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहां हसीब मियां नामक व्यक्ति बच्ची के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि वहां मौजूद हसीब मियां और लाला ने एकराय होकर अशोक कुमार के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। अशोक कुमार के मुताबिक, मारपीट में उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद उन्होंने संदीपनघाट थाने में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने न तो उनकी शिकायत दर्ज की और न ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।1
- कौशाम्बी में मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट हो रहे है गायब मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट हो रहे है गायब जिला अस्पताल में निशुल्क प्रसव के बाद घूस के बजाय बख्शीश के नाम पर वसूली का कौन सा शासनादेश आ गया है कौशाम्बी। मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल मंझनपुर के महिला वार्ड मे प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का आरोप स्वास्थ्य कर्मियों पर लगने लगा है प्रसव कक्ष में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है प्रसव कक्ष के अंदर कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता है इन स्थितियों में प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं के सोने के लॉकेट चोरी होने के बाद स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों पर बड़े गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं सोने के लॉकेट गायब होने से पीड़ित लोगों ने मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिया है प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों से खुलेआम रुपए की वसूली होती थी इसकी चर्चा तो कई वर्षों से हो रही है चर्चाओं पर जाएं तो प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं से नवजात के जन्म होने के बाद लाखों रुपए सप्ताह की वसूली खुलेआम स्टाफ नर्स द्वारा बख्शीश के नाम पर की जाती है आखिर जिला अस्पताल में निशुल्क प्रसव के बाद घूस के बजाय बख्शीश के नाम पर वसूली का कौन सा शासनादेश आ गया है लेकिन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रसव में वसूली को नहीं रोक सके हैं स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने का भी गंभीर आरोप अस्पताल में भर्ती महिला और उनके परिजनों ने लगाया है मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रसव् पीड़िता महिलाओं के सोने के लॉकेट गायब होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है लेकिन कुछ भी हो जिस तरह से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं दिनों दिन चौपट होती जा रही हैं जिम्मेदार व्यवस्था सुधारने में असफल हो चुके हैं शासन को मामले में गंभीर निर्णय लेना होगा वरना मरीज वा उनके परिवार के लोग इसी तरह मेडिकल कॉलेज की चौपट व्यवस्था से परेशान होते रहेंगे और सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े होते रहेंगे ऊनो गांव निवासी धनेश कुमार मौर्या ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 सितंबर को उन्होंने अपनी पत्नी अंजली देवी को जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया था। करीब 10:56 बजे प्रसव के बाद पुत्र पैदा हुआ। आरोप है कि इसके बाद स्टाफ नर्स ने उनसे 1500 रुपये की मांग की। धनेश के मुताबिक उनकी मां ने नर्स को 500 रुपये दिए।करीब दोपहर 12 बजे अंजली को लेबर रूम से वार्ड में लाया गया। आरोप है कि इसके बाद उसने बताया कि प्रसव के दौरान उसके गले में पहना सोने का लॉकेट नर्स ने उतारकर रख लिया था। लॉकेट मांगने पर नर्स ने उसके बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया।इसी तरह रामपुर बढ़नावां निवासी महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मोनिका यादव को 11 सितंबर की रात करीब आठ बजे प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात करीब 11:10 बजे प्रसव के बाद पुत्र पैदा हुआ। महेंद्र का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने उनसे 2500 रुपये की मांग की। उन्होंने 1500 रुपये दिए,लेकिन आरोप है कि नर्स ने एक हजार रुपये और देने का दबाव बनाया।महेंद्र के मुताबिक प्रसव के बाद उनकी पत्नी ने अपना सोने का लॉकेट नर्स से लाने को कहा,लेकिन नर्स ने लॉकेट के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी है। कुछ भी हो मेडिकल कॉलेज में जिस तरह से मरीज के साथ आतंक मचा हुआ है यह पूरी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है यदि मेडिकल कॉलेज की शिकायत पुलिस थाने तक पहुंच जाए तो प्रधानाचार्य की कमजोर व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE1
- रवि यादव हत्याकांड का मंझनपुर पुलिस ने किया 24 घंटे में सफल अनावरण,अभियुक्त गिरफ्तार एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया मामले का खुलासा ममेरी बहन से शादी करने को लेकर हुआ विवाद ममेरी बहन से शादी करना चाहता था मृतक रवि यादव ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक मंझनपुर/कौशांबी.... गौरतलब हो कि दिनांक 13.09.2026 को थाना मंझनपुर अंतर्गत ग्राम महमदपुर के एक खेत में खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट की डिग्गी में शव पड़े होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो मृतक की पहचान रवि यादव निवासी बलीपुर जैतवार डीह थाना थरवई जनपद प्रयागराज के रूप में हुयी, जो दिनांक 12.09.2026 की रात्रि में अपने मामा के लड़कों के साथ ग्राम महमदपुर आया था। साक्ष्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट फोरेंसिक टीम एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 394/2026 धारा 103A/238A/61(2)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन तथा आस पास के लोगो से पूछताछ के उपरान्त पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1. संदीप यादव पुत्र रमेश यादव 2. शानू यादव पुत्र जंग बहादुर निवासीगण यादवपुर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज की तलाश की जा रही थी कि दिनांक 14.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर फनगांव वाटर पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर आला कत्ल ईट एवं मृतक का 02 मोबाइल, आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान कार्ड व 02 डेविट कार्ड बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त संदीप द्वारा बताया गया कि हम दोनो मृतक रवि के साथ महमदपुर कौशाम्बी गांव के बाहर अर्ध निर्मित प्लाट पर बैठ कर शराब पीने लगे नशा अधिक होने के कारण रवि यादव मुझसे गाली गलौज करते हुये मेरी बहन से शादी करने की बात करने लगा मैने समझाया कि मैं तेरे मामा का लड़का हूं और वह तेरी बहन लगेगी। इसी बात को लेकर उससे हम लोगों का विवाद हो गया जिससे मैने गुस्से में उसको मारना शुरू किया और वही पड़ी ईट से उनके चेहरे, सीने और सर पर काफी प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गयी। फिर हम दोनों ने उसको उठाकर कार की डिग्गी में रखा और गाडी को चलाकर भागना चाहा तो गाड़ी खेत में उतारकर फस गयी और गाड़ी वहां छोड़कर मौके से हम लोग भाग गये।1
- ब्रिटिश के जमाने का बना पुल आज तक सही सलामत चल रहा है लेकिन आज के जमाने का कोई भी पुल क्या हालात होते हैं आज के जमाने में भ्रष्टाचार के हालात ऐसे हैं कोई भी नया काम करो की लागत से बनते हैं और दस्त हो जाते हैं उसी के जवाब में यह है #सोधिया का पुल2
- कौशाम्बी के जिला अस्पताल मंझनपुर के महिला वार्ड में प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती दो प्रसूताओं के परिजनों ने स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने के भी आरोप लगाए हैं। एक मामले में 1500 रुपये और दूसरे मामले में 2500 रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। दोनों पीड़ित परिजनों ने मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला वार्ड में लॉकेट कैसे गायब हुए और रुपये मांगने के लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।1
- कौशाम्बी । में कार की डिग्गी में शव मामले का 24 घंटे में खुलासा कार की डिग्गी में शव मामले का 24 घंटे में खुलासा कौशाम्बी: मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास खेत में खड़ी डिजायर कार की डिग्गी से युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। मृतक की पहचान रवि यादव, निवासी बलीपुर चैतवार, प्रयागराज के रूप में हुई। पुलिस ने संदीप यादव और शानू यादव, निवासी यादवपुर, धूमनगंज प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद आरोपियों ने रवि के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। में शव को कार की डिग्गी में रखकर महमदपुर के पास खेत में छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ईंट, दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और दो डेबिट कार्ड बरामद किए। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE2
- मामा के बेटे ने अपने साथी से साथ मिलकर फुफेरे भाई को उतारा था मौत के घाट कौशाम्बी । प्रयागराज जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के रवि यादव का ननिहाल जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास है रवि यादव पर आरोप था कि वह अपनी ममेरी बहन के संबंध मे है और उससे शादी का दबाव बना रहा है इसी बात से नाराज संदीप यादव और उसके साथी सानू यादव ने योजना बद्ध तरीके से रवि यादव को 12 सितंबर को उसके घर थरवई से कौशांबी बुला कर ले आए और जब रवि यादव कौशांबी पहुंचा तो पहले से बनाई गई योजना के तहत हत्या करने के उद्देश्य से संदीप यादव और सानू यादव ने रवि यादव को गांव के बाहर खेत के पास ले जाकर दारू पार्टी का आयोजन किया दारू पार्टी के दौरान रवि यादव ने फिर संदीप की बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिससे संदीप और सानू नाराज हो गए और रवि यादव के सिर चेहरे सीने पर ईट से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को कार की डिग्गी में छोड़कर फरार हो गए रवि यादव की रक्त रंजित लाश रविवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया था पुलिस ने इस हत्याकांड में दोनों आरोपी संदीप और सनी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने रवि यादव की हत्याकांड का खुलासा कर मामले की जानकारी दी है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।1