logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी के जिला अस्पताल मंझनपुर के महिला वार्ड में प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती दो प्रसूताओं के परिजनों ने स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने के भी आरोप लगाए हैं। एक मामले में 1500 रुपये और दूसरे मामले में 2500 रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। दोनों पीड़ित परिजनों ने मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला वार्ड में लॉकेट कैसे गायब हुए और रुपये मांगने के लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

3 hrs ago
user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कौशाम्बी के जिला अस्पताल मंझनपुर के महिला वार्ड में प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती दो प्रसूताओं के परिजनों ने स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने के भी आरोप लगाए हैं। एक मामले में 1500 रुपये और दूसरे मामले में 2500 रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। दोनों पीड़ित परिजनों ने मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला वार्ड में लॉकेट कैसे गायब हुए और रुपये मांगने के लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी के जिला अस्पताल मंझनपुर के महिला वार्ड में प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती दो प्रसूताओं के परिजनों ने स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने के भी आरोप लगाए हैं। एक मामले में 1500 रुपये और दूसरे मामले में 2500 रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। दोनों पीड़ित परिजनों ने मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला वार्ड में लॉकेट कैसे गायब हुए और रुपये मांगने के लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
    1
    कौशाम्बी के जिला अस्पताल मंझनपुर के महिला वार्ड में प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती दो प्रसूताओं के परिजनों ने स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने के भी आरोप लगाए हैं।
एक मामले में 1500 रुपये और दूसरे मामले में 2500 रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। दोनों पीड़ित परिजनों ने मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है।
पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला वार्ड में लॉकेट कैसे गायब हुए और रुपये मांगने के लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंझनपुर कार की डिग्गी में शव मिलने का 24 घंटे में खुलासा। कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान विवाद हुआ।इसके बाद रवि यादव की ईंट से हमला कर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर भागने की कोशिश की गई। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया गया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का मामला।
    4
    मंझनपुर कार की डिग्गी में शव मिलने का 24 घंटे में खुलासा।
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान विवाद हुआ।इसके बाद रवि यादव की ईंट से हमला कर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर भागने की कोशिश की गई। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया गया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का मामला।
    user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट। कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट।
    1
    कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं।
सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट।
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं।
सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कौशाम्बी: बहादुरपुर गांव में फिर चोरी, घर से जेवरात, नगदी और कीमती सामान पार दो महीने में पांचवीं चोरी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चोरों ने रानी देवी के घर को निशाना बनाया। पीड़िता के मुताबिक, चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, भारी नगदी, कीमती बर्तन और कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। बिछिया, पायल और नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ पीड़िता रानी देवी का आरोप है कि चोरों ने घर में रखे जेवरात में बिछिया, पायल और अन्य आभूषणों के साथ-साथ कीमती बर्तन, कपड़े तथा भारी नगदी भी पार कर दी। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन पुलिस जांच और पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा। परिवार को आशंका है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। दो महीने में पांचवीं चोरी, ग्रामीणों में बढ़ा खौफ बहादुरपुर गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो महीनों के भीतर चोरी की यह पांचवीं घटना है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक के बाद एक घरों को निशाना बनाए जाने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या गांव में रात के समय पुलिस की नियमित गश्त हो रही है? लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंझनपुर पुलिस की गश्त पर उठे सवाल बहादुरपुर गांव में लगातार चोरी की घटनाओं के बीच मंझनपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ताजा चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी कराने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चोरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर फिलहाल, चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और नुकसान के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति, घटना में शामिल लोगों और नुकसान का वास्तविक आकलन स्पष्ट हो सकेगा। अब देखना यह होगा कि मंझनपुर पुलिस इस ताजा चोरी की वारदात का खुलासा कब तक करती है और बहादुरपुर गांव में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाती है। विश्व वार्ता न्यूज़ | कौशाम्बी
    1
    कौशाम्बी: बहादुरपुर गांव में फिर चोरी, घर से जेवरात, नगदी और कीमती सामान पार
दो महीने में पांचवीं चोरी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चोरों ने रानी देवी के घर को निशाना बनाया। पीड़िता के मुताबिक, चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, भारी नगदी, कीमती बर्तन और कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
बिछिया, पायल और नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ
पीड़िता रानी देवी का आरोप है कि चोरों ने घर में रखे जेवरात में बिछिया, पायल और अन्य आभूषणों के साथ-साथ कीमती बर्तन, कपड़े तथा भारी नगदी भी पार कर दी। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन पुलिस जांच और पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
परिवार को आशंका है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।
दो महीने में पांचवीं चोरी, ग्रामीणों में बढ़ा खौफ
बहादुरपुर गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो महीनों के भीतर चोरी की यह पांचवीं घटना है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक के बाद एक घरों को निशाना बनाए जाने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या गांव में रात के समय पुलिस की नियमित गश्त हो रही है? लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
मंझनपुर पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
बहादुरपुर गांव में लगातार चोरी की घटनाओं के बीच मंझनपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
लोगों ने पुलिस प्रशासन से ताजा चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी कराने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चोरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे।
पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर
फिलहाल, चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और नुकसान के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति, घटना में शामिल लोगों और नुकसान का वास्तविक आकलन स्पष्ट हो सकेगा।
अब देखना यह होगा कि मंझनपुर पुलिस इस ताजा चोरी की वारदात का खुलासा कब तक करती है और बहादुरपुर गांव में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाती है।
विश्व वार्ता न्यूज़ | कौशाम्बी
    user_@Kaushambi News73
    @Kaushambi News73
    Voice of people मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • कौशाम्बी मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया चोरों ने घर में घुसकर जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया Sp Kaushambi
    1
    कौशाम्बी 
मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया चोरों ने घर में घुसकर जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया
सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया
Sp Kaushambi
    user_Updates Kaushambi
    Updates Kaushambi
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर भारी गड्ढा और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ खास रिपोर्ट।
    1
    कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर भारी गड्ढा और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ खास रिपोर्ट।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव धन्नी से लटका मिला,परिजनों में कोहराम कौशाम्बी👉👉👉 पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई। गांव निवासी रामभवन (पुत्र स्व. रामलौटन) का शव पुराने खपरैल मकान में धन्नी से लटका मिला।बताया गया कि रामभवन रविवार रात बाथरूम जाने की बात कहकर निकले थे। रात में बेटा विनोद भी पुराने मकान में गया था। सुबह बेटी गुड़िया ने पिता का शव लटका देखा तो परिजनों को बताया।परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के 5 बेटियां व 3 बेटे हैं। सूचना पर पिपरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस जांच कर रही है।
    1
    संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव धन्नी से लटका मिला,परिजनों में कोहराम

कौशाम्बी👉👉👉 पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई। गांव निवासी रामभवन (पुत्र स्व. रामलौटन) का शव पुराने खपरैल मकान में धन्नी से लटका मिला।बताया गया कि रामभवन रविवार रात बाथरूम जाने की बात कहकर निकले थे। रात में बेटा विनोद भी पुराने मकान में गया था। सुबह बेटी गुड़िया ने पिता का शव लटका देखा तो परिजनों को बताया।परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के 5 बेटियां व 3 बेटे हैं। सूचना पर पिपरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस जांच कर रही है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मामा के बेटे ने अपने साथी से साथ मिलकर फुफेरे भाई को उतारा था मौत के घाट कौशाम्बी । प्रयागराज जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के रवि यादव का ननिहाल जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास है रवि यादव पर आरोप था कि वह अपनी ममेरी बहन के संबंध मे है और उससे शादी का दबाव बना रहा है इसी बात से नाराज संदीप यादव और उसके साथी सानू यादव ने योजना बद्ध तरीके से रवि यादव को 12 सितंबर को उसके घर थरवई से कौशांबी बुला कर ले आए और जब रवि यादव कौशांबी पहुंचा तो पहले से बनाई गई योजना के तहत हत्या करने के उद्देश्य से संदीप यादव और सानू यादव ने रवि यादव को गांव के बाहर खेत के पास ले जाकर दारू पार्टी का आयोजन किया दारू पार्टी के दौरान रवि यादव ने फिर संदीप की बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिससे संदीप और सानू नाराज हो गए और रवि यादव के सिर चेहरे सीने पर ईट से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को कार की डिग्गी में छोड़कर फरार हो गए रवि यादव की रक्त रंजित लाश रविवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया था पुलिस ने इस हत्याकांड में दोनों आरोपी संदीप और सनी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने रवि यादव की हत्याकांड का खुलासा कर मामले की जानकारी दी है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    1
    मामा के बेटे ने अपने साथी से साथ मिलकर फुफेरे भाई को उतारा था मौत के घाट
कौशाम्बी ।  प्रयागराज जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के रवि यादव का ननिहाल जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास है रवि यादव पर आरोप था कि वह अपनी ममेरी बहन के संबंध मे है और उससे शादी का दबाव बना रहा है इसी बात से नाराज संदीप यादव और उसके साथी सानू यादव ने योजना बद्ध तरीके से रवि यादव को 12 सितंबर को उसके घर थरवई से कौशांबी बुला कर ले आए और जब रवि यादव कौशांबी पहुंचा तो पहले से बनाई गई योजना के तहत हत्या करने के उद्देश्य से  संदीप यादव और सानू यादव ने रवि यादव को गांव के बाहर खेत के पास ले जाकर दारू पार्टी का आयोजन किया दारू पार्टी के दौरान रवि यादव ने फिर संदीप की बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिससे संदीप और सानू नाराज हो गए और रवि यादव के सिर चेहरे सीने पर ईट से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को कार की डिग्गी में छोड़कर फरार हो गए रवि यादव की रक्त रंजित लाश रविवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया था पुलिस ने इस हत्याकांड में दोनों आरोपी संदीप और सनी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं  पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने रवि यादव की हत्याकांड का खुलासा कर मामले की जानकारी दी है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    user_Journalist daya Sharma
    Journalist daya Sharma
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.