logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलरामपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण Yogi Adityanath बुधवार को Balrampur पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज बलरामपुर के लिए रवाना हुए। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ वे मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा भी करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर 4:30 से 5:20 बजे तक विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 5:35 बजे हेलीकॉप्टर से तुलसीपुर के लिए रवाना होंगे और देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 मार्च की सुबह मुख्यमंत्री देवीपाटन धाम में पूजा-अर्चना और गौसेवा करने के बाद सुबह 9:35 बजे अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

2 hrs ago
user_सौरभ कौशल
सौरभ कौशल
Local News Reporter तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
69dc2797-0d1e-4d20-bec5-76c57ff39152

बलरामपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण Yogi Adityanath बुधवार को Balrampur पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्माण

91d8d39a-bcd9-4802-93cb-301fb1f0245f

कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज बलरामपुर के लिए रवाना हुए। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ वे मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा भी करेंगे। मुख्यमंत्री शाम

d18355db-f1a7-4cdb-ac9f-7cff1f8824f6

4:25 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर 4:30 से 5:20 बजे तक विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 5:35 बजे हेलीकॉप्टर से तुलसीपुर के लिए रवाना होंगे और देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 मार्च की सुबह

3940c8de-a2d3-4544-8d25-74b46b5ebfe1

मुख्यमंत्री देवीपाटन धाम में पूजा-अर्चना और गौसेवा करने के बाद सुबह 9:35 बजे अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भ्रष्टाचार के आरोप में चौकी प्रभारी दरोगा सुनील कुमार पाल को एसपी विनीत जायसवाल ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि उन्होंने दौलतपुर निवासी गुलाम हैदर को वारंट के मामले में चौकी पर बुलाकर करीब 6 घंटे बैठाए रखा और छोड़ने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी। पीड़ित का कहना है कि पत्नी के जेवर गिरवी रखकर पैसे देने पड़े। मामले का वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई और दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई।
    1
    भ्रष्टाचार के आरोप में चौकी प्रभारी दरोगा सुनील कुमार पाल को एसपी विनीत जायसवाल ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि उन्होंने दौलतपुर निवासी गुलाम हैदर को वारंट के मामले में चौकी पर बुलाकर करीब 6 घंटे बैठाए रखा और छोड़ने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी।
पीड़ित का कहना है कि पत्नी के जेवर गिरवी रखकर पैसे देने पड़े। मामले का वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई और दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई।
    user_सौरभ कौशल
    सौरभ कौशल
    Local News Reporter तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे को लेकर बलरामपुर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन ने जिले में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। जिले के नहरबालागंज जोकहिया चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगातार साफ-सफाई का कार्य जारी है। सफाईकर्मी युद्धस्तर पर गंदगी हटाते हुए नजर आ रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हो सकें। इसके साथ ही, सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को भी पकड़कर अलग किया जा रहा है। यह कदम सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे को लेकर बलरामपुर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन ने जिले में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया है।
जिले के नहरबालागंज जोकहिया चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगातार साफ-सफाई का कार्य जारी है। सफाईकर्मी युद्धस्तर पर गंदगी हटाते हुए नजर आ रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हो सकें।
इसके साथ ही, सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को भी पकड़कर अलग किया जा रहा है। यह कदम सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • यूपी के मथुरा में साधू वेशधारी पर एक लड़के के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा। पुलिस के सामने ही भीडतंत्र ने कुकर्मी साधू वेशधारी की जमकर कुटाई कुटी में रहने वाले साधु वेशधारी पर बच्चे के साथ कुकर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है आरोप है कि गांव की एक कुटी में पिछले 20 वर्षों से रह रहे साधु वेशधारी ने बच्चे को सामान मंगाने के बहाने अंदर बुलाया, उसके साथ कुकर्म किया पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर वाहन तक पहुंचाया और थाने ले गई
    1
    यूपी के मथुरा में साधू वेशधारी पर एक लड़के के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा।
पुलिस के सामने ही भीडतंत्र ने कुकर्मी साधू वेशधारी की जमकर कुटाई 
कुटी में रहने वाले साधु वेशधारी पर बच्चे के साथ कुकर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है
आरोप है कि गांव की एक कुटी में पिछले 20 वर्षों से रह रहे साधु वेशधारी ने बच्चे को सामान मंगाने के बहाने अंदर बुलाया, उसके साथ कुकर्म किया
पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर वाहन तक पहुंचाया और थाने ले गई
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    पत्रकार बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by INDIA TIMES NEWS AGENCY SDR Riyaj khan journalist
    1
    Post by INDIA TIMES NEWS AGENCY SDR Riyaj khan journalist
    user_INDIA TIMES NEWS AGENCY SDR Riyaj khan journalist
    INDIA TIMES NEWS AGENCY SDR Riyaj khan journalist
    इटवा, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस भर्ती परीक्षा को नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु स्टेटिक/सेक्टर मजिस्टेट एवं केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक सम्पन्न पूरी ईमानदारी एवं तन्मयता के साथ पूर्ण करायें पुलिस भर्ती परीक्षा-पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में उ०प्र०पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च, 2026 को आयोजित होनी है। परीक्षा को नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च, 2026 को दो पालियों में सम्पन्न होगी। जनपद में एकमात्र परीक्षा केन्द्र श्री अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज, भिनगा को बनाया गया है। उक्त तिथियों में परीक्षा दो पालियों में क्रमशः प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक आयोजित होगी। जिसमें कुल 1920 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उन्होने निर्देश दिया कि परीक्षा को नकलविहीन, शान्तिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को पेयजल, शौचालय, शीटिंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सम्बन्धित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में कोई दिक्क्त न होने पाये। बैठक में जिलाधिकारी ने नामित स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेटो को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर ससमय पहुंचकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होकर अपने संमुख प्रश्नपत्रों के पैकेट खुलवायेगे, तथा परीक्षा के उपरान्त उत्तर पुस्तिकाओं को शील्ड कराकर कोषागार पर पहुँचायेगें। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न करायें। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के समय सभी के लिए मोबाइल फोन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी करने वाले समस्त कर्मचारियों को अपना आधार कार्ड व ड्यूटी कार्ड अवश्य लेकर आयेंगे।बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में सभी भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी ईमानदारी एवं तन्मयता के साथ पूर्ण करायें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इसमें किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए, इसके लिए खुफिया पुलिस को भी सक्रीय किया गया है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। जिससे परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम, जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य गण सहित स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    1
    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस भर्ती परीक्षा को नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु स्टेटिक/सेक्टर मजिस्टेट एवं केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक सम्पन्न
पूरी ईमानदारी एवं तन्मयता के साथ पूर्ण करायें पुलिस भर्ती परीक्षा-पुलिस अधीक्षक
श्रावस्ती, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में उ०प्र०पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च, 2026 को आयोजित होनी है। परीक्षा को नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च, 2026 को दो पालियों में सम्पन्न होगी। जनपद में एकमात्र परीक्षा केन्द्र श्री अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज, भिनगा को बनाया गया है। उक्त तिथियों में परीक्षा दो पालियों में क्रमशः प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक आयोजित होगी। जिसमें कुल 1920 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उन्होने निर्देश दिया कि परीक्षा को नकलविहीन, शान्तिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को पेयजल, शौचालय, शीटिंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सम्बन्धित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में कोई दिक्क्त न होने पाये।
बैठक में जिलाधिकारी ने नामित स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेटो को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर ससमय पहुंचकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होकर अपने संमुख प्रश्नपत्रों के पैकेट खुलवायेगे, तथा परीक्षा के उपरान्त उत्तर पुस्तिकाओं को शील्ड कराकर कोषागार पर पहुँचायेगें। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न करायें। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के समय सभी के लिए मोबाइल फोन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी करने वाले समस्त कर्मचारियों को अपना आधार कार्ड व ड्यूटी कार्ड अवश्य लेकर आयेंगे।बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में सभी भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी ईमानदारी एवं तन्मयता के साथ पूर्ण करायें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इसमें किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए, इसके लिए खुफिया पुलिस को भी सक्रीय किया गया है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। जिससे परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम, जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य गण सहित स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण  उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • Post by Shiv kumar
    1
    Post by Shiv kumar
    user_Shiv kumar
    Shiv kumar
    इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पड़ोसी देश नेपाल राष्ट्र में हाल ही में अभी चुनाव हुए थे जिसे वहां के लोकप्रिय नेता "वालेन शाह" की जीत हुई थी जीत के बाद नेपाल के नए प्रधानमंत्री जो कि अभी मात्र 35 साल के युवा है जो लोगों के बीच जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं आपको बताते हैं चलिए की यह नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर भी रह चुके हैं
    1
    पड़ोसी देश नेपाल राष्ट्र में हाल ही में अभी चुनाव हुए थे जिसे वहां के लोकप्रिय नेता "वालेन शाह" की जीत हुई थी
जीत के बाद नेपाल के नए प्रधानमंत्री जो कि अभी मात्र 35 साल के युवा है  जो लोगों के बीच जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं
आपको बताते हैं चलिए की यह नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर भी रह चुके हैं
    user_पी.एन.पाठक
    पी.एन.पाठक
    Ikauna, Shravasti•
    10 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे बलरामपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन है अलर्ट तेजी से चल रही हैं तैयारी।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे बलरामपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन है अलर्ट तेजी से चल रही हैं तैयारी।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.