महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा ट्रक चालक निकला महिला का कातिल हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में सड़क किनारे मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि एक ट्रक चालक ने ही की थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रक चालक ने शराब के नशे में महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से पहले दोनों के बीच होटल में खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने शव को सुमेरपुर क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया था, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया था। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एमएस पाठक ने तत्काल कई टीमों का गठन किया था। टीमों ने तकनीकी साक्ष्य और सर्विलांस की मदद से आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसपी एमएस पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना में प्रयुक्त अन्य साक्ष्यों को भी संकलित किया जा रहा है। पुलिस के त्वरित खुलासे से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।
महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा ट्रक चालक निकला महिला का कातिल हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में सड़क किनारे मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि एक ट्रक चालक ने ही की थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रक चालक ने शराब के नशे में महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से पहले दोनों के बीच होटल में खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने शव को सुमेरपुर क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया था, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया था। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एमएस पाठक ने तत्काल कई टीमों का गठन किया था। टीमों ने तकनीकी साक्ष्य और सर्विलांस की मदद से आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसपी एमएस पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना में प्रयुक्त अन्य साक्ष्यों को भी संकलित किया जा रहा है। पुलिस के त्वरित खुलासे से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।
- बांदा(उप्र), जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में उनके प्रतिनिधि मंडल ने आज दोपहर 12:00 PM बजे अचानक बांदा मुख्यालय स्थित मंडी समिति एवं राजकीय खाद्य गोदाम- प्राइवेट बस स्टैंड के पास पहुंचकर गेहूं क्रय केन्द्रों की हालत देखी। एवं पवन कुमार सिंह- एजी टेक्निकल मंडी समिति, व किसान राकेश सिंह ग्राम जारी, किसान आशीष यादव ग्राम जारी, किसान दीपक यादव ग्राम लामा, किसान धीरेन्द्र पांडेय धीरू ग्राम पादरसपुर आदि किसानों से वार्ता की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं उनके कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को किसानों ने बतलाया कि भीषण गर्मी में सुबह से भूखे-प्यासे हम लोग लाइन में लगे हैं, भयंकर गर्मी में दोपहर की तपती धूप में झुलस रहे हैं, अभी नम्बर आने की उम्मीद नहीं है, यहां पर पेयजल का आभाव है, धूप से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है, न ही किसानों के लिए सुलभ शौचायलयों की कोई व्यवस्था है, किसान लाइन में दिनभर लगे रहते हैं, नम्बर नहीं आता है तो मायूस होकर भूखे-प्यासे शाम को घर लौट जाते हैं, एक दो आदमी अपने ट्रैक्टर के पास छोड़ जाते हैं, पुनः दूसरे दिन आना पड़ता है, सरकार हम किसानों को जानवरों से भी ज्यादा बदतर मानती है, इसलिए हमारे लिए 45 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी व तपती धूप में पीने के पानी तक का कोई इंतजाम नहीं है। पहले कहा जाता रहा की बोरो का आभाव है कैसे खरीदें, अब शायद बोरे उपलब्ध होने की उम्मीद हुई है लेकिन गोदाम खाली नहीं है जिससे सस्ते दामों में गेहूं प्राइवेट खरीददारों को बेचना पड़ रहा है। किसान हर हालत में शोषण का शिकार हो रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं उनके प्रतिनिधि मंडल के जिला महासचिव कालीचरण निगम व शोएब रिजवी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, एवं बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी ने किसानों को आश्वस्त किया कि वह सरकार व जिला प्रशासन- जिलाधिकारी बांदा को इस समस्या से अवगत कराएंगे।4
- हमीरपुर। पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से गत 21 अप्रैल को सुमेरपुर क्षेत्र में नेशनल हाइवे किनारे मिली अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को हाईवे किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए तथा पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाया गया। बाद में मृतका की पहचान बिनगवां कानपुर नगर निवासी पूजा 28 वर्ष के रूप में उसके पति शिवमंगल ने की। इस मामले में पुलिस ने 23 अप्रैल को धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर ट्रक संख्या UP78 डीटी 8815 संदिग्ध मिला। जांच में ट्रक चालक महेन्द्र कुमार पाल निवासी भीतरगांव, कानपुर नगर (दक्षिण) का नाम सामने आया। पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 4.55 बजे इटरा मोड़ के पास से आरोपी महेन्द्र कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया।पूंछतांछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका को पहले से जानता था। 21 अप्रैल को रूमा (कानपुर) से माल लादकर जबलपुर जाते समय उसने महिला को ट्रक में बैठा लिया। सुमेरपुर के एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान दोनों में विवाद हुआ। आगे लीणा नाले के पास विवाद बढ़ने पर आरोपी ने शराब के नशे में दुपट्टे से गला कस दिया और मृत समझकर महिला को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुये आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस व सर्विलांस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी, एसएसआई दुर्गेश कुमार राय, आरक्षी राहुल कुमार, दिलीप कुमार, अमित कुमार, एसओजी प्रभारी एसआई सचिन शर्मा, आरक्षी अतुल कुमार, सुरेंद्र मिश्रा, रवि पटेल, कृष्ण कुमार गुप्ता सहित सर्विलांस टीम शामिल रहे।2
- हमीरपुर:-कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को दिया गया परीक्षा केंद्रों में प्रवेश, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के लिहाज से परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकानों कराया गया बंद, दो पालियों में सम्पन्न कराई जा रही है होमगार्ड भर्ती परीक्षा, होमगार्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गये 4 परीक्षा केंद्र, सभी परीक्षा केंद्रों में भारी पुलिस बल तैनात,3
- बबेरू (बांदा)। कस्बे में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पर आभूषण कारीगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के महज 3 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया1
- मेरी मदद किसी ने भी नहीं की है मैंने पहले भी पोस्ट डा ली थी लेकिन इसकी कोई सुनवाई और कार्रवाई नहीं है मैं आशा करता हूं कि जल्दी से जल्दी इसकी सुनवाई हो ग्राम _कुल्हेंडा पोस्ट _बसेला तहसील _राठ जिला _हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) मोबाइल नंबर _93352167494
- घाटमपुर-सजेती पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने फोर व्हीलर के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस चेकिंग कर रही थी उस दौरान बनपोई सकवई थाना मोहम्मदबाद जनपद फर्रुखाबाद निवासी सुनील कुमार पुत्र धर्मवीर उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने एक वैगनार फोर व्हीलर व 6100 रुपए नगद तथा चोरी किए हुए एक आधार कार्ड बरामद किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक बादाम सिंह, उप निरीक्षक गणेश शंकर पाठक, उप निरीक्षक सालिक राम व कांस्टेबल दीपक धुरिया की अहम भूमिका रही है।1
- नमस्कार,न्यूज़ टाइम बाँदा में आपका स्वागत है, खबर बाँदा से है, अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए गाजीपुर की एक दिल दहला देने वाली घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि गाजीपुर के करण्डा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में नाबालिग निशा विश्वकर्मा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया गया। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा पुलिस की मौजूदगी में पथराव किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महासभा ने इस पूरे मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा, सुरक्षा और संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।3
- हमीरपुर। अज्ञात कारणों के चलते रात को परिजनों के सो जाने पर युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बिवांर थाना के निवादा गांव के पुष्पम 30 वर्ष पुत्र बृजेश कुमार चंदेल के परिजन खाना खाकर रात को सो गये। परिजनों के सो जाने पर रात करीब 11 बजे युवक ने कमरे के अंदर जाकर छत में लगे पंखा के कुंदा में रस्सी को बांधकर गले में फांसी का फंदा बनाकर लटक कर अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उसको फांसी पर लटके देखकर पुलिस को सूचना दी। एसआई अंकित बैसला ने जाकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक अपनी पत्नी व दो पुत्रियों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और नवेली पावर प्लांट में कार्य करता था।1
- हमीरपुर :- संदिग्ध अवस्था मे मृत मिली महिला की हत्या का खुलासा ! ट्रक ड्राइवर ने मामूली विवाद के बाद गला दबाकर की थी महिला की हत्या ! ट्रक ड्राइवर और महिला थे कई दिनों से परिचित ! अपने घर से महिला कई दिनों से थी लापता ! महिला के पति ने की थी शिनाख़्त ! पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिये पकड़ा आरोपी ट्रक ड्राइवर ! एसपी हमीरपुर मृगांक पाठक ने किया खुलासा ! 21 अप्रैल को सुमेरपुर थाना कस्बे के फैक्ट्री एरिया में मिला था महिला का शव2