Shuru
Apke Nagar Ki App…
बबेरू में सर्राफा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार बबेरू (बांदा)। कस्बे में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पर आभूषण कारीगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के महज 3 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया
Shrikant Shrivastav
बबेरू में सर्राफा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार बबेरू (बांदा)। कस्बे में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पर आभूषण कारीगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के महज 3 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खबर बांदा से है, जहां समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शेखर शर्मा ने अपने आवास, काली मंदिर के पास, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागत किया। शहर में काफिले के साथ जैसे ही नसीमुद्दीन सिद्दीकी का प्रवेश हुआ, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह राजनीतिक उत्साह से भरा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित बैठक में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं आज सबसे बड़े मुद्दे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता की आवाज उठाने की अपील की। इस दौरान नीलम गुप्ता,अयूब राईन, अब्दुल्ला, रेहान, तुषार , सबान, अरबाज ,मुबीन, रिजवान, राकेश, सत्तार, नीरज,राजपूत इरफान, सन्ने भाई, आदि लोग मौजूद रहे।3
- बांदा के बबेरू में सर्राफा व्यापारी तेज प्रताप सोनी की हत्या कोई साधारण वारदात नहीं—यह उस खतरनाक सच का आईना है, जहाँ दोस्ती का भरोसा एक पल में हिंसा में बदल जाता है। एक मामूली विवाद, नशे का असर और हथियार की सहज उपलब्धता… और सब कुछ खत्म।घटना के बाद गुस्सा भी दिखा, पुलिस की तत्परता भी—लेकिन क्या हर बार हम बस यही करेंगे? हादसा होगा, आक्रोश उभरेगा, कार्रवाई होगी… और फिर इंतज़ार अगली घटना का? सवाल असहज है, मगर जरूरी—क्या हम अपने समाज को केवल कानून के सहारे छोड़ चुके हैं, या खुद भी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं?यह घटना चेतावनी है: अगर संयम, संवाद और सहनशीलता को हमने नजरअंदाज किया, तो ऐसे “क्षणिक विवाद” बार-बार जिंदगी पर भारी पड़ते रहेंगे।1
- बबेरू में मामूली पुराना विवाद बना मौत की वजह! फायरिंग में युवक की मौत, 2 घंटे में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बांदा के बबेरू में मामूली कहासुनी ने लिया खूनी मोड़… पूर्व परिचित असलम खान ने युवक को मारी गोली… इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम… पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन—महज 2 घंटे में मुठभेड़… आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली… मौके से शराब की बोतल समेत अहम सबूत बरामद… इलाके में शांति, जांच जारी…1
- *सर्राफा व्यवसाई की हत्या, मुठभेड़ में हत्यारा गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।सनसनीख़ेज़ वारदात के जनपद बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र कस्बे से सामने आई है जहां रात तकरीबन 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा व्यापारी तेज प्रकाश सोनी को हमलावर ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। सर्राफा व्यापारी तेज प्रकाश सोनी के सीने में हमलावर ने तमंचे से गोली मारी और फरार हो गया, पुलिस ने आननफानन में मौके पर पहुंचकर तेज प्रकाश सोनी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया जो 1 घंटे तक लगा रहा। हालत बिगड़ते देख बांदा एसपी पलाश बंसल ने मोर्चा संभाला और तत्काल पुलिस टीमें गठित कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी।देर रात पुलिस मुठभेड़ में हत्यारे को गिरफ्तार किया है। हत्या आरोपी की पहचान 55 वर्षीय असलम के रूप में हुई है जो बबेरू कस्बे में ही मृतक के घर के कुछ दूरी पर रहता है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि वारदात के फौरन बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित तेज प्रकाश सोनी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि मौका मुआयना में वारदात स्थल पर शराब की बोतल और कुछ नमकीन भी बरामद हुआ और इसके साथ ही पुलिस टीमें गिरफ्तारी के लिए लगा दी गई थी जिसमें कुछ समय बाद हत्या आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, एसपी पलाश बंसल के मुताबिक हत्यारोपी असलम मृतक का पड़ोसी था और कुछ साल पहले मुंबई में दोनों एक साथ पार्टनरशिप में व्यापार करते थे और इसी को लेकर इनमें विवाद था जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया, गिरफ्तार हमलावर के दोनों पैरों में मुठभेड़ के दौरान असलम को गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की सघन जांच की जा रही है।2
- बबेरू (बांदा)। कस्बे में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पर आभूषण कारीगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के महज 3 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया1
- Post by Jahid ali3
- 🚨 BREAKING NEWS | बांदा सर्राफा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत बांदा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी तेज प्रकाश सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, बाबेरू कस्बा निवासी तेज प्रकाश सोनी पर अज्ञात हमलावरों ने तमंचा सटाकर सीने में गोली मारी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब बाजार में लोगों की आवाजाही थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल अवस्था में व्यापारी को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है।1
- खबर बांदा से है, जहां साड़ी खादर क्षेत्र में खनन माफिया के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि खंड संचालक की मनमानी से किसानों की जमीनें बंजर होती जा रही हैं। खदान तक जाने वाले रास्तों में मिट्टी की जगह बजरी और पत्थर डाल दिए गए हैं, जिससे खेतों की उपजाऊ शक्ति खत्म हो रही है। किसानों का कहना है कि रोजाना सैकड़ों ओवरलोड गाड़ियां बिना वैध कागजात के निकल रही हैं, लेकिन प्रशासन कार्रवाई करने से बचता नजर आ रहा है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद खनन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर भी कोई ठोस कदम नहीं उठा सके। अब किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक जाएंगे और अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। फिलहाल देखना होगा कि नया जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।3