Shuru
Apke Nagar Ki App…
yahan per Kai bar ab Tere Sang ya Gaya Hai Sone nahin aata Hai sab log Aakar dekh Kar chale jaate Hain Koi bhi karvai nahin karta shor banane jaane ki bahut dikkat hoti hai aur is road ka Nirman kar diya gaya hai yah ward number do masjid ke samne wali Gali ke andar Parshuram Tala bandh
Jahid ali
yahan per Kai bar ab Tere Sang ya Gaya Hai Sone nahin aata Hai sab log Aakar dekh Kar chale jaate Hain Koi bhi karvai nahin karta shor banane jaane ki bahut dikkat hoti hai aur is road ka Nirman kar diya gaya hai yah ward number do masjid ke samne wali Gali ke andar Parshuram Tala bandh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर लगी आग से आतिशबाजी जैसे नजारे के बीच हो रहा धूम धड़ाम।1
- बांदा के बबेरू में सर्राफा व्यापारी तेज प्रताप सोनी की हत्या कोई साधारण वारदात नहीं—यह उस खतरनाक सच का आईना है, जहाँ दोस्ती का भरोसा एक पल में हिंसा में बदल जाता है। एक मामूली विवाद, नशे का असर और हथियार की सहज उपलब्धता… और सब कुछ खत्म।घटना के बाद गुस्सा भी दिखा, पुलिस की तत्परता भी—लेकिन क्या हर बार हम बस यही करेंगे? हादसा होगा, आक्रोश उभरेगा, कार्रवाई होगी… और फिर इंतज़ार अगली घटना का? सवाल असहज है, मगर जरूरी—क्या हम अपने समाज को केवल कानून के सहारे छोड़ चुके हैं, या खुद भी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं?यह घटना चेतावनी है: अगर संयम, संवाद और सहनशीलता को हमने नजरअंदाज किया, तो ऐसे “क्षणिक विवाद” बार-बार जिंदगी पर भारी पड़ते रहेंगे।1
- बबेरू में मामूली पुराना विवाद बना मौत की वजह! फायरिंग में युवक की मौत, 2 घंटे में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बांदा के बबेरू में मामूली कहासुनी ने लिया खूनी मोड़… पूर्व परिचित असलम खान ने युवक को मारी गोली… इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम… पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन—महज 2 घंटे में मुठभेड़… आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली… मौके से शराब की बोतल समेत अहम सबूत बरामद… इलाके में शांति, जांच जारी…1
- *सर्राफा व्यवसाई की हत्या, मुठभेड़ में हत्यारा गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।सनसनीख़ेज़ वारदात के जनपद बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र कस्बे से सामने आई है जहां रात तकरीबन 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा व्यापारी तेज प्रकाश सोनी को हमलावर ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। सर्राफा व्यापारी तेज प्रकाश सोनी के सीने में हमलावर ने तमंचे से गोली मारी और फरार हो गया, पुलिस ने आननफानन में मौके पर पहुंचकर तेज प्रकाश सोनी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया जो 1 घंटे तक लगा रहा। हालत बिगड़ते देख बांदा एसपी पलाश बंसल ने मोर्चा संभाला और तत्काल पुलिस टीमें गठित कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी।देर रात पुलिस मुठभेड़ में हत्यारे को गिरफ्तार किया है। हत्या आरोपी की पहचान 55 वर्षीय असलम के रूप में हुई है जो बबेरू कस्बे में ही मृतक के घर के कुछ दूरी पर रहता है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि वारदात के फौरन बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित तेज प्रकाश सोनी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि मौका मुआयना में वारदात स्थल पर शराब की बोतल और कुछ नमकीन भी बरामद हुआ और इसके साथ ही पुलिस टीमें गिरफ्तारी के लिए लगा दी गई थी जिसमें कुछ समय बाद हत्या आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, एसपी पलाश बंसल के मुताबिक हत्यारोपी असलम मृतक का पड़ोसी था और कुछ साल पहले मुंबई में दोनों एक साथ पार्टनरशिप में व्यापार करते थे और इसी को लेकर इनमें विवाद था जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया, गिरफ्तार हमलावर के दोनों पैरों में मुठभेड़ के दौरान असलम को गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की सघन जांच की जा रही है।2
- बबेरू (बांदा)। कस्बे में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पर आभूषण कारीगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के महज 3 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया1
- सचिव व ग्राम प्रधान मिल कर कर रहे हैं घोटाले1
- हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में सड़क किनारे मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि एक ट्रक चालक ने ही की थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रक चालक ने शराब के नशे में महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से पहले दोनों के बीच होटल में खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने शव को सुमेरपुर क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया था, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया था। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एमएस पाठक ने तत्काल कई टीमों का गठन किया था। टीमों ने तकनीकी साक्ष्य और सर्विलांस की मदद से आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसपी एमएस पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना में प्रयुक्त अन्य साक्ष्यों को भी संकलित किया जा रहा है। पुलिस के त्वरित खुलासे से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।1
- बांदा(उप्र), जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में उनके प्रतिनिधि मंडल ने आज दोपहर 12:00 PM बजे अचानक बांदा मुख्यालय स्थित मंडी समिति एवं राजकीय खाद्य गोदाम- प्राइवेट बस स्टैंड के पास पहुंचकर गेहूं क्रय केन्द्रों की हालत देखी। एवं पवन कुमार सिंह- एजी टेक्निकल मंडी समिति, व किसान राकेश सिंह ग्राम जारी, किसान आशीष यादव ग्राम जारी, किसान दीपक यादव ग्राम लामा, किसान धीरेन्द्र पांडेय धीरू ग्राम पादरसपुर आदि किसानों से वार्ता की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं उनके कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को किसानों ने बतलाया कि भीषण गर्मी में सुबह से भूखे-प्यासे हम लोग लाइन में लगे हैं, भयंकर गर्मी में दोपहर की तपती धूप में झुलस रहे हैं, अभी नम्बर आने की उम्मीद नहीं है, यहां पर पेयजल का आभाव है, धूप से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है, न ही किसानों के लिए सुलभ शौचायलयों की कोई व्यवस्था है, किसान लाइन में दिनभर लगे रहते हैं, नम्बर नहीं आता है तो मायूस होकर भूखे-प्यासे शाम को घर लौट जाते हैं, एक दो आदमी अपने ट्रैक्टर के पास छोड़ जाते हैं, पुनः दूसरे दिन आना पड़ता है, सरकार हम किसानों को जानवरों से भी ज्यादा बदतर मानती है, इसलिए हमारे लिए 45 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी व तपती धूप में पीने के पानी तक का कोई इंतजाम नहीं है। पहले कहा जाता रहा की बोरो का आभाव है कैसे खरीदें, अब शायद बोरे उपलब्ध होने की उम्मीद हुई है लेकिन गोदाम खाली नहीं है जिससे सस्ते दामों में गेहूं प्राइवेट खरीददारों को बेचना पड़ रहा है। किसान हर हालत में शोषण का शिकार हो रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं उनके प्रतिनिधि मंडल के जिला महासचिव कालीचरण निगम व शोएब रिजवी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, एवं बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी ने किसानों को आश्वस्त किया कि वह सरकार व जिला प्रशासन- जिलाधिकारी बांदा को इस समस्या से अवगत कराएंगे।4