Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान में कलयुगी मां का खौफनाक कांडः प्रेमी संग मिलकर की दो बेटों की हत्या, दोनों गिरफ्तार 10 दिन पहले बेटो ने मां और उसके प्रेमी को साथ देखा था, राज खुलने के डर से रची हत्या की साज़िश
Satish kumar
राजस्थान में कलयुगी मां का खौफनाक कांडः प्रेमी संग मिलकर की दो बेटों की हत्या, दोनों गिरफ्तार 10 दिन पहले बेटो ने मां और उसके प्रेमी को साथ देखा था, राज खुलने के डर से रची हत्या की साज़िश
More news from हरियाणा and nearby areas
- दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर नारनौल के PWD रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्रगढ़ जिला प्रभारी एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने की। बैठक में नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी, पूर्व विधायक राव दान सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में महेंद्रगढ़ जिले के सभी ब्लॉकों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली महारैली में शामिल करने की रणनीति पर चर्चा की गई। देखिए महेंद्रगढ़, नारनौल और हरियाणा की ताजा राजनीतिक खबरें। 📺 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर करें। #Congress #DelhiMaharally #NarnaulNews1
- करवाचौथ पर ‘छलनी के पार की सोच’ लेकर चौराहे पर उतरे सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल पत्नी के अरमानों, सपनों और आत्मनिर्भरता को सम्मान देने की अपील, नई पीढ़ी से सोच बदलने का आह्वान चरखी दादरी। करवाचौथ पर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए व्रत रखती है और छलनी से चाँद के साथ पति का चेहरा निहारकर अपना व्रत खोलती है। इसी परंपरा को एक सकारात्मक सामाजिक संदेश से जोड़ते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ‘छलनी के पार की सोच’ लेकर चौराहे पर उतरे। हाथ में जागरूकता की तख्ती लेकर उन्होंने समाज के सामने एक महत्वपूर्ण सवाल रखा— “जिस पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी छलनी उठाती है, क्या वह पति कभी अपनी पत्नी के सपनों और अरमानों की दुनिया में भी झाँकता है?” संजय रामफल ने कहा कि करवाचौथ केवल पति की लंबी उम्र की कामना का पर्व नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास, समर्पण और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी को समझने का अवसर भी है। जिस पत्नी की खुशहाली के लिए पति उसके साथ जीवन बिताने का संकल्प लेता है, उसके सपनों, इच्छाओं और भावनाओं को समझना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से नई पीढ़ी से अपील की कि बदलते समय के साथ रिश्तों में सोच भी सकारात्मक और व्यापक होनी चाहिए। आज की पत्नी केवल परिवार की जिम्मेदारियाँ निभाने वाली महिला ही नहीं, बल्कि अपने सपने देखने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने, अपनी प्रतिभा निखारने, करियर बनाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की आकांक्षा रखने वाली एक स्वतंत्र व्यक्तित्व भी है। पति और परिवार का दायित्व है कि वे उसकी इच्छाओं को समझें, उसकी पढ़ाई में सहयोग करें, उसके हुनर को प्रोत्साहित करें और उसे अपने जीवन के फैसले लेने का उचित अवसर दें। संजय रामफल ने कहा कि पत्नी के अरमानों को समझना, उसकी शिक्षा को महत्व देना और उसे आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना भी सच्चे प्रेम की पहचान है। यदि पत्नी डॉक्टर, शिक्षक, अधिकारी, कलाकार, उद्यमी या किसी अन्य क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहती है, तो उसके सपनों को परिवार की जिम्मेदारियों के साथ संतुलित करने में पति को उसका सहयोगी बनना चाहिए। रिश्ते में एक-दूसरे पर अधिकार जताने से अधिक महत्वपूर्ण एक-दूसरे को आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित, आत्मनिर्भर और सम्मानित महिला अपने परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। नई पीढ़ी को ऐसी सोच अपनानी चाहिए, जिसमें पत्नी की सफलता को परिवार की सफलता समझा जाए और उसके सपनों को बोझ नहीं, बल्कि परिवार की साझा उम्मीद माना जाए। संजय रामफल की इस पहल का संदेश है— करवाचौथ पर पत्नी छलनी से चाँद और अपने पति का चेहरा तो देखती है, लेकिन पति भी एक बार पत्नी की नजर से उसकी दुनिया देखने का प्रयास करे। उसके सपनों को समझे, उसके अरमानों को पंख दे और उसे अपनी अलग पहचान बनाने में सहयोग करे। क्योंकि सच्चा प्रेम केवल लंबी उम्र की कामना नहीं, बल्कि जीवनसाथी को सम्मान, समान अवसर और अपने सपने पूरे करने की आजादी देना भी है। फोटो कैप्शन हाथ में तख्ती पर लिखे हुए मैसेज से जागरूकता की अलग जागते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल2
- *रेवाड़ी में गैस रिफिल करते समय सिलेंडर में ब्लॉस्ट: झुलसे 4 में से 2 रोहतक रेफर; हाथ-पैरों पर गहरे घाव, किराए पर थी दुकान-मकान* * मौके पर ब्लॉस्ट में झुलसे व्यक्ति को संभालते हुए। रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में बुधवार देर शाम ओम नगर मोहल्ले की एक मकान में गैस सिलेंडर से ब्लॉस्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे और दुकान की दीवार तोड़कर सिलेंडर दुकान के काउंटर तक पहुंच गया। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। सिलेंडर की चपेट में आने से 41
- राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एसीबी की हुई कार्रवाई. पंचायत समिति मुण्डावर के विकास अधिकारी संजय कुमार यादव एवं कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार. पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी ) भरने की एवज में मांगी गई थी 65 हजार रूपए की राशि. खैरथल-तिजारा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाड़ी ने मुण्डावर विकास अधिकारी संजय कुमार यादव एवं कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार को 65हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी भिवाड़ी को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म मैसर्स अमनदीप को पंचायत समिति मुण्डावर से ग्राम पंचायत मातौर एवं ग्राम पंचायत नगंलीओझा में सफाई के ठेके पूर्व में जारी किए गए थे। उक्त ठेकों तथा फर्म द्वारा किए गए पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने की एवज में मुण्डावर विकास अधिकारी संजय कुमार यादव 65 रुपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान कर रहा है।इस शिकायत पर 23अक्टूबर को एसीबी द्वारा रिश्वत मांगने का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी बीडीओ संजय कुमार यादव द्वारा पूर्व में जारी किए गए ठेकों एवं माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने की एवज में परिवादी से 65हजार रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करने के लिए सहमत होना पाया गया।जिसमें पीयूष दीक्षित,पुलिस अधीक्षक पुलिस-प्रथम,एसीबी जयपुर के सुपरविजन में एसीबी चौकी भिवाड़ी के प्रभारी एवं ट्रैप कार्यवाही अधिकारी सुरजीत सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप की कार्यवाही की गई। इस दौरान आरोपी विकास अधिकारी संजय कुमार यादव एवं कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह कार्यालय पंचायत समिति मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा को 65हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस.परिमला के सुपरविजन में आरोपीगण से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिले, तो प्रकरण की वस्तुस्थिति एवं उपलब्ध तथ्यों की जानकारी हेतु भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार औपचारिक रूप से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष /स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर सकता है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दोष सिद्ध होने से पूर्व, तथ्यों एवं प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण कर नियमानुसार ही अग्रिम कार्रवाई की जाती है।सरकारी विभागों में आम आदमी से काम करने के बदले में यदि किसी भी तरह की रिश्वत मांगी जाती है तो भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान शिकायत कर सकते हैं। एसीबी आम आदमी के वैध कार्य को बिना रिश्वत दिए काम को करवाने में पूरी सहायता करेगी।3
- बहरोड़ के खेड़की गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों को मिली सीख और सौगात, इचिबान कंपनी ने बांटी यंग भास्कर और पानी की बोतलें* बहरोड़।* कस्बे के निकटवर्ती गांव खेड़की स्थित सरकारी स्कूल में आज एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इचिबान कंपनी के मैनेजर ओम प्रकाश रोहिल्ला व एच आर भूपेन्द्र यादव, के सहयोग से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यंग भास्कर समाचार पत्र और सभी बच्चों को पानी की बोतलें वितरित की गईं। यह वितरण कार्यक्रम कंपनी के मैनेजर श्री ओमप्रकाश रोहिल्ला और कंपनी के एचआर श्री भूपेंद्र यादव के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना और उन्हें समसामयिक घटनाओं से जोड़ना था। इस अवसर पर कंपनी प्रतिनिधियों ने बच्चों को नियमित अध्ययन, समाचार पत्र पढ़ने और स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यंग भास्कर जैसे बाल समाचार पत्र बच्चों के ज्ञानवर्धन और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा बेदी, शिक्षिका अनिता यादव , सुनीता यादव, प्रियंका यादव, सुमन यादव, सुरेश, संदीप सुनिल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाध्यापिका रेखा बेदी ने इचिबान कंपनी और मैनेजर ओमप्रकाश रोहिल्ला व एचआर भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से सरकारी स्कूलों के बच्चों का मनोबल बढ़ता है। बच्चों ने पानी की बोतल और यंग भास्कर प्राप्त कर खुशी जाहिर की और कंपनी का धन्यवाद किया।4
- हरियाणा की 50 बड़ी तमाम खबरें देखें सिर्फ 10 मिनट में वह भी एक ही वीडियो में1
- *व्यापारी पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार: नारनौल पुलिस ने 2 साथी भी पकड़े; फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग की, फिर ब्लैकमेल किया* *वीडियो का कैप्शन -* नारनौल में व्यापारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला। हरियाणा के नारनौल में व्यापारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला व उसके दो साथियों को पुलिस ने हनीट्रैप के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया।1
- राजस्थान में कलयुगी मां का खौफनाक कांडः प्रेमी संग मिलकर की दो बेटों की हत्या, दोनों गिरफ्तार 10 दिन पहले बेटो ने मां और उसके प्रेमी को साथ देखा था, राज खुलने के डर से रची हत्या की साज़िश1