*प्रेस नोट- चित्रकूट पुलिस* दिनाँक - 15.09.2026 *“मिशन शक्ति फेज-5.0: का द्वितीय चरण महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल के तहत जनपद के समस्त थानों की एन्टीरोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरुक किया गया।* *“मिशन शक्ति फेज-5.0: का द्वितीय चरण महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल- जनपद चित्रकूट में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वालंबन, को समर्पित* आज दिनांक 09.08.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीम द्वारा “मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्र में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनी प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है- 1. जन-जागरूकता एवं शिकायत निस्तारण, स्कूल/कॉलेज, वर्किंग वूमेन हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम, निम्न आय वर्ग बस्तियों, गांवों, वार्डों, मोहल्लों में चौपाल कार्यक्रम प्रमुख बाजारों, कस्बों व चौराहों पर जागरूकता व शिकायत निस्तारण। 2.महिला बीट पुलिस की भूमिका, प्रत्येक थाना क्षेत्र की महिला बीट पुलिस द्वारा जन-जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी, महिला समस्याओं का त्वरित निस्तारण। 3.बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण, गुड टच/बैड टच की जानकारी। महिला/बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धित सेवाएँ 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 – वीमेन पावर लाइन 181 – वीमेन हेल्पलाइन 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा 102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस 108 – सामान्य एम्बुलेंस सेवा 1098 – चाइल्ड लाइन 101 – अग्निशमन सेवा 1930 – साइबर हेल्पलाइन व के बारे में जानकारियां दी गई । इस दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है । इसके साथ ही मौजूद महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित करते हुए विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया तथा सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका प्रयोग करने के लिये कहा गया । इसी क्रम में महिलाओं/बालिकाओ को जनपद में गठित “एंटी रोमियो स्क्वायड” टीम के बारे में अवगत कराया गया तथा बताया गया कि सादे वस्त्रों में तथा प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाओ एवं बालिकाओ का अधिकतर आवागमन होता है उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदो/मनचलो के द्वारा Eve Teasing इत्यादि आपत्तिजनक हरकतो को रोकने के उद्देश्य से सघन चेकिंग कर लोगो से पूछताछ की जाती है व अनावश्यक रुप से मौजूद शोहदों/मनचलो को हिदायत/कार्यवाही की जाती।
*प्रेस नोट- चित्रकूट पुलिस* दिनाँक - 15.09.2026 *“मिशन शक्ति फेज-5.0: का द्वितीय चरण महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल के तहत जनपद के समस्त थानों की एन्टीरोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरुक किया गया।* *“मिशन शक्ति फेज-5.0: का द्वितीय चरण महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल- जनपद चित्रकूट में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वालंबन, को समर्पित* आज दिनांक 09.08.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीम द्वारा “मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्र में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनी प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है- 1. जन-जागरूकता एवं शिकायत निस्तारण, स्कूल/कॉलेज, वर्किंग वूमेन हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम, निम्न आय वर्ग बस्तियों, गांवों, वार्डों, मोहल्लों में चौपाल कार्यक्रम प्रमुख बाजारों, कस्बों व चौराहों पर जागरूकता व शिकायत निस्तारण। 2.महिला बीट पुलिस की भूमिका, प्रत्येक थाना क्षेत्र की महिला बीट पुलिस द्वारा जन-जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी, महिला समस्याओं का त्वरित निस्तारण। 3.बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण, गुड टच/बैड टच की जानकारी। महिला/बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धित सेवाएँ 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 – वीमेन पावर लाइन 181 – वीमेन हेल्पलाइन 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा 102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस 108 – सामान्य एम्बुलेंस सेवा 1098 – चाइल्ड लाइन 101 – अग्निशमन सेवा 1930 – साइबर हेल्पलाइन व के बारे में जानकारियां दी गई । इस दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है । इसके साथ ही मौजूद महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित करते हुए विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया तथा सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका प्रयोग करने के लिये कहा गया । इसी क्रम में महिलाओं/बालिकाओ को जनपद में गठित “एंटी रोमियो स्क्वायड” टीम के बारे में अवगत कराया गया तथा बताया गया कि सादे वस्त्रों में तथा प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाओ एवं बालिकाओ का अधिकतर आवागमन होता है उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदो/मनचलो के द्वारा Eve Teasing इत्यादि आपत्तिजनक हरकतो को रोकने के उद्देश्य से सघन चेकिंग कर लोगो से पूछताछ की जाती है व अनावश्यक रुप से मौजूद शोहदों/मनचलो को हिदायत/कार्यवाही की जाती।
- कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठा जनप्रतिनिधि… पाठा में दिखी जनसेवा की असली तस्वीर!” बाढ़ पीड़ितों की राहत से लेकर चमरौहा पुल की मांग तक—मानिकपुर में जनसमस्याओं को लेकर सक्रियता, बुजुर्ग किसान के साथ पिंटू द्विवेदी की सादगी ने खींचा ग्रामीणों का ध्यान। पाठा में जनसेवा की तस्वीर: बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक, बुजुर्ग किसान के साथ जमीन पर बैठकर सुनी पीड़ा मऊ-मानिकपुर में विकास और राहत कार्यों पर जोर, विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई चमरौहा पुल की मांग; बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग चित्रकूट/मानिकपुर। “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और “जनहित से बढ़कर कोई धर्म नहीं, जनसेवा से बढ़कर कोई कर्म नहीं”—इन्हीं भावनाओं के साथ मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और राहत कार्यों का सिलसिला जारी है। मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने पाठा क्षेत्र के दूरदराज गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जनसमस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। विधायक की ओर से विधानसभा क्षेत्र में सड़क, इंटरलॉकिंग, पुल, विद्यालय समेत विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है। वहीं बरदहा नदी की भीषण बाढ़ से प्रभावित डोडा माफी, जारोमाफी, इटवा-डुड़ैला, चमरौहा, मऊ गुरदरी, मारकुंडी, सकरौहा, रानीपुर और गिदुरहा समेत प्रभावित गांवों के परिवारों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराने की पहल भी सामने आई है। मुख्यमंत्री के सामने उठी चमरौहा पुल की मांग बाढ़ के दौरान आवागमन प्रभावित होने वाले पाठा क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को देखते हुए विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी द्वारा चमरौहा पुल की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए जाने की बात कही गई है। साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग भी रखी गई। विधायक ने बाढ़ आपदा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए राहत कार्यों की सराहना करते हुए इसे मुख्यमंत्री के निर्देशों का परिणाम बताया। ₹2.85 करोड़ से बनेगा जड़ेरा नाला पर आरसीसी बॉक्स कलवर्ट विकास कार्यों की कड़ी में मानिकपुर–मारकुंडी–डुड़ैला मार्ग के किमी-5 में जड़ेरा नाला पर क्षतिग्रस्त रपटा के स्थान पर 6×5×4 मीटर स्पान आरसीसी बॉक्स कलवर्ट के निर्माण के लिए ₹2.85 करोड़ की लागत से कार्य स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी गई है। इस कार्य को क्षेत्रीय आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए विधायक की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। वहीं विधायक प्रतिनिधि पिंटू द्विवेदी की सादगी ने खींचा ध्यान दूसरी ओर मऊ-मानिकपुर विधायक प्रतिनिधि पिंटू द्विवेदी भी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में सक्रिय दिखाई दिए। इसी दौरान एक तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी, जब एक बुजुर्ग किसान जमीन पर बैठकर अपनी परेशानी बता रहा था और पिंटू द्विवेदी भी बिना किसी औपचारिकता के उसी के पास जमीन पर बैठ गए। उन्होंने बुजुर्ग का हालचाल जाना और उसकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना। समस्या सामने आने के बाद उनकी ओर से तत्काल आर्थिक सहायता किए जाने की बात कही गई। यह दृश्य ग्रामीणों के लिए केवल सहायता का क्षण नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि और आम व्यक्ति के बीच अपनत्व की तस्वीर के रूप में सामने आया। जरूरतमंद व्यक्ति के बीच बैठकर उसकी बात सुनना और कठिन समय में उसके साथ खड़े होने की कोशिश ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। “पद बड़ा हो सकता है, लेकिन इंसानियत उससे भी बड़ी होनी चाहिए” ग्रामीणों के बीच पिंटू द्विवेदी के इस व्यवहार की सराहना की जा रही है। समर्थकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि वे उन्हें केवल विधायक प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य और बेटे के समान मानते हैं। बाढ़ हो या रोजमर्रा की जनसमस्या—ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना, राहत सामग्री उपलब्ध कराना और जरूरतमंदों की मदद करना जनसेवा की उसी भावना को दर्शाता है, जिसमें पद से ज्यादा प्राथमिकता इंसान और उसकी परेशानी को दी जाती है। जनता की सेवा, सम्मान और उनके सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना—यही जनप्रतिनिधित्व की असली कसौटी है। विकास की राह पर मानिकपुर—हर कदम आगे सड़क से पुल तक, विद्यालय से इंटरलॉकिंग तक और बाढ़ राहत से लेकर जनसुनवाई तक—मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसरोकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की कोशिशें जारी हैं। आपका विश्वास—हमारा संकल्प। मानिकपुर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित।1
- बाढ़ से हुई क्षति की भरपाई के लिए सरकार से 53 करोड़ के बजट की मांग का प्रस्ताव पारित नगर पालिका बोर्ड की विशेष बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नवरात्रि पर्व पर नए कार्यालय का होगा उद्घाटन चित्रकूट । नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी बोर्ड की विशेष बैठक अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श हुआ और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए । बैठक में सबसे अहम बात यह रही की मंदाकिनी में आई बाढ़ के कारण पालिका क्षेत्र में करीब 53 करोड़ की क्षति हुई है जिसकी भरपाई के लिए नगर पालिका ने शासन को बजट आवंटन के प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट भ्रमण के दौरान यहां की तबाही देखी थी और सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। बैठक में विकसित भारत के संबंध में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को संपादित करने के लिए भी विस्तृत चर्चा हुई और उन सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि दीपावली दशहरा गणेश उत्सव को देखते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों और जहां पर देवी पंडाल लगते हैं वहां की साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था के लिए अभी से ठोस रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने सभी सभासदों से अपेक्षा की है की बाढ़ अथवा मूसलाधार बारिश के कारण जिन लोगों के कच्चे मकान गिर गए हैं उनकी सूचना दो दिन के अंदर पालिका कार्यालय को दे दिया जाए जिसमें घर गिरने की फोटो ,पीड़ित व्यक्ति का आधार ,मोबाइल नंबर ,पासबुक होना चाहिए ताकि पीड़ित लोगों को आर्थिक मुआवजा सरकार से दिलाया जा सके और निकट भविष्य में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से भी लाभान्वित कराया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड में पालिका के नए कार्यालय उद्घाटन पर भी चर्चा हुई निर्णय लिया गया कि नवरात्रि के पर्व पर नए कार्यालय का उद्घाटन होगा और पुराने कार्यालय के ध्वस्तीकरण का भी प्रस्ताव पारित किया गया ।इसके अलावा टाउन हॉल का जीर्णोद्धार कराए जाने, रामलीला कमेटी का गठन किए जाने का भी निर्णय हुआ ।कमेटी में गैर राजनीतिक व्यक्तियों को रखे जाने की स्वीकृति दी गई है। नगर की साफ सफाई के लिए 300 सफाई कर्मचारी रखे जाने के लिए राज्य वित्त आयोग में प्रतिमाह एक करोड़ की धनराशि शासन से मांग की गई है। कर्मचारियों की कमी की वजह से नगर की साफ सफाई बेहतर ढंग से नहीं हो पा रही है।2
- चित्रकूट जिले की पहाड़ी ब्लाक के अशोह के पास से फूटे बम की अभी तक नहीं हो पाई जानकारी चित्रकूट जिले की पहाड़ी ब्लाक के अशोह के पास से फूटे बम की अभी तक नहीं हो पाई जानकारी1
- आशाओं ने मानदेय बढ़ाने और नियमित करने की मांग उठाई पहाड़ी, चित्रकूट। आशाओं ने मानदेय बढ़ाने और नियमित करने की मांग उठाई पहाड़ी, चित्रकूट। सीएचसी पहाड़ी में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिल प्रधान के सामने मानदेय बढ़ाने और नियमित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि महंगाई के बावजूद मानदेय नहीं बढ़ा है। आशाएं स्वास्थ्य योजनाओं, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार काम कर रही हैं। आशाओं ने कम से कम 30 हजार रुपये मासिक वेतन और प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग की। विधायक अनिल प्रधान ने मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर आशाओं को नियमित कराने और मानदेय बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।1
- लगातार बारिश और हवा तूफान के चलते सैकड़ो एकड़ मक्के की खड़ी फसल बर्बाद.... IND241
- यूपी में जंगलराज कायम नहीं होने देंगे वामदल - कामरेड अमित यादव जाति धर्म आधारित राजनीति कर रही भाजपा -रुद्र प्रसाद मिश्र चित्रकूट। आज वामपंथी एवं संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश लखनऊ को द्वारा उप जिलाधिकारी कर्वी महोदय चित्रकूट को दिया गया। सैकड़ों कार्यकर्ता का. रुद्र प्रसाद मिश्र व अमित यादव के नेतृत्व में कैंप कार्यालय कचहरी से चलकर धनुष चौराहा व पटेल चौक होते हुए नारेबाजी करते तहसील मुख्यालय कर्वी पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीपीएम वरिष्ठ नेता कामरेड रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह जंगल राज्य कायम हो चुका है। सन 1911 में बनी हुई सहारनपुर की मस्जिद को तोड़ा जाना भाजपा राज्य का राजनीतिक केंद्र बिंद, कार्यशैली तथा ध्रुवीकरण करना संविधान भावना का उल्लघंन है। भाजपा पूरे देश में बाबा साहेब के बनाए संविधान को हटाकर मनुवादी सिद्धांत लागू करना चाहते हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा के मुख्यमंत्री जनता के मूड और अपनी पार्टी के भीतर मतभेदों से स्पष्ट रूप से घबराए हुए हैं लोगों की चिंताओं को दूर करने के बजाय वह चुनाव से पहले डराने धमकाने बुलडोजर करवाई और विभाजनकारी राजनीति का सहारा ले रहे हैं। भाजपा किसानों की जमीनें छीनकर मजदूर बनाने की साज़िश कर रही। सीपीआई जिला सचिव का. अमित यादव एड. ने कहा कि वामदल यूपी में भाजपा का जंगलराज कायम नहीं होने देंगे। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक विरोधियों तक यह दमन, विपक्ष के नेताओं को नजर बंद करना, हाउस अरेस्ट करना, विरोधी दलों के नेताओं के बारे में व्यक्तिगत जानकारियां एकत्रित की जा रही है उसके लिए दबाव बनाया जाता है। राज्य को निगरानी एवं पुलिस राज बनाने की कोशिश है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले में उत्तर प्रदेश राज्य को आर्मेनिया डिस्टोपिया राज बनाने की चेष्टा बताया गया है। चुनाव नजदीक आते ही रेवड़ी की बारिश से कुछ नहीं होगा। प्रदर्शन व सभा के बाद माननीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा गया। प्रदर्शन व सभा में मुख्य रूप से कामरेड शिवम द्विवेदी, पूनम,गिरधर, वीर बहादुर,सुधा सिंह, रामप्रताप, राजाराम, राजधर विश्वकर्मा, संदीप कुमार पाण्डेय,शारदा प्रसाद, रामस्वरूप, प्रद्युम्न, बांकीदास चुन्ना, मुन्ना यादव, दिनेश मौजूद थे।3
- 🚨 चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़ 💥 पहाड़ी के अशोह गांव में संदिग्ध विस्फोट का मामला ➡️ थाना क्षेत्र पहाड़ी के ग्राम अशोह में जगदीश गौतम के खाली पड़े प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए विस्फोट के बाद मानव शरीर के अंग मिलने के मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस. की महत्वपूर्ण बाइट। 🎥 देखिए DIG राजेश एस. ने मामले को लेकर क्या कहा…1
- चित्रकूट जिले की पहाड़ी ब्लाक के अशोह के पास से फूटे बम की अभी तक नहीं हो पाई जानकारी,विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं, और भी हो सकते हैं कई लोग ऐसा महसूस हो रहा है विस्फोटः विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं, आसपास रहने वाले बोले- लगा टायर फट गया चित्रकूट के अशोह गांव में 12 सितंबर को भाजपा नेता जगदीश गौतम के खाली प्लॉट में भीषण विस्फोट हुआ था। इस मामले को लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है। वहीं बम विस्फोट निरोधक दल के एक अधिकारी का कहना है, विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं बल्कि बम वाला है। ये: पूरा घटनाक्रम एक साजिश के तहत किए जाने की आशंका है। बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट पर धमाके के बाद मौके से मानव अंग मिले थे। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि विस्फोट में कौन व्यक्ति मौजूद था और वहां विस्फोटक सामग्री क्यों लाई गई थी? पुलिस आसपास के जिलों में भी लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। किसी व्यक्ति का पैर पुलिस को मौके से मिला था। मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस सोमवार को घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को सफेद शर्ट के जले हुए टुकड़े और कई संदिग्ध सामान मिले थे। एक पैर प्लॉट में मिला था, जबकि दूसरा करीब 300 मीटर दूर खेत में मिला। शरीर के अन्य हिस्से अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस इन अवशेषों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बरामद मानव अवशेष का डीएनए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक, डीएनए रिपोर्ट आने में करीब दो महीने लग सकते हैं। बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट में जहां ब्लास्ट हुआ था, वहां से वह 15 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में रहते हैं। रोड पर पड़े थे मांस के टुकड़े... प्लॉट के पास रहने वाले कल्लू ने बताया कि जब यह विस्फोट हुआ तब मैं मौके से 500 मीटर की दूरी पर था। हमने सोचा की किसी की गाड़ी का टायर फट गया है। हम मौके पर गए तो वहां पर मेन रोड पर मांस के टुकड़े पड़े हुए थे। हिमांशु मिश्रा ने बताया कि शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर यह विस्फोट हुआ था। हमने आज तक ऐसे विस्फोट की आवाज नहीं सुनी। ऐसा लगा हमारे कान सुन्न हो गए हों। पुलिस जांच के दौरान प्लॉट में चटाई और तार के निशान भी मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट से पहले वहां कोई व्यक्ति कितनी देर तक मौजूद था। मुझे बम से उड़ाने की साजिश हो सकती है- भाजपा नेता मामले में भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया, उन्होंने करीब 12 साल पहले यह प्लॉट लिया था। विवाद के चलते उन्होंने इसकी बाउंड्री कराई थी और रखवाली के लिए श्यामसुंदर को केयर टेकर के तौर पर यह प्लॉट थाने से करीब डेढ किलोमीटर रखा था। मामले में भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया, उन्होंने करीब 12 साल पहले यह प्लॉट लिया था। विवाद के चलते उन्होंने इसकी बाउंड्री कराई थी और रखवाली के लिए श्यामसुंदर को केयर टेकर के तौर पर रखा था। यह प्लॉट थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। गौतम ने फोन पर बातचीत में आशंका जताई कि यह उन्हें बम से उड़ाने की साजिश हो सकती थी। उन्होंने कहा कि वे अक्सर प्लॉट पर आते-जाते रहते हैं। यदि किसी ने उन्हें निशाना बनाने के लिए वहां बम रखा था, तो वह खुद ही उसी विस्फोट की चपेट में आ गया होगा। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि जिले में लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पड़ोसी जिलों को भी सूचना दी गई है चित्रकूट जिले की पहाड़ी ब्लाक के अशोह के पास से फूटे बम की अभी तक नहीं हो पाई जानकारी,विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं, और भी हो सकते हैं कई लोग ऐसा महसूस हो रहा है विस्फोटः विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं, आसपास रहने वाले बोले- लगा टायर फट गया चित्रकूट के अशोह गांव में 12 सितंबर को भाजपा नेता जगदीश गौतम के खाली प्लॉट में भीषण विस्फोट हुआ था। इस मामले को लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है। वहीं बम विस्फोट निरोधक दल के एक अधिकारी का कहना है, विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं बल्कि बम वाला है। ये: पूरा घटनाक्रम एक साजिश के तहत किए जाने की आशंका है। बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट पर धमाके के बाद मौके से मानव अंग मिले थे। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि विस्फोट में कौन व्यक्ति मौजूद था और वहां विस्फोटक सामग्री क्यों लाई गई थी? पुलिस आसपास के जिलों में भी लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। किसी व्यक्ति का पैर पुलिस को मौके से मिला था। मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस सोमवार को घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को सफेद शर्ट के जले हुए टुकड़े और कई संदिग्ध सामान मिले थे। एक पैर प्लॉट में मिला था, जबकि दूसरा करीब 300 मीटर दूर खेत में मिला। शरीर के अन्य हिस्से अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस इन अवशेषों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बरामद मानव अवशेष का डीएनए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक, डीएनए रिपोर्ट आने में करीब दो महीने लग सकते हैं। बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट में जहां ब्लास्ट हुआ था, वहां से वह 15 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में रहते हैं। रोड पर पड़े थे मांस के टुकड़े... प्लॉट के पास रहने वाले कल्लू ने बताया कि जब यह विस्फोट हुआ तब मैं मौके से 500 मीटर की दूरी पर था। हमने सोचा की किसी की गाड़ी का टायर फट गया है। हम मौके पर गए तो वहां पर मेन रोड पर मांस के टुकड़े पड़े हुए थे। हिमांशु मिश्रा ने बताया कि शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर यह विस्फोट हुआ था। हमने आज तक ऐसे विस्फोट की आवाज नहीं सुनी। ऐसा लगा हमारे कान सुन्न हो गए हों। पुलिस जांच के दौरान प्लॉट में चटाई और तार के निशान भी मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट से पहले वहां कोई व्यक्ति कितनी देर तक मौजूद था। मुझे बम से उड़ाने की साजिश हो सकती है- भाजपा नेता मामले में भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया, उन्होंने करीब 12 साल पहले यह प्लॉट लिया था। विवाद के चलते उन्होंने इसकी बाउंड्री कराई थी और रखवाली के लिए श्यामसुंदर को केयर टेकर के तौर पर यह प्लॉट थाने से करीब डेढ किलोमीटर रखा था। मामले में भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया, उन्होंने करीब 12 साल पहले यह प्लॉट लिया था। विवाद के चलते उन्होंने इसकी बाउंड्री कराई थी और रखवाली के लिए श्यामसुंदर को केयर टेकर के तौर पर रखा था। यह प्लॉट थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। गौतम ने फोन पर बातचीत में आशंका जताई कि यह उन्हें बम से उड़ाने की साजिश हो सकती थी। उन्होंने कहा कि वे अक्सर प्लॉट पर आते-जाते रहते हैं। यदि किसी ने उन्हें निशाना बनाने के लिए वहां बम रखा था, तो वह खुद ही उसी विस्फोट की चपेट में आ गया होगा। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि जिले में लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पड़ोसी जिलों को भी सूचना दी गई है1