Shuru
Apke Nagar Ki App…
लगातार बारिश और हवा तूफान के चलते सैकड़ो एकड़ मक्के की खड़ी फसल बर्बाद.... IND24
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
लगातार बारिश और हवा तूफान के चलते सैकड़ो एकड़ मक्के की खड़ी फसल बर्बाद.... IND24
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लगातार बारिश और हवा तूफान के चलते सैकड़ो एकड़ मक्के की खड़ी फसल बर्बाद.... IND241
- "मलगांव में 10 वर्षों से विराजमान हैं शिव,पार्वती और गणेश,गृह निवास बना श्रद्धा का केंद्र,, "12 दिवसीय आयोजन शुरू, 25 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा समापन,, सतना जिले की रामपुर बाघेलान तहसील अंतर्गत कोटर विकासखंड की ग्राम पंचायत मलगांव में आस्था और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है,यहां भागवत द्विवेदी के गृह निवास पर पिछले 10 वर्षों से लगातार भगवान शिव परिवार विराजमान होते आ रहे हैं,हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाद्रपद माह में भगवान शिव,माता पार्वती और प्रथम पूज्य श्री गणेश जी का विधि-विधान से आगमन हुआ है। द्विवेदी परिवार द्वारा पूरे श्रद्धा भाव से इनकी स्थापना और पूजा-अर्चना की जा रही है।10 सालों से चली आ रही यह परंपरा अब पूरे गांव के लिए आस्था का प्रतीक बन गई है,12 दिवसीय आयोजन और विशाल भंडारा इस वर्ष यह की शुरुआत 14 सितंबर से हुई है,जो लगातार 25 सितंबर तक चलेगा।12 दिनों तक गृह निवास पर पूजन,आरती भजन-कीर्तन का दौर चलेगा। *कार्यक्रम का समापन* 25 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा,जिसमें समस्त ग्रामवासी और क्षेत्र के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इन 12 दिनों तक गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। सुबह-शाम आरती में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो रहे हैं। *इस अवसर पर* रमाकांत द्विवेदी, लक्ष्मी प्रसाद द्विवेदी, शीतला द्विवेदी, रामपाल द्विवेदी, दिलीप द्विवेदी, कृष्ण गोपाल द्विवेदी, बद्री द्विवेदी,सुशील द्विवेदी, गुड्डा, अरुणेंद्र द्विवेदी सहित समस्त द्विवेदी परिवार एवं ग्रामवासी मौजूद रहते हैं।3
- *चाकघाट CMO पर गंभीर आरोप,महिला कर्मचारी को संबंध बनाने के लिए दबाव? वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप* *नौकरी बचाने के बदले कथित रूप से निजी संबंध बनाने का दबाव, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने खड़े किए बड़े सवाल* *नगर परिषद में महिला कर्मचारी की सुरक्षा और कार्यस्थल की गरिमा पर सवाल, निष्पक्ष जांच की उठी मांग* रीवा। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट नगर परिषद से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नगर परिषद के CMO शंकरधर पांडेय द्वारा एक महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर पर नौकरी सुरक्षित रखने के एवज में निजी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। यदि रिकॉर्डिंग में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो मामला पद के कथित दुरुपयोग और कार्यस्थल पर महिला कर्मचारी पर अनुचित दबाव बनाने से जुड़ा गंभीर विषय बन सकता है। *वायरल ऑडियो की सत्यता जांच का विषय* हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि रिकॉर्डिंग कब और किन परिस्थितियों में तैयार हुई तथा उसमें मौजूद आवाजें वास्तविक हैं या नहीं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी और प्रशासनिक जांच जरूरी है। *CMO का पक्ष सामने आना बाकी* मामले में CMO शंकरधर पांडेय का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। वहीं,यदि संबंधित महिला कर्मचारी द्वारा औपचारिक शिकायत की जाती है तो प्रशासन के लिए मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सामने लाना महत्वपूर्ण होगा। *अब सवाल यह है कि वायरल ऑडियो में लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई क्या है? क्या वास्तव में नौकरी को लेकर महिला कर्मचारी पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया? या फिर मामला कुछ और है इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।*1
- *👉बैरहना में राशन वितरण पर गंभीर आरोप, गेहूं में मिले कंकड़-पत्थर* *👉🏻वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, कोटेदार और समिति प्रबंधक पर जांच की मांग* *सतना। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर ग्राम बैरहना में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से जुलाई और अगस्त माह का गेहूं वितरित करते समय उसमें कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले मिले हुए हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।* ग्रामीणों के मुताबिक गेहूं की सफाई करने पर बड़ी मात्रा में कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले निकल रहे हैं। उनका कहना है कि गरीब परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न में इस तरह की मिलावट से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। *कोटेदार और समिति प्रबंधक पर लगाए आरोप* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल के संरक्षण में कथित तौर पर अनियमितता होने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान का संचालन कोटेदार रीता गौतम तथा उनके पति विकास गौतम, जो दुकान में सहायक के रूप में कार्य करते हैं, द्वारा किया जा रहा है और खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। *संपत्ति की जांच की भी मांग* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी प्रशासन से की है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संपत्ति में कथित रूप से काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आय के स्रोत और संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। *प्रशासन से सैंपल जांच और कार्रवाई की मांग* ग्रामीणों का कहना है कि खाद्यान्न के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही दुकान के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन भी कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं। ग्रामीणों ने सतना कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम भेजने तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। *👉बैरहना में राशन वितरण पर गंभीर आरोप, गेहूं में मिले कंकड़-पत्थर* *👉🏻वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, कोटेदार और समिति प्रबंधक पर जांच की मांग* *सतना। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर ग्राम बैरहना में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से जुलाई और अगस्त माह का गेहूं वितरित करते समय उसमें कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले मिले हुए हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।* ग्रामीणों के मुताबिक गेहूं की सफाई करने पर बड़ी मात्रा में कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले निकल रहे हैं। उनका कहना है कि गरीब परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न में इस तरह की मिलावट से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। *कोटेदार और समिति प्रबंधक पर लगाए आरोप* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल के संरक्षण में कथित तौर पर अनियमितता होने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान का संचालन कोटेदार रीता गौतम तथा उनके पति विकास गौतम, जो दुकान में सहायक के रूप में कार्य करते हैं, द्वारा किया जा रहा है और खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। *संपत्ति की जांच की भी मांग* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी प्रशासन से की है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संपत्ति में कथित रूप से काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आय के स्रोत और संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। *प्रशासन से सैंपल जांच और कार्रवाई की मांग* ग्रामीणों का कहना है कि खाद्यान्न के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही दुकान के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन भी कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं। ग्रामीणों ने सतना कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम भेजने तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।1
- थाना प्रभारी निशा मिश्रा की अपराधियों पर एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई, सट्टे से लेकर मारपीट-चोरी के आरोपी तक पुलिस की गिरफ्त में थाना प्रभारी निशा मिश्रा की अपराधियों पर एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई, सट्टे से लेकर मारपीट-चोरी के आरोपी तक पुलिस की गिरफ्त में1
- भारत इंटरनेशनल स्कूल में दोहरे उत्सव की धूम: गणेश पूजा के साथ मनाया गया हिंदी दिवस रामपुर बघेलान। स्थानीय भारत इंटरनेशनल स्कूल में आज गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दोहरे उत्सव को लेकर स्कूल परिसर में भारी उत्साह देखा गया, जहां बच्चों के भीतर अध्यात्म, कला और अपनी संस्कृति के प्रति चेतना जगाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संचालक श्री सुनील सोनी एवं श्रीमती पद्मा सोनी ने भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस विशेष अवसर पर संस्था संचालक श्री सुनील सोनी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए हिंदी दिवस और मातृभाषा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा के प्रति सदैव आदर और सम्मान की भावना रखनी चाहिए, क्योंकि भाषा ही हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़कर रखती है। वहीं, स्कूल के प्राचार्य श्री मनीष तिवारी जी ने भी भगवान गणेश जी से बच्चों के लिए अच्छे संस्कार, बुद्धि और विवेक की कामना की। उत्सव को और रंगीन बनाने के लिए स्कूल में हिंदी लेखन, फैंसी ड्रेस और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी कला, वेशभूषा और भाषा कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।3
- पूर्व सैनिक चंद्रशेखर तिवारी सफाई अभियान में अपना वक्तव्य देते हुए1
- *सेमरिया के मनकहरी पाठकन टोला में सड़क न होने से बदहाल ग्रामीण मरीज को खाट पर लादकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने को मजबूर* *सरपंच से लेकर विधायक तक की अनदेखी से बढ़ा असंतोष ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई पक्की सड़क बनवाने की गुहार* *♦️रीवा : सेमरिया समाचार* रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र एवं जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मनकहरी के पाठकन टोला में बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।आजादी के दशकों बाद भी इस बस्ती के रहवासी पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। वर्तमान समय में बस्तीवासियों को लगभग 1 किलोमीटर लंबेमें कीचड़ से सराबोर पगडंडी रास्ते से गुजरने को मजबही होना पड़ रहा है।बारिश के मौसम में यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है जिससे ग्रामीणों का जीवन पूरी तरह-तरह से थम सा जाता है।सड़क न होने का खमियाजा आज एक बार फिर ग्रामीणों को भुगतना पड़ा जब बस्ती के एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई।एम्बुलेंस या किसी वाहन के घर तक न पहुंच पाने के कारण भारतीय सर्व सेवा संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी राजा चौबे ने संगठन के अन्य सदस्यों और बस्ती के लोगों की मदद से बुजुर्ग को खाट में लिटाया और अपने कंधों पर उठाकर लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों और स्थानीय विकास की पोल खोलकर रख दी है। *जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश* भारतीय सर्व सेवा संगठन के पदाधिकारी राजा चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार स्थानीय सरपंच से गुहार लगाई गई।हालांकि हर बार सरपंच द्वारा यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि संबंधित इंजीनियर तकनीकी स्वीकृति बनाकर नहीं दे रहाा है।पंचायत स्तर पर सुनवाई न होने के बाद ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर स्थानीय विधायक अभय मिश्रा के पास भी पहुंचे थे।राजा चौबे का आरोप है कि मुलाकात के दौरान विधायक का व्यवहार ग्रामीणों के प्रति अत्यंत असंतोषजनक और अमर्यादित रहा।उन्होंने बताया कि विधायक का रवैया ऐसा था कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है जिससे ग्रामीणों को भारी निराशा हाथ लगी।बरसात के सीजन में पाठकन टोला के निवासी पूरी तरह से अपनी बस्ती में कैद होकर रह जाते हैं।न तो कोई वाहन वहां आ जा सकता है और न ही पैदल चलना संभव हो पाता है।आपातकालीन स्थिति में मरीजों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो रही है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए राजा चौबे एवं समस्त बस्तीवासियों ने रीवा कलेक्टर से विनम्र निवेदन किया है कि मामले को तत्काल संज्ञान में लिया जाए और सड़क निर्माण के लिए आवश्यक विभागीय कार्रवाई शुरू कराई जाए ताकि इस आधुनिक युग में भी पक्की सड़क से वंचित ग्रामीणों को राहत मिल सके। उमेश पाठक ✍️1