Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व सैनिक चंद्रशेखर तिवारी सफाई अभियान में अपना वक्तव्य देते हुए
Avi Standing with the truth
पूर्व सैनिक चंद्रशेखर तिवारी सफाई अभियान में अपना वक्तव्य देते हुए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पूर्व सैनिक चंद्रशेखर तिवारी सफाई अभियान में अपना वक्तव्य देते हुए1
- वडोदरा में बारिश से भरे गड्ढे में गिरी महिला और बेटी घटना का सीसीटीवी आया सामने *💥 बड़ी ख़बर 💥* *वडोदरा में बारिश से भरे गड्ढे में गिरी महिला और बेटी घटना का सीसीटीवी आया सामने* गुजरात के वडोदरा जिले के पाडरा में भारी बारिश के बाद जलभराव से जशपुर रोड पर पानी भर गया. इसी दौरान एक महिला और उसकी बेटी बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गईं. गड्ढा पानी के नीचे छिपा होने के कारण दिखाई नहीं दे रहा था. घटना सीसीटीवी में कैद हुई और स्थानीय लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।1
- *चाकघाट CMO पर गंभीर आरोप,महिला कर्मचारी को संबंध बनाने के लिए दबाव? वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप* *नौकरी बचाने के बदले कथित रूप से निजी संबंध बनाने का दबाव, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने खड़े किए बड़े सवाल* *नगर परिषद में महिला कर्मचारी की सुरक्षा और कार्यस्थल की गरिमा पर सवाल, निष्पक्ष जांच की उठी मांग* रीवा। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट नगर परिषद से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नगर परिषद के CMO शंकरधर पांडेय द्वारा एक महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर पर नौकरी सुरक्षित रखने के एवज में निजी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। यदि रिकॉर्डिंग में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो मामला पद के कथित दुरुपयोग और कार्यस्थल पर महिला कर्मचारी पर अनुचित दबाव बनाने से जुड़ा गंभीर विषय बन सकता है। *वायरल ऑडियो की सत्यता जांच का विषय* हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि रिकॉर्डिंग कब और किन परिस्थितियों में तैयार हुई तथा उसमें मौजूद आवाजें वास्तविक हैं या नहीं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी और प्रशासनिक जांच जरूरी है। *CMO का पक्ष सामने आना बाकी* मामले में CMO शंकरधर पांडेय का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। वहीं,यदि संबंधित महिला कर्मचारी द्वारा औपचारिक शिकायत की जाती है तो प्रशासन के लिए मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सामने लाना महत्वपूर्ण होगा। *अब सवाल यह है कि वायरल ऑडियो में लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई क्या है? क्या वास्तव में नौकरी को लेकर महिला कर्मचारी पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया? या फिर मामला कुछ और है इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।*1
- डायल-112 चालक से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, अवैध वसूली का आरोप खुलेआम सड़कों पर विभागीय छवि को कर रहे तार-तार, रीवा जिले के चाकघाट नेशनल हाईवे-30 पर अवैध वसूली को लेकर डायल-112 के चालक के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पिकअप वाहन चालकों द्वारा अवैध वसूली का विरोध किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यूपी से एमपी आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-15-जेडएल-5140 को पीछा कर बघेड़ी के पास रोका गया था। आरोप है कि वाहन में भैंस लदी होने के कारण पैसे की मांग की गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और डायल-112 के चालक तथा अन्य स्टाफ से वाहन चालकों की बहस हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान पिकअप वाहन चालकों ने सड़क पर चक्का जाम करने का प्रयास भी किया। मामला बढ़ता देख डायल-112 मौके से रवाना हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सोमवार सुबह करीब 11:50 बजे का बताया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रीवा एसपी से की है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- बड़ी ख़बर : रोजगार का लालच, बना दिया बंधक, प्रशासन के लिए एक और समस्या1
- थाना प्रभारी निशा मिश्रा की अपराधियों पर एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई, सट्टे से लेकर मारपीट-चोरी के आरोपी तक पुलिस की गिरफ्त में थाना प्रभारी निशा मिश्रा की अपराधियों पर एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई, सट्टे से लेकर मारपीट-चोरी के आरोपी तक पुलिस की गिरफ्त में1
- Post by Anil yadav1
- सिरिया में फ्यूल की कीमती को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन जमकर हुई तोड़फोड़ *💥 बड़ी ख़बर 💥* *सिरिया में फ्यूल की कीमती को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन जमकर हुई तोड़फोड़* सिरिया में डीजल संकट और फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ शुरू हो गई है. Idlib,Aleppo,Hasakah,Raqqa और Deir ez-Zor तक प्रदर्शन की आग फैल गई है. गुस्साए लोगों ने सड़कों पर टायर जलाकर रास्ते बंद कर दिए हैं और तेल टैंकरों की आवाजाही रोक दी है. ईंधन की कीमतों में वृद्धि की वजह से परिवहन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के महंगे होने की आशंका से जनता में भारी नाराजगी है।1