Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anil yadav
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़ी खबर मैहर के बड़े अखाड़ा के गणेश जी हर साल बढ़ते थे *मैहर के बड़े अखाड़ा के गणेश जी हर साल बढ़ते थे* मैहर के बड़ा अखाड़ा परिसर में स्थापित प्राचीन गणेश प्रतिमा अपने अद्भुत स्वरूप को लेकर वर्षों से चर्चा में है। मान्यता है कि प्रतिमा का आकार हर साल बढ़ता था। मंदिर के महंत सीताबल्लभशरण के अनुसार, पुरातत्व विभाग की टीम ने भी प्रतिमा की जांच की थी और इसका स्वरूप छठी शताब्दी की परंपरा से मिलता-जुलता बताया गया। वर्ष 1735 में आचार्य श्री मद्राम सुखेन्द्र जू ने प्रतिमा के दाएं चरण के अंगूठे को दबाकर विस्तार रुकने की प्रार्थना की थी। इसके बाद प्रतिमा का बढ़ना रुकने की मान्यता है। प्रतिमा की लंबे समय से नित्य पूजा-अर्चना की जा रही है।1
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत श्रमिकों का पंजीयन अभियान ग्राम पंचायतों में असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना यानी PM-SYM से जोड़ने के लिए पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। निर्देश के अनुसार, ग्राम पंचायत स्तर पर CSC VLE द्वारा पात्र श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीयन कराया जाएगा। पंचायत सचिव और GRS को श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराने तथा योजना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के पंजीयन को भी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही गई है। अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 50 से 100 पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराने और इसकी जानकारी संबंधित ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, जैसे कृषि श्रमिक, निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार और स्ट्रीट वेंडर आदि पात्र हो सकते हैं। पंजीयन के लिए ई-श्रम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज आवश्यक बताए गए हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ₹5,000 प्रतिमाह तक की पेंशन का प्रावधान है, जो योजना के नियमों और अंशदान के अनुसार देय होती है। प्रशासन की ओर से पात्र श्रमिकों से अपील की गई है कि वे योजना की पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लेकर अपने नजदीकी CSC केंद्र या ग्राम पंचायत में संपर्क करें और पात्र होने पर पंजीयन कराएं। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- *संजय गांधी में फिर लापरवाही उजागर, ICU में भर्ती मरीज 5 घंटे से बिना इलाज के तड़प रहा* *रीवा -* संजय गांधी अस्पताल की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें *ग्राम धमना, पोस्ट मजगवां, तहसील अमरपाटन, जिला सतना* निवासी *अजय कुशवाहा* ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 5 घंटे बीत जाने के बाद भी ICU में भर्ती उनकी पत्नी का इलाज शुरू नहीं किया गया है। परिजन का कहना है कि 5 घंटे से मरीज तड़प रहा है पर डॉक्टर देखने तक नहीं आए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इसी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठे थे। मृतका के पिता आज भी सिरमौर चौराहे पर धरने पर बैठे न्याय मांग रहे हैं, बावजूद इसके अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। *राइजिंग सतना रामदत्त दाहिया* *संजय गांधी में फिर लापरवाही उजागर, ICU में भर्ती मरीज 5 घंटे से बिना इलाज के तड़प रहा* *रीवा -* संजय गांधी अस्पताल की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें *ग्राम धमना, पोस्ट मजगवां, तहसील अमरपाटन, जिला सतना* निवासी *अजय कुशवाहा* ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 5 घंटे बीत जाने के बाद भी ICU में भर्ती उनकी पत्नी का इलाज शुरू नहीं किया गया है। परिजन का कहना है कि 5 घंटे से मरीज तड़प रहा है पर डॉक्टर देखने तक नहीं आए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इसी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठे थे। मृतका के पिता आज भी सिरमौर चौराहे पर धरने पर बैठे न्याय मांग रहे हैं, बावजूद इसके अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। *राइजिंग सतना रामदत्त दाहिया*1
- कल्पना मिश्रा की मौत के 12वें दिन भी पिता का धरना जारी, डॉक्टरों पर FIR की मांग को लेकर जल सत्याग्रह शुरू, रीवा में कल्पना मिश्रा की मौत के बाद न्याय की मांग को लेकर चल रहा धरना 12वें दिन भी जारी है। कल्पना मिश्रा के पिता लगातार धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। अब डॉक्टरों पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर जल सत्याग्रह की शुरुआत भी हो गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिलहाल यह सांकेतिक जल सत्याग्रह है, लेकिन अगर जल्द ही FIR दर्ज नहीं की गई तो इसे निरंतर जारी किया जाएगा।1
- Available for Sale Locality : रीवा जनता कॉलेज Area (dimensions) : 4000 Property Type : Residential Plot अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए नंबर पर संपर्क करें 88274636411
- असम में बच्चों के सामने फुटबॉल से खेलता दिखा जंगली हाथी असम के नुमालीगढ़ स्थित बागीधाला टी एस्टेट में एक जंगली हाथी फुटबॉल को लात मारता हुआ कैमरे में कैद हुआ. बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी हाथी वहां पहुंच गया और बच्चे गेंद छोड़कर दूर चले गए. इसके बाद हाथी खाली मैदान में गेंद को लात मारता नजर आया. फॉरेस्ट स्टाफ ने लोगों को ऐसे हाथियों के पास जाने या भीड़ लगाने से बचने की सलाह दी है. #Assam असम में बच्चों के सामने फुटबॉल से खेलता दिखा जंगली हाथी असम के नुमालीगढ़ स्थित बागीधाला टी एस्टेट में एक जंगली हाथी फुटबॉल को लात मारता हुआ कैमरे में कैद हुआ. बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी हाथी वहां पहुंच गया और बच्चे गेंद छोड़कर दूर चले गए. इसके बाद हाथी खाली मैदान में गेंद को लात मारता नजर आया. फॉरेस्ट स्टाफ ने लोगों को ऐसे हाथियों के पास जाने या भीड़ लगाने से बचने की सलाह दी है. #Assam1
- सतना।दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाश गिरफ्तार,कब्जे से 9 हजार 600 रुपए,4 मोबाइल फोन,1 मोटरसाइकिल बरामद सतना।दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाश गिरफ्तार,कब्जे से 9 हजार 600 रुपए,4 मोबाइल फोन,1 मोटरसाइकिल बरामद1
- केमार बाईपास हादसा: शराब दुकान से पीकर खदान में डूबा व्यक्ति, ग्रामीणों में आक्रोश | Satna News *केमार बेला बाईपास की अवैध शराब दुकान ने ले ली बाल्मीक की जान - अगर दुकान न होती तो न होता हादसा, सरपंच की शिकायत के बाद भी आबकारी-कलेक्टर नहीं दिए ध्यान* *राइजिंग सतना रामपुर बाघेलन रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट✍️* *रामपुर बाघेलन-* केमार बाईपास स्थित डूंगरी खदान में डूबने से हुई *बाल्मीक बसदेवा, उम्र 55 वर्ष, निवासी केमार* की मौत का जिम्मेदार कौन? ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा - *बेला बाईपास की अवैध शराब दुकान।* *कैसे हुई मौत -* बाल्मीक बसदेवा ने बाईपास स्थित शराब दुकान से शराब पी थी। शराब के नशे में उसे कुछ समझ नहीं आया और वह सीधे गहरी डूंगरी खदान में चला गया और डूब गया। किनारे पर पड़ी चप्पलों ने पूरे हादसे की पोल खोल दी। बेला चौकी पुलिस ने SDRF/होमगार्ड गोताखोर टीम की मदद से शव बरामद किया। *अब सबसे बड़ा खुलासा - यह दुकान अवैध है -* 1. ग्रामीणों और पंचायत का आरोप है कि यह शराब दुकान *बिना सरपंच की NOC के, धमकी और गुंडागर्दी के दम पर* संचालित हो रही है। 2. सरपंच द्वारा इसकी *लिखित शिकायत आबकारी विभाग और कलेक्टर साहब को भी दी जा चुकी है, उसके बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।* 3. दुकान खदान के मुहाने पर संचालित हो रही है, जहां दिन-रात नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है - *अगर आज यह अवैध शराब दुकान यहां नहीं होती, तो बाल्मीक बसदेवा की मौत नहीं होती। इस मौत की पूरी जिम्मेदार यह अवैध शराब दुकान और कार्यवाही न करने वाला आबकारी विभाग है।* ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इस अवैध दुकान को तत्काल बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।1
- असम में बच्चों के सामने फुटबॉल से खेलता दिखा जंगली हाथी असम में बच्चों के सामने फुटबॉल से खेलता दिखा जंगली हाथी असम के नुमालीगढ़ स्थित बागीधाला टी एस्टेट में एक जंगली हाथी फुटबॉल को लात मारता हुआ कैमरे में कैद हुआ. बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी हाथी वहां पहुंच गया और बच्चे गेंद छोड़कर दूर चले गए. इसके बाद हाथी खाली मैदान में गेंद को लात मारता नजर आया. फॉरेस्ट स्टाफ ने लोगों को ऐसे हाथियों के पास जाने या भीड़ लगाने से बचने की सलाह दी है. #Assam1