Shuru
Apke Nagar Ki App…
Available for Sale Locality : रीवा जनता कॉलेज Area (dimensions) : 4000 Property Type : Residential Plot अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए नंबर पर संपर्क करें 8827463641
पंडित अभय तिवारी
Available for Sale Locality : रीवा जनता कॉलेज Area (dimensions) : 4000 Property Type : Residential Plot अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए नंबर पर संपर्क करें 8827463641
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकेशन रीवा। डिप्टी CM पर अभय मिश्रा का DNA वाला तंज, गौशालाओं के प्रेम पर उठाए सवाल, बोले- ‘स्वास्थ्य छोड़ पशुपालन संभालिए’। कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के बाद रीवा में सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने रविवार देर शाम प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला पर तीखा हमला बोला। विधायक ने उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए गौशालाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। अभय मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पिता मवेशियों का व्यवसाय करते थे और “इसका असर उनके DNA में भी दिखाई देता है।” विधायक ने आरोप लगाया कि इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग की बजाय बसामन मामा समेत गौशालाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने गौशालाओं की फंडिंग और उसके लेखा-जोखा को लेकर भी सवाल उठाए और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अभय मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वे मानव जीवन से जुड़े स्वास्थ्य विभाग से खुद को अलग कर पशुपालन विभाग में चले जाएं, ताकि कम से कम लोगों की जान से जुड़े सवाल तो न उठें। रीवा की सियासत में अब स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा निजी और राजनीतिक हमलों तक पहुंच गया है- DNA से लेकर गौशालाओं की फंडिंग तक, अभय मिश्रा के बयान ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। हालांकि विधायक द्वारा लगाए गए गौशाला फंडिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब निगाहें उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के जवाब पर हैं।1
- इक़बाल माहिर व तशना कानपूरी ने शायरी मेयार को बुलन्दी बख्शी* (इसरार नियाज़ी) *इक़बाल माहिर व तशना कानपूरी ने शायरी मेयार को बुलन्दी बख्शी* (इसरार नियाज़ी) *कवि सम्मेलन व मुशायरा में दिखी क़ौमी यकजहती और उर्दू ज़बान की मिठास* (रौनक़ गुप्ता) *बज़्म ए अहबाब की बुनियाद तशना कानपूरी ने रख कर नई पीढ़ी के शायरों को दिया नया आयाम* (बख्तियार युसूफ) प्रयागराज:- बज़्म ए अहबाब संस्था के संस्थापक स्व शाकिर हुसैन तशना कानपूरी की याद में करैली स्थित अदब घर में जहां कवियों शायरों ने अपनी रसधार पंक्तियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से हंसाया गुदगुदाया तो भारतीय सभ्यता और समाज को जागरुक भी किया।कवि सम्मेलन व मुशायरा में कौमी यकजहती की झलक भी देखने को मिली।मुख्य अतिथि सिविल डिफेंस के डिविजनल आफिसर रौनक गुप्ता का बज़्म ए अहबाब के संस्थापक सदस्य शाकिर हुसैन तशना के बेटे व वर्तमान अध्यक्ष अमजद हुसैन रावी ने बुके भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इसरार नियाज़ी की अध्यक्षता व बख्तियार युसूफ के संचालन में शायराना महफ़िल के उपरांत पांच लोगों को स्व तशना कानपूरी सम्मान से सम्मानित किया गया तो अन्य दस लोगों को बज़्म ए अहबाब संस्था का प्रशस्ति-पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।शायर असलम इलाहाबादी,फरमूद इलाहाबादी,वाक़िफ अंसारी,डॉ क़मर आब्दी, डॉ मोहम्मद शाहिद खान,असलम निज़ामी,सुनील दानिश, डॉ राहुल शुक्ला,राम लखन चौरसिया,शाहिद सफर,सुहैल अख्तर व कार्यक्रम आयोजक अमजद हुसैन रावी ने बेहतरीन अशआरो व उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा।रौनक गुप्ता ने कहा बड़ों का सानिध्य और उनका सम्मान करना ही हमें सभ्य समाज की पंक्ति में खड़ा करता है तब जाकर वह सम्मान हासिल करने के क़ाबिल होता है।अन्य सभी वक्ताओं ने इक़बाल माहिर व शाकिर हुसैन तशना की शायरी व उर्दू अदब के लिए किये योगदान की सराहना की। इसरार नियाज़ी ने कहा इक़बाल माहिर व तशना कानपूरी ने अपनी शायरी मेयार को जो बुलनदी बख्शी वह आज के दौर के शायरों के लिए मोतियों में पिरोकर बड़े ही सलीके से सम्हालने की ज़रुरत है।आयोजक अमजद हुसैन रावी व सुहैल अख्तर ने आए हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम में आसिफ उस्मानी,शहाब हनफी,मोईन हबीबी,असद कुरैशी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी,असद हुसैन ताबी, महमूद खान, मोहम्मद शारिक़ आदि1
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत श्रमिकों का पंजीयन अभियान ग्राम पंचायतों में असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना यानी PM-SYM से जोड़ने के लिए पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। निर्देश के अनुसार, ग्राम पंचायत स्तर पर CSC VLE द्वारा पात्र श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीयन कराया जाएगा। पंचायत सचिव और GRS को श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराने तथा योजना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के पंजीयन को भी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही गई है। अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 50 से 100 पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराने और इसकी जानकारी संबंधित ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, जैसे कृषि श्रमिक, निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार और स्ट्रीट वेंडर आदि पात्र हो सकते हैं। पंजीयन के लिए ई-श्रम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज आवश्यक बताए गए हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ₹5,000 प्रतिमाह तक की पेंशन का प्रावधान है, जो योजना के नियमों और अंशदान के अनुसार देय होती है। प्रशासन की ओर से पात्र श्रमिकों से अपील की गई है कि वे योजना की पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लेकर अपने नजदीकी CSC केंद्र या ग्राम पंचायत में संपर्क करें और पात्र होने पर पंजीयन कराएं। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- Post by Anil yadav1
- छतरपुर जैसी कार्रवाई की मांग, सरपंच के लेटर पर जांच की गुहार छतरपुर में शराब दुकान पर हुई कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सतना जिले के बेला और केमार के ग्रामीणों ने मांग की है कि यातायात प्रभारी द्वारा छतरपुर की तर्ज पर यहां भी पीने वालों, पिलाने वालों और दुकान के सामने बैठकर पीने वालों पर वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि केमार में शराब दुकान अवैध रूप से संचालित है। सरपंच द्वारा आबकारी विभाग और कलेक्टर को दिए गए लेटर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी जांच होनी चाहिए। *छतरपुर जैसी कार्रवाई की मांग, सरपंच के लेटर पर जांच की गुहार* छतरपुर में शराब दुकान पर हुई कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सतना जिले के बेला और केमार के ग्रामीणों ने मांग की है कि यातायात प्रभारी द्वारा छतरपुर की तर्ज पर यहां भी पीने वालों, पिलाने वालों और दुकान के सामने बैठकर पीने वालों पर वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि केमार में शराब दुकान अवैध रूप से संचालित है। सरपंच द्वारा आबकारी विभाग और कलेक्टर को दिए गए लेटर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी जांच होनी चाहिए।1
- भारत इंटरनेशनल स्कूल में दोहरे उत्सव की धूम: गणेश पूजा के साथ मनाया गया हिंदी दिवस रामपुर बघेलान। स्थानीय भारत इंटरनेशनल स्कूल में आज गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दोहरे उत्सव को लेकर स्कूल परिसर में भारी उत्साह देखा गया, जहां बच्चों के भीतर अध्यात्म, कला और अपनी संस्कृति के प्रति चेतना जगाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संचालक श्री सुनील सोनी एवं श्रीमती पद्मा सोनी ने भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस विशेष अवसर पर संस्था संचालक श्री सुनील सोनी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए हिंदी दिवस और मातृभाषा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा के प्रति सदैव आदर और सम्मान की भावना रखनी चाहिए, क्योंकि भाषा ही हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़कर रखती है। वहीं, स्कूल के प्राचार्य श्री मनीष तिवारी जी ने भी भगवान गणेश जी से बच्चों के लिए अच्छे संस्कार, बुद्धि और विवेक की कामना की। उत्सव को और रंगीन बनाने के लिए स्कूल में हिंदी लेखन, फैंसी ड्रेस और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी कला, वेशभूषा और भाषा कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।3
- सतना।दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाश गिरफ्तार,कब्जे से 9 हजार 600 रुपए,4 मोबाइल फोन,1 मोटरसाइकिल बरामद सतना।दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाश गिरफ्तार,कब्जे से 9 हजार 600 रुपए,4 मोबाइल फोन,1 मोटरसाइकिल बरामद1
- कर्नलगंज क्षेत्रांतर्गत सलोरी के दधिकांदो मेला में कुछ अराजक/शरारती तत्वों द्वारा आपस में विवाद करके शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया है। थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा उक्त अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई कर्नलगंज क्षेत्रांतर्गत सलोरी के दधिकांदो मेला में कुछ अराजक/शरारती तत्वों द्वारा आपस में विवाद करके शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया है। थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा उक्त अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।1
- लोकेशन रीवा। NOC और क्षतिपूर्ति के बिना सरकारी सड़क की कटिंग? सीवरेज खुदाई पर PWD की चुप्पी से उठे सवाल। रीवा के रतहरा से चोरहटा मार्ग पर सीवरेज परियोजना के नाम पर हुई सड़क खुदाई अब सवालों के घेरे में है। आरोप है कि सरकारी सड़क की कटिंग से पहले न तो PWD से विधिवत NOC ली गई और न ही निर्धारित क्षतिपूर्ति राशि जमा कराई गई। सड़क काटे जाने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। रतहरा से चोरहटा मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन बताया जा रहा है। इसी शासकीय सड़क पर सीवरेज नेटवर्क बिछाने के लिए मेसर्स सहज कंस्ट्रक्शन, सूरत द्वारा खुदाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। नियमों के मुताबिक रोड कटिंग से पहले संबंधित विभाग से अनुमति और सड़क को हुई क्षति की निर्धारित क्षतिपूर्ति से जुड़े प्रावधानों का पालन जरूरी है। अब सबसे बड़ा सवाल, क्या खुदाई से पहले PWD रीवा से NOC ली गई थी? क्या क्षतिपूर्ति राशि सरकारी खजाने में जमा हुई? अगर अनुमति और भुगतान नहीं हुआ, तो सरकारी सड़क पर कटिंग की अनुमति आखिर किसने दी? मामले में सड़क की कटिंग की लंबाई, चौड़ाई और गहराई, सड़क की संरचना को हुए नुकसान और बहाली में अपनाए गए तकनीकी मानकों की जांच की मांग उठ रही है। साथ ही क्षतिपूर्ति राशि का पुनर्मूल्यांकन कर वसूली की स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी की गई है। सीवरेज जनहित की योजना हो सकती है, लेकिन जनहित के नाम पर सरकारी संपत्ति के नियम नहीं बदल सकते। सवाल खुदाई से ज्यादा उस सिस्टम पर है, जिसकी निगरानी में सड़क कटी और जिम्मेदारी तय होने से पहले ही खामोशी क्यों?1