लोकेशन रीवा। डिप्टी CM पर अभय मिश्रा का DNA वाला तंज, गौशालाओं के प्रेम पर उठाए सवाल, बोले- ‘स्वास्थ्य छोड़ पशुपालन संभालिए’। कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के बाद रीवा में सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने रविवार देर शाम प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला पर तीखा हमला बोला। विधायक ने उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए गौशालाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। अभय मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पिता मवेशियों का व्यवसाय करते थे और “इसका असर उनके DNA में भी दिखाई देता है।” विधायक ने आरोप लगाया कि इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग की बजाय बसामन मामा समेत गौशालाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने गौशालाओं की फंडिंग और उसके लेखा-जोखा को लेकर भी सवाल उठाए और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अभय मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वे मानव जीवन से जुड़े स्वास्थ्य विभाग से खुद को अलग कर पशुपालन विभाग में चले जाएं, ताकि कम से कम लोगों की जान से जुड़े सवाल तो न उठें। रीवा की सियासत में अब स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा निजी और राजनीतिक हमलों तक पहुंच गया है- DNA से लेकर गौशालाओं की फंडिंग तक, अभय मिश्रा के बयान ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। हालांकि विधायक द्वारा लगाए गए गौशाला फंडिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब निगाहें उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के जवाब पर हैं।
लोकेशन रीवा। डिप्टी CM पर अभय मिश्रा का DNA वाला तंज, गौशालाओं के प्रेम पर उठाए सवाल, बोले- ‘स्वास्थ्य छोड़ पशुपालन संभालिए’। कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के बाद रीवा में सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने रविवार देर शाम प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला पर तीखा हमला बोला। विधायक ने उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए गौशालाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। अभय मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पिता मवेशियों का व्यवसाय करते थे और “इसका असर उनके DNA में भी दिखाई देता है।” विधायक ने आरोप लगाया कि इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग की बजाय बसामन मामा समेत गौशालाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने गौशालाओं की फंडिंग और उसके लेखा-जोखा को लेकर भी सवाल उठाए और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अभय मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वे मानव जीवन से जुड़े स्वास्थ्य विभाग से खुद को अलग कर पशुपालन विभाग में चले जाएं, ताकि कम से कम लोगों की जान से जुड़े सवाल तो न उठें। रीवा की सियासत में अब स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा निजी और राजनीतिक हमलों तक पहुंच गया है- DNA से लेकर गौशालाओं की फंडिंग तक, अभय मिश्रा के बयान ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। हालांकि विधायक द्वारा लगाए गए गौशाला फंडिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब निगाहें उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के जवाब पर हैं।
- *संजय गांधी में फिर लापरवाही उजागर, ICU में भर्ती मरीज 5 घंटे से बिना इलाज के तड़प रहा* *रीवा -* संजय गांधी अस्पताल की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें *ग्राम धमना, पोस्ट मजगवां, तहसील अमरपाटन, जिला सतना* निवासी *अजय कुशवाहा* ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 5 घंटे बीत जाने के बाद भी ICU में भर्ती उनकी पत्नी का इलाज शुरू नहीं किया गया है। परिजन का कहना है कि 5 घंटे से मरीज तड़प रहा है पर डॉक्टर देखने तक नहीं आए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इसी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठे थे। मृतका के पिता आज भी सिरमौर चौराहे पर धरने पर बैठे न्याय मांग रहे हैं, बावजूद इसके अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। *राइजिंग सतना रामदत्त दाहिया* *संजय गांधी में फिर लापरवाही उजागर, ICU में भर्ती मरीज 5 घंटे से बिना इलाज के तड़प रहा* *रीवा -* संजय गांधी अस्पताल की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें *ग्राम धमना, पोस्ट मजगवां, तहसील अमरपाटन, जिला सतना* निवासी *अजय कुशवाहा* ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 5 घंटे बीत जाने के बाद भी ICU में भर्ती उनकी पत्नी का इलाज शुरू नहीं किया गया है। परिजन का कहना है कि 5 घंटे से मरीज तड़प रहा है पर डॉक्टर देखने तक नहीं आए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इसी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठे थे। मृतका के पिता आज भी सिरमौर चौराहे पर धरने पर बैठे न्याय मांग रहे हैं, बावजूद इसके अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। *राइजिंग सतना रामदत्त दाहिया*1
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत श्रमिकों का पंजीयन अभियान ग्राम पंचायतों में असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना यानी PM-SYM से जोड़ने के लिए पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। निर्देश के अनुसार, ग्राम पंचायत स्तर पर CSC VLE द्वारा पात्र श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीयन कराया जाएगा। पंचायत सचिव और GRS को श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराने तथा योजना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के पंजीयन को भी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही गई है। अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 50 से 100 पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराने और इसकी जानकारी संबंधित ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, जैसे कृषि श्रमिक, निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार और स्ट्रीट वेंडर आदि पात्र हो सकते हैं। पंजीयन के लिए ई-श्रम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज आवश्यक बताए गए हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ₹5,000 प्रतिमाह तक की पेंशन का प्रावधान है, जो योजना के नियमों और अंशदान के अनुसार देय होती है। प्रशासन की ओर से पात्र श्रमिकों से अपील की गई है कि वे योजना की पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लेकर अपने नजदीकी CSC केंद्र या ग्राम पंचायत में संपर्क करें और पात्र होने पर पंजीयन कराएं। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- सतना के प्रेम नगर में महिला से पर्स छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को स्थानीय लोगों ने दबोचा, जमकर की पिटाई, किया कोतवाली पुलिस के हवाले, जाँच में जुटी पुलिस1
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल मनगवां के वार्ड क्रमांक 2 स्थित मौनी बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्षद शमा परवीन हाफिज मोहम्मद अली के प्रयासों से पेयजल व्यवस्था की गई। नगर पालिका अधिकारी के आदेश पर पहले हैंडपंप लगवाया गया और 13 सितंबर 2026 को उसमें कमर्शियल पंप डलवाकर श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ समाजसेवी हाफिज कारी मोहम्मद अली साहब सहित स्थानीय नागरिकों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। यह कार्य मनगवां की हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल है।1
- 🏆 एशिया की सरताज बनीं भारत की बेटियां भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए विमेंस टी20 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 💥 *बड़ी खबर*💥 *🏆 एशिया की सरताज बनीं भारत की बेटियां!* भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए विमेंस टी20 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। । दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को 72 रनों से करारी शिकस्त दी और 8वीं बार एशिया कप की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 183/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में पूरी श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवरों में महज 111 रनों पर ढेर हो गई।1
- brainmaster academy unchehra कोचिंग सभी बोर्ड कक्षा की (mp board, cbse, icse) brainmaster कोचिंग सेंटर में सभी बोर्ड कक्षा की पढाई करायी जाती है यहाँ अनुभवी शिक्षक विषय के एक्सपर्ट है और बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर माहौल दिया जाता है एक कदम सफलता की और ✈️✈️✈️1
- केमार बाईपास हादसा: शराब दुकान से पीकर खदान में डूबा व्यक्ति, ग्रामीणों में आक्रोश | Satna News *केमार बेला बाईपास की अवैध शराब दुकान ने ले ली बाल्मीक की जान - अगर दुकान न होती तो न होता हादसा, सरपंच की शिकायत के बाद भी आबकारी-कलेक्टर नहीं दिए ध्यान* *राइजिंग सतना रामपुर बाघेलन रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट✍️* *रामपुर बाघेलन-* केमार बाईपास स्थित डूंगरी खदान में डूबने से हुई *बाल्मीक बसदेवा, उम्र 55 वर्ष, निवासी केमार* की मौत का जिम्मेदार कौन? ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा - *बेला बाईपास की अवैध शराब दुकान।* *कैसे हुई मौत -* बाल्मीक बसदेवा ने बाईपास स्थित शराब दुकान से शराब पी थी। शराब के नशे में उसे कुछ समझ नहीं आया और वह सीधे गहरी डूंगरी खदान में चला गया और डूब गया। किनारे पर पड़ी चप्पलों ने पूरे हादसे की पोल खोल दी। बेला चौकी पुलिस ने SDRF/होमगार्ड गोताखोर टीम की मदद से शव बरामद किया। *अब सबसे बड़ा खुलासा - यह दुकान अवैध है -* 1. ग्रामीणों और पंचायत का आरोप है कि यह शराब दुकान *बिना सरपंच की NOC के, धमकी और गुंडागर्दी के दम पर* संचालित हो रही है। 2. सरपंच द्वारा इसकी *लिखित शिकायत आबकारी विभाग और कलेक्टर साहब को भी दी जा चुकी है, उसके बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।* 3. दुकान खदान के मुहाने पर संचालित हो रही है, जहां दिन-रात नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है - *अगर आज यह अवैध शराब दुकान यहां नहीं होती, तो बाल्मीक बसदेवा की मौत नहीं होती। इस मौत की पूरी जिम्मेदार यह अवैध शराब दुकान और कार्यवाही न करने वाला आबकारी विभाग है।* ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इस अवैध दुकान को तत्काल बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।1
- आयुष्मान हॉस्पिटल के सामने सड़क बनी पार्किंग,राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में हो रही है परेशानी सतना में आयुष्मान हॉस्पिटल के सामने अस्पताल की गाड़ियां सड़क पर खड़ी होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिम्मेदार विभाग की अनदेखी के चलते व्यस्त सड़क पर बार-बार जाम की स्थिति बन रही है हालत ये है कि सडक में खड़े वाहनों के कारणआम जनता घण्टो जाम में फसी रहती है1
- बड़ी खबर मैहर के बड़े अखाड़ा के गणेश जी हर साल बढ़ते थे *मैहर के बड़े अखाड़ा के गणेश जी हर साल बढ़ते थे* मैहर के बड़ा अखाड़ा परिसर में स्थापित प्राचीन गणेश प्रतिमा अपने अद्भुत स्वरूप को लेकर वर्षों से चर्चा में है। मान्यता है कि प्रतिमा का आकार हर साल बढ़ता था। मंदिर के महंत सीताबल्लभशरण के अनुसार, पुरातत्व विभाग की टीम ने भी प्रतिमा की जांच की थी और इसका स्वरूप छठी शताब्दी की परंपरा से मिलता-जुलता बताया गया। वर्ष 1735 में आचार्य श्री मद्राम सुखेन्द्र जू ने प्रतिमा के दाएं चरण के अंगूठे को दबाकर विस्तार रुकने की प्रार्थना की थी। इसके बाद प्रतिमा का बढ़ना रुकने की मान्यता है। प्रतिमा की लंबे समय से नित्य पूजा-अर्चना की जा रही है।1