Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल मनगवां के वार्ड क्रमांक 2 स्थित मौनी बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्षद शमा परवीन हाफिज मोहम्मद अली के प्रयासों से पेयजल व्यवस्था की गई। नगर पालिका अधिकारी के आदेश पर पहले हैंडपंप लगवाया गया और 13 सितंबर 2026 को उसमें कमर्शियल पंप डलवाकर श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ समाजसेवी हाफिज कारी मोहम्मद अली साहब सहित स्थानीय नागरिकों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। यह कार्य मनगवां की हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल है।
Avi Standing with the truth
गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल मनगवां के वार्ड क्रमांक 2 स्थित मौनी बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्षद शमा परवीन हाफिज मोहम्मद अली के प्रयासों से पेयजल व्यवस्था की गई। नगर पालिका अधिकारी के आदेश पर पहले हैंडपंप लगवाया गया और 13 सितंबर 2026 को उसमें कमर्शियल पंप डलवाकर श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ समाजसेवी हाफिज कारी मोहम्मद अली साहब सहित स्थानीय नागरिकों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। यह कार्य मनगवां की हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत श्रमिकों का पंजीयन अभियान ग्राम पंचायतों में असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना यानी PM-SYM से जोड़ने के लिए पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। निर्देश के अनुसार, ग्राम पंचायत स्तर पर CSC VLE द्वारा पात्र श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीयन कराया जाएगा। पंचायत सचिव और GRS को श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराने तथा योजना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के पंजीयन को भी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही गई है। अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 50 से 100 पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराने और इसकी जानकारी संबंधित ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, जैसे कृषि श्रमिक, निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार और स्ट्रीट वेंडर आदि पात्र हो सकते हैं। पंजीयन के लिए ई-श्रम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज आवश्यक बताए गए हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ₹5,000 प्रतिमाह तक की पेंशन का प्रावधान है, जो योजना के नियमों और अंशदान के अनुसार देय होती है। प्रशासन की ओर से पात्र श्रमिकों से अपील की गई है कि वे योजना की पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लेकर अपने नजदीकी CSC केंद्र या ग्राम पंचायत में संपर्क करें और पात्र होने पर पंजीयन कराएं। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- ye hai hamare garm patehra post kandhvar jila sidhi m.p hamar gav patehra ki halt kuch is tarah bigar gayi hai yeha सरपंच saketri koi nahi dekh sakta hai1
- लोकेशन रीवा। NOC और क्षतिपूर्ति के बिना सरकारी सड़क की कटिंग? सीवरेज खुदाई पर PWD की चुप्पी से उठे सवाल। रीवा के रतहरा से चोरहटा मार्ग पर सीवरेज परियोजना के नाम पर हुई सड़क खुदाई अब सवालों के घेरे में है। आरोप है कि सरकारी सड़क की कटिंग से पहले न तो PWD से विधिवत NOC ली गई और न ही निर्धारित क्षतिपूर्ति राशि जमा कराई गई। सड़क काटे जाने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। रतहरा से चोरहटा मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन बताया जा रहा है। इसी शासकीय सड़क पर सीवरेज नेटवर्क बिछाने के लिए मेसर्स सहज कंस्ट्रक्शन, सूरत द्वारा खुदाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। नियमों के मुताबिक रोड कटिंग से पहले संबंधित विभाग से अनुमति और सड़क को हुई क्षति की निर्धारित क्षतिपूर्ति से जुड़े प्रावधानों का पालन जरूरी है। अब सबसे बड़ा सवाल, क्या खुदाई से पहले PWD रीवा से NOC ली गई थी? क्या क्षतिपूर्ति राशि सरकारी खजाने में जमा हुई? अगर अनुमति और भुगतान नहीं हुआ, तो सरकारी सड़क पर कटिंग की अनुमति आखिर किसने दी? मामले में सड़क की कटिंग की लंबाई, चौड़ाई और गहराई, सड़क की संरचना को हुए नुकसान और बहाली में अपनाए गए तकनीकी मानकों की जांच की मांग उठ रही है। साथ ही क्षतिपूर्ति राशि का पुनर्मूल्यांकन कर वसूली की स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी की गई है। सीवरेज जनहित की योजना हो सकती है, लेकिन जनहित के नाम पर सरकारी संपत्ति के नियम नहीं बदल सकते। सवाल खुदाई से ज्यादा उस सिस्टम पर है, जिसकी निगरानी में सड़क कटी और जिम्मेदारी तय होने से पहले ही खामोशी क्यों?1
- छतरपुर जैसी कार्रवाई की मांग, सरपंच के लेटर पर जांच की गुहार छतरपुर में शराब दुकान पर हुई कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सतना जिले के बेला और केमार के ग्रामीणों ने मांग की है कि यातायात प्रभारी द्वारा छतरपुर की तर्ज पर यहां भी पीने वालों, पिलाने वालों और दुकान के सामने बैठकर पीने वालों पर वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि केमार में शराब दुकान अवैध रूप से संचालित है। सरपंच द्वारा आबकारी विभाग और कलेक्टर को दिए गए लेटर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी जांच होनी चाहिए। *छतरपुर जैसी कार्रवाई की मांग, सरपंच के लेटर पर जांच की गुहार* छतरपुर में शराब दुकान पर हुई कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सतना जिले के बेला और केमार के ग्रामीणों ने मांग की है कि यातायात प्रभारी द्वारा छतरपुर की तर्ज पर यहां भी पीने वालों, पिलाने वालों और दुकान के सामने बैठकर पीने वालों पर वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि केमार में शराब दुकान अवैध रूप से संचालित है। सरपंच द्वारा आबकारी विभाग और कलेक्टर को दिए गए लेटर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी जांच होनी चाहिए।1
- भारत इंटरनेशनल स्कूल में दोहरे उत्सव की धूम: गणेश पूजा के साथ मनाया गया हिंदी दिवस रामपुर बघेलान। स्थानीय भारत इंटरनेशनल स्कूल में आज गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दोहरे उत्सव को लेकर स्कूल परिसर में भारी उत्साह देखा गया, जहां बच्चों के भीतर अध्यात्म, कला और अपनी संस्कृति के प्रति चेतना जगाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संचालक श्री सुनील सोनी एवं श्रीमती पद्मा सोनी ने भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस विशेष अवसर पर संस्था संचालक श्री सुनील सोनी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए हिंदी दिवस और मातृभाषा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा के प्रति सदैव आदर और सम्मान की भावना रखनी चाहिए, क्योंकि भाषा ही हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़कर रखती है। वहीं, स्कूल के प्राचार्य श्री मनीष तिवारी जी ने भी भगवान गणेश जी से बच्चों के लिए अच्छे संस्कार, बुद्धि और विवेक की कामना की। उत्सव को और रंगीन बनाने के लिए स्कूल में हिंदी लेखन, फैंसी ड्रेस और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी कला, वेशभूषा और भाषा कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।3
- कल्पना मिश्रा की मौत के 12वें दिन भी पिता का धरना जारी, डॉक्टरों पर FIR की मांग को लेकर जल सत्याग्रह शुरू, रीवा में कल्पना मिश्रा की मौत के बाद न्याय की मांग को लेकर चल रहा धरना 12वें दिन भी जारी है। कल्पना मिश्रा के पिता लगातार धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। अब डॉक्टरों पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर जल सत्याग्रह की शुरुआत भी हो गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिलहाल यह सांकेतिक जल सत्याग्रह है, लेकिन अगर जल्द ही FIR दर्ज नहीं की गई तो इसे निरंतर जारी किया जाएगा।1
- सतना।दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाश गिरफ्तार,कब्जे से 9 हजार 600 रुपए,4 मोबाइल फोन,1 मोटरसाइकिल बरामद सतना।दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाश गिरफ्तार,कब्जे से 9 हजार 600 रुपए,4 मोबाइल फोन,1 मोटरसाइकिल बरामद1
- *संजय गांधी में फिर लापरवाही उजागर, ICU में भर्ती मरीज 5 घंटे से बिना इलाज के तड़प रहा* *रीवा -* संजय गांधी अस्पताल की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें *ग्राम धमना, पोस्ट मजगवां, तहसील अमरपाटन, जिला सतना* निवासी *अजय कुशवाहा* ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 5 घंटे बीत जाने के बाद भी ICU में भर्ती उनकी पत्नी का इलाज शुरू नहीं किया गया है। परिजन का कहना है कि 5 घंटे से मरीज तड़प रहा है पर डॉक्टर देखने तक नहीं आए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इसी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठे थे। मृतका के पिता आज भी सिरमौर चौराहे पर धरने पर बैठे न्याय मांग रहे हैं, बावजूद इसके अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। *राइजिंग सतना रामदत्त दाहिया* *संजय गांधी में फिर लापरवाही उजागर, ICU में भर्ती मरीज 5 घंटे से बिना इलाज के तड़प रहा* *रीवा -* संजय गांधी अस्पताल की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें *ग्राम धमना, पोस्ट मजगवां, तहसील अमरपाटन, जिला सतना* निवासी *अजय कुशवाहा* ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 5 घंटे बीत जाने के बाद भी ICU में भर्ती उनकी पत्नी का इलाज शुरू नहीं किया गया है। परिजन का कहना है कि 5 घंटे से मरीज तड़प रहा है पर डॉक्टर देखने तक नहीं आए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इसी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठे थे। मृतका के पिता आज भी सिरमौर चौराहे पर धरने पर बैठे न्याय मांग रहे हैं, बावजूद इसके अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। *राइजिंग सतना रामदत्त दाहिया*1
- प्रयागराज में अधिवक्ताओं के लिए CM योगी की बड़ी सौगात, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं प्रयागराज में अधिवक्ताओं के लिए CM योगी की बड़ी सौगात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपये तक कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस, 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट, मल्टी लेवल पार्किंग और चैंबरों में फर्नीचर व जरूरी उपकरणों के लिए सरकारी सहयोग देने का ऐलान किया गया। इसके साथ ही अधिवक्ता कल्याण निधि 1.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। अधिवक्ताओं की मृत्यु पर मिलने वाली सहायता की उम्र सीमा भी 60 से बढ़ाकर 70 वर्ष कर दी गई। अधिवक्ता हित में सरकार के इन फैसलों को बड़ी सौगात माना जा रहा है।1