अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के निराकरण में तेजी, सिंगरौली में भी 3 नियुक्तियां अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के निराकरण में तेजी, सिंगरौली में भी 3 नियुक्तियां सिंगरौली। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए मिशन मोड में कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल के बाद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेशभर में लंबित पात्र प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया तेज की गई है। इसी क्रम में सिंगरौली जिले में भी लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को राहत मिली है। जिले में तीन अनुकंपा नियुक्तियां की गई हैं। #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav #JilaShikshaAdhikariSingrauli #SingrauliNews
अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के निराकरण में तेजी, सिंगरौली में भी 3 नियुक्तियां अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के निराकरण में तेजी, सिंगरौली में भी 3 नियुक्तियां सिंगरौली। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए मिशन मोड में कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल के बाद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेशभर में लंबित पात्र प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया तेज की गई है। इसी क्रम में सिंगरौली जिले में भी लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को राहत मिली है। जिले में तीन अनुकंपा नियुक्तियां की गई हैं। #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav #JilaShikshaAdhikariSingrauli #SingrauliNews
- 3 अक्टूबर को ग्राम पंचायत करदा में आयोजित होगा जन विश्वास शिविर 3 अक्टूबर को ग्राम पंचायत करदा में आयोजित होगा जन विश्वास शिविर सिंगरौली, 29 सितम्बर 2026। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर 2026 को जिले में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। जनपद देवसर अंतर्गत ग्राम करदा, विधानसभा धौहनी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर आयोजित होगा। यह शिविर सेवा सेतु अभियान के साथ आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर ग्राम करदा में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। देवसर मुख्यालय में 3 अक्टूबर को शिविर आयोजित नहीं होगा। कलेक्टर गौरव बैनल ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने तथा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों एवं आमजन को शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आमजन तक शिविरों की जानकारी पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं। जिले के शेष जनपदों में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर को शिविर आयोजित किए जाएंगे। बैढ़न में सेवा सेतु शिविर जनपद पंचायत कार्यालय, बैढ़न में तथा चितरंगी में सामुदायिक भवन, चितरंगी में आयोजित होगा। इसी दिन बैढ़न में स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक भवन, बैढ़न में तथा चितरंगी में स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक भवन, चितरंगी में आयोजित किया जाएगा। शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थल पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पात्रतानुसार शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।1
- रीवा सीधी टनल के पास बाइक से खतरनाक स्टंट दिखाते समय बाइक ने खोया संतुलन गिरा युवक बुरी तरह हुआ घायल।1
- माड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध रेत से भरा 12 चक्का हाईवा जब्त, रेत माफिया गिरफ्तार सिंगरौली जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माड़ा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन कर रहे एक 12 चक्का हाईवा वाहन को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है।1
- नहर निर्माण में लगा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचा ट्रैक्टर चालक दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दीघुल में मंगलवार की दोपहर पानी से भरा ट्रैक्टर टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान की क्यारी में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और करीब आधे घंटे तक फंसा रहा। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और चालक को निकालने के प्रयास में लग गए। इसी दौरान नहर निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी के कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दो जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को उठवाया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर बुलाई गई 108 एंबुलेंस टीम के ईएमटी विजय बहादुर मौर्या और चालक चंद्रशेखर ने घायल अनिल भारती (38) पुत्र धर्मजीत निवासी ग्राम अमवार को तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। चालक की स्थिति सामान्य पाए जाने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के दौरान 112 पुलिस के कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।3
- सोनभद्र ग्राम पंचायत ढोसरा के ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विकास खण्ड अधिकारी को सौप विज्ञापन ढोसरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख और एडीओ (पंचायत) को सौंपा ज्ञापन। ग्राम पंचायत में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की महिलाओं ने की मांग। ग्राम सभा में खुली बैठक तत्काल कराने की उठाई मांग। ग्राम सभा में बिना स्वीकृति के विकास कार्य कराए जाने का महिलाओं ने लगाई आरोप। पिछले दो वर्षों के विकास कार्यों का आय-व्यय, मस्टरोल एमबी और बिल-वाउचर सार्वजनिक करने की मांग। 15 दिन के भीतर ग्राम सभा की बैठक बुलाने और मुनादी कराने की मांग। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन।1
- NH-39 पर मरम्मत कार्य शुरू, संबंधित विभाग ने लिया संज्ञान NH-39 पर मरम्मत कार्य शुरू, संबंधित विभाग ने लिया संज्ञान विंढमगंज, सोनभद्र। विंढमगंज मुख्य बाजार स्थित NH-39 पर मां काली मंदिर के पास बने बड़े गड्ढे को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गड्ढे के चलते इस स्थान पर दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद 29 सितंबर 2026 को संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। मौके पर गड्ढे को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि सड़क दोबारा जल्द खराब न हो और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। रिपोर्ट: प्रेम कुशवाहा, विंढमगंज1
- मालवाहक पिकअप से यात्री परिवहन पर कार्रवाई, 4 वाहन जब्त मालवाहक पिकअप से यात्री परिवहन पर कार्रवाई, 4 वाहन जब्त सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग ने ऑपरेशन जनजागरूकता के तहत सुलियरी माइंस–अडानी–गजरा बहरा मार्ग पर कार्रवाई की। मालवाहक पिकअप से नियम विरुद्ध यात्री परिवहन पाए जाने पर 4 वाहन जब्त कर मोरवा थाना परिसर में रखवाए गए। अभियान के दौरान विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर ₹3,75,500 का राजस्व वसूला गया। वाहन क्रमांक CG15ED8055 में परमिट संबंधी अनियमितता मिलने पर ई-डिटेन किया गया। विभाग ने वाहन चालकों से परमिट, फिटनेस, पंजीयन, लाइसेंस सहित आवश्यक दस्तावेजों के अनुरूप वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।2
- 🚨 ब्रेकिंग सोनभद्र: चोपन के अग्रवाल मार्केट में सिलाई-कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कमरे में परिवार के लोग व दो बेटियां मौजूद थीं, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। 🔥 आग से बटन, सिलाई धागा, कॉस्मेटिक समेत करीब ₹2 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण दीपक या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। #SonbhadraNews #Chopan #BreakingNews #आग1