Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनभद्र ग्राम पंचायत ढोसरा के ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विकास खण्ड अधिकारी को सौप विज्ञापन ढोसरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख और एडीओ (पंचायत) को सौंपा ज्ञापन। ग्राम पंचायत में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की महिलाओं ने की मांग। ग्राम सभा में खुली बैठक तत्काल कराने की उठाई मांग। ग्राम सभा में बिना स्वीकृति के विकास कार्य कराए जाने का महिलाओं ने लगाई आरोप। पिछले दो वर्षों के विकास कार्यों का आय-व्यय, मस्टरोल एमबी और बिल-वाउचर सार्वजनिक करने की मांग। 15 दिन के भीतर ग्राम सभा की बैठक बुलाने और मुनादी कराने की मांग। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन।
Rajendra Tyagi
सोनभद्र ग्राम पंचायत ढोसरा के ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विकास खण्ड अधिकारी को सौप विज्ञापन ढोसरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख और एडीओ (पंचायत) को सौंपा ज्ञापन। ग्राम पंचायत में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की महिलाओं ने की मांग। ग्राम सभा में खुली बैठक तत्काल कराने की उठाई मांग। ग्राम सभा में बिना स्वीकृति के विकास कार्य कराए जाने का महिलाओं ने लगाई आरोप। पिछले दो वर्षों के विकास कार्यों का आय-व्यय, मस्टरोल एमबी और बिल-वाउचर सार्वजनिक करने की मांग। 15 दिन के भीतर ग्राम सभा की बैठक बुलाने और मुनादी कराने की मांग। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनभद्र ग्राम पंचायत ढोसरा के ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विकास खण्ड अधिकारी को सौप विज्ञापन ढोसरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख और एडीओ (पंचायत) को सौंपा ज्ञापन। ग्राम पंचायत में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की महिलाओं ने की मांग। ग्राम सभा में खुली बैठक तत्काल कराने की उठाई मांग। ग्राम सभा में बिना स्वीकृति के विकास कार्य कराए जाने का महिलाओं ने लगाई आरोप। पिछले दो वर्षों के विकास कार्यों का आय-व्यय, मस्टरोल एमबी और बिल-वाउचर सार्वजनिक करने की मांग। 15 दिन के भीतर ग्राम सभा की बैठक बुलाने और मुनादी कराने की मांग। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन।1
- भारी बारिश और मौसम में आए बदलाव के कारण सोनभद्र की कई इलाकों में बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं लोगों का कहना है की बारिश के बाद बिजली कटौती लोगों के लिए अब मुसीबत बने लगी है जिसको लेकर लोगों में खासी नाराजगी है भारी बारिश और मौसम में आए बदलाव के कारण सोनभद्र की कई इलाकों में बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं लोगों का कहना है की बारिश के बाद बिजली कटौती लोगों के लिए अब मुसीबत बने लगी है जिसको लेकर लोगों में खासी नाराजगी है1
- ★★सभी #मानव_जीवो के लिए #GOD_संदेश ★★ 🚩🎙️🚩🎙️🚩🎙️🚩🎙️🚩🎙️🚩 _*★★जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज ने एक बार फिर से किया 📚शास्त्रार्थ का शंखनाद 📖 ★★*_ 🙏🙇♂️🙏🙇♂️🙏🙇♂️🙏🙇♂️🙏🙇♂️🙏 अवश्य देखिए 3 व 4 अक्टूबर शनिवार और रविवार रात 7:30 से 9 :30 तक *साधना चैनल* पर _ 🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗1
- अब अधिकारियों की विशेष टीमें बिना किसी पूर्व सूचना के दूर-दराज के स्कूलों में जाकर करेगी छापेमारी सीडीओ अब अधिकारियों की विशेष टीमें बिना किसी पूर्व सूचना के दूर-दराज के स्कूलों में जाकर करेगी छापेमारी सीडीओ चंदौली/दिनांक 28 सितम्बर, 2026 विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता और कायाकल्प अभियान की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में निर्माण कार्यों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप कराने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि पारदर्शिता एवं गुणवत्ता प्रत्येक निर्माण कार्य की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सीडीओ ने पर्याप्त सुरक्षा गार्ड, प्रभावी निगरानी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जाए और शासन की प्राथमिकताओं का पूरी जिम्मेदारी से पालन हो। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, मध्याह्न भोजन (MDM) की गुणवत्ता बनाए रखने तथा ऑपरेशन कायाकल्प के तहत शेष बचे मूलभूत अवस्थापना कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।डीबीटी (DBT) के तहत छात्रवृत्ति व ड्रेस की राशि के हस्तांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा अब अधिकारियों की विशेष टीमें बिना किसी पूर्व सूचना के दूर-दराज के स्कूलों में जाकर छापेमारी करेंगी रिपोर्ट से अवगत तत्काल कराएगी। समीक्षा के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले और अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें, अन्यथा जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार मौजूद रहे। उन्होंने समिति के समक्ष जिले में शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों पर समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त अपर पंचायत राज अधिकारी और अनुश्रवण समिति के नामित सदस्य भी उपस्थित रहे।2
- #divyqmittal #politics #viralvideos #IAS #awaazebharat1
- नहर निर्माण में लगा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचा ट्रैक्टर चालक दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दीघुल में मंगलवार की दोपहर पानी से भरा ट्रैक्टर टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान की क्यारी में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और करीब आधे घंटे तक फंसा रहा। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और चालक को निकालने के प्रयास में लग गए। इसी दौरान नहर निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी के कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दो जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को उठवाया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर बुलाई गई 108 एंबुलेंस टीम के ईएमटी विजय बहादुर मौर्या और चालक चंद्रशेखर ने घायल अनिल भारती (38) पुत्र धर्मजीत निवासी ग्राम अमवार को तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। चालक की स्थिति सामान्य पाए जाने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के दौरान 112 पुलिस के कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।3
- सोनभद्र में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने किया प्रर्दशन पुलिस से हुआ नोक झोंक सोनभद्र में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी; पुतला दहन रोकने पर पुलिस से नोकझोंक सोनभद्र। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छीना-झपटी भी हुई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा उठाए गए “वोट चोरी” के मुद्दे की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से पात्र नागरिकों के नाम हटाए जाने के मामले में उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संस्था की निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- 🚨 ब्रेकिंग सोनभद्र: चोपन के अग्रवाल मार्केट में सिलाई-कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कमरे में परिवार के लोग व दो बेटियां मौजूद थीं, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। 🔥 आग से बटन, सिलाई धागा, कॉस्मेटिक समेत करीब ₹2 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण दीपक या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। #SonbhadraNews #Chopan #BreakingNews #आग1