Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी में पुल के ऊपर की दीवार धीरे-धीरे सरक रही है और गिर रही है। इस स्थिति के कारण यहाँ कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
Zee news channel
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी में पुल के ऊपर की दीवार धीरे-धीरे सरक रही है और गिर रही है। इस स्थिति के कारण यहाँ कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर देहात के कस्बा रुरा में सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रुरा चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने रुरा अकबरपुर रोड पर सड़क पर अवैध रूप से खड़े पाए गए एक ई-रिक्शा का चालान किया।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा पटेल चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अखिलेश यादव की गिरफ्तारी होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारापटेल चौक पर देश में बढ़ती हुई महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर का हुआ प्रदर्शन पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के सिकंदरा में दिल्ली के जंतर मंतर से विद्रोह प्रदर्शन होता हुआ हिंदुस्तान के प्रत्येक गली से होता हुआ तहसील प्रशासन के अंतर्गत होता हुआ नजर आ रहा है पाठ नगर पंचायत सिकंदरा कानपुर देहात के तहसील में सिकंदरा पटेल चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अखिलेश यादव की गिरफ्तारी होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पटेल चौक पर देश में बढ़ती हुई महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर का प्रदर्शन रात के 8:00 बजे से लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रारंभ किया गया समाजवादी पार्टी के एक से एक दिग्गज नेता असी वीर2
- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित पटेल चौक चौराहे पर समाजवादियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 'अखिलेश यादव को रिहा करो' की मांग करते हुए अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया है। इसी लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके चलते समाजवादियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने पटेल चौक पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।1
- कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र के भीखनपुर निवासी 9 वर्षीय सत्य प्रकाश ने गलती से तेजाब पी लिया, जिससे उसकी आंत बुरी तरह झुलस गई है। इस हादसे के बाद ढाई महीने से मासूम मुंह से एक निवाला तक नहीं खा पाया है। अब इलाज कर रहे कुलवंती अस्पताल ने बच्चे का उपचार जारी रखने के लिए सिर्फ 10 दिन का समय दिया है। इस विकट स्थिति में मासूम और उसके परिजन प्रशासन के पास पहुंचे हैं और डीएम व सीएम से इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं।1
- कानपुर देहात के राजपुर सिकंदरा स्थित अमराहट गांव में एक 7 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। अमराहट कैनल द्वितीय प्रोजेक्ट की सूखी नहर में जब ग्रामीणों ने इस मगरमच्छ को देखा, तो पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अमराहट कैनाल पंप के पास सूखी नहर में विशाल मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय अमराहट थाना पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी महेश कुमार ने वन विभाग की टीम को इस संबंध में सूचित किया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस विशालकाय मगरमच्छ को पास में ही स्थित यमुना में सुरक्षित छुड़वा दिया।1
- कानपुर देहात में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के तहत कुल 234 वाहनों का चालान किया गया है। इस अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के साथ ही जनपदीय पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने, इसे बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अमराहट कैनाल पंप द्वितीय चरण की नहर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों और खेतों की ओर जाने वाले किसानों में हड़कंप मच गया। इलाके में अन्य मगरमच्छों के होने की आशंका से ग्रामीण काफी सहम गए और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना अमराहट थाना पुलिस को दी, जिसने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अमराहट थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की मदद से रेस्क्यू कराया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भविष्य में कोई जंगली जीव दिखने पर वे उसे खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।2
- कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अमराहट कैनाल पंप द्वितीय चरण की नहर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों की ओर जाने वाले किसान भी मगरमच्छ को देखकर सहम गए और इलाके में अन्य मगरमच्छों के होने की आशंका से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अमराहट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले से अवगत कराया। कुछ ही देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अमराहट थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भविष्य में भी कोई जंगली जीव दिखाई देने पर उसे स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल पुलिस या वन विभाग को सूचित करें।1
- कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली अंतर्गत रेवरी इटली गांव में खेत में धान रोपाई के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। असालतगंज चौकी क्षेत्र में ज़मीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1