Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र के भीखनपुर निवासी 9 वर्षीय सत्य प्रकाश ने गलती से तेजाब पी लिया, जिससे उसकी आंत बुरी तरह झुलस गई है। इस हादसे के बाद ढाई महीने से मासूम मुंह से एक निवाला तक नहीं खा पाया है। अब इलाज कर रहे कुलवंती अस्पताल ने बच्चे का उपचार जारी रखने के लिए सिर्फ 10 दिन का समय दिया है। इस विकट स्थिति में मासूम और उसके परिजन प्रशासन के पास पहुंचे हैं और डीएम व सीएम से इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं।
Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र के भीखनपुर निवासी 9 वर्षीय सत्य प्रकाश ने गलती से तेजाब पी लिया, जिससे उसकी आंत बुरी तरह झुलस गई है। इस हादसे के बाद ढाई महीने से मासूम मुंह से एक निवाला तक नहीं खा पाया है। अब इलाज कर रहे कुलवंती अस्पताल ने बच्चे का उपचार जारी रखने के लिए सिर्फ 10 दिन का समय दिया है। इस विकट स्थिति में मासूम और उसके परिजन प्रशासन के पास पहुंचे हैं और डीएम व सीएम से इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर देहात के सिकंदरा पटेल चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अखिलेश यादव की गिरफ्तारी होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारापटेल चौक पर देश में बढ़ती हुई महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर का हुआ प्रदर्शन पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के सिकंदरा में दिल्ली के जंतर मंतर से विद्रोह प्रदर्शन होता हुआ हिंदुस्तान के प्रत्येक गली से होता हुआ तहसील प्रशासन के अंतर्गत होता हुआ नजर आ रहा है पाठ नगर पंचायत सिकंदरा कानपुर देहात के तहसील में सिकंदरा पटेल चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अखिलेश यादव की गिरफ्तारी होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पटेल चौक पर देश में बढ़ती हुई महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर का प्रदर्शन रात के 8:00 बजे से लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रारंभ किया गया समाजवादी पार्टी के एक से एक दिग्गज नेता असी वीर2
- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित पटेल चौक चौराहे पर समाजवादियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 'अखिलेश यादव को रिहा करो' की मांग करते हुए अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया है। इसी लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके चलते समाजवादियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने पटेल चौक पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।1
- कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र के भीखनपुर निवासी 9 वर्षीय सत्य प्रकाश ने गलती से तेजाब पी लिया, जिससे उसकी आंत बुरी तरह झुलस गई है। इस हादसे के बाद ढाई महीने से मासूम मुंह से एक निवाला तक नहीं खा पाया है। अब इलाज कर रहे कुलवंती अस्पताल ने बच्चे का उपचार जारी रखने के लिए सिर्फ 10 दिन का समय दिया है। इस विकट स्थिति में मासूम और उसके परिजन प्रशासन के पास पहुंचे हैं और डीएम व सीएम से इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं।1
- कानपुर देहात के राजपुर सिकंदरा स्थित अमराहट गांव में एक 7 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। अमराहट कैनल द्वितीय प्रोजेक्ट की सूखी नहर में जब ग्रामीणों ने इस मगरमच्छ को देखा, तो पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अमराहट कैनाल पंप के पास सूखी नहर में विशाल मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय अमराहट थाना पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी महेश कुमार ने वन विभाग की टीम को इस संबंध में सूचित किया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस विशालकाय मगरमच्छ को पास में ही स्थित यमुना में सुरक्षित छुड़वा दिया।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अमराहट कैनाल पंप द्वितीय चरण की नहर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों और खेतों की ओर जाने वाले किसानों में हड़कंप मच गया। इलाके में अन्य मगरमच्छों के होने की आशंका से ग्रामीण काफी सहम गए और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना अमराहट थाना पुलिस को दी, जिसने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अमराहट थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की मदद से रेस्क्यू कराया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भविष्य में कोई जंगली जीव दिखने पर वे उसे खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।2
- कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अमराहट कैनाल पंप द्वितीय चरण की नहर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों की ओर जाने वाले किसान भी मगरमच्छ को देखकर सहम गए और इलाके में अन्य मगरमच्छों के होने की आशंका से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अमराहट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले से अवगत कराया। कुछ ही देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अमराहट थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भविष्य में भी कोई जंगली जीव दिखाई देने पर उसे स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल पुलिस या वन विभाग को सूचित करें।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा में पुलिस ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़े अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक बजाज मैक्सिमा थ्री-व्हीलर लोडर, छह मोबाइल फोन और ₹2,820 नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुनाल पाल, कसीम, साहिबे आलम उर्फ शिब्बू, रमजान अली, मुन्ना उर्फ हसनैन और शेर सिंह उर्फ शेरू के रूप में हुई है। यह गिरोह कानपुर देहात और औरैया सहित आसपास के कई क्षेत्रों में सक्रिय था और चोरी की बाइकों के इंजन व अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स बदलकर उन्हें बेचता था। 19 जुलाई की रात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सिकंदरा थाना पुलिस मानपुर पुल अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अकबरपुर की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर आ रहे चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों कुनाल, कसीम, साहिबे आलम और रमजान से जब वाहनों के कागजात मांगे गए तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके और जांच में दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की पाई गईं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सिकंदरा के बिरहाना पुल के पास हाईवे किनारे एक प्लॉट पर छापा मारा, जहां से दो मोटरसाइकिलें बजाज मैक्सिमा लोडर पर लदी और छह अन्य मोटरसाइकिलें बेसमेंट में छिपी मिलीं। मौके से मुन्ना उर्फ हसनैन और कबाड़ का कारोबार करने वाले शेर सिंह उर्फ शेरू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी कर डुप्लीकेट चाबियों से मोटरसाइकिल चोरी करता था। इसके बाद मैकेनिक मुन्ना चोरी की बाइकों के इंजन, चेसिस नंबर और अन्य पार्ट्स बदल देता था और कई वाहनों पर दूसरी नंबर प्लेट लगा दी जाती थी। इसके बाद शेर सिंह के माध्यम से इन्हें दूसरे जिलों में बेचकर रकम आपस में बांट ली जाती थी। बरामद मोटरसाइकिलों में से दो पहले से ही सिकंदरा थाने में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित (हीरो स्प्लेंडर UP77U1130 और हीरो पैशन प्रो UP77R5141) पाई गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अपराध सुधाकर सिंह और रसधान चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार की टीम की मुख्य भूमिका रही है।4
- कानपुर देहात के पुखरायां में प्रमुख समाजसेवी सुमित सचान ने विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी (S.D.O) श्री योगेंद्र यादव जी से मुलाकात कर क्षेत्रीय लोगों की बिजली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस बैठक के दौरान उन्होंने ग्रामीण अंचल में जर्जर विद्युत तारों और पोल (खंभों) से जुड़ी समस्याओं की ओर अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया। विशेष रूप से उन्होंने वार्ड नंबर 7 राधाकृष्ण नगर नूरगंज मंडी समिति की समस्या को रखा, जिसकी विद्युत आपूर्ति वर्तमान में अकबरपुर के मुताहरापुर फीडर से की जा रही है। पहले यह आपूर्ति पुखरायां डिवीजन से होती थी, लेकिन अब यह क्षेत्र नगर पालिका परिसीमन के अधीन आ चुका है। इस बदली व्यवस्था के कारण वार्ड के लगभग 50 घरों के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी दिक्कतों के निवारण के लिए अकबरपुर भागना पड़ता है। सुमित सचान ने उपभोक्ताओं को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए विद्युत आपूर्ति को दोबारा पुखरायां डिवीजन से जोड़ने की मांग की है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी योगेंद्र यादव और अवर अभियंता विजय कुमार ने जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर अति शीघ्र कार्य पूरा कराने का भरोसा दिलाया है। इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र के कई अन्य सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।2