तैयारी कर रहे अभय प्रजापति पर हुआ जानलेवा हमला शिक्षा माफियाओं के खिलाफ बड़े जनांदोलन का कारण बनेगा...... एडीवी इन्वेंशन एकेडमी पुतसर संतकबीरनगर के बच्चों द्वारा चलाई गई भेदभाव मुक्त सस्ती व समान शिक्षा की मुहिम अब धीरे धीरे प्रदेश और देश के कोने कोने में सड़क से लेकर सदन तक अपना असर दिखाने लगी है। शिक्षा माफियाओं द्वारा गरीब कमजोरों पर प्रत्येक वर्ष इंग्लिश मिडियम के नाम पर भारी फीस व वाहन किराया, एडमिशन के साथ अन्य तरह तरह के तमाम सुविधा शुल्क यहां तक की छात्रवृत्ति में भी घूस, कमीशनखोरी के तहत महंगी किताब, ड्रेस,जूता टाई आदि का व्यवसायीकरण, नकल कराई के बाद मार्कशीट तक पर जबरदस्त वसूली वो भी एक तरीके से बंधक बनाकर क्योंकि गार्जियन यदि स्कूल बदलने की बात भी करता है तो यूडाइस पैन नंबर और टीसी न देने की बात करते हुए बच्चों का कैरियर बर्बाद करने की खुली धमकी आम बात हो गई है। मजे की बात तो यह है कि जगह जगह धनबली प्रभावशालियों के इस कूटरचित षड़यंत्र में सत्ता संरक्षण प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत होती है विकास विभाग की तरह, जिससे उच्चाधिकारियों की शिकायते भी जांच अधिकारियों द्वारा फर्जी रिपोर्ट के आधार पर दबा दी जाती है और अभय प्रजापति जैसे तैयारी करने वाले छात्र यदि सवाल भी उठाते हैं तो हेयदृष्टता व भेदभाव के मद्देनजर ये अत्याचारी पुलिस प्रशासन के सह पर हत्या की साजिश रचने को उतारू हो जाते हैं तथा कानूनी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरम पुर्ति,शिकायत करते रहिए यही आज के शासन प्रशासन और सिस्टम की सच्चाई है। सरकार के सारे नियम कानून प्रचार तंत्रो के माध्यम से वोट हथियाने का विकल्प बनकर रह गया है और थाना अदालत गरीब कमजोरों के लिए अमीरजादों के जेब की कठपुतली बन गई है। अतः समाज में व्याप्त भय भूख और भ्रष्टाचार का आलम फूट डालो राज करो पालिसी के तहत यही रहा तो आने वाली पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेगी यह बात हरेक शख्स को संज्ञान में लेते हुए अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान का हिस्सा बनना चाहिए क्योंकि भारतीय संविधान के मुताबिक जुर्म करने वालों से ज्यादा दोषी सहने वाला व्यक्ति होता है।
तैयारी कर रहे अभय प्रजापति पर हुआ जानलेवा हमला शिक्षा माफियाओं के खिलाफ बड़े जनांदोलन का कारण बनेगा...... एडीवी इन्वेंशन एकेडमी पुतसर संतकबीरनगर के बच्चों द्वारा चलाई गई भेदभाव मुक्त सस्ती व समान शिक्षा की मुहिम अब धीरे धीरे प्रदेश और देश के कोने कोने में सड़क से लेकर सदन तक अपना असर दिखाने लगी है। शिक्षा माफियाओं द्वारा गरीब कमजोरों पर प्रत्येक वर्ष इंग्लिश मिडियम के नाम पर भारी फीस व वाहन किराया, एडमिशन के साथ अन्य तरह तरह के तमाम सुविधा शुल्क यहां तक की छात्रवृत्ति में भी घूस, कमीशनखोरी के तहत महंगी किताब, ड्रेस,जूता टाई आदि का व्यवसायीकरण, नकल कराई के बाद मार्कशीट तक पर जबरदस्त वसूली वो भी एक तरीके से बंधक बनाकर क्योंकि गार्जियन यदि स्कूल बदलने की बात भी करता है तो यूडाइस पैन नंबर और टीसी न देने की बात करते हुए बच्चों का कैरियर बर्बाद करने की खुली धमकी आम बात हो गई है। मजे की बात तो यह है कि जगह जगह धनबली प्रभावशालियों के इस कूटरचित षड़यंत्र में सत्ता संरक्षण प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत होती है विकास विभाग की तरह, जिससे उच्चाधिकारियों की शिकायते भी जांच अधिकारियों द्वारा फर्जी रिपोर्ट के आधार पर दबा दी जाती है और अभय प्रजापति जैसे तैयारी करने वाले छात्र यदि सवाल भी उठाते हैं तो हेयदृष्टता व भेदभाव के मद्देनजर ये अत्याचारी पुलिस प्रशासन के सह पर हत्या की साजिश रचने को उतारू हो जाते हैं तथा कानूनी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरम पुर्ति,शिकायत करते रहिए यही आज के शासन प्रशासन और सिस्टम की सच्चाई है। सरकार के सारे नियम कानून प्रचार तंत्रो के माध्यम से वोट हथियाने का विकल्प बनकर रह गया है और थाना अदालत गरीब कमजोरों के लिए अमीरजादों के जेब की कठपुतली बन गई है। अतः समाज में व्याप्त भय भूख और भ्रष्टाचार का आलम फूट डालो राज करो पालिसी के तहत यही रहा तो आने वाली पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेगी यह बात हरेक शख्स को संज्ञान में लेते हुए अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान का हिस्सा बनना चाहिए क्योंकि भारतीय संविधान के मुताबिक जुर्म करने वालों से ज्यादा दोषी सहने वाला व्यक्ति होता है।
- खलीलाबाद, संतकबीरनगर: शहर के मशहूर रेस्टोरेंट कस्तूरी बेकर्स (Kasturi Bakers) की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुणवत्ता के लिए जाने जाने वाले इस प्रतिष्ठान पर एक ग्राहक को बासी और खराब छोला भटूरा परोसने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ने रेस्टोरेंट से छोला भटूरा पार्सल करवाया था। घर जाकर जैसे ही ग्राहक ने खाने को चखा, उसे स्वाद में कड़वाहट और दुर्गंध महसूस हुई। खाना पूरी तरह से बासी और सेहत से खिलवाड़ करने लायक था। प्रबंधन का अड़ियल रवैया हैरानी की बात यह रही कि जब पीड़ित ग्राहक ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट स्टाफ और प्रबंधन से की, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि रेस्टोरेंट प्रबंधन ने अपनी गलती सुधारने के बजाय मामले को टालने की कोशिश की, जिससे ग्राहक का गुस्सा और बढ़ गया। "हम पैसे देकर ताजा भोजन की उम्मीद करते हैं, लेकिन शहर के इतने बड़े रेस्टोरेंट में अगर बासी खाना मिलेगा, तो आम आदमी की सेहत का क्या होगा?" — नाराज ग्राहक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल घटना के बाद मौके पर काफी बहस हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स रेस्टोरेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं सावधान! संतकबीरनगर के 'कस्तूरी बेकर्स' में मिल रहा है बासी खाना। ग्राहक ने जब छोला-भटूरा पार्सल कराया तो निकला खराब। शिकायत पर भी नहीं पसीजा रेस्टोरेंट प्रबंधन। क्या ऐसे सुरक्षित रहेगी आपकी सेहत? 😡 #SantKabirNagar #KasturiBakers #FoodSafety #Khalilabad #ViralVideo UPNews1
- महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए लूट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार* *लूट के मामले का सफल अनावरण करते हुए 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .12 बोर, लूट का 01 अदद काला बैग (मय 01 अदद बाट माप मशीन, मोबाईल चार्जर व 02 अदद फर्म की रसीद) किया गया बरामद* पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली *श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 30.03.2026 को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त 01 अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया गया । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* वादी श्री दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा आज दिनाँक 30.03.2026 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में काम करता हूँ, आज दिनाँक 30.03.2026 को सुबह के समय मै ग्राम भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाईक से घर जा रहा था कि भगौतीपुर पुलिया पर पहुँचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाईक रोककर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्ज कापी रखा हुआ था लेकर भाग गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । *गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।* *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-* गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर । *बरामदगी का विवरणः-* 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर । अदद जिंदा कारतूस .12 बोर । लूट का 01 अदद काला बैग (मय 01 अदद बाट माप मशीन, मोबाईल चार्जर व 02 अदद फर्म की रसीद) । *पूछताछ विवरणः-* गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं पिछले कई दिनो से इनके आने जाने की रेकी कर रहा था, आज सुबह मे भगौतीपुर पुलिया के पास मैं पैसे की लालच में अवैध असलहा सटाकर मुर्गी फार्म के सुपरवाईजर का बैग छीनकर भाग गया था । *गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणः-* उ0नि0 श्री नागेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 श्री अजीत कुमार सिंह, हे0का0 नुरुद्दीन खान, का0 सुनील कुमार सिंह, का0 राजमंगल यादव, का0 अरविन्द यादव ।1
- चारों धर्म की ग्रंथो में वह एक परमेश्वर कौन है जिसने सृष्टि को बनाया है ऋग्वेद, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब, पवित्र बाइबल आई इन चारों धर्मो के ग्रंथों में जानते हैं वह पूर्ण परमेश्वर कौन है1
- संतकबीरनगर। जनपद के खलीलाबाद स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय परिसर में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभिभावकों और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही अभिभावकों की लंबी कतारें लग रही हैं, जहां वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार आगामी 2 अप्रैल से नए सत्र की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिससे सत्र का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा सके। उन्होंने पुराने छात्रों से समय रहते नवीनीकरण कराने तथा नए अभ्यर्थियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देते हुए डिजिटल लाइब्रेरी, प्रोजेक्टर आधारित कक्षाएं और तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है। विद्यालय प्रबंधन ने इस वर्ष भी छात्रों के लिए प्रोत्साहन योजना जारी रखते हुए घोषणा की है कि 10वीं उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। इस पहल से छात्रों में डिजिटल शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता में शामिल है। विद्यालय परिवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।1
- यह क्षेत्र खदरा के नाम से जाना जाता है। खदरा ,ग्राम पंचायत भगवानपुर गांव लटपुरवा के अंतर्गत आता है । (ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश)! जैसा कि स्पषज़्झंजजदिखाई दे रहा है यह रास्ता गांव से निकलकर पूरा और पश्चिम की तरफ जाता है इस रास्ते के ऊपर मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग करवाना बहुत जरूरी है रास्ते मुखर चुके हैं इसके वजह से यातायात प्रभावित होता है आता शासन प्रशासन को क्षेत्र अति शीघ्र सम्मान में लेना चाहिए और रास्ते का नवीनीकरण करना चाहिए।1
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य धनघटा। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 30.03.2026 को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त 01 अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरणवादी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा आज दिनाँक 30.03.2026 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में काम करता हूँ, आज दिनाँक 30.03.2026 को सुबह के समय मै ग्राम भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाईक से घर जा रहा था कि भगौतीपुर पुलिया पर पहुँचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाईक रोककर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्ज कापी रखा हुआ था लेकर भाग गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी4
- भदाह चौराहा, 30 मार्च 2026। गायत्री एकेडमी एवं जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटरमीडिएट कॉलेज, भदाह चौराहा के विद्यालय परिसर में सोमवार को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक राजेश उपाध्याय एवं प्रबंधक करन उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य छात्रों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम शिव चौधरी, सूर्यवंश चौधरी, पप्पू प्रधान (गंगौली), रामस्वरूप चौधरी (बरहटा), अनीश चौधरी (बारीगांव) एवं विजय श्रीवास्तव (बखारिया) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक राजेश उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि “शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए। आज के मेधावी छात्र आने वाले कल का उज्ज्वल भविष्य हैं। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि हर विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन मिले।” उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। कक्षा 9 के टॉपर्स: संतोषी, पूजा, सृष्टि, प्रिया, शिवा यादव, क्रांति कक्षा 11 के टॉपर्स: तितिक्षा उपाध्याय, सलोनी आर्या, उदय कुमार, यासमीन, शिवांगी राय, विनीता कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।1
- कबीर परमेश्वर निर्माण दिवस पर कबीर परमेश्वर की लीला कबीर परमेश्वर सतलोक गमन कबीर परमेश्वर मगहर से सतलोक गमन धन्य तेरी मगर लीला जय हो बंदी छोड़ कबीर1