logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*⭕रेत मे राजनीति || भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष ने अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन को साधा निशाना* सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जोरों पर है। आरोप है कि रेत माफिया एक जिले से दूसरे जिले में बेधड़क अवैध रेत की ढुलाई कर मोटी कमाई कर रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता रामकुमार साहू की गाड़ी अवैध रेत परिवहन करते पकड़ी गई है और पूरे मामले में उच्च स्तरीय कार्रवाई की मांग की गई है। वी.ओ. – दरअसल, जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि केवल खानापूर्ति की कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े डंपरों और ट्रैक्टरों से रेत की कालाबाजारी लगातार जारी है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रोक नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने भी अवैध रेत उत्खनन को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि पूर्व में कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता रामकुमार साहू की गाड़ी अवैध रेत परिवहन करते पकड़ी गई है और इसमें निचले स्तर के अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका है। उन्होंने रेत माफियाओं और संलिप्त अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और अवैध रेत उत्खनन पर कब तक प्रभावी रोक लग पाती है। BITE - ताराचंद देवांगन (कांग्रेस जिलाध्यक्ष सारंगढ़) BITE - सुभाष जालान (पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष)

3 hrs ago
user_पत्रकारिकता
पत्रकारिकता
सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

*⭕रेत मे राजनीति || भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष ने अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन को साधा निशाना* सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जोरों पर है। आरोप है कि रेत माफिया एक जिले से दूसरे जिले में बेधड़क अवैध रेत की ढुलाई कर मोटी कमाई कर रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता रामकुमार साहू की गाड़ी अवैध रेत परिवहन करते पकड़ी गई है और पूरे मामले में उच्च स्तरीय कार्रवाई की मांग की गई है। वी.ओ. – दरअसल, जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि केवल खानापूर्ति की कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े डंपरों और ट्रैक्टरों से रेत की कालाबाजारी लगातार जारी है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रोक नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने भी अवैध रेत उत्खनन को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि पूर्व में कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता रामकुमार साहू की गाड़ी अवैध रेत परिवहन करते पकड़ी गई है और इसमें निचले स्तर के अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका है। उन्होंने रेत माफियाओं और संलिप्त अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और अवैध रेत उत्खनन पर कब तक प्रभावी रोक लग पाती है। BITE - ताराचंद देवांगन (कांग्रेस जिलाध्यक्ष सारंगढ़) BITE - सुभाष जालान (पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष)

More news from Bilaspur and nearby areas
  • रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा: ट्रैलर ने यात्री बस को मारी टक्कर, 5 लोंगो की मौत; दर्जनभर घायल रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना थाना सिमगा क्षेत्र के दरचुरा ग्राम के पास सुबह लगभग 11 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की एक यात्री बस दरचुरा गांव के पास सवारी बैठाने के लिए धीमी हुई थी। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (क्रमांक MH 37 T 1821) के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बस को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में घायल 22 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चार लोगों (एक पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची) की मौत हो गई। वहीं एक अज्ञात 18 वर्षीय महिला की मौत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में हुई। इस तरह मृतकों की कुल संख्या 5 हो गई है। फिलहाल 14 घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। #RaipurBilaspurHighway #RoadAccident #ChhattisgarhNews #RaipurNews #BilaspurNews CGNews
    1
    रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा: ट्रैलर ने यात्री बस को मारी टक्कर, 5 लोंगो की मौत; दर्जनभर घायल
रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना थाना सिमगा क्षेत्र के दरचुरा ग्राम के पास सुबह लगभग 11 बजे हुई।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की एक यात्री बस दरचुरा गांव के पास सवारी बैठाने के लिए धीमी हुई थी। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (क्रमांक MH 37 T 1821) के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बस को जोरदार टक्कर मार दी। 
घटना में घायल 22 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चार लोगों (एक पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची) की मौत हो गई। वहीं एक अज्ञात 18 वर्षीय महिला की मौत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में हुई। इस तरह मृतकों की कुल संख्या 5 हो गई है। फिलहाल 14 घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
#RaipurBilaspurHighway
#RoadAccident
#ChhattisgarhNews
#RaipurNews
#BilaspurNews
CGNews
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर के लालखदान चौक के पास युवकों के दो गुटों के बीच सरेराह जमकर मारपीट हो गई। लात-मुक्कों के साथ पत्थरों से भी हमला किया गया, जिससे इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देवरीखुर्द और लालखदान के नशेड़ी युवक आपस में भिड़ गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
    1
    बिलासपुर के लालखदान चौक के पास युवकों के दो गुटों के बीच सरेराह जमकर मारपीट हो गई। लात-मुक्कों के साथ पत्थरों से भी हमला किया गया, जिससे इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देवरीखुर्द और लालखदान के नशेड़ी युवक आपस में भिड़ गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • dekho hathi kaise aate hai pata hi nahi chalta kahi se koi aawaj tak nahi aata hai pata hi nahin chalta ki kidhar se a raha hai isliye hathiyon se hamesha savdhan rahen aur jab bhi jungle jaen to apne aap akele Na jaaye pata karke hi jaen aage piche dekhte hue acche se jaen surakshit rahen hamesha savdhan rahen is channel ko follow Karen like Karen share Karen
    1
    dekho hathi kaise aate hai pata hi nahi chalta kahi se koi aawaj tak nahi aata hai pata hi nahin chalta ki kidhar se a raha hai isliye hathiyon se hamesha savdhan rahen aur jab bhi jungle jaen to apne aap akele Na jaaye pata karke hi jaen aage piche dekhte hue acche se jaen surakshit rahen hamesha savdhan rahen is channel ko follow Karen like Karen share Karen
    user_Dhanesh yadav
    Dhanesh yadav
    मैनपाट, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • पड़वा को पीटकर मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा जिले के मणीपुर थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक पड़वा (बछड़े) को डंडे और पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मठपारा निवासी मोहर लाल यादव ने थाना मणीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 फरवरी की रात उनके घर के पास बंधे मवेशियों में से एक पड़वा खुला था। इसी दौरान गांव के ही पनेश्वर उर्फ परमेश्वर मुण्डा और विकास मुण्डा ने उसे डंडे और पत्थर से दौड़ा-दौड़ाकर मारना शुरू कर दिया। पड़वा के चिल्लाने की आवाज सुनकर प्रार्थी की पत्नी बाहर आई तो दोनों आरोपियों को मारपीट करते देखा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज भी की। बाद में गंभीर चोटों के कारण पड़वा की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा और पत्थर भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की कार्रवाई थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
    1
    पड़वा को पीटकर मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा जिले के मणीपुर थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक पड़वा (बछड़े) को डंडे और पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मठपारा निवासी मोहर लाल यादव ने थाना मणीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 फरवरी की रात उनके घर के पास बंधे मवेशियों में से एक पड़वा खुला था। इसी दौरान गांव के ही पनेश्वर उर्फ परमेश्वर मुण्डा और विकास मुण्डा ने उसे डंडे और पत्थर से दौड़ा-दौड़ाकर मारना शुरू कर दिया। पड़वा के चिल्लाने की आवाज सुनकर प्रार्थी की पत्नी बाहर आई तो दोनों आरोपियों को मारपीट करते देखा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज भी की। बाद में गंभीर चोटों के कारण पड़वा की मौत हो गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा और पत्थर भी जब्त किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की कार्रवाई थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल है बिलासपुर का लुतरा शरीफ। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मुस्लिमों से ज्यादा हिंदू अनुयायी भी आस्था के साथ शामिल होते हैं। गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का यह नजारा सच में दिल जीत लेने वाला है। होली के मौके पर हम लुतरा शरीफ पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। देखिए Jashpur Times की खास ग्राउंड रिपोर्ट। 📍 लुतरा शरीफ, बिलासपुर — Jashpur Times
    1
    हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल है बिलासपुर का लुतरा शरीफ। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मुस्लिमों से ज्यादा हिंदू अनुयायी भी आस्था के साथ शामिल होते हैं।
गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का यह नजारा सच में दिल जीत लेने वाला है।
होली के मौके पर हम लुतरा शरीफ पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। देखिए Jashpur Times की खास ग्राउंड रिपोर्ट।
📍 लुतरा शरीफ, बिलासपुर
— Jashpur Times
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • mere Ghar ke samne mein nali chahie Pani bahar jaane ka rasta Koi bhi nahin Hai
    2
    mere Ghar ke samne mein nali chahie Pani bahar jaane ka rasta Koi bhi nahin Hai
    user_Jalesh Parihar
    Jalesh Parihar
    जरहागाँव, मुंगेली, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर शराब के नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और एक आरक्षक की वर्दी तक फाड़ दी। इस घटना में थाना प्रभारी अवनीश पासवान और महिला आरक्षक सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कई फरार बताए जा रहे हैं।
    1
    न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर शराब के नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और एक आरक्षक की वर्दी तक फाड़ दी। इस घटना में थाना प्रभारी अवनीश पासवान और महिला आरक्षक सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कई फरार बताए जा रहे हैं।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • खुद को पुलिस बता कर टोयोटा शो रुम के पास ट्रेलर गाड़ी को रुकवा कर लूटपाट करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार* आज शुक्रवार की शाम 5:00 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार *आरोपियों द्वारा लूट की गई संपत्ति -* एक नग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल एवं उसके कवर में रखे 1000 रुपए व ट्रेलर गाड़ी का बिल्टी पेपर कुल कीमती 26000 रुपए। *आरोपियों से जप्त की गई संपत्ति -*नक़दी, घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का टाटा पंच वाहन और मोबाइल *नाम आरोपी -* 01. यशराज यादव पिता गिरिराज यादव उम्र 22 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के पास जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर। 02. सुमित दुबे पिता कमलेश दुबे उम्र 27 वर्ष निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़ वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर। घटना का विवरण - प्रार्थी के द्वारा दिनांक 06.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.03.2026 के रात्रि करीबन 03:10 बजे उक्त दोनों आरोपियों द्वारा अपने टाटा पंच वाहन से टोयोटा शो रुम चकरभाठा के पास ट्रेलर वाहन को रुकवा कर अपने आप को पुलिस वाला होना बताकर गाड़ी का बिल्टी पेपर दिखाने बोला गया पेपर नहीं दिखने पर पैसों की मांग की गई और मोबाइल एवं ट्रेलर वाहन का बिल्टी पेपर को लूटकर भाग गए कि प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीगणों का पातासाजी किया गया। दोनो आरोपी को पृथक पृथक अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्वारा उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से नकदी एक सफेद रंग का टाटा पंच वाहन व मोबइल को जप्त किया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
    1
    खुद को पुलिस बता कर टोयोटा शो रुम के पास ट्रेलर गाड़ी को रुकवा कर लूटपाट करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार*
आज शुक्रवार की शाम 5:00 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
*आरोपियों द्वारा लूट की गई संपत्ति -* एक नग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल एवं उसके कवर में रखे 1000 रुपए व ट्रेलर गाड़ी का बिल्टी पेपर कुल कीमती 26000 रुपए।
*आरोपियों से जप्त की गई संपत्ति -*नक़दी, घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का टाटा पंच वाहन और मोबाइल 
*नाम आरोपी -*
01. यशराज यादव पिता गिरिराज यादव उम्र 22 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के पास जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर।
02. सुमित दुबे पिता कमलेश दुबे उम्र 27 वर्ष निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़ वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर।
घटना का विवरण - प्रार्थी  के द्वारा दिनांक 06.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.03.2026 के रात्रि करीबन 03:10 बजे उक्त दोनों आरोपियों द्वारा अपने टाटा पंच वाहन से टोयोटा शो रुम चकरभाठा के पास ट्रेलर वाहन को रुकवा कर अपने आप को पुलिस वाला होना बताकर गाड़ी का बिल्टी पेपर दिखाने बोला गया पेपर नहीं दिखने पर पैसों की मांग की गई और मोबाइल एवं ट्रेलर वाहन का बिल्टी पेपर को लूटकर भाग गए कि प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीगणों का पातासाजी किया गया।  दोनो आरोपी को पृथक पृथक अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्वारा उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से नकदी  एक सफेद रंग का टाटा पंच वाहन  व मोबइल को जप्त किया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    15 hrs ago
  • जशपुर में बड़ा सड़क हादसा! तेज रफ्तार बस पलटी, कई यात्री दबे | 5 से अधिक मौत की आशंका
    1
    जशपुर में बड़ा सड़क हादसा! तेज रफ्तार बस पलटी, कई यात्री दबे | 5 से अधिक मौत की आशंका
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.