Shuru
Apke Nagar Ki App…
mere Ghar ke samne mein nali chahie Pani bahar jaane ka rasta Koi bhi nahin Hai
Jalesh Parihar
mere Ghar ke samne mein nali chahie Pani bahar jaane ka rasta Koi bhi nahin Hai
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- mere Ghar ke samne mein nali chahie Pani bahar jaane ka rasta Koi bhi nahin Hai2
- खुद को पुलिस बता कर टोयोटा शो रुम के पास ट्रेलर गाड़ी को रुकवा कर लूटपाट करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार* आज शुक्रवार की शाम 5:00 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार *आरोपियों द्वारा लूट की गई संपत्ति -* एक नग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल एवं उसके कवर में रखे 1000 रुपए व ट्रेलर गाड़ी का बिल्टी पेपर कुल कीमती 26000 रुपए। *आरोपियों से जप्त की गई संपत्ति -*नक़दी, घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का टाटा पंच वाहन और मोबाइल *नाम आरोपी -* 01. यशराज यादव पिता गिरिराज यादव उम्र 22 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के पास जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर। 02. सुमित दुबे पिता कमलेश दुबे उम्र 27 वर्ष निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़ वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर। घटना का विवरण - प्रार्थी के द्वारा दिनांक 06.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.03.2026 के रात्रि करीबन 03:10 बजे उक्त दोनों आरोपियों द्वारा अपने टाटा पंच वाहन से टोयोटा शो रुम चकरभाठा के पास ट्रेलर वाहन को रुकवा कर अपने आप को पुलिस वाला होना बताकर गाड़ी का बिल्टी पेपर दिखाने बोला गया पेपर नहीं दिखने पर पैसों की मांग की गई और मोबाइल एवं ट्रेलर वाहन का बिल्टी पेपर को लूटकर भाग गए कि प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीगणों का पातासाजी किया गया। दोनो आरोपी को पृथक पृथक अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्वारा उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से नकदी एक सफेद रंग का टाटा पंच वाहन व मोबइल को जप्त किया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।1
- बिलासपुर के लालखदान चौक के पास युवकों के दो गुटों के बीच सरेराह जमकर मारपीट हो गई। लात-मुक्कों के साथ पत्थरों से भी हमला किया गया, जिससे इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देवरीखुर्द और लालखदान के नशेड़ी युवक आपस में भिड़ गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।1
- Post by Rameshwar sahu1
- सिमगा में भंयकर सड़क हादसा।। ट्रक ने पिछे से बस को मारी टक्कर बड़ी दुर्घटना सिमगा दरचुरा पास बस को मारी ट्रक ने ठोकर 5 की मौत 29 लोग घायल1
- बलौदा बाजार जिला के पुराने तहसील कार्यालय में शुक्रवार शाम 4 बजे तड़के आग लगने की मामला सामने आया आग लगने से चारों तरफ धुंए नजर आए कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया दमकल और प्रशासन की सुझबुझ मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और मीली जानकारी के अनुसार कई रिकॉर्ड फाईल आग के चपेट में आ गया सुचना मिलते ही प्रशासन मौके पर तुरंत पहुंचे घटना की सुचना मिलते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और तुरंत आग के कारणों का जांच के लिए जांच टीम गठित करने के लिए निर्देश दिए गए। आग धीरे-धीरे तहसील रिकॉर्ड रूम और नायब तहसीलदार कोर्ट तक फैल गई यह तहसील भवन वर्ष 1907में लगभग 851 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित किया गया था। और अभी भी आग कैसे लगी उसके पुर्ण जानकारी नहीं मिला है और जांच जारी है और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उनके उपर उचित कार्रवाई किया जायेगा।4
- कवर्धा के बोड़ला वन क्षेत्र से लगे चोरभट्टी RF-62 में हरे-भरे कीमती वृक्षों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कटाई किसी दूरस्थ जंगल में नहीं बल्कि नेशनल हाईवे-30 से महज करीब चार फीट की दूरी पर की गई है, फिर भी वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने चार से पांच हरे-भरे और कीमती वृक्षों को काट दिया, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वन विभाग के कर्मचारी नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करते तो इतनी खुली जगह पर इस तरह की अवैध कटाई संभव ही नहीं थी। मामले में जब विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो डिप्टी रेंजर का बयान बेहद चौंकाने वाला रहा। उन्होंने कहा कि “जंगल खुला है तो अवैध कटाई होगी ही”। इस बयान से विभाग की जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं रेंजर आकाश यादव इस पूरे मामले को दबाने में लगे नजर आए। सूत्रों के अनुसार उन्होंने इस विषय को ज्यादा उजागर न करने और मामले को गोपनीय रखने की बात कही, जिससे विभाग की भूमिका को लेकर संदेह और गहरा गया है। इधर इस मामले में डीएफओ से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं किया। कॉल करने से पहले ही उन्हें कटे हुए वृक्षों की फोटो और वीडियो भी भेजे गए थे, इसके बावजूद उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नेशनल हाईवे के किनारे खुलेआम वृक्ष काटे जा रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं, तो आखिर वन संपदा की सुरक्षा कैसे होगी। अब देखना होगा कि वन विभाग इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला1
- इंद्रपुरी हिर्री माईनस 6 बच्चे होने के बाद भी पति ले आया शादीशुदा नई पत्नी और करता है मारपीट शिकायत करने थाना चकरभाठा पहुंची महिला गुरुवार की शाम 6:00 बजे प्रार्थी महिला नाम उमा यादव से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया महिला ने बताया कि मेरा नाम उमा यादव है मैं इंद्रपुरी हिर्री माइंस की निवासी हूं मेरे पति का नाम शिव कुमार यादव है मेरे 6 बच्चे हैं मेरे पति 6 बच्चे होने के बाद भी एक शादीशुदा महिला नाम दानी मानिकपुरी पता ग्राम मोहभट्ठा थाना बिल्हा की रहने वाली महिला को घर में ले आया है उसके भी पति और बच्चे है लेकिन ओ कैरेक्टर लेस महिला मेरे पति को अपने प्रेम जाल में फसा ली है मेरे पति उसके प्रेम जाल में फस कर उसे पत्नी बनाकर रखा है और घर में ले आया है उसकी वजह से मेरे पति हमारे साथ मारपीट कर रहे है बच्चो को और मुझे बहुत मार पीट करते है उस महिला की वजह से मेरी और मेरे 6 बच्चों की जिंदगी खराब हो रही है हमे न्याय चाहिए मैं क्या करूं मुझे समझ नहीं आ रहा मैं आत्महत्या भी कर लेती हूं तो मेरे बच्चों का जिंदगी खराब हो जाएगा महिला की शिकायत पर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि उसके पति को बुलाकर समझाइश दी जाएगी1