Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराबंकी में घुसने नहीं देंगे चंद्रशेखर आजाद रावण को, करणी सेना अभिनव सिंह , ने दि चेतावनी
अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️
बाराबंकी में घुसने नहीं देंगे चंद्रशेखर आजाद रावण को, करणी सेना अभिनव सिंह , ने दि चेतावनी
- Shiv Kumar Nagarप्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेशkarni sena walon chandra Shekhar rawan ka tum log ek bal bhi Banka nahin kar paoge jai bhim jai bharat Jai samvidhan namo buddhai2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्रीमती पनाऊ देवी PG कॉलेज में NSS शिविर की शानदार शुरुआत | देखें पूरी खबर1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- Post by Vipin saroj1
- इंडिया की जीत का जश्न पूरे इंडिया में देखने को मिला लोगों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया नारे लगाते हुए भारत माता की जय भारत माता की जय करते हुए पूरे भारत में वंदे मातरम गुंजा1
- लम्भुआ, सुलतानपुर। जनपद सुलतानपुर की 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित अग्निशमन केंद्र का निर्माण कार्य पिछले छह वर्षों से अधूरा पड़ा है। वर्ष 2020 में बड़े स्तर पर शिलान्यास के साथ शुरू हुआ यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अब तक पूरा नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है। बताया जाता है कि 29 जनवरी 2020 को लम्भुआ में अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सांसद संजय मेनका गांधी, उस समय के विधायक देवमणि द्विवेदी, मुख्य सामान अधिकारी राजेश वर्मा, पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना, तथा तत्कालीन जिलाधिकारी इंदुमती समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में शिलापट्ट लगाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। शिलान्यास के समय उम्मीद जताई गई थी कि जल्द ही लम्भुआ क्षेत्र को अपना अग्निशमन केंद्र मिल जाएगा, जिससे आगजनी की घटनाओं में तुरंत राहत और बचाव कार्य संभव हो सकेगा। लेकिन करीब छह वर्ष बीत जाने के बाद भी यह निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जिससे परियोजना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुरुआत में जिस कार्यदायी संस्था को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी, उसके खिलाफ कार्य में शिथिलता और शिकायतों के चलते उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। इसके बाद कुछ समय बाद दूसरी फर्म को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्तमान में भी निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि भवन निर्माण में कच्ची गिट्टी और भस्सी (गिट्टी का चूरा) जैसी सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की स्वतंत्र लैब से जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में यह भवन किसी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि कमजोर निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होने से भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में भवन को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, जिससे बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उधर, लम्भुआ क्षेत्र में अभी तक स्थायी अग्निशमन केंद्र न होने के कारण आगजनी की घटनाओं के समय दमकल वाहनों को अन्य स्थानों से बुलाना पड़ता है, जिससे राहत कार्य में देरी हो जाती है। ऐसे में यदि क्षेत्र में कोई बड़ी घटना हो जाए तो भारी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय जिम्मेदार नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जल्द से जल्द अग्निशमन केंद्र का निर्माण पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को आवश्यक सुरक्षा सुविधा मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस परियोजना पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह महत्वपूर्ण योजना भी अन्य अधूरी योजनाओं की तरह कागजों तक ही सीमित रह सकती है। इसलिए प्रशासन से अपील की जा रही है कि वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।3
- सुल्तानपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सचिन अग्रहरि पुत्र सन्तराम अग्रहरि, निवासी वार्ड नंबर 10 रामनगर दियरा रोड, थाना लम्भुआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0स0 0141/26 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।1
- जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के पहेंतियापुर गांव निवासी चंचल पुत्र लहुरी अपनी ससुराल आशापुर निवासी बबलू के घर आया हुआ था। देर शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह पट्टी–रानीगंज मार्ग पर गड़ौरी गांव के समीप पहुंचा, अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड्ड में जा पलटी। हादसे में युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल ई-रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रात करीब 8 बजे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया गालिब को जिला मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- करौंदीकला (सुल्तानपुर)। क्षेत्र की बाजार बांगरकला में शहाबुद्दीनपुर शाखा पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बैंक परिसर के सामने किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जादूगर कटप्पा ने अपने जादू के करतबों के माध्यम से लोगों को बैंकिंग सेवाओं और योजनाओं की जानकारी सरल और मनोरंजक अंदाज में दी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं, युवाओं और बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। जादूगर कटप्पा ने अपने मनमोहक जादू के साथ बैंक से जुड़ी योजनाओं, बीमा योजनाओं और नए खाताधारकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी, जिसे लोगों ने बड़े उत्साह के साथ सुना और समझा। इस दौरान बैंक द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। इस अवसर पर अरुण मिश्रा, झिनकू सिंह, अजीत सिंह, रीता मौर्या, ओपी सिंह, अनारा, रमेश मौर्या, अंशू सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और देर तक चलता रहा।1