logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं , और व्यवस्थाओ में सुधार लाने के आदेश दिए बदायूँ: 31 जुलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा-2026 के लिए की गई तैयारियों के सम्बंध में शुक्रवार को कछला घाट पर नाव द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि घाट पर पर्याप्त लाइट जैकेट, पब्लिक एडेªस सिस्टम, जल भरने की उचित व्यवस्था, गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में सेक्टर व जोन बनाते हुए वहां मजिस्ट्रेट/अधिकारी नामित किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रकाश की बेहतर व्यवस्था दुरुस्त रहे तथा सीसीटीवी से निरन्तर निगरानी की जाती रहे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 पर भी किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

23 hrs ago
user_Vijay Gautam
Vijay Gautam
बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
ffa8392a-a89a-45ff-9bb1-2db496aee97c

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं , और व्यवस्थाओ में सुधार लाने के आदेश दिए बदायूँ: 31 जुलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा-2026 के लिए की गई तैयारियों के सम्बंध में शुक्रवार को कछला घाट पर नाव द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि घाट पर पर्याप्त लाइट जैकेट, पब्लिक एडेªस सिस्टम,

6f3ac5ee-e92e-4435-b1c3-b1b2b67174d7

जल भरने की उचित व्यवस्था, गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में सेक्टर व जोन बनाते हुए वहां मजिस्ट्रेट/अधिकारी नामित किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रकाश की बेहतर व्यवस्था दुरुस्त रहे तथा सीसीटीवी से निरन्तर निगरानी की जाती रहे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि

e114c04b-78a2-44ef-bfbe-f5ab11bef11f

यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 पर भी किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के ग्राम बेरनी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई। जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के ग्राम बेरनी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई।
    1
    जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के ग्राम बेरनी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई।
जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के ग्राम बेरनी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संभल में वंदे मातरम' बिल पर AIMIM का विरोध, बोले सय्यद असलम- देश में भाईचारे की जगह विवाद बढ़ाएगी सरकार राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के समान कानूनी संरक्षण देने से जुड़े प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर (संशोधन) बिल-2026 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर एआईएमआईएम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव सय्यद असलम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बिल का विरोध किया। सय्यद असलम ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे कानून लाकर देश में विवाद और सामाजिक तनाव बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उनका आरोप है कि किसी भी नागरिक पर किसी विशेष नारे या गीत को गाने के लिए कानूनी दबाव बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान और देश के कानून को देश के निर्माताओं ने व्यापक सोच-विचार के बाद तैयार किया था और उसमें इस प्रकार के बदलाव नहीं किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे कानून लाने के बजाय बेरोजगारी, रोजगार सृजन, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उनके मुताबिक देश को मजबूत बनाने का रास्ता हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे से होकर जाता है, न कि ऐसे विवादित मुद्दों से। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बिल से देश कमजोर होगा, तो उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि देश नहीं बल्कि समाज में अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी नागरिक पर किसी गीत को गाने की बाध्यता नहीं होनी चाहिए और सरकार को संविधान की मूल भावना का सम्मान करना चाहिए। AIMIM नेता ने अंत में इस प्रस्तावित संशोधन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कदम देश में भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए ठीक नहीं हैं।
    1
    संभल में वंदे मातरम' बिल पर AIMIM का विरोध, बोले सय्यद असलम- देश में भाईचारे की जगह विवाद बढ़ाएगी सरकार
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के समान कानूनी संरक्षण देने से जुड़े प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर (संशोधन) बिल-2026 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर एआईएमआईएम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव सय्यद असलम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बिल का विरोध किया।
सय्यद असलम ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे कानून लाकर देश में विवाद और सामाजिक तनाव बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उनका आरोप है कि किसी भी नागरिक पर किसी विशेष नारे या गीत को गाने के लिए कानूनी दबाव बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान और देश के कानून को देश के निर्माताओं ने व्यापक सोच-विचार के बाद तैयार किया था और उसमें इस प्रकार के बदलाव नहीं किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे कानून लाने के बजाय बेरोजगारी, रोजगार सृजन, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उनके मुताबिक देश को मजबूत बनाने का रास्ता हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे से होकर जाता है, न कि ऐसे विवादित मुद्दों से। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बिल से देश कमजोर होगा, तो उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि देश नहीं बल्कि समाज में अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी नागरिक पर किसी गीत को गाने की बाध्यता नहीं होनी चाहिए और सरकार को संविधान की मूल भावना का सम्मान करना चाहिए। AIMIM नेता ने अंत में इस प्रस्तावित संशोधन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कदम देश में भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए ठीक नहीं हैं।
    user_Eslam Ali
    Eslam Ali
    चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • kabulpura gotiya badayun pakdi wali jarat ke pass pura road gir Rakha Hai ise hatwaya jaaye bahut pareshani Hoti Hai sabko namajon ki bahut pareshani hoti hai
    1
    kabulpura gotiya badayun pakdi wali jarat ke pass pura road gir Rakha Hai
ise hatwaya jaaye bahut pareshani Hoti Hai sabko namajon ki bahut pareshani hoti hai
    user_CBS news
    CBS news
    Painter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दिल्ली पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी
    1
    दिल्ली पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी
पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंपा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस गौतम हत्याकांड में मुख्य आरोपी समीर का कबूलनामा वायरल, कहा– "बहन के साथ गलत किया, इसलिए मारा" ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंपा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस शाहजहाँपुर के कांट थाना क्षेत्र में गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्य आरोपी बताए जा रहे समीर को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ रखा है। वीडियो में वह कथित तौर पर यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि, "उसने मेरी बहन के साथ गलत किया, इसलिए मैंने उसे मार दिया।" हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।
    1
    ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंपा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
गौतम हत्याकांड में मुख्य आरोपी समीर का कबूलनामा वायरल, कहा– "बहन के साथ गलत किया, इसलिए मारा"
ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंपा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
शाहजहाँपुर के कांट थाना क्षेत्र में गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्य आरोपी बताए जा रहे समीर को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ रखा है। वीडियो में वह कथित तौर पर यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि, "उसने मेरी बहन के साथ गलत किया, इसलिए मैंने उसे मार दिया।"
हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.