जोल्हूपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों को हादसे का डर हमीरपुर-कदौरा मार्ग पर राहगीर परेशान; टोल वसूली के बावजूद नहीं हो रही मरम्मत कालपी (जालौन)। कालपी तहसील क्षेत्र में जोल्हूपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आफत बने हुए हैं। हमीरपुर और कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को ब्रिज पर चढ़ने से पहले दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, बस और भारी ट्रकों के पहिये गड्ढों में पड़ते ही वाहन असंतुलित हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे वाहनों में सफर करने वाली सवारियों को हो रही है। वाहन चालकों का कहना है कि कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। यह मार्ग कानपुर, उरई और कालपी जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। रोजाना टोल टैक्स चुकाने के बावजूद खस्ताहाल सड़क मिलना शासन-प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े करता है। लाख खर्च के बाद भी कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढामुक्त किए जाने की मांग की है।
जोल्हूपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों को हादसे का डर हमीरपुर-कदौरा मार्ग पर राहगीर परेशान; टोल वसूली के बावजूद नहीं हो रही मरम्मत कालपी (जालौन)। कालपी तहसील क्षेत्र में जोल्हूपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आफत बने हुए हैं। हमीरपुर और कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को ब्रिज पर चढ़ने से पहले दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, बस और भारी ट्रकों के पहिये गड्ढों में पड़ते ही वाहन असंतुलित हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे वाहनों में सफर करने वाली सवारियों को हो रही है। वाहन चालकों का कहना है कि कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। यह मार्ग कानपुर, उरई और कालपी जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। रोजाना टोल टैक्स चुकाने के बावजूद खस्ताहाल सड़क मिलना शासन-प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े करता है। लाख खर्च के बाद भी कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढामुक्त किए जाने की मांग की है।
- 🎤विद्यालय मे 'ऑपरेशन कायाकल्प' के 19 पैरामीटर पर हुए कार्यों को जाँचने पहुँचे Dm जालौन 🖥️ 📌“लहराता-बलखाता नीम,दिनभर हँसता-गाता नीम...” की बच्ची के मुँह से कविता सुन Dm जालौन हुये भाव-बिहोर* जनपद जालौन मे ऑपरेशन कायाकल्प योजनांतर्गत विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर पर कराए गए कार्यों का रेंडम निरीक्षण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बघोरा-2 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पृथक शौचालय विद्यालय की सभी कक्षाओं में टाइलीकरण का कार्य विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से भी पठन-पाठन की व्यवस्था परखी जिससे विद्यार्थियों को विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझने में सहायता मिल पा रही है। फिर जिलाधिकारी कक्षा 4 एवं 6 में पहुंचे और छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके पठन-पाठन एवं बौद्धिक ज्ञान को परखा। साथ ही जिलाधिकारी ने गणित के सवाल हल कराए और बच्चों से पहाड़े भी सुने। विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए।इसके साथ ही कक्षा में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पाठ पढ़ाया जा रहा था। तो एक छात्रा ने नीम के पेड़ के महत्व पर सुंदर कविता प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। “लहराता-बलखाता नीम, दिनभर हँसता-गाता नीम...” से शुरू हुई कविता में नीम के औषधीय गुणों, प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में इसकी भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्रा की प्रस्तुति पर जिलाधिकारी ने उसकी जमकर सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कक्षा में महापुरुषों के चित्र भी लगाए गए थे। जिलाधिकारी ने छात्राओं से चित्रों को देखकर महापुरुषों के नाम तथा उनके जीवन और योगदान से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर दिया। कक्षा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने खींचा ध्यान कक्षा में छात्र-छात्राओं ने कला के माध्यम से गिलास और उसकी छाया की सुंदर आकृति उकेरी। बच्चों की बारीकी से की गई कलाकारी और कल्पनाशीलता ने उनकी रचनात्मक सोच को दर्शाया गया था । जिलाधिकारी ने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को सराहा और उन्हें अपनी रुचियों को निरंतर निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि तकनीक आधारित शिक्षण का अधिकतम उपयोग करते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को निरंतर विकसित किया जाए। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलता रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह आदि मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल ➡️ विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक का कच्चा रास्ता बना मुसीबत ➡️ बारिश के कारण रास्ते पर फैला कीचड़ और जलभराव; स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का आवागमन हुआ दुश्वार ➡️ इसी रास्ते पर स्थित हैं आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय, फिर भी जिम्मेदार बेखबर ➡️ एम्बुलेंस पहुंचने में हो रही परेशानी; कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा समेत दर्जनों ग्रामीणों ने की पक्की सड़क की मांग1
- आंगनबाड़ी से जूनियर स्कूल तक कीचड़ भरी राह, बारिश में ‘परीक्षा’ बन गया सफर जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बरसात में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने से यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में खासी दिक्कत होती है। रास्ते पर फिसलन बनी रहने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। बीमारी में और बढ़ जाती है मुश्किल ग्रामीणों के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस को घर तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में बारिश के दिनों में यह रास्ता सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि जरूरत के समय गंभीर परेशानी का कारण भी बन जाता है। आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी इसी रास्ते पर ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की हालत में सुधार नहीं हो सका है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। नाप-जोख के बाद भी इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई गई। नाप-जोख होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही रास्ते का निर्माण शुरू होगा, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। बरसात ने एक बार फिर रास्ते की बदहाली को सामने ला दिया है। ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन, हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण हो जाता है तो बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों को बरसात में होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिल सकेगी।1
- ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश जालौन। हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को नगर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। ईद-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर के मोहल्ला नारोभास्कर और तकिया रोड सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बारह रबी-उल-अव्वल के दिन मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़े और रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर लोग पैदल, रिक्शे और घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने स्टॉल लगाकर पानी, शर्बत, खीर आदि का वितरण किया। जुलूस के दौरान शहर काजी मौलाना साबिर ने हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और यौमे पैदाइश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी राकेश सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। जुलूस में शहर काजी मौलाना साबिर, हाफिज मकबूल, हाफिज साकिर, आमिर अत्तारी, जर्रार कादरी, इरशाद अंसारी, इमरान अंसारी, हाफिज रफीक कुरैशी, बबलू शाह, समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी, अफरोज शाह, नसीम खान, इशाक मंसूरी, अहमद रजा, शाकिर हसन वारसी, नफीस सभासद, अरमान, सलीम भाई, अल्लू, मसूदी, नईम उल्ला, हाशिम सिद्दीकी, मुन्ना शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।2
- कोंच में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, खोया-छेना के नमूने लिए, मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान भंडार पर की जांच जालौन जिले के कोंच नगर में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार दोपहर 12 बजे मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। त्योहार के दौरान बाजार में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग की टीम ने दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच शुरू की। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर स्थित गिरिराज मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। टीम ने यहां बिक्री के लिए रखे खोया और छेना के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें किसी प्रकार की मिलावट की जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार, कोंच खाद्य सुरक्षा अधिकारी झनकार सिंह और कनहैया लाल शामिल रहे। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में सतर्कता बढ़ गई है।1
- 🎤जालौन के 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती🖥️ 📌Cm योगी के लखनऊ से किया नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम का विकास भवन में सजीव प्रसारण 📌सजीव प्रसारण के दौरान Dm जालौन ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। Cm योगी ने जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी के चलते इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के विकास भवन सभागार में भी एलईडी के माध्यम से किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सदर विधायक के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप, कालपी विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नवनियुक्त प्राविधिक सहायक उपस्थित रहे। सभी ने Cm योगी के संबोधन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना। इस मौक़े पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इनकी नियुक्ति से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को और गति मिलेगी तथा किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। तो वहीँ दूसरी ओर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद जालौन में प्राविधिक सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक किसानों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान के साथ व्यवहार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसान की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही विभागीय कार्यों की वास्तविक सफलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि नवचयनित कार्मिक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदार कार्यशैली से जनपद की कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई4
- जोल्हूपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों को हादसे का डर हमीरपुर-कदौरा मार्ग पर राहगीर परेशान; टोल वसूली के बावजूद नहीं हो रही मरम्मत कालपी (जालौन)। कालपी तहसील क्षेत्र में जोल्हूपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आफत बने हुए हैं। हमीरपुर और कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को ब्रिज पर चढ़ने से पहले दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, बस और भारी ट्रकों के पहिये गड्ढों में पड़ते ही वाहन असंतुलित हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे वाहनों में सफर करने वाली सवारियों को हो रही है। वाहन चालकों का कहना है कि कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। यह मार्ग कानपुर, उरई और कालपी जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। रोजाना टोल टैक्स चुकाने के बावजूद खस्ताहाल सड़क मिलना शासन-प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े करता है। लाख खर्च के बाद भी कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढामुक्त किए जाने की मांग की है।1
- कोंच,कांशीराम कॉलोनी से पिंडारी मार्ग पर जलभराव, बाढ़ जैसा मंजर आवागमन प्रभावित, पालिका ने लगाई बेरिकेटिंग जालौन के कोंच नगर में कांशीराम कॉलोनी से पिंडारी महान्तनगर मार्ग पर सड़क पर बुधवार शाम 7 बजे पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थिति को देखते हुए नगरपालिका की ओर से मौके पर बेरिकेटिंग लगाकर लोगों को सावधान किया गया है। जलभराव की सूचना पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने जलनिकासी के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पानी निकालने के लिए दो जेसीबी मशीन लगातार काम में लगी हुई हैं। उनके अनुसार, लगातार प्रयास के चलते सड़क पर भरे पानी का स्तर काफी हद तक कम हुआ है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की टीम पूरी गंभीरता के साथ जलनिकासी के कार्य में जुटी है और प्रयास है कि जल्द से जल्द पानी को और कम कर मार्ग को आवागमन के लिए सुविधाजनक बनाया जा सके। फिलहाल लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।1
- जालौन जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, लात-घूसों के साथ चप्पलों से भी युवक ने दूसरे युवक से की पिटाई, बीच सड़क पर एक-दूसरे को पटक-पटककर जमकर पीटा, दोनों के बीच हुई मारपीट क़ा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन बीके कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला।1