Shuru
Apke Nagar Ki App…
*डीजे को लेकर गरमाया माहौल,* सरवाड़। डीजे को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र में माहौल गरमा गया। डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवाओं ने आक्रोश जताते हुए आपस में लाते- गुस्से चलाए जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
खबरों का सफर न्यूज़
*डीजे को लेकर गरमाया माहौल,* सरवाड़। डीजे को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र में माहौल गरमा गया। डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवाओं ने आक्रोश जताते हुए आपस में लाते- गुस्से चलाए जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सहारा संघर्ष समिति, अजमेर द्वारा सहारा इंडिया निवेशकों, जमाकर्ताओं का जमा रुपया नहीं मिलने के कारण शांतिपूर्ण रैली निकालकर अजमेर कलेक्टर को राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया- सच की कलम ✍🏻 अजमेर ! पीयूष सुराणा -सच की कलम ✍🏻 अजमेर ! *दिनांक: 25सितम्बर 2026* सहारा सेबी विवाद के बाद *सहारा इंडिया परिवार* के निवेशकों की मेहनत की कमाई वापस दिलाने हेतु अजमेर सहारा इंडिया संघर्ष समिति के बेनर तले एक *विशाल महा रैली* का आयोजन किया गया। आरीफ हुसैन ने बताया कि रैली प्रात: 11:00 बजे गांधी भवन से शुरू होकर कचहरी रोड होते हुए जिला कलेक्टर ऑफिस पहुंची। जिसमें सैकड़ो की संख्या में सहारा इंडिया के कार्यकर्ता और सहारा इंडिया के जमाकर्ता गांधी भवन पर एकत्रित हुए,महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर हाथ में तख्तियां लेकर जिस पर लिखा था हमारा पैसा वापस दो,हमें रोजगार दो,आकाशवाणी के सामने सहारा इंडिया की जो जमीन बेची इसकी निष्पक्ष जांच हो। चंद्रशेखर चौधरी ने कहा सरकार ने जो पोर्टल बना रखा है उसको खत्म करके सहारा इंडिया के ऑफिस से जमाकर्ताओ को पैसा दे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने वादा किया था कि 45 दिन के अंदर भुगतान और 9 माह में संपूर्ण बयाज सहित भुगतान किया जाएगा जिस पर वह खरे नहीं उतरे। और पूरे हिन्दुस्तान में सरकार समस्त संपत्तियों को अधिग्रहण करके निष्पक्ष और बाजार भाव से संपत्तियों को बेचकर वापस पूरे हिन्दुस्तान के प्रत्येक शहर में कार्यालय खोले ओर ऑफिस स्टाफ की भर्ती निकाले ताकि फील्ड कार्यकर्ताओं को भी रोजगार मिले। समाज सेवी पीयूष सुराणा ने बताया कि रैली जिला कलेक्टर पर पहुंचकर शहर के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रैली में मुख्य रूप से दिनेश शर्मा सहारा,हुसैन अहमद विजय सिंह गहलोत,आरिफ हुसैन,चंद्रशेखर चौधरी (राष्ट्रपति पुरस्कार),दीपक पंजवानी, अशोक सुकरिया,रमेश सावरिया कानमल टांक,अनीस अहमद,मोहम्मद हनीफ,देवदास वैष्णव,गुरभेज सिंह,राकेश शर्मा,हनीफ,महफ़ूज़ बैग,पीयूष सुराणा, विष्णु गौड़,सहित सैंकड़ों की संख्या में निवेशक रैली में सम्मिलित हुए। पीयूष सुराणा सच की कलम ✍🏻अजमेर! 99283329554
- *डीजे को लेकर गरमाया माहौल,* सरवाड़। डीजे को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र में माहौल गरमा गया। डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवाओं ने आक्रोश जताते हुए आपस में लाते- गुस्से चलाए जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।1
- #AsianGames2026 में 10m Air Pistol Mixed Team स्पर्धा में स्वर्णिम निशाना साधकर कमलजीत एवं सुरुचि इंदर सिंह ने देश का मान बढ़ाने के साथ करोड़ों देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि वर्षों की अथक मेहनत, अनुशासन और समर्पण का स्वर्णिम परिणाम है। आपकी सफलता देश के युवाओं को बड़े सपने देखने, उन्हें साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम करने और तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आप दोनों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं! आप दोनों यूं ही अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन करते रहें, यही मंगलकामना है। #Cheer4Bharat1
- बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया AJMER बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया है ऐहतमाम फिल्म बनारस से मशहूर हुए बॉलीवुड फिल्म एक्टर ज़ैद खान अपने साथियों के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे , जहां उन्होंने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार में अकीदत की चादर और फुल पेश किए। इस खास मौके पर उन्होंने हजारों लोगों के लिए दरगाह में 11वीं शरीफ़ के लंगर का ऐहतमाम भी किया। ज़ैद खान को दरगाह की जानिब से खादिम सैय्यद असग़र हाशमी ने ज़ियारत कराई और दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक पेश किया। ज़ैद खान कर्नाटक हुकूमत के मशहूर मिनिस्टर बी ज़ेड जमीर अहमद खान के बेटे है और उनकी जानिब से अजमेर शरीफ दरगाह में शुकराना चादर पेश करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने दरगाह शरीफ में हजारों जायरीन के लिए 11वीं शरीफ का लंगर अपने हाथों से तकसीम किया। ज़ैद खान ने फिल्म बनारस से अपने कैरियर का कामयाब आगाज़ किया और 2026 में अनिल कुमार के डायरेशन में फिल्म "कल्ट" में अहम किरदार भी किया है। जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस मलायका वासुपाल और रचना राम भी नजर आई थी। अजमेर दरगाह पहुंचे ज़ैद खान और उनके साथियों ने बी ज़ेड ज़मीर अहमद खान के सियासी जिंदगी में आफतों से महफूज़ रहने और उनके हक में खुशियों की दुआ मांगी। इसी तरह अदाकारी के मैदान में ज़ैद खान की कामयाबी के लिए भी खुसूसी दुआ का ऐहतमाम किया गया। गौरतलब है कि ज़ैद खान फिल्म बनारस के रिलीज़ के वक्त भी अजमेर शरीफ हाजिरी देने आए थे और अब फिल्म कल्ट के रिलीज़ होने के बाद भी ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में ज़ियारत करने अजमेर आए है।1
- नसीराबाद में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, भावुक विदाई के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन नसीराबाद में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, भावुक विदाई के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन1
- पीसांगन पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण तय, 13 पंचायतों में महिलाओं को मिला मौका पीसांगन पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण तय, 13 पंचायतों में महिलाओं को मिला मौका पीसांगन.पंचायतीराज चुनावों को लेकर पंचायत समिति पीसांगन में बुधवार को सरपंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। पंचायत समिति सभागार में आयोजित लॉटरी में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में 26 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण तय किया गया। लॉटरी निकलते ही गांवों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार पीसांगन पंचायत समिति की 26 में से 13 ग्राम पंचायतों में महिला सरपंच बनेंगी। इसमें एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग की महिला सीटें शामिल हैं। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार आरक्षण का वर्गीकरण इस प्रकार रहा— अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में 4 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिनमें 2 सीटें एससी महिला के लिए पृथ्वीराज खेड़ा और अमरगढ़, जबकि 2 सीटें एससी ओपन के लिए गोला और केसरपुरा-मेवाड़िया तय हुई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में 5 सीटें आई हैं। इनमें 2 सीटें ओबीसी महिला के लिए रामपुरा डाबला और जेठाना, जबकि 3 सीटें ओबीसी ओपन के लिए बुधवाड़ा, शिवपुरा और केसरपुरा आरक्षित की गई हैं। सामान्य वर्ग में सबसे ज्यादा 17 सीटें हैं। इनमें 9 सीटें सामान्य महिला के लिए - नागेलाव, मांगलियावास, गोविन्दगढ़, अलीपुरा, कालेसरा, दांतड़ा, ब्रिकचीयावास, मकरेड़ा और पगारा शामिल हैं। वहीं 8 सीटें सामान्य ओपन के लिए - भटसूरी, पिचौलिया, करनोस, लीड़ी, भगवानपुरा, डोडियाना, लामाना और जसवन्तपुरा तय की गई हैं। आरक्षण तय होने के बाद अब संभावित उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मांगलियावास... पंचायत चुनाव के लॉटरी सिस्टम में पर्ची निकलती छात्राएं, उपस्थित अधिकारी व मौजूद ग्रामीण1
- आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन 25 से 27 तक चलेगा कार्यक्रम मेड़ता सिटी : राजस्थान में 25 से 27 सितंबर 2026 तक 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस समारोह के तहत मेड़ता सिटी के बलदेव कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 3 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ,सहायिकाओं और आशाओं को सम्मानित किया गया। सीडीपीओ नीतू शर्मा,सीडीपीओ बजरंग ,भाजपा जिला संगठन उपाध्यक्ष कल्पना चौहान,पूर्व पार्षद लीला बोराणा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ओर आशाओं को माला पहनाकर,तुलसी लगा गमला व पीएम मोदी द्वारा भेजा गया संदेश (फोटो फ्रेम के साथ) उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी से जुड़े लाभार्थियों गर्भवती, धात्री माता,किशोरी बालिकाओं आदि ने वहां पहुंचकर उनको आंगनबाड़ी से मिलने वाली सेवाओं को गिनाते हुए आंगनबाड़ी कार्मिकों को सेवा हेतु आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई,अन्नप्राशन आदि रस्म करवाई गई। पीएम मोदी द्वारा जारी संदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशाओं के कार्यों की प्रशंसा की साथ ही सेवा कार्य जारी रखने को कहाँ....। इस पर कार्यकर्ताओं और आशाओं में पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया ओर कहा कि देश के सबसे निचले स्तर की कड़ी से जुड़े कार्मिकों को पीएम द्वारा याद रखना ओर उनके कार्यों की तारीफ करके उनका हौसला अफजाई करना उनके लिए गर्व की बात है। हम आपने कार्यों को ओर मन लगाकर करेंगे । सीडीपीओ नीतू शर्मा ने इस अभियान विस्तार से जानकारी दी । कहां की कार्यकम मुख्य उद्देश्य सुशासन को मजबूत करना, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और जनभागीदारी बढ़ाना इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में कविता पाठ, लाभार्थियों से संवाद और नए लाभार्थियों के पंजीकरण आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही है। भाजपा महिला नेता कल्पना चौहान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भेजा गया संदेश को पढ़कर सुनाया इस दौरान महिला पर्यवेक्षक रेहमत बानो,रामेश्वरी सोनी,सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर मो.अफजल,ANM गंगा रेखा,कार्यकर्ता संपत पुरी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं,सहायिकाएं ओर आशाएं व अन्य लाभार्थी मौजूद रहे ।4
- पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में 'नमामि भारतम् वन्दे मातरम्' राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का भव्य आयोजन पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी "नमामि भारतम् वन्दे मातरम्" कार्यक्रम का अत्यंत गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा देशभर के विद्यालयों में 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे एक साथ वन्दे मातरम का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसी क्रम में विद्यालय में भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्थान क्षेत्र के सह कोषाध्यक्ष किशन गोपाल कुमावत, विशिष्ट अतिथि माननीय खंड संघ चालक श्री सुभाष भाल, अध्यक्षता कर रहे जिला समिति सदस्य यशवंत बेली तथा प्रबंध समिति अध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया। मुख्य वक्ता किशन गोपाल कुमावत ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि "वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा, समर्पण और राष्ट्रीय अस्मिता का अमर घोष व हिमालय के प्रतिभाव है। इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असंख्य क्रांतिकारियों में देशभक्ति की अलख जगाई और उन्हें मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा दी। आज आवश्यकता है कि हम सभी अपने जीवन में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक उत्तरदायित्व के संस्कारों को आत्मसात करें तथा भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें और आगे बताते हुए कहा त्रेता युग में श्री राम ने लक्ष्मण जी को कहा जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी लक्ष्मण यह लंका चाहे सोने की बनी हुई हो, फिर भी मुझे अच्छी नहीं लगती, क्योंकि माता और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती हैं। मनुष्य के लिए उसकी माँ और मातृभूमि सबसे अधिक पूजनीय एवं सम्माननीय हैं। संसार का कोई भी वैभव, धन-संपत्ति या स्वर्ग का सुख भी अपनी जन्मभूमि और माँ के स्नेह का स्थान नहीं ले सकता । वन्दे मातरम्" केवल दो शब्द नहीं हैं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का स्वर है। इसके उपरांत विद्यालय के सभी भैया-बहिनों, आचार्य-दीदीयों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ, एक लय, एक स्वर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्रभक्ति का अनुपम संदेश दिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का उल्लासपूर्ण वातावरण व्याप्त रहा। कार्यक्रम में प्रबंध समिति उपाध्यक्ष जसवंत सिंह अरविंद गर्ग विशेष आमंत्रित सदस्य कृष्ण गोपाल पांडे कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद पारीक सदस्य डॉ.पवन सिंघल हेमराज सैनी की गौरवमयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य श्रीकांत मेघवंशी ने किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रनिर्माण के ऐसे आयोजनों में निरंतर सहभागिता का संकल्प लिया गया।2