*गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदना से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर* *प्रेम तिवारी विशेष संवाददाता* हनुमना। माई वर्ल्ड एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गुरु पूजन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मनमोहक गुरु वंदना प्रस्तुत कर पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। गुरु पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों प्रांजलि मिश्रा, अवनीश पाल, उत्कर्ष गुप्ता, जान्हवी विश्वकर्मा, दीपक गुप्ता, नैतिक सिंह, श्रीनिका गुप्ता, लकी विश्वकर्मा एवं उत्कर्ष मिश्रा ने फल, फूल और प्रसाद लाकर विशेष सहयोग प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने इन विद्यार्थियों की सेवा-भावना एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्त्व से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि गुरु केवल ज्ञान प्रदान करने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। गुरु के प्रति श्रद्धा, अनुशासन और कृतज्ञता भारतीय संस्कृति के मूल आदर्श हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु वंदना सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का सुंदर संदेश दिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार के बीच मिष्ठान्न एवं प्रसाद का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, सेवा, विनम्रता और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

- nali ka kam nahi hua bataiye aayesa bharasta char hon raha hai1
- विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर थाना समान पुलिस ने आमजन को किया जागरूक, थाने के सामने आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम1
- अगस्त 2026 की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें: एलपीजी दामों में राहत: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG) की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे व्यापारिक क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। नियमों में बदलाव: आज 1 अगस्त से रेलवे बुकिंग, क्रेडिट कार्ड नियमों और पासपोर्ट फीस (जिसमें 14 साल बाद बढ़ोतरी हुई है) समेत कई नए नियम लागू हो गए हैं। मौसम का हाल: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। खेल: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। विदेश/दुनिया: स्पेन के सेउटा सीमा पर प्रवासियों की भारी घुसपैठ के कारण यूरोप में तनाव बढ़ा है, जिसके चलते इटली ने स्पेन के साथ शेंगेन समझौते को फिलहाल निलंबित कर दिया है। 1 August ki. mukhya khabar 20261
- शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।1
- गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक *डीआईजी हेमंत चौहान एवं डीएसपी हिमाली पाठक की उपस्थिति में हुआ सीधा संवाद साइबर हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा पर दिया विशेष जोर* *♦️रीवा : गुढ़ समाचार* पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा समाज में बढ़ते अपराधों के प्रति आमजन को सतर्क करने के उद्देश्य से रीवा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान आपकी पुलिस आपके द्वार के अंतर्गत गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में एक भव्य जन चौपाल का आयोजन किया गया।इस जन चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान और विशेष अतिथि के रूप में डीएसपी हिमाली पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने की। *डीआईजी हेमंत चौहान का नागरिकों से सीधा संवाद* जन चौपाल को संबोधित करते हुए डीआईजी हेमंत चौहान ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी सिर्फ अपराध नियंत्रण ही नहीं बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना भी है।उन्होंने उपस्थित लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी स्थानीय समस्याओं यातायात और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।डीआईजी चौहान ने कहा आज का दौर डिजिटल क्रांति का है लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध भी तेजी से बढ़े हैं।पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है लेकिन नागरिकों की जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। *डीएसपी ने डिजिटल अरेस्ट और बैंक धोखाधड़ी पर दी चेतावनी* डीएसपी हिमाली पाठक ने वर्तमान में तेजी से उभर रहे डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड के तरीकों से नागरिकों को सावधान किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस सीबीआई या जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार या बंधक नहीं बनाती है।यदि इस प्रकार की कोई संदिग्ध कॉल आती है तो घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा पर बात करते हुए महिलाओं से किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अपराध की स्थिति में निसंकोच पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की अपील की। *थाना प्रभारी ने बताए साइबर सुरक्षा के मूल मंत्र* कार्यक्रम के दौरान गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव ने साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनजाने नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें अपने बैंक ओटीपी पासवर्ड या पिन किसी के साथ साझा न करें। लॉटरी नौकरी का झांसा देने वाले और फर्जी बैंक कॉल्स से सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई।साथ ही चौपाल में उपस्थित युवाओं और बुजुर्गों से समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की गई।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि अपराध की जननी भी है। पुलिस विभाग द्वारा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।अंतिम क्षण में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सीधा संवाद कर उनका त्वरित समाधान करने का भरोसा दिलाया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि समाजसेवी सुरक्षा समिति के सदस्य एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।1
- कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने नाम पूछ कर 2 मजदूरों को गोली से भूना 💥 *बड़ी खबर*💥 *कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने नाम पूछ कर 2 मजदूरों को गोली से भूना* जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह कायराना हमला 31 जुलाई 2026 की देर शाम दक्षिण कश्मीर के केलम इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठे पर हुआ। मृतकों के नाम दीपक रात्रे (24 वर्ष) और भूपेंद्र (28 वर्ष) हैं, जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।आतंकियों ने पहले मजदूरों की पहचान पूछी और नाम जानने के बाद उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।हमले के तुरंत बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।।2