logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर थाना समान पुलिस ने आमजन को किया जागरूक, थाने के सामने आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

11 hrs ago
user_Avi Standing with the truth
Avi Standing with the truth
Yoga instructor Mangawan, Rewa•
11 hrs ago

विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर थाना समान पुलिस ने आमजन को किया जागरूक, थाने के सामने आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

More news from Rewa and nearby areas
  • विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर थाना समान पुलिस ने आमजन को किया जागरूक, थाने के सामने आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
    1
    विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर थाना समान पुलिस ने आमजन को किया जागरूक, थाने के सामने आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
    user_Avi Standing with the truth
    Avi Standing with the truth
    Yoga instructor Mangawan, Rewa•
    11 hrs ago
  • nali ka kam nahi hua bataiye aayesa bharasta char hon raha hai
    1
    nali ka kam nahi hua bataiye aayesa bharasta char hon raha hai
    user_Rahish Khan
    Rahish Khan
    नैगढ़ी, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *रीठी में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान: थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा का दिया संदेश* *शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा से जुड़ने की प्रेरणा; साइबर ठगी से बचाव के बताए प्रभावी उपाय* *अविनाश चतुर्वेदी ✍️* रीवा। युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रखने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से रीवा पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, डिजिटल धोखाधड़ी, महिला सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नशा और साइबर अपराध दोनों ही समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है, जबकि साइबर अपराध एक छोटी-सी लापरवाही से आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं जागरूक रहें बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इन अपराधों के प्रति जागरूक करें। *साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के बताए आसान उपाय* थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करना और नौकरी या इनाम के नाम पर ठगी करना आज साइबर अपराधियों के प्रमुख हथकंडे हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देना सबसे उचित कदम है। *नशा छोड़कर खेल और शिक्षा से जुड़ने का दिया संदेश* कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का भी आह्वान किया। *सरपंच रामसेवक पटेल ने भी किया जागरूकता अभियान का समर्थन* ग्राम पंचायत रीठी के सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया) ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया। *इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति* कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक शाला रीठी के प्राचार्य राजकुमार सिंह, सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया), राजेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह, ललित साकेत, विशाल शुक्ला, रामकृष्ण द्विवेदी, पुष्पा दुबे, अंजू थापर, सतीश ताम्रकार, अमर सिंह पटेल, बृजेश कोल सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
    1
    *रीठी में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान: थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा का दिया संदेश* 

*शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा से जुड़ने की प्रेरणा; साइबर ठगी से बचाव के बताए प्रभावी उपाय* 

*अविनाश चतुर्वेदी ✍️* 
रीवा। युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रखने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से रीवा पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, डिजिटल धोखाधड़ी, महिला सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नशा और साइबर अपराध दोनों ही समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है, जबकि साइबर अपराध एक छोटी-सी लापरवाही से आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं जागरूक रहें बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इन अपराधों के प्रति जागरूक करें।

*साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के बताए आसान उपाय* 
थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करना और नौकरी या इनाम के नाम पर ठगी करना आज साइबर अपराधियों के प्रमुख हथकंडे हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देना सबसे उचित कदम है।

*नशा छोड़कर खेल और शिक्षा से जुड़ने का दिया संदेश* 
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का भी आह्वान किया।

*सरपंच रामसेवक पटेल ने भी किया जागरूकता अभियान का समर्थन* 
ग्राम पंचायत रीठी के सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया) ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया।

*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति* 
कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक शाला रीठी के प्राचार्य राजकुमार सिंह, सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया), राजेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह, ललित साकेत, विशाल शुक्ला, रामकृष्ण द्विवेदी, पुष्पा दुबे, अंजू थापर, सतीश ताम्रकार, अमर सिंह पटेल, बृजेश कोल सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    4 hrs ago
  • *गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदना से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर* *प्रेम तिवारी विशेष संवाददाता* हनुमना। माई वर्ल्ड एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गुरु पूजन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मनमोहक गुरु वंदना प्रस्तुत कर पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। गुरु पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों प्रांजलि मिश्रा, अवनीश पाल, उत्कर्ष गुप्ता, जान्हवी विश्वकर्मा, दीपक गुप्ता, नैतिक सिंह, श्रीनिका गुप्ता, लकी विश्वकर्मा एवं उत्कर्ष मिश्रा ने फल, फूल और प्रसाद लाकर विशेष सहयोग प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने इन विद्यार्थियों की सेवा-भावना एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्त्व से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि गुरु केवल ज्ञान प्रदान करने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। गुरु के प्रति श्रद्धा, अनुशासन और कृतज्ञता भारतीय संस्कृति के मूल आदर्श हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु वंदना सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का सुंदर संदेश दिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार के बीच मिष्ठान्न एवं प्रसाद का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, सेवा, विनम्रता और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
    1
    *गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदना से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर*


*प्रेम तिवारी विशेष संवाददाता*

हनुमना। माई वर्ल्ड एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गुरु पूजन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मनमोहक गुरु वंदना प्रस्तुत कर पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया।
गुरु पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों प्रांजलि मिश्रा, अवनीश पाल, उत्कर्ष गुप्ता, जान्हवी विश्वकर्मा, दीपक गुप्ता, नैतिक सिंह, श्रीनिका गुप्ता, लकी विश्वकर्मा एवं उत्कर्ष मिश्रा ने फल, फूल और प्रसाद लाकर विशेष सहयोग प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने इन विद्यार्थियों की सेवा-भावना एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्त्व से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि गुरु केवल ज्ञान प्रदान करने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। गुरु के प्रति श्रद्धा, अनुशासन और कृतज्ञता भारतीय संस्कृति के मूल आदर्श हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु वंदना सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का सुंदर संदेश दिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार के बीच मिष्ठान्न एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, सेवा, विनम्रता और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
    user_Prem tiwari
    Prem tiwari
    Local News Reporter मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *गुढ़ ब्रेकिंग* *पुलिस की जन चौपाल में नशामुक्ति, साइबर अपराध,और महिला सुरक्षा पर किया गया जागरूक* गुढ़। गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में पुलिस विभाग द्वारा जनजागरूकता के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान तथा डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। जन चौपाल में उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बैंक धोखाधड़ी, महिला अपराधों की तत्काल सूचना देने तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित कर निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। जन चौपाल में भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष एवं पुलिस विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनंत कुमार गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, रावेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह, बी.के. पाण्डेय, आलेश पयासी, अविनाश चतुर्वेदी, पार्षद ओम त्रिपाठी, जगदीश गोटिया, हीरालाल नामदेव, दीनू उपाध्याय, शैलेन्द्र बंसल, दुर्गेश गुप्ता, अधिवक्ता विनय कुमार गुप्ता, आनंद यादव, नीतेश साकेत, प्रभात तोमर, बालेश्वर गुप्ता, रोहित तिवारी, रक्षारानी पटेल, विकर्ष उपाध्याय, विकास तिवारी, सरपंच रामभजन साकेत, बुद्धसेन साकेत सहित गुढ़ थाने का समस्त पुलिस स्टाफ और लगभग 200 नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    *गुढ़ ब्रेकिंग*

*पुलिस की जन चौपाल में नशामुक्ति, साइबर अपराध,और महिला सुरक्षा पर किया गया जागरूक*

गुढ़। गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में पुलिस विभाग द्वारा जनजागरूकता के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान तथा डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

जन चौपाल में उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बैंक धोखाधड़ी, महिला अपराधों की तत्काल सूचना देने तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित कर निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

जन चौपाल में भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष एवं पुलिस विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनंत कुमार गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, रावेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह, बी.के. पाण्डेय, आलेश पयासी, अविनाश चतुर्वेदी, पार्षद ओम त्रिपाठी, जगदीश गोटिया, हीरालाल नामदेव, दीनू उपाध्याय, शैलेन्द्र बंसल, दुर्गेश गुप्ता, अधिवक्ता विनय कुमार गुप्ता, आनंद यादव, नीतेश साकेत, प्रभात तोमर, बालेश्वर गुप्ता, रोहित तिवारी, रक्षारानी पटेल, विकर्ष उपाध्याय, विकास तिवारी, सरपंच रामभजन साकेत, बुद्धसेन साकेत सहित गुढ़ थाने का समस्त पुलिस स्टाफ और लगभग 200 नागरिक उपस्थित रहे।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मैहर में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने पानी के टंकी में चढ़ कर किया प्रदर्शन, पुलिस से सभी को किया गिरफ्तार *मैहर में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने पानी के टंकी में चढ़ कर किया प्रदर्शन, पुलिस से सभी को किया गिरफ्तार*
    1
    मैहर में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने पानी के टंकी में चढ़ कर किया प्रदर्शन, पुलिस से सभी को किया गिरफ्तार
*मैहर में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने पानी के टंकी में चढ़ कर किया प्रदर्शन, पुलिस से सभी को किया गिरफ्तार*
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लौर थाना क्षेत्र में कोरेक्स मामले का नया वीडियो आया सामने, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा लौर थाना क्षेत्र में कोरेक्स मामले का नया वीडियो आया सामने, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा *♦️ मऊगंज : लौर समाचार* कुछ दिन पहले लौर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मी झोरा निवासी दीपक द्विवेदी (पिता: रघुवंश द्विवेदी) को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे थे। उस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हुई थीं। इसी बीच अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ग्रामीणों ने आरोपी को कथित तौर पर कोरेक्स सिरप के साथ पकड़ रखा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध कोरेक्स कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं और इन्हीं सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की गई थी। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    लौर थाना क्षेत्र में कोरेक्स मामले का नया वीडियो आया सामने, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
लौर थाना क्षेत्र में कोरेक्स मामले का नया वीडियो आया सामने, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
*♦️ मऊगंज : लौर समाचार*
कुछ दिन पहले लौर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मी झोरा निवासी दीपक द्विवेदी (पिता: रघुवंश द्विवेदी) को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे थे। उस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हुई थीं।
इसी बीच अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ग्रामीणों ने आरोपी को कथित तौर पर कोरेक्स सिरप के साथ पकड़ रखा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध कोरेक्स कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं और इन्हीं सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की गई थी।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.