logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के गूंजे स्वर, सनी देओल को सुनकर झूमे विद्यार्थी --एसआरएमयू में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन --सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने विद्यार्थियों से किया संवाद बाराबंकी:श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (एसआरएमयू) परिसर में शुक्रवार को आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में फिल्म कलाकार सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा पहुंचे। कलाकारों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद कर फिल्म, इतिहास और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कलाकारों ने बताया कि ‘बंटवारा 1947’ केवल विभाजन की घटना का चित्रण नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, संघर्ष और एकता के संदेश को भी प्रस्तुत करती है। विद्यार्थियों ने कलाकारों से फिल्म निर्माण, अभिनय और सिनेमा जगत में अवसरों को लेकर सवाल किए। कलाकारों ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने, निरंतर सीखने और रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सनी देओल ने विद्यार्थियों के आग्रह पर अपनी चर्चित फिल्म ‘गदर’ का लोकप्रिय संवाद हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद है और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद रहेगा सुनाया, जिस पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय क्लब इंचार्ज प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी.एम. दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष और हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे।

17 hrs ago
user_फखरे आलम
फखरे आलम
नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के गूंजे स्वर, सनी देओल को सुनकर झूमे विद्यार्थी --एसआरएमयू में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन --सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने विद्यार्थियों से किया संवाद बाराबंकी:श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (एसआरएमयू) परिसर में शुक्रवार को आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में फिल्म कलाकार सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा पहुंचे। कलाकारों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद कर फिल्म, इतिहास और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कलाकारों ने बताया कि ‘बंटवारा 1947’ केवल विभाजन की घटना का चित्रण नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, संघर्ष और एकता के संदेश को भी प्रस्तुत करती है। विद्यार्थियों ने कलाकारों से फिल्म निर्माण, अभिनय और सिनेमा जगत में अवसरों को लेकर सवाल किए। कलाकारों ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने, निरंतर सीखने और रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सनी देओल ने विद्यार्थियों के आग्रह पर अपनी चर्चित फिल्म ‘गदर’ का लोकप्रिय संवाद हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद है और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद रहेगा सुनाया, जिस पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय क्लब इंचार्ज प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी.एम. दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष और हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • UP CM योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 पर बुनकरों को किया सम्मानित!! Lko Big Breaking UP CM योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 पर बुनकरों को किया सम्मानित!! लोकभवन में हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी का CM योगी आदित्यनाथ ने किया अवलोकन!! उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार मिला!! CM योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए!! हैंडलूम और पावरलूम योजनाओं के लाभार्थियों को मिली आर्थिक मदद!! हथकरघा उत्पादों के निर्यात बढ़ाने के लिए कई एमओयू हुए!! टाटा समूह की टनेरा समेत कई संस्थाओं से हुआ समझौता!! राकेश सचान ने CM योगी आदित्यनाथ को राधा-कृष्ण की कलाकृति भेंट की!! प्रदेश में 3 लाख से अधिक हथकरघे संचालित,राकेश सचान!! बुनकरों के सशक्तीकरण के लिए सरकार लगातार कर रही काम!! हजारों हथकरघा और पावरलूम बुनकरों को मिल चुकी आर्थिक सहायता!! UP राज्य हथकरघा निगम ने इस वर्ष 38 लाख का लाभ अर्जित किया!! PM मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क से वस्त्र उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार!! संत कबीर टेक्सटाइल पार्क से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर!! हथकरघा क्षेत्र को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम!!
    1
    UP CM योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 पर बुनकरों को किया सम्मानित!!

Lko Big Breaking 
UP CM योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 पर बुनकरों को किया सम्मानित!!
लोकभवन में हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी का CM योगी आदित्यनाथ ने किया अवलोकन!!
उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार मिला!!
CM योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए!!
हैंडलूम और पावरलूम योजनाओं के लाभार्थियों को मिली आर्थिक मदद!!
हथकरघा उत्पादों के निर्यात बढ़ाने के लिए कई एमओयू हुए!!
टाटा समूह की टनेरा समेत कई संस्थाओं से हुआ समझौता!!
राकेश सचान ने CM योगी आदित्यनाथ को राधा-कृष्ण की कलाकृति भेंट की!!
प्रदेश में 3 लाख से अधिक हथकरघे संचालित,राकेश सचान!!
बुनकरों के सशक्तीकरण के लिए सरकार लगातार कर रही काम!!
हजारों हथकरघा और पावरलूम बुनकरों को मिल चुकी आर्थिक सहायता!!
UP राज्य हथकरघा निगम ने इस वर्ष 38 लाख का लाभ अर्जित किया!!
PM मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क से वस्त्र उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार!!
संत कबीर टेक्सटाइल पार्क से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर!!
हथकरघा क्षेत्र को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम!!
    user_Journalist Himanshu Garg
    Journalist Himanshu Garg
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • लखनऊ में शराब के ठेके पर ओवररेटिंग का आरोप, ₹90 की बोतल ₹100 में बेचने का दावा! लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में पक्का पुल के नीचे स्थित देसी शराब के ठेके को लेकर ओवररेटिंग का आरोप सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, ₹90 कीमत वाली देसी शराब कथित तौर पर ₹100 में बेची जा रही है। 📍 स्थान: पक्का पुल के नीचे, थाना मदेयगंज, लखनऊ 📅 दिनांक: 8 अगस्त 2026 ⏰ समय: सुबह करीब 8 बजे शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग और पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं। क्या शराब की दुकानों पर निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूली पर लगाम लगेगी? आपकी राय क्या है? 👇
    1
    लखनऊ में शराब के ठेके पर ओवररेटिंग का आरोप, ₹90 की बोतल ₹100 में बेचने का दावा!
लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में पक्का पुल के नीचे स्थित देसी शराब के ठेके को लेकर ओवररेटिंग का आरोप सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, ₹90 कीमत वाली देसी शराब कथित तौर पर ₹100 में बेची जा रही है।
📍 स्थान: पक्का पुल के नीचे, थाना मदेयगंज, लखनऊ
📅 दिनांक: 8 अगस्त 2026
⏰ समय: सुबह करीब 8 बजे
शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग और पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं।
क्या शराब की दुकानों पर निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूली पर लगाम लगेगी?
आपकी राय क्या है? 👇
    user_GNN Facts
    GNN Facts
    Lawyer सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुल्तानपुर: पावर हाउस कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस पर हमला और गाड़ी में आगजनी, फिर भी प्रशासन मौन *सुल्तानपुर जिले के ग्राम आईरी फिरोजपुर* में बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब पावर हाउस पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि पावर हाउस पर तैनात *अजय तिवारी* को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। *क्या हुआ था पूरा मामला* स्थानीय सूत्रों के अनुसार पावर हाउस पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान भीड़ ने अजय तिवारी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि आक्रोशित लोगों ने एक वाहन में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता की गई और उनसे मारपीट की कोशिश की गई। पुलिस की एक गाड़ी में तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। *घायलों का इलाज तक नहीं, परिवार परेशान* सबसे गंभीर आरोप यह है कि पिटाई के बाद घायल बिजली कर्मचारियों को न तो जिला अस्पताल में अच्छा ट्रीटमेंट मिल रहा है और न ही उनका चेकअप कराया गया। पीड़ित अजय तिवारी के शरीर में सूजन और कान से खून आना चोटों के निशान बताए जा रहे हैं, बावजूद इसके बात भी उन्हें रेफर तक नहीं किया जा रहा। पीड़ित के घरवाले मदद के लिए भटक रहे हैं लेकिन अभी तक कोई अधिकारी सामने नहीं आया है। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन घटना के बाद से मौन है और बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पत्रकारों द्वारा जब इस संबंध में सीएमओ से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। कर्मचारियों का कहना है कि "यह उनकी पुरानी आदत है"। कई बार मीडिया के फोन मिलाने के बाद एडिशनल एसपी का फोन उठा जब उनसे सवाल पूछा गया क्या कार्रवाई हो रही है तो कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिए। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    सुल्तानपुर: पावर हाउस कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस पर हमला और गाड़ी में आगजनी, फिर भी प्रशासन मौन
*सुल्तानपुर जिले के ग्राम आईरी फिरोजपुर* में बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब पावर हाउस पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि पावर हाउस पर तैनात *अजय तिवारी* को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।
*क्या हुआ था पूरा मामला*  
स्थानीय सूत्रों के अनुसार पावर हाउस पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान भीड़ ने अजय तिवारी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि आक्रोशित लोगों ने एक वाहन में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता की गई और उनसे मारपीट की कोशिश की गई। पुलिस की एक गाड़ी में तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है।
*घायलों का इलाज तक नहीं, परिवार परेशान*  
सबसे गंभीर आरोप यह है कि पिटाई के बाद घायल बिजली कर्मचारियों को न तो जिला अस्पताल में अच्छा ट्रीटमेंट मिल रहा है और न ही उनका चेकअप कराया गया। पीड़ित अजय तिवारी के शरीर में सूजन और कान से खून आना चोटों के निशान बताए जा रहे हैं, बावजूद इसके बात भी उन्हें रेफर तक नहीं किया जा रहा। 
पीड़ित के घरवाले मदद के लिए भटक रहे हैं लेकिन अभी तक कोई अधिकारी सामने नहीं आया है। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन घटना के बाद से मौन है और बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
पत्रकारों द्वारा जब इस संबंध में सीएमओ से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। कर्मचारियों का कहना है कि "यह उनकी पुरानी आदत है"।
कई बार मीडिया के फोन मिलाने के बाद एडिशनल एसपी का फोन उठा जब उनसे सवाल पूछा गया क्या कार्रवाई हो रही है तो कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिए।
वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    3 hrs ago
  • ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के गूंजे स्वर, सनी देओल को सुनकर झूमे विद्यार्थी --एसआरएमयू में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन --सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने विद्यार्थियों से किया संवाद बाराबंकी:श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (एसआरएमयू) परिसर में शुक्रवार को आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में फिल्म कलाकार सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा पहुंचे। कलाकारों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद कर फिल्म, इतिहास और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कलाकारों ने बताया कि ‘बंटवारा 1947’ केवल विभाजन की घटना का चित्रण नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, संघर्ष और एकता के संदेश को भी प्रस्तुत करती है। विद्यार्थियों ने कलाकारों से फिल्म निर्माण, अभिनय और सिनेमा जगत में अवसरों को लेकर सवाल किए। कलाकारों ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने, निरंतर सीखने और रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सनी देओल ने विद्यार्थियों के आग्रह पर अपनी चर्चित फिल्म ‘गदर’ का लोकप्रिय संवाद हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद है और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद रहेगा सुनाया, जिस पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय क्लब इंचार्ज प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी.एम. दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष और हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे।
    1
    ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के गूंजे स्वर, सनी देओल को सुनकर झूमे विद्यार्थी
--एसआरएमयू में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन 
--सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने विद्यार्थियों से किया संवाद

बाराबंकी:श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (एसआरएमयू) परिसर में शुक्रवार को आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में फिल्म कलाकार सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा पहुंचे। कलाकारों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद कर फिल्म, इतिहास और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कलाकारों ने बताया कि ‘बंटवारा 1947’ केवल विभाजन की घटना का चित्रण नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, संघर्ष और एकता के संदेश को भी प्रस्तुत करती है। विद्यार्थियों ने कलाकारों से फिल्म निर्माण, अभिनय और सिनेमा जगत में अवसरों को लेकर सवाल किए। कलाकारों ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने, निरंतर सीखने और रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सनी देओल ने विद्यार्थियों के आग्रह पर अपनी चर्चित फिल्म ‘गदर’ का लोकप्रिय संवाद हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद है और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद रहेगा सुनाया, जिस पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय क्लब इंचार्ज प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी.एम. दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष और हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे।
    user_फखरे आलम
    फखरे आलम
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जमीन विवाद में मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी 📰 बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चमन शाह किठूरी में जमीन और लकड़ी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सफदरगंज में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, वसीम पुत्र स्वर्गीय अलीम ने आरोप लगाया है कि उनकी लकड़ी गांव के कुछ लोगों द्वारा उठा ली गई थी। जब उनकी पुत्री सोफिया बानो ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। घटना की सूचना पर थाना सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में महिलाओं के साथ अभद्रता एवं दबंगई की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य एवं साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीरों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोट: यह समाचार पुलिस को उपलब्ध कराई गई तहरीर एवं प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। इसमें लगाए गए आरोप संबंधित पक्ष के हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    2
    जमीन विवाद में मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
📰
बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चमन शाह किठूरी में जमीन और लकड़ी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सफदरगंज में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, वसीम पुत्र स्वर्गीय अलीम ने आरोप लगाया है कि उनकी लकड़ी गांव के कुछ लोगों द्वारा उठा ली गई थी। जब उनकी पुत्री सोफिया बानो ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।
घटना की सूचना पर थाना सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में महिलाओं के साथ अभद्रता एवं दबंगई की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य एवं साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीरों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट: यह समाचार पुलिस को उपलब्ध कराई गई तहरीर एवं प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। इसमें लगाए गए आरोप संबंधित पक्ष के हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Journalist Anil Kumar Rawat
    Journalist Anil Kumar Rawat
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • UP CM योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 पर बुनकरों को किया सम्मानित!! लोकभवन में हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी का CM योगी आदित्यनाथ ने किया अवलोकन!! उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार मिला!! CM योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए!! हैंडलूम और पावरलूम योजनाओं के लाभार्थियों को मिली आर्थिक मदद!! हथकरघा उत्पादों के निर्यात बढ़ाने के लिए कई एमओयू हुए!! टाटा समूह की टनेरा समेत कई संस्थाओं से हुआ समझौता!! राकेश सचान ने CM योगी आदित्यनाथ को राधा-कृष्ण की कलाकृति भेंट की!! प्रदेश में 3 लाख से अधिक हथकरघे संचालित,राकेश सचान!! बुनकरों के सशक्तीकरण के लिए सरकार लगातार कर रही काम!! हजारों हथकरघा और पावरलूम बुनकरों को मिल चुकी आर्थिक सहायता!! UP राज्य हथकरघा निगम ने इस वर्ष 38 लाख का लाभ अर्जित किया!! PM मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क से वस्त्र उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार!! संत कबीर टेक्सटाइल पार्क से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर!! हथकरघा क्षेत्र को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम!!
    1
    UP CM योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 पर बुनकरों को किया सम्मानित!!
लोकभवन में हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी का CM योगी आदित्यनाथ ने किया अवलोकन!!
उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार मिला!!
CM योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए!!
हैंडलूम और पावरलूम योजनाओं के लाभार्थियों को मिली आर्थिक मदद!!
हथकरघा उत्पादों के निर्यात बढ़ाने के लिए कई एमओयू हुए!!
टाटा समूह की टनेरा समेत कई संस्थाओं से हुआ समझौता!!
राकेश सचान ने CM योगी आदित्यनाथ को राधा-कृष्ण की कलाकृति भेंट की!!
प्रदेश में 3 लाख से अधिक हथकरघे संचालित,राकेश सचान!!
बुनकरों के सशक्तीकरण के लिए सरकार लगातार कर रही काम!!
हजारों हथकरघा और पावरलूम बुनकरों को मिल चुकी आर्थिक सहायता!!
UP राज्य हथकरघा निगम ने इस वर्ष 38 लाख का लाभ अर्जित किया!!
PM मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क से वस्त्र उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार!!
संत कबीर टेक्सटाइल पार्क से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर!!
हथकरघा क्षेत्र को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम!!
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    53 min ago
  • बाराबंकी पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार बाराबंकी पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है। थाना जैदपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल उर्फ बिरजू रावत, रोहित उर्फ करिया उर्फ नान्हू, अवनीश वर्मा उर्फ लकी और अभिषेक यादव के रूप में हुई है। सभी आरोपी बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन नकली दो हजार रुपये के धातु से बने नोट, सात मोबाइल फोन, चोरी में इस्तेमाल होने वाले सब्बल, जैक, आरी, एक बैटरी, चार लीटर पिपरमिंट तेल, अवैध तमंचा और कारतूस, सात हजार सात सौ तिहत्तर रुपये नकद, चोरी के कपड़े तथा घटना में प्रयुक्त स्कोडा फैबिया कार बरामद की गई है।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कार से विभिन्न क्षेत्रों की रेकी करते थे और रात में दुकानों के शटर व ताले काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी का सामान बेचकर रकम आपस में बराबर बांट लेते थे।जांच में सामने आया कि इस गिरोह का संबंध थाना जैदपुर, कोठी, सफदरगंज तथा अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र में दर्ज कई चोरी के मुकदमों से है। पुलिस ने बरामद सामान को संबंधित मामलों से जोड़ते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    1
    बाराबंकी पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
बाराबंकी पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है। थाना जैदपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल उर्फ बिरजू रावत, रोहित उर्फ करिया उर्फ नान्हू, अवनीश वर्मा उर्फ लकी और अभिषेक यादव के रूप में हुई है। सभी आरोपी बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन नकली दो हजार रुपये के धातु से बने नोट, सात मोबाइल फोन, चोरी में इस्तेमाल होने वाले सब्बल, जैक, आरी, एक बैटरी, चार लीटर पिपरमिंट तेल, अवैध तमंचा और कारतूस, सात हजार सात सौ तिहत्तर रुपये नकद, चोरी के कपड़े तथा घटना में प्रयुक्त स्कोडा फैबिया कार बरामद की गई है।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कार से विभिन्न क्षेत्रों की रेकी करते थे और रात में दुकानों के शटर व ताले काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी का सामान बेचकर रकम आपस में बराबर बांट लेते थे।जांच में सामने आया कि इस गिरोह का संबंध थाना जैदपुर, कोठी, सफदरगंज तथा अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र में दर्ज कई चोरी के मुकदमों से है। पुलिस ने बरामद सामान को संबंधित मामलों से जोड़ते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    user_Journalist Anil Kumar Rawat
    Journalist Anil Kumar Rawat
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.