Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज: सुरैना चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ऑटो को वैगनार ने मारी जोरदार टक्कर मुरैना/सुरैना: सुरैना चौराहे पर आज एक तेज रफ्तार वैगनार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हैरानी की बात यह रही कि दुर्घटना के बाद वैगनार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने घायल ऑटो चालक की मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वैगनार चालक का पता लगाया जा सके। #BreakingNews #AccidentNews #RoadSafety #MorenaNews #HitAndRun #ViralNews #CrimeUpdate #SurainaChowk #WagonR #AutoAccident
Vindhyavasini Yadav
ब्रेकिंग न्यूज: सुरैना चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ऑटो को वैगनार ने मारी जोरदार टक्कर मुरैना/सुरैना: सुरैना चौराहे पर आज एक तेज रफ्तार वैगनार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हैरानी की बात यह रही कि दुर्घटना के बाद वैगनार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने घायल ऑटो चालक की मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वैगनार चालक का पता लगाया जा सके। #BreakingNews #AccidentNews #RoadSafety #MorenaNews #HitAndRun #ViralNews #CrimeUpdate #SurainaChowk #WagonR #AutoAccident
- User6643Ghanghata, Sant Kabeer Nagar🙏21 min ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भोलेनाथ का गाना2
- Post by Vindhyavasini Yadav1
- संत कबीर नगर जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत हैसर बाजार में स्थित बाबा हसेश्वर नाथ मंदिर पर रात 3:00 से ही शिव भक्त लगातार जलाभिषेक कर रहे हैं ।अवघणदानी भगवान भोलेनाथ दयालु कृपालु कालों के महाकाल अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखते हैं और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो रहा है। दुकाने सजी हुई है भक्तगढ़ प्रसाद ले रहे हैं और भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं अब तक लगभग लाखों श्रद्धालु ने जलाभिषेक किया।1
- आकाशवाणी 15 02 2026 ई0 मित्रों ! शुभ रात्रि, 🙏 GOOD NIGHT,🙏 सु ब्बा खैर! 🙏1
- संत कबीर नगर में यह कोपेश्वर नाथ मंदिर जो की बहुत ही माना जाना मंदिर है।🙏🙏1
- प्रख्यात समाजसेवी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया गुड लक ई-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन____________________ राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 15 फरवरी 2026: करमुआ चौराहे पर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत "गुड लक ई-लाइब्रेरी" का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने फीता काटकर ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल शिक्षा का है और ऐसी ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी के माध्यम से छात्र-छात्राएं इंटरनेट का सकारात्मक उपयोग कर दुनिया की किसी भी भाषा में अध्ययन कर सकते हैं तथा विभिन्न विषयों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लाई गई डिजिटल क्रांति का पूरा लाभ अब स्थानीय विद्यार्थियों को भी मिलेगा। उन्होंने लाइब्रेरी संचालक की इस पहल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बेहतर ढंग से संचालन के लिए आशीर्वाद दिया। लाइब्रेरी संचालक मुमताज अली ने बताया कि "गुड लक ई-लाइब्रेरी" में विद्यार्थियों के लिए डेली न्यूज़ पेपर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही पूरी तरह से एयर कंडीशन हॉल, हाई-स्पीड वाई-फाई, शांत एवं अनुशासित अध्ययन वातावरण तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्र सुरक्षित माहौल में एकाग्र होकर पढ़ाई कर सकें। उन्होंने बताया कि यहां विद्यार्थियों को बिना किसी व्यवधान के अध्ययन की पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए यह स्थान विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, जहां वे बेहतर संसाधनों के साथ अपनी तैयारी को नई दिशा दे सकेंगे।उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक लाइब्रेरी की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। "गुड लक ई-लाइब्रेरी" के शुरू होने से अब स्थानीय छात्रों को शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने ही क्षेत्र में उच्च स्तरीय अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर संचालक जाकिर हुसैन, गुड्डू पाल, राज किशोर गुप्ता, कोमल यादव, चंद्रभूषण पांडे, चंद्रप्रकाश पोस्ट मास्टर हरिहरपुर, राणा, वीरेंद्र सभासद, अजय अग्रहरि, केरमुआ प्रधान, ताहिर हुसैन, राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।2
- *महाशिवरात्रि पर तामेश्वरनाथ मंदिर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधा व भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* ✍️ *आशु सिंह* संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र स्थित तामेश्वरनाथ शिव मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और मेला स्थल का भ्रमण कर जलाभिषेक के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु और सुरक्षित रहे, इसके लिए भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान मेला स्थल के आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला आयोजकों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संवाद कर श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल, पेयजल, भोजन, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मेला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।1
- छोटे भाई ज्ञान दास निषाद की शादी में सभी मित्रों के साथ आनंद लेते हुए ❤️❤️1