घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग अब UPI ऐप व अन्य माध्यमों से भी संभव : जिला रसद अधिकारी सर्वर संबंधी समस्या के चलते उपभोक्ताओं को वैकल्पिक बुकिंग सुविधाएं उपलब्ध* सर्वर संबंधी समस्या के चलते उपभोक्ताओं को वैकल्पिक बुकिंग सुविधाएं उपलब्ध* जोधपुर,12 मार्च। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग में आ रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को वैकल्पिक माध्यमों से गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब उपभोक्ता विभिन्न UPI ऐप जैसे PhonePe, Paytm, Amazon Pay, Google Pay तथा HP Pay को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर गैस सिलेंडर की बुकिंग एवं भुगतान कर सकते हैं। *विभिन्न कंपनियों के दूरभाष नंबरों से भी की जा सकती है बुकिंग* जिला रसद अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग निम्न दूरभाष नंबरों के माध्यम से भी कर सकते हैं— HPCL IVRS – 7891033456 / 8888823456 Missed Call Booking – 9493602222 WhatsApp Booking – 9222201122 BPCL IVRS – 7715012345 / 7718012345 Missed Call Booking – 7710955555 WhatsApp Booking – 1800224344 IOCL 8454955555 *नए घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 25 दिवस पश्चात ही संभव* उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी तिथि के 25 दिवस बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग संभव होगी। *OTP के माध्यम से ही होगा सिलेंडर वितरण* जिला रसद अधिकारी ने बताया कि सभी गैस कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण शत-प्रतिशत OTP सत्यापन के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए, जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षित बनी रहे।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग अब UPI ऐप व अन्य माध्यमों से भी संभव : जिला रसद अधिकारी सर्वर संबंधी समस्या के चलते उपभोक्ताओं को वैकल्पिक बुकिंग सुविधाएं उपलब्ध* सर्वर संबंधी समस्या के चलते उपभोक्ताओं को वैकल्पिक बुकिंग सुविधाएं उपलब्ध* जोधपुर,12 मार्च। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग में आ रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को वैकल्पिक माध्यमों से गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब उपभोक्ता विभिन्न UPI ऐप जैसे PhonePe, Paytm, Amazon Pay, Google Pay तथा HP Pay को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर गैस सिलेंडर की बुकिंग एवं भुगतान कर सकते हैं। *विभिन्न कंपनियों के दूरभाष नंबरों से भी की जा सकती है बुकिंग* जिला रसद अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग निम्न दूरभाष नंबरों के माध्यम से भी कर सकते हैं— HPCL IVRS – 7891033456 / 8888823456 Missed Call Booking – 9493602222 WhatsApp Booking – 9222201122 BPCL IVRS – 7715012345 / 7718012345 Missed Call Booking – 7710955555 WhatsApp Booking – 1800224344 IOCL 8454955555 *नए घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 25 दिवस पश्चात ही संभव* उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी तिथि के 25 दिवस बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग संभव होगी। *OTP के माध्यम से ही होगा सिलेंडर वितरण* जिला रसद अधिकारी ने बताया कि सभी गैस कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण शत-प्रतिशत OTP सत्यापन के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए, जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षित बनी रहे।
- एत्मादपुर में हुए एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक जय किशन की मौत हो गई। जय किशन रहनकलां पंचायत की प्रधान हेमलता वर्मा के छोटे भाई थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ।जानकारी के अनुसार, छोटा सुरहरा निवासी जय किशन पुत्र राजवीर बुधवार रात अपने एक साथी के साथ बाइक से दावत खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान एत्मादपुर स्टेशन की ओर से आलू लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जय किशन की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा जिला अस्पताल भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया जा रहा था, तब ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। ग्रामीण हादसे में शामिल ट्रैक्टर को पकड़ने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन की सूचना मिलने पर आसपास के थानों की पुलिस के साथ एसीपी देवेश कुमार और एसडीएम सुमित कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। इसके बाद शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कराया गया। Updated Nesw -14/मार्च /26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट1
- जोधपुर। 13 मार्च 2026 शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं देहात कांग्रेस के तत्वाधान में आज नई सड़क, राजीव गांधी सर्किल पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों के विरोध में विशाल "धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन" कार्यक्रम आयोजित किया गया। "हल्ला बोल" अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल के दामों में तत्काल कमी करने की मांग की। विरोध का अनूठा तरीकाः सड़क पर बनाया खाना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला पदाधिकारियों ने गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में सड़क पर ही लकड़ी का चूल्हा जलाकर रोटियां बनाई और प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश दिया कि महंगाई के कारण अब आम आदमी के लिए गैस पर खाना बनाना असंभव हो गया है। कार्यकर्ताओं ने "मोदी हुए ट्रंप के आगे सरेंडर, देश में नहीं गैस सिलेंडर के नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन और नारेबाजी प्रदर्शन के चरम पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार की नीतियों को आम जन के खिलाफ बताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और रसोई गैस के बढ़ते दामों से गृहणियों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहेः शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष गीता बरवर, लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियाडा, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व महापौर कुन्ती देवड़ा, नरेश जोशी, हीरा लाल मुण्डेल, मोहन लाल कटारिया, नरपत पन्नू, विजय लक्ष्मी पटेल, शांति प्रसाद, हरेंद्र राठौर, लियाकत अली, राजू इश्तियाक अली, राकेश चौधरी, सुरेश सागर, नारायण सिंह डाबड़ी, राजेश रामदेव, सुनीता मालवीय, वि.पी सिंह कुड, मुन्नी देवी गोदारा, प्रियंका चौधरी, बाबू देवी, रेखा लोहिया, राम निवास गोदारा, अख्तर खान सिंधी, त्रिलोक मेहरा, हेम सिंह गहलोत, नेमाराम बैरा, धनपत गुर्जर, नरेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, शबनम अब्बासी, बबलू सोलंकी, सत्यपाल देवासी, फिरोज़ फेम, इकबाल खान, खेमराज नवल, फरजाना चौहान, अंजुला, दिव्या गहलोत, प्रवीण कुंभट, छोटूराम गुर्जर, भारत असेरि, सत्यनारायण गौर, भारती शर्मा, राणा राम नैन, जगदीश, पूनम व्यास, विशाल शर्मा, पवन गहलोत, हनुमान खोजा, राधेश्याम सोलंकी, अशोक भाटी, नरेंद्र पूरी, पुराण मल मेघवाल, परमेंद्र सिंह, मनीष आचार्य, अकरम उमर, यशदीप कच्छवाहा एवं इकबाल मौलानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- पत्रकार मंडल ब्यूरो चीफ, प्रैस रिपोर्टर, राजीव सिकरवार भारतसूत्र लाइव टीवी न्यूज चैनल सह सम्पादक ् ओल इंडिया 🙏 🇮🇳 🚩 दैनिक उजाला आज तक हिंदी पेपर आगरा उत्तर प्रदेश 🌹 🙏 🇮🇳 ✍️ 🚩 पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी ने ब्राह्मण बुद्धिजीवियों से मुलाकात के दौरान कहा - रुनकता का विकास मेरे दिल के करीब. date- 14-3-26 पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी ने ब्राह्मण बुद्धिजीवियों से मुलाकात के दौरान कहा - रुनकता का विकास मेरे दिल के करीब. अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने जनपद की रुनकता ग्राम पंचायत नगर पंचायत घोषित करने के प्रयास किये जायें, अनेक सांस्कृतिक धरोहरों को समेटे रुनकता का अर्ध शहरी करण हो चुका है और यह नगर पंचायत घोषित किये जाने के सर्वथा अनुकूल है। उपरोक्त मांग अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान से सिरकी मंडी स्थित उनके निवास पर मुलाकात के दौरान की। उनसे मिलने पहुंचे द्विज महानुभावों ने चौ उदयभान सिंह को याद दिलाया कि नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने की कोशिश करने की शुरुआत उन्होंने ही की थी और इसे राजस्व परिषद के नोटिफिकेशन करने की स्थिति तक पहुंचाय है।वर्तमान में यह मामला शासन ने ठंडे बस्ते में डाला हुआ है,क्षेत्रीय नागरिकों के साथ ही ब्राह्मण समाज चाहता है कि ग्राम सभा को ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाये। ब्राह्मणों ने राजस्थान सरकार के द्वारा बृज क्षेत्र के प्राचीन ग्रामीण क्षेत्र ‘नगर’ को’ बृनगर’ घोषित किये जाने को प्रेरक प्रसंग माना है।कहा है कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर पडने वाले डीग (Deeg) जिले के 'नगर' (Nagar) कस्बे का नाम बदलकर अब आधिकारिक रूप से 'बृज नगर' (Brij Nagar) कर दिया है। ब्राह्मण बुद्धिजीवियों ने भाजपा नेता को बताया कि रुनकता में परशुराम जी के पिता जमदग्नि ऋषि का आश्रम और मंदिर है,यही नहीं रावण के पिता ऋषि विश्रवा (Rishi Vishrava) था कुबेर से जुड़ा स्थान है, पूर्व में यहां पवित्र ज्यामितीय उपकरण कुबेर यंत्र भी यहां स्थापित था,जिसे कि आक्रांताओं के द्वारा क्षतिग्रस्त करने के उपरांत अपने साथ ही ले जाया गया था।बृहामण प्रबुद्धो ने बताया कि रुनकता बृज की चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को आगरा की ओर से सबसे सुदूर गांव है।यहां के रेणुका घाट पर बृजवास करने आने वाले आस्था से स्नान करते हैं। श्री उदय भान ने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में यह कार्य पूरा नहीं हो सका।वह सोचते हैं कि अब इसे पूरा करने का समय आ गया है।उन्होंने कहा कि ब्राह्मणें के द्वारा बृज संस्कृति को समृद्ध करने वाली इस अपेक्षा को शासन खास कर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी तक यह मामला पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने ब्राह्मण प्रबुद्धो से कहा कि अगर संभव हो सके तो संगठन के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री जी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के समक्ष भी मामला उठाने का प्रयास करेंगे . उन्होंने कहा के रुनकता से पुराना नाता है और उनके दिल के करीब है. पूर्व मंत्री को बताया कि रुनकता जनपद महत्वपूर्ण और ब्रजमंडल का सबसे प्राचीन गांव है।द्वापर कृष्ण काल का युग था,जबकि राम और रामायण का काल त्रेता युग (Treta Yuga)माना जाता है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रुनकता उनके लिये आस्था स्थल है,जब तक यमुना नदी का प्रवाह गोकुल बैराज के नियंत्रण से मुक्त रहा,यमुना नदी की पौराणिक विशिष्टियां विद्यमान रहीं। उल्लेखनिय है कि ग्राम पंचायत रुनकता को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने का मार्ग प्रशस्त है,लेकिन प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के बाद उसके क्रियान्वयन के लिये अब तक कुछ ठोस नहीं किया गया। 14 सितंबर 2019 को फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने रुनकता को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव दिया था। स्थानीय प्रशासन ने उनके इस प्रस्ताव पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी थी।तत्क्रम में शासन ने रुनकता को आगरा जनपद की नई नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी ।तत्कालीन नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने इस संबंध में बीती 16 जुलाई को आदेश भी जारी कर दिया है। उन्होंने इस प्रस्ताव पर आपत्ति और सुझाव आमंत्रित करने के लिए कहा है। विज्ञापन जारी होने के 15 दिन के भीतर आपत्ति और सुझाव लिए जाएंगे। अपने प्रयासों को गति दिये जाने के लिए तत्कालीन विधायक चौ उदयभान सिंह ने उ0प्र0 विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली-1058 के नियम 51 के अन्तर्गत विधान सभा में प्रश्न पूछा जिस पर सरकार के द्वारा बताया गया कि जनपद-आगरा के तहसील किरावली की ग्राम पंचायत रुनकता को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने के संबंध में उपजिलाधिकारी किरावली की जांच आख्या संस्तुति सहित नगर विकास अनुभाग-1, उ0प्र0 शासन को प्रेषित की जा चुकी है। रुनकता के विकास में तेजी होगी ् अगर रुनकता टाउन एरिया बन सका तो यहां व्यवस्थित विकास कार्य संभव हो सकेगा। शुद्ध पेयजल और सीवर के व्यवस्थित निस्तारण के लिये सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाना भी टाउन एरिया बन जाने के बाद ही संभव हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि रुनकता पर मथुरा जनपद की सीमा समाप्त होती है,इसे बृज का सीमांत और बृज प्रभावी संस्कृति का अभिन्न भाग माना जाता है।गांव के यमुना तटीय रेणुका घाट पर पी ए सी की स्थायी चौकी है। माना जाता है कि यमुना नदी में चाहे जितना भी कम पानी हो किंतु रेणुका घाट पर जल की भरपूरता बनी रहती है। वर्तमान में यमुना नदी पार बलदेव (जनपद मथुरा ) आने जाने के लिये घाट पर नाव संचालन होता है। पूर्व मंत्री से मिलने वालों में डॉ महेश शर्मा, डॉ मधु भारद्वाज , के एन अघनोत्री और अनिल शर्मा शामिल थे। डॉ मधु भारद्वाज राष्ट्रीय अध्यक्ष - महिला प्रकोष्ट अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा -पंजीकृत cell- 94128138194
- आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। मुरली विहार दौरेठा निवासी अनिल ने आरोप लगाया है कि प्रवीण चौधरी और उसके साथियों ने पुरानी कहासुनी को लेकर उसे घेरकर जमकर पीटा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने 10–12 युवकों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। अनिल का आरोप है कि थाना और चौकी पुलिस से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही आरोपियों ने दोबारा सड़क पर दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। यह घटना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता पुल के पास की बताई जा रही है। फिलहाल पीड़ित न्याय की मांग कर रहा है।1
- आगरा में नेशनल चैंबर चुनाव शुरू, अग्रवन मतदान केंद्र पर सुबह से उमड़ी व्यापारियों की भीड़ #AgraNews #NationalChamber #BusinessElection #AgraTraders #BreakingNews1
- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आरोप लगाया है कि आगरा में जगह-जगह पर गैस की भारी किल्लत हो रही है। लिहाजा कार्यकर्ता सिलेंडर लेकर आगरा कलेक्ट पहुंच गए और उन्होंने गैस किल्लत को लेकर जमकर प्रदर्शन किया हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है...1
- भाखर खरिका महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जिसमें कुछ लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य अतिथि श्याम सिंह यादव पूर्व सांसद होंगे, जबकि आयोजन का नेतृत्व जे. पी. सिंह भाखर पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी करेंगे। आयोजक बयान: जे. पी. सिंह भाखर:* "भाखर खरिका महोत्सव का उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और समाज के लोगों को एक साथ लाना है। हम सभी को इस आयोजन में शामिल होने का आह्वान करते हैं।" -श्याम सिंह यादव:* "मैं इस महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं और उम्मीद करता हूं कि यह आयोजन सफल होगा। यह हमारे क्षेत्र की संस्कृति को बढ़ावा देने का एक अच्छा अवसर है।"1
- मथुरा के बीएसए कॉलेज क्षेत्र में एक शादी समारोह में शराब विवाद के बाद भाजपा पार्षद पति तिलकवीर चौधरी ने पुलिस के सामने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की। इस दौरान एक महिला गोली लगने से घायल हो गई और आठ अन्य लोग चोटिल हुए। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर पार्षद पति समेत 10 नामजद व 32 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद शादी की रस्में घर से पूरी की गईं। मथुरा में गुरुवार रात्रि करीब 11:00 बजे कार खड़ी करने को लेकर पार्षद पति तिलक वीर सिंह व उनके समर्थकों का बारातियों से मामूली कहा सुनी के बाद विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि उनके समर्थकों ने बारातियों पर कुर्सी चलाना शुरु कर दिया मामला यहीं शांत नहीं हुआ पार्षद पति ने अपनी रिवॉल्वर से फायर कर दिया फायर करने के बाद उसमें से निकली गोली एक महिला के कंधे में जा लगी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को आगरा रेफर किया गया है | सीओ सिटी आसना चौधरी का कहना है कि रिवॉल्वर को जप्त कर लिया गया है | प्रमोद कुमार की बेटी की बारात राजस्थान के डीँग से आयी थी | मांगलिक कार्यक्रम के दौरान पार्षद पति व उनके समर्थकों का बारातियों से कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था | विवाद में चली जमकर कुर्सियां मामला यहीं शांत नहीं हुआ पार्षद पति ने अपनी रिवॉल्वर से एक गोली फायर की गोली पवित्र नाम की एक महिला के कंधे में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया है | Updated News- 14/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- कागा तीर्थ स्थित शीतला माता मंदिर में आज शीतला मां का मेला ध्वजारोहण के साथ शुरू हो गया। गाजे बाजों के साथ प्रथम पूज्य गणेश व माता शीतला के पूजन के बाद मंदिर शिखर पर बड़ा रामद्वारा के संत परमहंस रामप्रसाद महाराज और राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने ध्वजारोहण किया। यह मंदिर अमावस्या तक 24 घंटे खुला रहेगा। वहीं बुधवार को अष्टमी पर माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। घरों में भी शीतला माता, ओरी माता, अचपड़ाजी व पंथवारी माता का प्रतीक बनाकर पूजन किया जाएगा। नागौरी गेट कागा की पहाडियों स्थित शीतला माता मंदिर में आज शाम बड़ा रामद्वारा के महंत रामप्रसाद महाराज के सानिध्य में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें कई जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मेले में जोधपुर सहित आसपास के विभिन्न जिलों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आए। शीतला माता (कागा तीर्थ) ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल कच्छवाहा ने बताया कि मेले के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। मंदिर ट्रस्ट की ओर से मेले के दौरान महिलाओं-पुरुषों के लिए अलग- अलग दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर में जगह-जगह सीसी टीवी कैमरे लगाए गए है। प्रवक्ता कुलदीप गहलोत ने बताया कि मन्दिर परिसर मेले के दौरान पॉलीथिन मुक्त रखा गया है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड और करीब 55 हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बेरिकेडिंग भी की गई है। इसके अलावा पीने के पानी के लिए आरओ प्लांट भी लगाया गया है। कागा शीतला मेले में इस बार मनोरंजन के लिए कई आकर्षक झूले लगाए गए हैं। इनमें दो आकाश झूले, दो कोलंबस नाव, ब्रेक डांस झूले, बच्चों की टॉय ट्रेन, मिकी माउस, हाथी घोड़े सहित करीब दस प्रकार के झूले शामिल हैं। अष्टमी पर भी किया जाएगा पूजन जोधपुर में शीतला माता का पूजन अष्टमी को किया जाएगा। शीतला अष्टमी के एक दिन पूर्व घरों में खासतौर पर बनाए गए करबा, राब, पंचकूटे की सब्जी, मठरी, दहीबड़े, आदि व्यंजनों को मां शीतला, ओरीमाता का पूजन व भोग के बाद बुधवार को बतौर प्रसादी के रूप में ग्रहण की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस दिन जोधपुर सहित मारवाड़ के अधिकांश घरों में पूरे दिन तक चूल्हा नहीं जलता है। परकोटे के इन दिनों रॉक्स गायन की धूम मचने के बाद एक बार फिर शीतलाष्टमी के दिन परकोटे की गलियां रॉक्स सिंगिंग से गूंजेंगी। शहर के विभिन्न फाग मंडलियों की ओर से पारंपरिक स्लाइल गिल गायन की प्रस्तुतियां दी जाएगी व दशकों से चली आ रही परपरा में फिर से धमाल मचेगी। गेरिए विभिन्न श्लील गायन के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संदेश, हास्य व मनोरंजन प्रधान गालियों की प्रस्तुतियां देंगे। जिले में आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश : शीतला अष्टमी के अवसर पर 11 मार्च को जोधपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिला कलक्टर ने पहले ही आदेश जारी कर दिया था। इस दिन जिले के सभी राजकीय कार्यालयों, सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा।1