सम्पूर्ण समाधान दिवस में 146 शिकायतें, 7 का मौके पर निस्तारण — डीएम के सख्त निर्देश बलिया ।। जनपद की सदर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासनिक सख्ती और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 146 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद, वरासत और जमीन की पैमाइश से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान विकासखंड दुबहड़ के ग्राम शेरे से आए एक शिकायतकर्ता ने अवैध भूमि की नापी न होने का मुद्दा उठाया। शिकायत में बताया गया कि पूर्व में ही संबंधित लेखपाल और कानूनगो को नक्शे के आधार पर पैमाइश करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने इसमें लापरवाही बरती। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लेखपाल सत्येंद्र यादव और कानूनगो नंदन कुमार के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लेखपालों, दो कानूनगो और बांसडीह थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि प्रशासन की उपस्थिति में नक्शे के आधार पर भूमि की सही पैमाइश कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें और शिकायतों को लंबित न रखें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर, तहसीलदार, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को एक ही मंच पर त्वरित न्याय दिलाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना है। इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रशासन जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- मानदेय भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के नवानगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस संबंध में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवा अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा योजना के तहत कार्य करने के बावजूद ग्राम रोजगार सेवकों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। इसके साथ ही ईपीएफ से संबंधित भुगतान भी लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में राम ईश्वर गुप्ता, मनीष कुमार वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार कुशवाहा, सुभाष चंद्र गुप्ता, विनय कुमार यादव, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार यादव, ललिता कुमारी, नंद जी यादव, राम प्रवेश यादव, अरविंद कुमार पाठक, दिनेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, नितिन यादव, प्रियंका देवी, नीतू कुमारी, सुनीता देवी व सुमन देवी सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।1
- Post by Sadik Ahmed1
- बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली। पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया। पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- Writing 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सिवान में शिक्षा माफिया पर बड़ी कार्रवाई 🚨 सिवान जिलाधिकारी का सख्त संदेश — अब मनमानी नहीं चलेगी! यह सिर्फ प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि विधि द्वारा पारित नियमों के तहत लागू कड़ा फैसला है। 📌 पहली गलती पर ₹1 लाख जुर्माना 📌 दूसरी गलती पर ₹2 लाख जुर्माना 📌 लगातार उल्लंघन पर स्कूल पर बड़ी कार्रवाई तय ⚠️ मनमानी करने वाले निजी स्कूल और उनके द्वारा संचालित किताब दुकानदार हो जाएं सावधान! 🔍 19 से ज्यादा स्कूलों पर जांच के आदेश जारी 📢 सभी शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश ⏳ पूरी खबर कुछ देर बाद... #Siwan #BreakingNews #EducationSystem #DMOrder #PrivateSchools #ActionMode #BiharNews #SchoolFees #EducationReform1
- 🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है! बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें। उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है। 🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! 📲 वीडियो देखें और शेयर करें। #AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist2
- यह खबर अजमेर से जुड़ी एक संवेदनशील धार्मिक विवाद की घटना को दिखाती है। बताया जा रहा है कि जॉन अजमेरी नाम के एक गायक ने माता जागरण के दौरान क़व्वाली प्रस्तुत की। अगले दिन जब उसने फिर से ऐसा करने की कोशिश की, तो VHP (विश्व हिंदू परिषद) से जुड़े लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने आपत्ति जताते हुए सवाल किया कि “क्या तुम दरगाह में हनुमान चालीसा गाओगे?” इस घटना में दो अलग-अलग धार्मिक परंपराओं—माता जागरण (हिंदू धार्मिक कार्यक्रम) और क़व्वाली (आमतौर पर सूफी/इस्लामी परंपरा से जुड़ी)—को लेकर विवाद पैदा हुआ। VHP के लोगों ने इसे धार्मिक मर्यादा और परंपराओं के खिलाफ बताया, जिसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। कुल मिलाकर, यह मामला धार्मिक भावनाओं, परंपराओं और उनके मिश्रण को लेकर उठे विवाद का उदाहरण है, जिसमें दोनों पक्षों के नजरिए टकराते नजर आए।1
- देवरिया। मदनपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त बीरबहादुर उर्फ शिवम पुत्र बृजेश प्रसाद निवासी बराँव थाना मदनपुर जनपद देवरिया को दिनांक 02.04.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मदनपुर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे सेमरा पुल जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.04.2026 को थाना मदनपुर पर वादी श्री शिवानन्द प्रसाद पुत्र विजय नरायन निवासी वरांव थाना मदनपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी की पुत्री से जबरदस्ती शादी करने से मना करने पर अभियुक्त द्वारा खुन्नस खाकर दिनांक 01/02-04-2026 की रात्रि में वादी की पुत्री को बाहर जाने के दौरान अभियुक्त द्वारा जबरदस्ती अपने घोठे पर ले जाकर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गयी। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।1
- Post by Sadik Ahmed1