Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलासपुर में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व सेवाओं में तेजी लाने और जनता को समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने भू-अर्जन मामलों में समयबद्ध कार्रवाई करने, किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी लाने तथा स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुल-पुलियों का सर्वे कर त्वरित कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए हैं।
Jay dhirhi
बिलासपुर में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व सेवाओं में तेजी लाने और जनता को समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने भू-अर्जन मामलों में समयबद्ध कार्रवाई करने, किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी लाने तथा स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुल-पुलियों का सर्वे कर त्वरित कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए हैं।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे सीजेसी के प्रदर्शन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बिलासपुर में बजरंग दल ने सीजेपी पर आंदोलन की मूल भावना से भटकने और अमर्यादित टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। संगठन ने कहा कि छात्रों के हित और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन करना उचित है, लेकिन किसी भी वर्ग या समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। बजरंग दल ने सीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा है कि सीजेपी देश को तोड़ने का काम कर रही है और जंतर-मंतर में धर्म की राजनीति की जा रही है।1
- बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में 13 जून को आयोजित LLM चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल होने की पुष्टि हुई है। प्रश्नपत्र लीक की पुष्टि के बाद विश्वविद्यालय ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया है और अब इसे 27 जुलाई को दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया है। मामले की जांच के लिए साइबर सेल मोबाइल, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद से छात्रों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- बिलासपुर में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व सेवाओं में तेजी लाने और जनता को समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने भू-अर्जन मामलों में समयबद्ध कार्रवाई करने, किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी लाने तथा स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुल-पुलियों का सर्वे कर त्वरित कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए हैं।1
- रायगढ़ साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर उसे प्रेमजाल में फंसाने, APK फाइल के जरिए मोबाइल का एक्सेस हासिल करने और निजी फोटो-वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी अविनाश चौधरी को दबोचा, जिसने पीड़िता को धमकी देकर ₹13,000 ऐंठ लिए थे। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने 12 जून 2026 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि करीब छह साल पहले इंस्टाग्राम पर खुद को अविनाश उर्फ राजा बताने वाले युवक ने उससे जान-पहचान बढ़ाई और निजी फोटो-वीडियो हासिल कर लिए। इसके बाद आरोपी ने एक APK फाइल भेजकर एक्सेस कोड साझा करवाया और मोबाइल का पूरा डेटा अपने कब्जे में ले लिया। फिर बदनामी का डर दिखाकर उसने पीड़िता से Paytm के जरिए ₹3,000, ₹5,000 और ₹5,000 की तीन किश्तों में कुल ₹13,000 ऐंठ लिए। शिकायत के बाद अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 351(3) और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया। साइबर निरीक्षक विजय चेलक ने तकनीकी विश्लेषण से आईपी एड्रेस जुटाया, जिसके बाद पुलिस टीम ने मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यूट्यूब से हैकिंग के तरीके सीखकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी और डीएसपी साइबर श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय चेलक, एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर एवं संतराम कैवर्त की भूमिका रही। मामले के बाद एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें, निजी फोटो-वीडियो साझा न करें और किसी के कहने पर APK फाइल डाउनलोड न करें। ब्लैकमेलिंग होने पर पैसे देने के बजाय तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या cybercrimegovin पर शिकायत दर्ज कराएं।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में बिलासपुर के सकरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनआक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई और आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज की गई एफआईआर को तुरंत वापस लेने की मांग की।1
- छत्तीसगढ़ के बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद विधायक धरमलाल कौशिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और अपना वक्तव्य सामने रखा है।1
- बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना अंतर्गत धमनी निवासी 60 वर्षीय रामाधार सूर्यवंशी पिता स्व. नंदराम सूर्यवंशी को पुलिस ने काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल से 40 पाव (कुल 7,200 एमएल) अवैध देशी प्लेन शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी हरे रंग के प्लास्टिक थैले में अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब रखकर जेठिया तालाब धमनी की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वह शराब रखने या बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने 180 एमएल क्षमता वाले 40 पाव शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। चकरभाठा पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 47 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी रामाधार सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया। गुरुवार को न्यायिक रिमांड तैयार कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है। इसके साथ ही चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।1
- छत्तीसगढ़ में बाल संप्रेषण गृह के चौकीदार नरेंद्र खांडे की हत्या के बाद पिछले 10 दिनों से चल रहा धरना मंगलवार रात समाप्त हो गया। प्रशासन की ओर से अलग-अलग मदों से 11.50 लाख रुपये का मुआवजा देने और मृतक के बेटे को संविदा या कलेक्टर दर पर नौकरी देने का आश्वासन दिया गया, जिस पर परिजन और समाज के लोग सहमत हो गए। इस सहमति के बाद बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में सिम्स प्रबंधन ने नरेंद्र खांडे का शव परिजनों को सौंपा, जिसके बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया।1