स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगा औरैया। प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत देते हुए नई व्यवस्था लागू की है, जिसका असर जनपद औरैया के उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। अब जिन उपभोक्ताओं के यहां हाल ही में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उनका बिजली कनेक्शन 15 दिन की कन्वर्जन अवधि और उसके बाद 30 दिन यानी कुल 45 दिन तक नहीं काटा जाएगा। नई व्यवस्था के तहत जीरो बैलेंस होने की स्थिति में भी उपभोक्ताओं को अधिकतम तीन दिन या 200 रुपये तक (दो किलोवाट भार तक) बिजली आपूर्ति जारी रहेगी, जिससे अचानक बिजली कटने की समस्या से राहत मिलेगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने तक पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। इसका सीधा असर औरैया में चल रहे स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन कार्यों पर भी पड़ेगा। उपभोक्ताओं को समय रहते सतर्क करने के लिए पांच-स्तरीय एसएमएस अलर्ट सिस्टम लागू किया जाएगा। इसमें बैलेंस 30 प्रतिशत और 10 प्रतिशत होने पर, बैलेंस समाप्त होने पर, डिस्कनेक्शन से एक दिन पहले और डिस्कनेक्शन के बाद संदेश भेजे जाएंगे। इसके अलावा, रविवार और अन्य अवकाश के दिन किसी भी हालत में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राहत मिलेगी। गर्मी के मौसम को देखते हुए औरैया में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलने में देरी न करने, ढीले तार व स्पार्किंग की समस्याओं को तुरंत ठीक करने और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन पहले ही कट चुके हैं, उनसे फोन के माध्यम से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी स्तरों पर जवाबदेही तय की जाएगी

- विद्युत की चिंगारी से गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर हुई खाक। औरैया जिले के बिधूना-इटावा मार्ग स्थित ग्राम लक्षीराम पुरवा में सोमवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और खेत के किनारे खड़े पेड़ों तक फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बल पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कस्बा निवासी मोनेन्द्र मल्होत्रा पुत्र अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी से यह आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सत्यवीर पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित फसल का आंकलन कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।1
- *इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में कार गैराज में भीषण आग, 4 कारें जलकर राख…* *ईदगाह के सामने हुआ हादसा, लाखों का सामान खाक* *फायर ब्रिगेड मौके पर, आग के कारणों की जांच जारी…!!*1
- औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। “फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का1
- मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।1
- सन्दलपुर क्षेत्र के हवासपुर स्थित एक निजी विद्यालय में जनगणना 2027 के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को करीब 10बजे सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सटीक आंकड़े बेहद जरूरी हैं। प्रशिक्षक अमित देवा और जसकरन सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, सावधानियों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े ही यह सुनिश्चित करते हैं कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे। तहसीलदार ने आम जनता से अपील की कि वे जनगणना को केवल सरकारी कार्य न समझें, बल्कि अपनी जिम्मेदारी मानते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही जनगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करें, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूट न जाए। कार्यक्रम के दौरान दीपक कटियार, महेंद्र वर्मा, रामजीवन पोरवाल, निर्मल शर्मा, अंकित सेंगर, अक्षय कटियार, अंकुश सिंह, सर्वेश कुमार, मधुकर कटियार, रविन्द्र राठौर, मनोज गुप्ता, राजकुमार सिंह, पुष्पेन्द्र पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया। छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं। अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित1
- झींझक कानपुर देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे नहीं होता एक्सरे क्योंकि एक्सरे टेक्निशन है नहीं सिर्फ हैल्परों से चलता है काम नहीं मिलती रिपोर्ट मरीज को बाहर से कराना पड़ता एक्सरे और ट्रेनी डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज बीमारी समझ मे न आने पर कर दिया जाता है रेफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ दिखावा नहीं मिलता सही उपचार मरीज इधर उधर भागने पर मजबूर3
- व्यापारी लूटकांड का एसपी अभिषेक भारती ने किया बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में नकदी सहित 3 गिरफ्तार।1