38 साल से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले में था वांछित, औरैया से मंगलपुर पुलिस ने दबोचा झींझक। मंगलपुर पुलिस ने 38 साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी वारंटी को बुधवार को औरैया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने औरैया कस्बे में काशीराम कॉलोनी के गेट के पास से बालिस्टर उर्फ रमेशचंद्र (65) निवासी मुरादपुर, थाना मंगलपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपित वर्ष 1986 के सेशन विचारण संख्या 127/1986 में धारा 394 के तहत वांछित था। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्रिमिनल अपील संख्या 327/1988 से संबंधित है। फरारी के चलते पुलिस अधीक्षक ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव, कांस्टेबल मो. आलम, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और गौरव पाठक शामिल रहे।
38 साल से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले में था वांछित, औरैया से मंगलपुर पुलिस ने दबोचा झींझक। मंगलपुर पुलिस ने 38 साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी वारंटी को बुधवार को औरैया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने औरैया कस्बे में काशीराम कॉलोनी के गेट के पास से बालिस्टर उर्फ रमेशचंद्र (65) निवासी मुरादपुर, थाना मंगलपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपित वर्ष 1986 के सेशन विचारण संख्या 127/1986 में धारा 394 के तहत वांछित था। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्रिमिनल अपील संख्या 327/1988 से संबंधित है। फरारी के चलते पुलिस अधीक्षक ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव, कांस्टेबल मो. आलम, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और गौरव पाठक शामिल रहे।
- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में झींझक के नेताओं ने दिखाया दमखम कानपुर नगर में आयोजित भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में झींझक से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। झींझक नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी और पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल होकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में पार्टी के झंडे और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में कदमताल की। नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी और पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। बड़ी संख्या में झींझक से कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम में राजनीतिक उत्साह बढ़ाया।1
- रामपुर टप्पेवान में आधी रात लगी आग गैस सिलेंडर फटने से व्यापारी का घर और दुकान का सामान राख, लाखों का नुकसान रामपुर टप्पेवान में आधी रात लगी आग गैस सिलेंडर फटने से व्यापारी का घर और दुकान का सामान राख, लाखों का नुकसान कानपुर देहात के डेरापुर तहसील अंतर्गत रामपुर टप्पेवान गांव में मंगलवार देर रात आग ने एक व्यापारी की गृहस्थी और कारोबार की जमा-पूंजी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घर में रखा मेले का सामान, गल्ला, इलेक्ट्रिक स्कूटी, कूलर और गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर फटने से लपटों ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गांव निवासी महेंद्र सिंह गौर पुत्र हाकिम सिंह गौर मेलों में दुकान लगाकर फुटकर और थोक का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे परिवार के साथ खाना खाने के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटी को घर के नीचे चार्जिंग पर लगाकर पहली मंजिल के कमरे में सोने चले गए थे। महेंद्र सिंह गौर के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे आग की तपिश और पड़ोसियों के शोर से उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो घर में आग की लपटें उठ रही थीं। इसी दौरान आग की चपेट में आकर गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग ने और भीषण रूप ले लिया। देखते ही देखते घर में रखा इलेक्ट्रिक स्कूटी, कूलर, गल्ला, मेले का सामान और गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल मंगलपुर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने 1076 पर भी कॉल किया। सूचना पर मंगलपुर थाना और झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने मोटर और सबमर्सिबल चलाकर पानी डालना शुरू किया। करीब ढाई घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल वाहन भी पहुंचा, लेकिन तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। प्रारंभिक अनुमान बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने का लगाया जा रहा है, हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उपजिलाधिकारी डेरापुर उषा सिंह ने बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है। वहीं लेखपाल रोहितास ने बताया कि वह घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेंगे और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजेंगे।1
- सिकंदरा के सूर्या ओवरब्रिज की क्षतिग्रस्त सड़क की जांच करने पहुंची दिल्ली की टीम, जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन सिकंदरा कस्बे के सूर्या ओवरब्रिज पर बारिश के कारण कानपुर से इटावा जाने वाली लेन धंसने से आवागमन बंद है। इसके चलते इटावा की ओर जाने वाले वाहनों को पुल के नीचे से होकर गुजरना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुल की जांच के लिए पूर्व में भी कई टीमें पहुंच चुकी हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मंगलवार को करीब तीन बजे दिल्ली से एक बार फिर विशेषज्ञों की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम में अमशद सक्सेना, सुखदेव, असरेन और अमसद खां शामिल रहे। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से का बारीकी से निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके आधार पर जल्द ही पुल की मरम्मत कराई जाएगी। फिलहाल ओवरब्रिज की एक लेन बंद होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत कार्य शुरू होने का इंतजार बना हुआ है।1
- लखनऊ, उत्तर प्रदेश में पुलिस को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बाल नोचे गए, घू लखनऊ, उत्तर प्रदेश में पुलिस को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बाल नोचे गए, घूंसे मारे गए और एक सिपाही को जमीन पर गिराकर मारा। आशियाना के मंगल बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ था।1
- rahul..gandhi..ki..mirattuko..lekar..ishbiyaktine..kardi..bdee..bhabishbadi1
- दीपावली से पहले खाद्य विभाग का छापा, मिष्ठान दुकान से अमानक पनीर नष्ट औरैया में दीपावली त्यौहार एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में कड़ा रुख अपनाया है। इस विशेष अभियान के तहत कुल 45 दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के दौरान शहर के दिबियापुर रोड स्थित शीतल मिष्ठान भंडार पर गहन जांच की गई। मौके पर मौजूद खाद्य निरीक्षक विजय कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकान से खोया और पनीर के दो महत्वपूर्ण सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच के दौरान दुकान पर पुराना व अमानक पनीर रखा हुआ पाया गया, जिसे खाद्य निरीक्षक विजय कुमार के निर्देश पर मौके पर ही पूरी तरह नष्ट करा दिया गया। खाद्य निरीक्षक विजय कुमार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के समय मिलावटखोरी करने या उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस गंभीर मामले में शीतल मिष्ठान भंडार प्रतिष्ठान को औपचारिक नोटिस जारी करते हुए भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है। विभाग का यह सख्त मिलावट विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- आबकारी विभाग की छापेमारी ने 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 किलो लहन किया गया नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार औरैया जिले में कच्ची और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है, इसका खुलासा उस समय हुआ, जब आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान शहर के दो मोहल्लों में अवैध कच्ची शराब का कारोबार संचालित होता मिला। वही आबकारी विभाग ने गड्ढे में गली कच्ची शराब को खोदते हुए नजर आए, आबकारी विभाग की टीम ने औरैया कोतवाली क्षेत्र के पछैया बस्ती और बनारसीदास मोहल्ले में छापेमारी की। यहां अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने और बेचने का कारोबार फलता-फूलता मिला। टीम की कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 800 किलो लहन भी बरामद कर मौके पर ही नष्ट कराया गया। छापेमारी के दौरान टीम ने दो अभियोग भी पंजीकृत किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, शहर के रिहायशी इलाकों में इस तरह बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने का मामला सामने आने पर आबकारी विभाग की नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की गई, वही इस मौके पर आबकारी उप निरीक्षक भगवान बक्श के अलावा आबकारी विभाग एवं पुलिस टीम रही मौजूद। वही संबंध में आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान अनवरत चालू रहेगा। जो भी अवैध मुद्रा व्यवस्था हुआ पाया गया उसके विरुद्ध आबकारी अधिकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिस किसी को भी शराब लेनी हो तो ठेका पर ही शराब खरीदें और होलोग्राम चेक करें, किसी किस्म से कोई भी वैध मदरा का बिक्री करता है तो तुरंत आबकारी विभाग को सूचना दें।1
- 38 साल से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले में था वांछित, औरैया से मंगलपुर पुलिस ने दबोचा झींझक। मंगलपुर पुलिस ने 38 साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी वारंटी को बुधवार को औरैया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने औरैया कस्बे में काशीराम कॉलोनी के गेट के पास से बालिस्टर उर्फ रमेशचंद्र (65) निवासी मुरादपुर, थाना मंगलपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपित वर्ष 1986 के सेशन विचारण संख्या 127/1986 में धारा 394 के तहत वांछित था। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्रिमिनल अपील संख्या 327/1988 से संबंधित है। फरारी के चलते पुलिस अधीक्षक ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव, कांस्टेबल मो. आलम, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और गौरव पाठक शामिल रहे।1