Shuru
Apke Nagar Ki App…
दरवाजे पर थोड़ी सी जमीन पर कब्जा के लिए दो पक्षों में जमकर मारपीट। झंगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा में दरवाजे पर थोड़ी सी जमीन के लिए दो पक्षों के बीच चले लात घुसे 2 माह की गर्भवती महिला को इतना पीटा गया कि हो गया गर्भपात। पीड़ित महिला रो-रोकर बता रही है अपना दर्द, लेकिन प्रशासन लीपा पोती करने में है व्यस्त। आखिर पीड़ित किसके दरवाजे पर जाकर लगाए गुहार यह एक बड़ा प्रश्न बना हुआ है?
Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
दरवाजे पर थोड़ी सी जमीन पर कब्जा के लिए दो पक्षों में जमकर मारपीट। झंगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा में दरवाजे पर थोड़ी सी जमीन के लिए दो पक्षों के बीच चले लात घुसे 2 माह की गर्भवती महिला को इतना पीटा गया कि हो गया गर्भपात। पीड़ित महिला रो-रोकर बता रही है अपना दर्द, लेकिन प्रशासन लीपा पोती करने में है व्यस्त। आखिर पीड़ित किसके दरवाजे पर जाकर लगाए गुहार यह एक बड़ा प्रश्न बना हुआ है?
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- गोरखपुर में आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी,अमरूद मंडी में मिली अवैध शराब की भट्ठी,अवैध शराब के कारोबार पर चला प्रशासन का हंटर,कार्रवाई से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप...1
- गोरखपुर घरों में कई दिनों से बरसात के पानी जनजीवन प्रभावित , जनता बोली-जिम्मेदार बोलते झूठ न बोले..कोई सुध लेने वाला नही..। गोरखपुर घरों में कई दिनों से बरसात के पानी जनजीवन प्रभावित , जनता बोली-जिम्मेदार बोलते झूठ न बोले..कोई सुध लेने वाला नही..।1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से मानवता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सभी देशवासियों को1
- पाली क्षेत्र के नेवास गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित गोरखपुर। जनपद के पाली क्षेत्र अंतर्गत नेवास गांव में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। बिजली गुल होने से गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से घरों में पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, जबकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार जिस ट्रांसफार्मर से गांव में बिजली आपूर्ति की जाती थी, उसमें पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मर ऑयल (तेल) नहीं था। इसी कारण ट्रांसफार्मर अधिक गर्म होकर जल गया और पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। विभाग के अनुसार नया ट्रांसफार्मर आज उपलब्ध कराया जा रहा है और उसे स्थापित करने का कार्य पूरा होते ही गांव की बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। इस बीच ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और समय-समय पर उनकी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह की समस्याओं से लोगों को बार-बार परेशान न होना पड़े। लोगों का कहना है कि नियमित निरीक्षण और समय पर मरम्मत से ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। ग्रामीणों को अब बिजली विभाग से उम्मीद है कि नया ट्रांसफार्मर जल्द स्थापित कर आपूर्ति बहाल की जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिल सके।1
- कांवड़ियों और महिला सिपाही में विवाद, बोलीं—DM को बुला लो या DSP को! AajKal NEWS 24 | हर खबर का तेज असर सावन के महीने में देशभर में कांवड़ यात्रा का माहौल है। इसी बीच कानपुर-इटावा हाईवे पर महिला सिपाही और कांवड़ियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में महिला सिपाही कथित तौर पर कहती नजर आ रही हैं—“चाहे डीएम को बुला लो, डीएसपी को बुला लो या किसी नेता को।” वहीं कांवड़ियों ने महिला सिपाही पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र की है। रविवार को महिला सिपाही औरैया से कानपुर जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने कार से जा रहे एक डॉक्टर से लिफ्ट ली। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर उनकी कांवड़ियों से बहस हो गई। कांवड़ियों का आरोप है कि विवाद के बाद उन्होंने महिला सिपाही की कार का करीब 30 किलोमीटर तक पीछा किया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस वीडियो और सामने आए आरोपों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही विवाद की पूरी सच्चाई सामने आएगी। 📍 अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश AajKal NEWS 24 — हर खबर का तेज असर1
- मार्कशीट के नाम पर छात्र से वसूली 300 दो, फिर मिलेगी मार्कशीट प्रधानाचार्य पर लगा आरोप एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर वसूली और अभद्रता का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया मेंकया वायरल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास का मामला, 12वीं की मूल मार्कशीट लेने पहुंचे छात्र ने 112 पर दी सूचना; चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग संत कबीरनगर। मेहदावल तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास में 12वीं की मूल मार्कशीट लेने पहुंचे एक छात्र ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का दावा है कि मार्कशीट देने के एवज में उससे 300 रुपये की मांग की गई। रुपये देने से इनकार करने और रसीद मांगने पर कथित तौर पर उसके साथ अभद्रता की गई और उसे कमरे से बाहर निकाल दिया गया। छात्र विंध्याचल के अनुसार, वह 18 अगस्त 2026 की सुबह अपनी 12वीं की मूल मार्कशीट लेने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास पहुंचा था। छात्र का आरोप है कि प्रधानाचार्य अवधराज कनौजिया ने मार्कशीट देने के बदले उससे 300 रुपये मांगे। छात्र ने जब कथित रकम की रसीद मांगी और बिना रसीद रुपये देने से इनकार किया तो मामला विवाद में बदल गया। विरोध किया तो कथित तौर पर बाहर निकाला छात्र का आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने के बाद प्रधानाचार्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे कमरे से बाहर निकलवा दिया। छात्र के मुताबिक, इसके बाद चपरासी से गेट बंद करा दिया गया और उसे मार्कशीट भी नहीं दी गई। घटना से नाराज छात्र ने 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद उसने बौरब्यास चौकी में लिखित तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मानवाधिकार आयोग में शिकायत का भी दावा छात्र ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में किए जाने की बात भी कही है। छात्र के अनुसार, शिकायत के संबंध में डायरी संख्या 19280/IN/2026 जारी हुई है। हालांकि, इस शिकायत और डायरी संख्या की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। अभिभावकों ने भी उठाए सवाल मामले में कुछ स्थानीय अभिभावकों ने भी प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि प्रधानाचार्य के खिलाफ पहले भी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि शिकायतें हुई हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कराकर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। जांच के बाद सामने आएगा सच फिलहाल छात्र द्वारा लगाए गए 300 रुपये मांगने और अभद्रता के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि कथित रकम किस मद में मांगी गई थी और क्या उसके लिए कोई वैध शुल्क निर्धारित था। पूरे मामले में शिक्षा विभाग और पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी। सबसे बड़ा सवाल यही है—यदि छात्र के आरोप जांच में सही साबित होते हैं, तो मूल मार्कशीट जैसे आवश्यक शैक्षिक दस्तावेज को कथित रकम से जोड़ने और विरोध करने वाले छात्र के साथ कथित अभद्रता के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी?1
- गोरखपुर में निजी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप | झुंगिया के भूमिधरों ने नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप1
- यूपी में सपा नेताओ का अखिलेश यादव की तस्वीर रखकर रुद्राभिषेक, 2027 को लेकर सियासी संदेश..। यूपी में सपा नेताओ का अखिलेश यादव की तस्वीर रखकर रुद्राभिषेक, 2027 को लेकर सियासी संदेश..।1
- रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ #योगीआदित्यनाथ #मुख्यमंत्रीयोगी #उत्तरप्रदेश #यूपीसरकार #लेखपाल #कानूनगो #तहसीलदार #प्रशासन #योगीसरकार #UPNews #Gorakhpur #ABCHindustan #UPबोलेगा2027तयकरेगा1