logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिनदहाड़े अपहरण की खबर से मचा हड़कंप, जांच में सामने आया सच!

7 hrs ago
user_Birendra Kumar Reporter
Birendra Kumar Reporter
देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

दिनदहाड़े अपहरण की खबर से मचा हड़कंप, जांच में सामने आया सच!

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • अपहरण की वायरल खबर निकली अफवाह, पैसे के लेन-देन को लेकर था विवाद देवरिया में सोशल मीडिया पर दिनदहाड़े चार पहिया वाहन से जबरन अपहरण किए जाने की वायरल खबर को लेकर पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस के अनुसार, जांच में अपहरण का कोई प्रकरण सामने नहीं आया है। मामला दो पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर आपसी विवाद का निकला। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस ने धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने प्रथम पक्ष को निर्देश दिया कि बकाया राशि के संबंध में थाने में लिखित प्रार्थना-पत्र देकर विधिक कार्रवाई कराई जाए। पुलिस के मुताबिक, वर्तमान में स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
    1
    अपहरण की वायरल खबर निकली अफवाह, पैसे के लेन-देन को लेकर था विवाद
देवरिया में सोशल मीडिया पर दिनदहाड़े चार पहिया वाहन से जबरन अपहरण किए जाने की वायरल खबर को लेकर पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
पुलिस के अनुसार, जांच में अपहरण का कोई प्रकरण सामने नहीं आया है। मामला दो पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर आपसी विवाद का निकला।
कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस ने धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की।
पुलिस ने प्रथम पक्ष को निर्देश दिया कि बकाया राशि के संबंध में थाने में लिखित प्रार्थना-पत्र देकर विधिक कार्रवाई कराई जाए।
पुलिस के मुताबिक, वर्तमान में स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • गायघाट में राशन कोटे की दुकान का निर्विरोध चयन, छाया रानी को मिली जिम्मेदारी पडरौना-कुशीनगर विकास खंड पडरौना अंतर्गत ग्राम सभा जंगल गायघाट में रिक्त चल रही राशन की दुकान के चयन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। मानव स्वयं सहायता समूह की छाया रानी का एकमात्र आवेदन आने पर ग्रामीणों की सहमति से उनका निर्विरोध चयन किया गया।राशन की दुकान के चयन को लेकर गत 9 सितंबर को पंचायत भवन पर पहली बैठक आयोजित की गई थी। उस दौरान शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की ओर से शांति कुशवाहा तथा मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी प्रत्याशी थीं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों के बीच आपसी बहस होने के कारण चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद सोमवार, 21 सितंबर को पंचायत भवन पर दोबारा चयन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान केवल मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी का आवेदन प्राप्त हुआ। करीब एक घंटे तक दूसरे आवेदन का इंतजार किया गया, लेकिन कोई अन्य आवेदन नहीं आने पर ग्रामीणों की सहमति से छाया रानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत पडरौना सतीश चंद्र राय, ग्राम पंचायत सचिव विनोद यादव, अशोक सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा, पूर्व प्रधान तेजप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, छट्ठू राजभर, नंदलाल चौहान, शारदा गोंड, उमेश शर्मा, मदन राजभर, बिट्टू राजभर, बबिता चौहान, किरन बाला, हेमंती और आंचल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव के साथ गोविंद, बालेंदु कुमार पाल और उद्यम सिंह भी मौजूद रहे।
    1
    गायघाट में राशन कोटे की दुकान का निर्विरोध चयन, छाया रानी को मिली जिम्मेदारी
पडरौना-कुशीनगर
विकास खंड पडरौना अंतर्गत ग्राम सभा जंगल गायघाट में रिक्त चल रही राशन की दुकान के चयन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। मानव स्वयं सहायता समूह की छाया रानी का एकमात्र आवेदन आने पर ग्रामीणों की सहमति से उनका निर्विरोध चयन किया गया।राशन की दुकान के चयन को लेकर गत 9 सितंबर को पंचायत भवन पर पहली बैठक आयोजित की गई थी। उस दौरान शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की ओर से शांति कुशवाहा तथा मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी प्रत्याशी थीं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों के बीच आपसी बहस होने के कारण चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद सोमवार, 21 सितंबर को पंचायत भवन पर दोबारा चयन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान केवल मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी का आवेदन प्राप्त हुआ। करीब एक घंटे तक दूसरे आवेदन का इंतजार किया गया, लेकिन कोई अन्य आवेदन नहीं आने पर ग्रामीणों की सहमति से छाया रानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत पडरौना सतीश चंद्र राय, ग्राम पंचायत सचिव विनोद यादव, अशोक सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा, पूर्व प्रधान तेजप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, छट्ठू राजभर, नंदलाल चौहान, शारदा गोंड, उमेश शर्मा, मदन राजभर, बिट्टू राजभर, बबिता चौहान, किरन बाला, हेमंती और आंचल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव के साथ गोविंद, बालेंदु कुमार पाल और उद्यम सिंह भी मौजूद रहे।
    user_नन्दलाल शर्मा
    नन्दलाल शर्मा
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिक्टौर बाजार में दोपहिया और स्कूटी की भीषण टक्कर, इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर बाजार में रविवार की रात करीब 9:30 बजे दोपहिया वाहन और स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोपहिया चालक महेंद्र कुमार मिश्रा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र कुमार मिश्रा (45), पुत्र विद्या प्रसाद मिश्रा, निवासी भीटहा, थाना उरुवा के रूप में हुई है। बताया गया कि महेंद्र कुमार मिश्रा महिमार्ट में रहकर पंडिताई का कार्य करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक तेज गति से आ रहा था और उसने दोपहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महेंद्र कुमार मिश्रा सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया और स्कूटी सवार युवकों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सिक्टौर बाजार में दोपहिया और स्कूटी की भीषण टक्कर, इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत


गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर बाजार में रविवार की रात करीब 9:30 बजे दोपहिया वाहन और स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोपहिया चालक महेंद्र कुमार मिश्रा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान महेंद्र कुमार मिश्रा (45), पुत्र विद्या प्रसाद मिश्रा, निवासी भीटहा, थाना उरुवा के रूप में हुई है। बताया गया कि महेंद्र कुमार मिश्रा महिमार्ट में रहकर पंडिताई का कार्य करते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक तेज गति से आ रहा था और उसने दोपहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महेंद्र कुमार मिश्रा सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया और स्कूटी सवार युवकों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • पडरौना में धनतेरस से पहले दिवाली जैसा ऑफर - 10 ग्राम सोना खरीदने पर 10 ग्राम चांदी फ्री। अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर पडरौना के पी डी मॉल स्थित लक्ष्मी नारायण द ज्वैलरी शॉप अपने ग्राहकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा बंपर ऑफर लेकर आया है। लक्ष्मी नारायण द ज्वैलरी शॉप के अर्जुन जी ने बताया है कि दिनांक 25 और 26 सितंबर को पी डी मॉल में विशेष योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत 10 ग्राम सोने की खरीददारी पर 10 ग्राम चांदी के गहने बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे। यह ऑफर अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व को और भी खास बनाने के लिए लाया गया है। सोने-चांदी के बढ़ते दामों के बीच ग्राहकों को शुद्धता के साथ बेहतरीन डिजाइन और आकर्षक ऑफर मिलना किसी त्योहार से कम नहीं। अर्जुन जी ने बताया है कि उनके यहां हॉलमार्क ज्वैलरी, शादी-विवाह के लेटेस्ट डिजाइन के हार, चूड़ी, अंगूठी, पायल और चांदी के सिक्के, मूर्ति व बर्तन का विशाल कलेक्शन उपलब्ध है। ऑफर सिर्फ 2 दिन के लिए है, इसलिए जल्द आएं और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।
    1
    पडरौना में धनतेरस से पहले दिवाली जैसा ऑफर - 10 ग्राम सोना खरीदने पर 10 ग्राम चांदी फ्री।
अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर पडरौना के पी डी मॉल स्थित लक्ष्मी नारायण द ज्वैलरी शॉप अपने ग्राहकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा बंपर ऑफर लेकर आया है।
लक्ष्मी नारायण द ज्वैलरी शॉप के अर्जुन जी ने बताया है कि दिनांक 25 और 26 सितंबर को पी डी मॉल में विशेष योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत 10 ग्राम सोने की खरीददारी पर 10 ग्राम चांदी के गहने बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे।
यह ऑफर अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व को और भी खास बनाने के लिए लाया गया है। सोने-चांदी के बढ़ते दामों के बीच ग्राहकों को शुद्धता के साथ बेहतरीन डिजाइन और आकर्षक ऑफर मिलना किसी त्योहार से कम नहीं।
अर्जुन जी ने बताया है कि उनके यहां हॉलमार्क ज्वैलरी, शादी-विवाह के लेटेस्ट डिजाइन के हार, चूड़ी, अंगूठी, पायल और चांदी के सिक्के, मूर्ति व बर्तन का विशाल कलेक्शन उपलब्ध है। ऑफर सिर्फ 2 दिन के लिए है, इसलिए जल्द आएं और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुकेश सहनी का कौशाम्बी में बड़ा ऐलान!‘आरक्षण नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं’ | निषाद आरक्षण पर बड़ा बयान
    1
    मुकेश सहनी का कौशाम्बी में बड़ा ऐलान!‘आरक्षण नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं’ | निषाद आरक्षण पर बड़ा बयान
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कॉस्मेटिक दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, महिला ने पांच लोगों पर मारपीट व धमकी देने बिल्थरारोड, बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिठूआ निवासी ज्योति सिंह ने पांच लोगों पर अपनी बीबीडी स्मार्ट बाजार के ऊपरी तल पर स्थित कॉस्मेटिक दुकान में तोड़फोड़, मारपीट, बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को उभांव थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार ज्योति सिंह के पति अभिषेक मद्धेशिया नगर के बीबीड़ी मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि रविवार के पूर्वाहन 11 बजे प्रवीण कुमार गुप्ता ने दुकान का सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और दुकान में ताला लगा दिया। इसके बाद प्रवीण कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, आशीष जायसवाल, राहुल और राकेश उर्फ राजू दुकान पर पहुंचे और कथित रूप से मारपीट व बदसलूकी करने लगे।पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसे और उसके पति को जबरन अपने कार्यालय में ले गए तथा दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। महिला ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति के साथ मारपीट की गई तथा दोनों को कई घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने मोबाइल से वीडियो बनाने और समझौता पत्र लिखने की शर्त रखी तथा ऐसा नहीं करने पर छोड़ने से इनकार किया। महिला और उसके पति का आरोप है कि समझौता लिखकर हस्ताक्षर कराने के बाद छोड़ा गया। महिला ने बताया कि घटना में उसे और उसके पति को चोटें भी आई हैं। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    3
    कॉस्मेटिक दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, महिला ने पांच लोगों पर मारपीट व धमकी देने 
बिल्थरारोड, बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिठूआ निवासी ज्योति सिंह ने पांच लोगों पर अपनी बीबीडी स्मार्ट बाजार के ऊपरी तल पर स्थित कॉस्मेटिक दुकान में तोड़फोड़, मारपीट, बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को उभांव थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार ज्योति सिंह के पति अभिषेक मद्धेशिया नगर के बीबीड़ी मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि रविवार के पूर्वाहन 11 बजे प्रवीण कुमार गुप्ता ने दुकान का सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और दुकान में ताला लगा दिया। इसके बाद प्रवीण कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, आशीष जायसवाल, राहुल  और राकेश उर्फ राजू दुकान पर पहुंचे और कथित रूप से मारपीट व बदसलूकी करने लगे।पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसे और उसके पति को जबरन अपने कार्यालय में ले गए तथा दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। महिला ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति के साथ मारपीट की गई तथा दोनों को कई घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने मोबाइल से वीडियो बनाने और समझौता पत्र लिखने की शर्त रखी तथा ऐसा नहीं करने पर छोड़ने से इनकार किया।  महिला और उसके पति का आरोप है कि समझौता लिखकर हस्ताक्षर कराने के बाद छोड़ा गया। महिला ने बताया कि घटना में उसे और उसके पति को चोटें भी आई हैं। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    3 hrs ago
  • बी आर डी पीजी कॉलेज देवरिया में 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन, महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन* देवरिया: बी आर डी पी जी कॉलेज, देवरिया के उद्यान विज्ञान विभाग और राजकीय फल संरक्षण केंद्र देवरिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित15 दिवसीय फल, सब्जी संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं के द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पाद जैसे जैम, जैली, आमला अचार, नीबू स्क्वैश, टमाटर चटनी, सॉस, मुरब्बा इत्यादि का परीक्षण कर ग्रेडिंग, पैकेजिंग और लेबलिंग कर मार्किंग की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने 15 दिनों में आयोजित सैद्धान्तिक और प्रायोगिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत व्यख्यान दिया और सभी प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं को प्रॉसेसिंग, वैल्यू एडिशन और परिरक्षण की विभिन्न सिखाई गयी विधियों को जीवन मे रोज़गार के अवसर और उद्दमी बनने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ विवेक कुमार सिंह ने सभी प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फ़ूड प्रोसेसिंग में अन्य देशों के मुकाबले अभी बहुत पीछे है, हम उक्त प्रायोगिक विधियों के माध्यम से एक नई फ़ूड प्रोसेसिंग क्रांति को जन्म दे सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर हरिशंकर गोविंद राव ने सभी प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन के माध्यम से हम स्वयं रोजगार के सुनहरे अवसर सृजित कर सकते है। आज की शिक्षा पद्धति केवल रोजगार प्राप्त करने तक ही सीमित नही होनी चाहिए बल्कि सफल उद्दमी बनने की भी होनी चाहिए है। फ़ूड न्यूट्रिशन के अनुपात को बनाये रखने के लिए हमें फ़ूड प्रोसेस्ड उत्पादों को भी चलन में लाना होगा। जहाँ फल और सब्जियां आसानी से नही मिलती वहा ऐसे उत्पादों की माँग हमेंशा आपूर्ति से ज्यादा रहती है। कार्यक्रम का संचालन कौशल प्रताप और रिया राव ने किया, धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर सतेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ धीरज वर्मा, सिंपल, अल्पना, कल्पना, आँशु, दीप माला, यास्मीन, रुपाली, अंजली, कोमल, अस्वनी, विशाल, महेंद्र, रोहन, अवनीश, सोनू, अनूप, जूही, चाहत, अंकिता, सुहानी, अंजीता इत्यादि उपस्थित रही।
    1
    बी आर डी पीजी कॉलेज देवरिया में 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन, महाविद्यालय के शिक्षकों  एवं छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
15 दिवसीय फल संरक्षण प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन* 
देवरिया: बी आर डी पी जी कॉलेज, देवरिया के उद्यान विज्ञान विभाग और राजकीय फल संरक्षण केंद्र देवरिया के संयुक्त तत्वाधान में  आयोजित15 दिवसीय फल, सब्जी संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं के द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पाद जैसे जैम, जैली, आमला अचार, नीबू स्क्वैश, टमाटर चटनी, सॉस, मुरब्बा इत्यादि का परीक्षण कर ग्रेडिंग, पैकेजिंग और लेबलिंग कर मार्किंग की गई। 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने 15 दिनों में आयोजित सैद्धान्तिक और प्रायोगिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत व्यख्यान दिया और सभी प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं को प्रॉसेसिंग, वैल्यू एडिशन और परिरक्षण की विभिन्न सिखाई गयी विधियों को जीवन मे रोज़गार के अवसर और उद्दमी बनने के लिए आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ विवेक कुमार सिंह ने सभी प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फ़ूड प्रोसेसिंग में अन्य देशों के मुकाबले अभी बहुत पीछे है, हम उक्त प्रायोगिक विधियों के माध्यम से एक नई फ़ूड प्रोसेसिंग क्रांति को जन्म दे सकते है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर हरिशंकर गोविंद राव ने सभी प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन के माध्यम से हम स्वयं रोजगार के सुनहरे अवसर सृजित कर सकते है। आज की शिक्षा पद्धति केवल रोजगार प्राप्त करने तक ही सीमित नही होनी चाहिए बल्कि सफल उद्दमी बनने की भी होनी चाहिए है। फ़ूड न्यूट्रिशन के अनुपात को बनाये रखने के लिए हमें फ़ूड प्रोसेस्ड उत्पादों को भी चलन में लाना होगा। जहाँ फल और सब्जियां आसानी से नही मिलती वहा ऐसे उत्पादों की माँग हमेंशा आपूर्ति से ज्यादा रहती है। 
कार्यक्रम का संचालन  कौशल प्रताप और रिया राव ने किया, धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर सतेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ धीरज वर्मा, सिंपल, अल्पना, कल्पना, आँशु, दीप माला, यास्मीन, रुपाली, अंजली, कोमल, अस्वनी, विशाल, महेंद्र, रोहन, अवनीश, सोनू, अनूप, जूही, चाहत, अंकिता, सुहानी, अंजीता इत्यादि उपस्थित रही।
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शिवपाल सिंह यादव का आगमन कल,देवरिया में 22 सितंबर को होगी स्व. मोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा देवरिया। समाजवादी चिंतक, विचारक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहन सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर देवरिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को सुबह 10 बजे बी.आर.डी. बी.डी.पी.जी. कॉलेज,आश्रम बरहज, देवरिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव शामिल होंगे। आयोजन में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम के आयोजकों ने शिवपाल सिंह यादव के देवरिया आगमन पर स्वागत की बात कही है।
    2
    शिवपाल सिंह यादव का आगमन कल,देवरिया में 22 सितंबर को होगी स्व. मोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा
देवरिया। समाजवादी चिंतक, विचारक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहन सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर देवरिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को सुबह 10 बजे बी.आर.डी. बी.डी.पी.जी. कॉलेज,आश्रम बरहज, देवरिया में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव शामिल होंगे। आयोजन में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी।
कार्यक्रम के आयोजकों ने शिवपाल सिंह यादव के देवरिया आगमन पर स्वागत की बात कही है।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • मेस में बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, हॉस्टल, कक्षाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा मऊ । जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, हॉस्टल मेस, रसोईघर सहित परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वर्तमान में विद्यालय में परीक्षाएं संचालित हो रही थीं। जिलाधिकारी ने परीक्षा में उपरांत विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के उपरांत मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल ने परिसर के अंदर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा विद्यालय परिसर की सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से दुरुस्त रखी जाएं।
    3
    मेस में बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, हॉस्टल, कक्षाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मऊ । जिलाधिकारी  आनंद वर्द्धन ने पीएम  जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, हॉस्टल मेस, रसोईघर सहित परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
वर्तमान में विद्यालय में परीक्षाएं संचालित हो रही थीं। जिलाधिकारी ने परीक्षा में उपरांत विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के उपरांत मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल ने परिसर के अंदर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा विद्यालय परिसर की सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से दुरुस्त रखी जाएं।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.