गायघाट में राशन कोटे की दुकान का निर्विरोध चयन, छाया रानी को मिली जिम्मेदारी पडरौना-कुशीनगर विकास खंड पडरौना अंतर्गत ग्राम सभा जंगल गायघाट में रिक्त चल रही राशन की दुकान के चयन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। मानव स्वयं सहायता समूह की छाया रानी का एकमात्र आवेदन आने पर ग्रामीणों की सहमति से उनका निर्विरोध चयन किया गया।राशन की दुकान के चयन को लेकर गत 9 सितंबर को पंचायत भवन पर पहली बैठक आयोजित की गई थी। उस दौरान शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की ओर से शांति कुशवाहा तथा मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी प्रत्याशी थीं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों के बीच आपसी बहस होने के कारण चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद सोमवार, 21 सितंबर को पंचायत भवन पर दोबारा चयन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान केवल मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी का आवेदन प्राप्त हुआ। करीब एक घंटे तक दूसरे आवेदन का इंतजार किया गया, लेकिन कोई अन्य आवेदन नहीं आने पर ग्रामीणों की सहमति से छाया रानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत पडरौना सतीश चंद्र राय, ग्राम पंचायत सचिव विनोद यादव, अशोक सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा, पूर्व प्रधान तेजप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, छट्ठू राजभर, नंदलाल चौहान, शारदा गोंड, उमेश शर्मा, मदन राजभर, बिट्टू राजभर, बबिता चौहान, किरन बाला, हेमंती और आंचल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव के साथ गोविंद, बालेंदु कुमार पाल और उद्यम सिंह भी मौजूद रहे।

- देवरिया में आज धूमधाम से की जा रही है गणेश प्रतिमा की विसर्जन देवरिया में आज धूमधाम से की जा रही है गणेश प्रतिमा की विसर्जन वहीं लाखों श्रद्धालु गणेश प्रतिमा के विसर्जन में शामिल प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की चाक- चौबंद व्यवस्था1
- स्वच्छ जल का नारा पूरी तरह फेल नगर पंचायत चौक में, वाटर RO की मशीने काफ़ी दिनों से खराब पड़ी हुई हैं कोई भी जिम्मेदार इसपर ध्यान नही दे रहा है नगर पंचायत चौक में, वाटर RO की मशीने काफ़ी दिनों से खराब पड़ी हुई हैं कोई भी जिम्मेदार इसपर ध्यान नही दे रहा है2
- भाजपा विधायक विनय बिहारी के बगावती तेवर! सम्राट चौधरी की सरकार पर उठाए सवाल? कर्जा खाकर विकास कैसे करेंगे? 🔥 बीजेपी विधायक विनय बिहारी के बयान ने बिहार की राजनीति में चर्चा तेज कर दी है। चुनाव में पैसे बांटने का आरोप और सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा— “कर्जा खाकर विकास कैसे करेंगे?” इस बयान में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी जिक्र है। आखिर विधायक विनय बिहारी ने क्या कहा? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share 🔁 और चैनल को Subscribe 🔔 जरूर करें। नोट: वीडियो में लगाए गए आरोपों और बयानों की पुष्टि के लिए संबंधित आधिकारिक जानकारी भाजपा विधायक विनय बिहारी के बगावती तेवर! सम्राट चौधरी की सरकार पर उठाए सवाल? कर्जा खाकर विकास कैसे करेंगे? 🔥 बीजेपी विधायक विनय बिहारी के बयान ने बिहार की राजनीति में चर्चा तेज कर दी है। चुनाव में पैसे बांटने का आरोप और सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा— “कर्जा खाकर विकास कैसे करेंगे?” इस बयान में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी जिक्र है। आखिर विधायक विनय बिहारी ने क्या कहा? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share 🔁 और चैनल को Subscribe 🔔 जरूर करें। नोट: वीडियो में लगाए गए आरोपों और बयानों की पुष्टि के लिए संबंधित आधिकारिक जानकारी देखें।1
- सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर दिनदहाड़े चार पहिया वाहन में जबरन अपहरण की अफवाह फैलाई गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर जिसमें जनपद देवरिया के थाना कोतवाली में दिनदहाड़े चार पहिया वाहन में जबरन अपहरण की अफवाह फैलाई गई थी। जिसके संबंध में जाँच से स्पष्ट हुआ कि यह अपहरण का प्रकरण नहीं है, बल्कि दो पक्षों में पैसे के लेन-देन के संबंध में आपसी विवाद है। दोनों पक्षों को कोतवाली पुलिस द्वारा थाने लाया गया। शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा धारा 170 BNSS के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। प्रथम पक्ष को हिदायत दी गई कि बकाया राशि के लिए थाने पर लिखित प्रार्थना-पत्र देकर विधिक कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें। कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नही है। संजय कुमार रेड्डी क्षेत्राधिकारी1
- जिस दिन चुनाव की तारीख आएगी, उसी दिन BJP हार जाएगी" - अखिलेश यादव* लखनऊ।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन चुनाव की तारीख आएगी, उसी दिन बीजेपी हार जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।1
- दिनदहाड़े अपहरण की खबर से मचा हड़कंप, जांच में सामने आया सच!1
- थावे में पार्किंग के नाम पर जबरन वसूली, बाइक के ₹30 और कार के ₹100 का खेल ! थावे में गुंडा टैक्सः सड़क पर पैर रखते ही शुरू होती है वसूली, पर्यटकों में भारी आक्रोश ! #ThaweMandir #ParkingMafia #Gopalganj Police#GundarajInBihar प्रशासन का ध्यान #ActionOnParkingMafia1
- बी आर डी पीजी कॉलेज देवरिया में 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन, महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन* देवरिया: बी आर डी पी जी कॉलेज, देवरिया के उद्यान विज्ञान विभाग और राजकीय फल संरक्षण केंद्र देवरिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित15 दिवसीय फल, सब्जी संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं के द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पाद जैसे जैम, जैली, आमला अचार, नीबू स्क्वैश, टमाटर चटनी, सॉस, मुरब्बा इत्यादि का परीक्षण कर ग्रेडिंग, पैकेजिंग और लेबलिंग कर मार्किंग की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने 15 दिनों में आयोजित सैद्धान्तिक और प्रायोगिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत व्यख्यान दिया और सभी प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं को प्रॉसेसिंग, वैल्यू एडिशन और परिरक्षण की विभिन्न सिखाई गयी विधियों को जीवन मे रोज़गार के अवसर और उद्दमी बनने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ विवेक कुमार सिंह ने सभी प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फ़ूड प्रोसेसिंग में अन्य देशों के मुकाबले अभी बहुत पीछे है, हम उक्त प्रायोगिक विधियों के माध्यम से एक नई फ़ूड प्रोसेसिंग क्रांति को जन्म दे सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर हरिशंकर गोविंद राव ने सभी प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन के माध्यम से हम स्वयं रोजगार के सुनहरे अवसर सृजित कर सकते है। आज की शिक्षा पद्धति केवल रोजगार प्राप्त करने तक ही सीमित नही होनी चाहिए बल्कि सफल उद्दमी बनने की भी होनी चाहिए है। फ़ूड न्यूट्रिशन के अनुपात को बनाये रखने के लिए हमें फ़ूड प्रोसेस्ड उत्पादों को भी चलन में लाना होगा। जहाँ फल और सब्जियां आसानी से नही मिलती वहा ऐसे उत्पादों की माँग हमेंशा आपूर्ति से ज्यादा रहती है। कार्यक्रम का संचालन कौशल प्रताप और रिया राव ने किया, धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर सतेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ धीरज वर्मा, सिंपल, अल्पना, कल्पना, आँशु, दीप माला, यास्मीन, रुपाली, अंजली, कोमल, अस्वनी, विशाल, महेंद्र, रोहन, अवनीश, सोनू, अनूप, जूही, चाहत, अंकिता, सुहानी, अंजीता इत्यादि उपस्थित रही।1
- अनुप्रिया पटेल का कुशीनगर जिले मे कार्यक्रम तय पदाधिकारी जुटे तैयारी मे अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी क़ो लेकर पूर्वांचल के जिलों मे दौरा तेज कर दी है देवरिया जिले मे कार्यक्रम के बाद उनकी सभा कुशीनगर जिले मे तय हो गया है, इसकी तैयारी की जिम्मेदारी प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह पटेल और डा अरुण सिंह पटेल ने संभाल ली है प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह पटेल ने देवरिया और कुशीनगर मे पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ बैठकर कर जिम्मेदारी सोपी है इस दौरान अरविन्द सिंह पटेल ने कहा की कुशीनगर देवरिया जिले मे संगठन बहुत सक्रियता से कार्य कर रहा है आने वाले कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है अक्टूबर माह मे कुशीनगर जिले मे राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम प्रतावित है आगामी विधानसभा चुनाव मे पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव मे परचम लहरएगी इस दौरान सैंकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे1