गंगापुर सिटी में अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने की प्रतिमा की साफ-सफाई, दीप प्रज्वलित कर किया नमन अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर उनकी स्मृति को सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक सशक्त, समरस एवं जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, गोपाल धामोनिया, चिरंजी लोधा, अंजू जाटव, मुकेश राजलवाड, रामबाबू शर्मा, रामजीलाल रीडर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- करौली जिले के बजरंगपुरा परीता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने तथा समाज उत्थान को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 8 जिलों के समाज बंधु एकत्रित हुए इस विशाल आमसभा में रामेश्वर जांगिड़ कलसाडा के द्वारा अध्यक्षता की गई वही जांगिड़ समाज तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परीता के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया इस विशाल आमसभा में समाज को नई दिशा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में बफर सिस्टम पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया वहीं शिक्षा और समाज के विकास को लेकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई मंच संचालन खेमराज जांगिड़ कैमला द्वारा किया गया1
- हिण्डौन अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महासचिव रहमान अब्बासी के पुत्र फैजान अब्बासी सड़क हादसे में घायल हो गया।इस्लामपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी जिससे बाइक का हैंडल टूट कर फैजान के पैर में घुस गया जिससे फैजान के पैर में गंभीर चोट पहुंची है।घायल फैजान की कुशल क्षेम जानने के लिए सोमवार सुबह 11:00 बजे विधायक अनीता जाटव ने रहमान अब्बासी के घर पहुंच कर सड़क हादसे में घायल हुए उनके पुत्र फैजान अब्बासी के हाल जाने और शीघृ स्वास्थ्य लाभ की कामना कर परिजनों को दिलासा दिया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।1
- कला, संस्कृति और प्राचीन विरासत को संवारने के उद्देश्य से हिन्डौन सिटी में 'अनमोल विरासत फाउंडेशन' द्वारा एक शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन प्रहलाद कुंड स्थित भगवान नृसिंह जी मंदिर पर किया गया जिसमें बनारस घराने के शास्त्रीय गायक वरुण मिश्रा द्वारा शास्त्रीय संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।1
- Post by Mohammed Iqbal Khan3
- हिण्डोन सोमवार ग्यारस के दिन भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभा तिवाड़ी ने खाटू श्याम जी किये दर्शन शादी की 26वीं वर्षगांठ पर भाजपा नेता मनोज तिवाड़ी और खेड़ा मंडल मंत्री शोभा तिवाड़ी को खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट और कई महिला और गणमान्य लोगों ने घर पर जाकर शुभकामनाएं दी है3
- भीषण आग का कहर: भामूवास में 5 पाटोलपोश राख लालसोट उपखंड के भामूवास गांव में रविवार दोपहर भीषण आग से भारी नुकसान हुआ। आग में 5 पाटोलपोश जलकर राख हो गए और 7 बकरियां जिंदा जल गईं। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैली, जिससे लाखों रुपये की नकदी, जेवरात, अनाज व घरेलू सामान नष्ट हो गया। दमकल टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया, पीड़ित परिवारों को सहायता का इंतजार है।2
- Post by Anil Kumar journalist1
- करौली जिले के बजरंगपुरा परीता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने तथा समाज उत्थान को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 8 जिलों के समाज बंधु एकत्रित हुए इस विशाल आमसभा में रामेश्वर जांगिड़ कलसाडा के द्वारा अध्यक्षता की गई वही जांगिड़ समाज तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परीता के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया इस विशाल आमसभा में समाज को नई दिशा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में बफर सिस्टम पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया वहीं शिक्षा और समाज के विकास को लेकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई1
- करौली जिले की ग्राम पंचायत कुंजेला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान करीब 123 लोगों की टीबी, मधुमेह, रक्तचाप, एनीमिया, बलगम जांच, छाती का एक्स-रे तथा वजन आदि की समग्र जांच की गई।2