Shuru
Apke Nagar Ki App…
S NEWS UP Digital – मदद की मुहिम रोते हुए चेहरे पर मुस्कान है लाना 🪔 दीपावली पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक मिठाई पहुँचाने की जनसेवा पहल। आप और हम मिलकर एक ऐसे समाज की स्थापना करें जिसमें लोगों का दर्द बांटा जा सके
RAMA SHANKAR SHUKLA
S NEWS UP Digital – मदद की मुहिम रोते हुए चेहरे पर मुस्कान है लाना 🪔 दीपावली पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक मिठाई पहुँचाने की जनसेवा पहल। आप और हम मिलकर एक ऐसे समाज की स्थापना करें जिसमें लोगों का दर्द बांटा जा सके
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दीपावली पर दिव्य रोशनी से जगमगाया केदारनाथ धाम दीवाली के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में भव्य संध्याकालीन आरती हुई। दीपों की रोशनी और भक्ति के माहौल में बाबा केदार का धाम बेहद मनमोहक नजर आया। दीपावली पर दिव्य रोशनी से जगमगाया केदारनाथ धाम दीवाली के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में भव्य संध्याकालीन आरती हुई। दीपों की रोशनी और भक्ति के माहौल में बाबा केदार का धाम बेहद मनमोहक नजर आया।1
- S NEWS UP Digital – मदद की मुहिम रोते हुए चेहरे पर मुस्कान है लाना 🪔 दीपावली पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक मिठाई पहुँचाने की जनसेवा पहल। आप और हम मिलकर एक ऐसे समाज की स्थापना करें जिसमें लोगों का दर्द बांटा जा सके1
- दलित बस्ती में आग लगने से मची अफरा तफरी। घर का सामान जलकर हुआ राख दलित बस्ती में आग लगने से मची अफरा-तफरी। रामखेलावन का छप्पर जलकर राख। प्रतापगढ़ के सरखेलपुर गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दलित बस्ती में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले रामखेलावन के घर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। छप्पर के नीचे रखा खाट, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।1
- दीपावली पर्व पर एलायंस क्लब ने वृद्धाश्रम में बाटी खुशियां वृद्ध दादा-दादी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारा संकल्प:- रोशनलाल उमरवैश्य प्रतापगढ़ दीपावली के अवसर पर आज वृद्धाश्रम महुली में वृद्धजनों को दीपावली से संबंधित लाई, चूरा, खिलौना, गट्टा, मिठाई आदि उपहार देकर कर दीपावली की खुशियां साझा की गई। इस अवसर पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें फल मिष्ठान वितरण करते हुए कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका आशीर्वाद ही हमारे जीवन का सबसे बड़ी पूंजी है। जो सदैव हमें सही राह दिखाती है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृद्धजनों के साथ दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार दिए और कहा कि यहां रह रहे 80 दादा-दादी का आशीर्वाद हमें सदैव मिलता रहता है। जिससे मैं कुछ करने की कोशिश कर पाता हूं। मेरा संकल्प है यहां रह रहे वृद्ध दादा-दादी को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए। मैं सदैव इनकी सेवा करता रहूंगा। वृद्धाश्रम के प्रबंधक अम्बिका प्रसाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी वृद्धजन दीपावली का त्यौहार बड़े हर्शोल्लास से मना रहे हैं। हम सब का प्रयास है कि इन्हें किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए।इस अवसर पर आदर्श कुमार, विवेक यादव,धर्मेंद्र कुमार,अमित कुमार,अतुल कुमार, साक्षी मिश्रा,प्राची गुप्ता,पीहू आदि उपस्थित रहे।1
- खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज, थाना प्रभारी ने गरीबों के बीच मनाई दीपावली खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज, थाना प्रभारी ने गरीबों के बीच मनाई दीपावली संग्रामपुर- अमेठी। दीपावली का पर्व जहां हर घर में खुशियों और रोशनी का संदेश लेकर आता है, वहीं संग्रामपुर के थानाध्यक्ष संजय सिंह ने इस बार दीपावली को एक मिसाल बनाकर मनाया। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली की खुशियां बांटी और इंसानियत का फर्ज निभाया। थानाध्यक्ष संजय सिंह शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचे। वहां उन्होंने गरीब परिवारों, बुजुर्गों और बच्चों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई, मोमबत्ती, दीये व अन्य जरूरी सामान वितरित किया। सामान पाकर गरीब परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। बच्चों ने दीये जलाकर थानाध्यक्ष के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का रिश्ता सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के सुख-दुख में साथ खड़े रहना भी पुलिस का दायित्व है। वर्दी की जिम्मेदारी के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को निभाना ही सच्ची पुलिसिंग है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली पर सभी लोग अपने आसपास के जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि किसी के घर अंधेरा न रहे। थानाध्यक्ष की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार किसी थाना प्रभारी को इस तरह गरीबों के बीच आकर त्योहार मनाते देखा है। इससे पुलिस के प्रति लोगों के मन में विश्वास और सम्मान और बढ़ा है। गरीब परिवारों ने थानाध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस दीपावली उनके घरों में भी रोशनी आ गई है।1
- थाना प्रभारी संजय सिंह की पहल ने जीता दिल, जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिलाई दीपावली की मुस्कान शंकरपुर और टीकरमाफी में संग्रामपुर पुलिस ने गरीब बच्चों के बीच बांटी मिठाई, खिलौने और पटाखे, उपहार पाकर खिल उठे मासूमों के चेहरे अमेठी। दीपावली का त्योहार सिर्फ अपने घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों का उजाला भरने का पर्व है। इसी भावना को साकार करते हुए संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की। रविवार को पुलिस टीम शंकरपुर और टीकरमाफी पहुंची, जहां गरीब और जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। रविवार सुबह करीब 11 बजे थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर बच्चों को मिठाई, खिलौने, फुलझड़ियां और पटाखे वितरित किए। खाकी वर्दी में पुलिसकर्मियों को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए। जैसे ही उन्हें दीपावली के उपहार मिले, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। किसी के हाथ में मिठाई का डिब्बा था तो कोई खिलौना पाकर खुशी से झूम उठा। बच्चों ने मुस्कुराते हुए पुलिसकर्मियों का आभार जताया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों को दीपावली के महत्व और त्योहार से जुड़ी परंपराओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन महसूस कराया और त्योहार की खुशियां साझा कीं। परिवार से दूर रहकर रोशन की दूसरों की दिवाली ड्यूटी की जिम्मेदारियों के चलते कई पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहे, लेकिन उन्होंने शंकरपुर और टीकरमाफी में जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी दीपावली को यादगार बना दिया। पुलिसकर्मियों ने बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत कर खुशियों के इस पर्व पर उनके साथ समय बिताया। थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में संग्रामपुर पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिसकर्मियों ने अपने इस प्रयास से संदेश दिया कि खाकी सिर्फ कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने में भी अहम भूमिका निभाती है। पुलिस की इस मानवीय पहल ने दीपावली के अवसर पर सेवा, संवेदना और इंसानियत की सच्ची तस्वीर पेश की।1
- ghamand jativadiyon Mani vadiyon ki nafrat Hai dekhiae1
- *वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के दावों की खुली पोल* __ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्रियों में हुई जमकर मारपीट_ *वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के दावों की खुली पोल* __ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्रियों में हुई जमकर मारपीट_ मारपीट के दौरान जीआरपी के जवान रहे गैरमौजूद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो भीड़ प्रबंधन को लेकर जीआरपी करती है चाक चौबंद व्यवस्था का दावा वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन का मामला।1