logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राहगीरों के साथ लूट करने के तीन आरोपियों को मुड़भेड़ में किया गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली जनपद में राहगीरों को मदद के बहाने निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। रविवार तड़के बिधूना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के बाद गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए जबकि तीसरे आरोपी को घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया गया। सदर कोतवाली में आयोजित वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने रविवार की दोपहर 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गणेशपुर बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदनपुर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया। जिसके दौरान गपचरिया पुलिया के पास उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें जितेंद्र उर्फ मोटा और राजकपूर गिहार के पैर में गोली लग गई। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं तीसरे आरोपी प्रदीप कंजड़ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी कन्नौज जनपद के तिर्वा क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाता था और सुनसान जगह पर ले जाकर उनकी जेब साफ कर देता था। हाल ही में 27 अप्रैल को बांधमऊ चौराहे पर एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी की घटना को भी इन्हीं आरोपियों ने अंजाम दिया था। जिसका अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, 16 हजार रुपये नकद, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। जितेंद्र पर 12, राजकपूर पर 23 और प्रदीप पर 4 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इस सफल ऑपरेशन में बिधूना थाना प्रभारी, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और चोरी की गई बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

2 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

राहगीरों के साथ लूट करने के तीन आरोपियों को मुड़भेड़ में किया गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली जनपद में राहगीरों को मदद के बहाने निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। रविवार तड़के बिधूना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के बाद गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए जबकि तीसरे आरोपी को घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया गया। सदर कोतवाली में आयोजित वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने रविवार की दोपहर 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गणेशपुर बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदनपुर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया। जिसके दौरान गपचरिया पुलिया के पास उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें जितेंद्र उर्फ मोटा और राजकपूर गिहार के पैर में गोली लग गई। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं तीसरे आरोपी प्रदीप कंजड़ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी कन्नौज जनपद के तिर्वा क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाता था और सुनसान जगह पर ले जाकर उनकी जेब साफ कर देता था। हाल ही में 27 अप्रैल को बांधमऊ चौराहे पर एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी की घटना को भी इन्हीं आरोपियों ने अंजाम दिया था। जिसका अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, 16 हजार रुपये नकद, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। जितेंद्र पर 12, राजकपूर पर 23 और प्रदीप पर 4 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इस सफल ऑपरेशन में बिधूना थाना प्रभारी, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और चोरी की गई बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by umar quraishi
    1
    Post by umar          quraishi
    user_    umar          quraishi
    umar quraishi
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • *औरैया पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़।*
    1
    *औरैया पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़।*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 अभियुक्तों से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एएसपी ने किया बड़ा खुलासा। औरैया। जिले के थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा राहगीरों के साथ टप्पेबाजी कर जेब काटने की घटना कारित करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड के पश्चात गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बड़ा खुलासा रविवार को किया है।
    1
    अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 अभियुक्तों से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एएसपी ने किया बड़ा खुलासा।
औरैया। जिले के थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा राहगीरों के साथ टप्पेबाजी कर जेब काटने की घटना कारित करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड के पश्चात गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बड़ा खुलासा रविवार को किया है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शामली पुलिस की बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार थाना बाबरी पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई हाईटेंशन विद्युत तार चोरी करने वाला संगठित गिरोह दबोचा कब्जे से 23 बंडल बिजली के तार बरामद 02 बोलेरो पिकअप, छोटा हाथी व अर्टिगा सहित कई वाहन जब्त चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद कई राज्यों में सक्रिय था यह शातिर गिरोह पुलिस अधीक्षक शामली ने दी कार्रवाई की पूरी जानकारी गिरोह लंबे समय से दे रहा था घटनाओं को अंजाम आगे की पूछताछ में और खुलासों की संभावना
    1
    शामली पुलिस की बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार
थाना बाबरी पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई
हाईटेंशन विद्युत तार चोरी करने वाला संगठित गिरोह दबोचा
कब्जे से 23 बंडल बिजली के तार बरामद
02 बोलेरो पिकअप, छोटा हाथी व अर्टिगा सहित कई वाहन जब्त
चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद
कई राज्यों में सक्रिय था यह शातिर गिरोह
पुलिस अधीक्षक शामली ने दी कार्रवाई की पूरी जानकारी
गिरोह लंबे समय से दे रहा था घटनाओं को अंजाम
आगे की पूछताछ में और खुलासों की संभावना
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद में राहगीरों को मदद के बहाने निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। रविवार तड़के बिधूना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के बाद गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए जबकि तीसरे आरोपी को घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया गया। सदर कोतवाली में आयोजित वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने रविवार की दोपहर 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गणेशपुर बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदनपुर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया। जिसके दौरान गपचरिया पुलिया के पास उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें जितेंद्र उर्फ मोटा और राजकपूर गिहार के पैर में गोली लग गई। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं तीसरे आरोपी प्रदीप कंजड़ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी कन्नौज जनपद के तिर्वा क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाता था और सुनसान जगह पर ले जाकर उनकी जेब साफ कर देता था। हाल ही में 27 अप्रैल को बांधमऊ चौराहे पर एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी की घटना को भी इन्हीं आरोपियों ने अंजाम दिया था। जिसका अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, 16 हजार रुपये नकद, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। जितेंद्र पर 12, राजकपूर पर 23 और प्रदीप पर 4 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इस सफल ऑपरेशन में बिधूना थाना प्रभारी, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और चोरी की गई बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।
    1
    जनपद में राहगीरों को मदद के बहाने निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। रविवार तड़के बिधूना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के बाद गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए जबकि तीसरे आरोपी को घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया गया।
सदर कोतवाली में आयोजित वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने रविवार की दोपहर 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गणेशपुर बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदनपुर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया। जिसके दौरान गपचरिया पुलिया के पास उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें जितेंद्र उर्फ मोटा और राजकपूर गिहार के पैर में गोली लग गई। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं तीसरे आरोपी प्रदीप कंजड़ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी कन्नौज जनपद के तिर्वा क्षेत्र के निवासी हैं।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाता था और सुनसान जगह पर ले जाकर उनकी जेब साफ कर देता था। हाल ही में 27 अप्रैल को बांधमऊ चौराहे पर एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी की घटना को भी इन्हीं आरोपियों ने अंजाम दिया था। जिसका अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, 16 हजार रुपये नकद, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। जितेंद्र पर 12, राजकपूर पर 23 और प्रदीप पर 4 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
इस सफल ऑपरेशन में बिधूना थाना प्रभारी, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और चोरी की गई बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया,फफूंद शनिवार को ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया फफूँद शरीफ के सज्जादा नशीन सैयद अख़्तर मियां चिश्ती के छोटे भाई सैयद अनवर मियां चिश्ती उर्फ हाजी मियां का 70 वर्ष की आयु में इंतिक़ाल हो गया था जिसकी खबर फैलते ही नगर व क्षेत्र के अलावा पूरे जनपद भर में शोक की लहर दौड़ गयी और दूर दराज से लोग आस्ताना आलिया पहुँचे और परिवार वालों से मिलकर दुःख ज़ाहिर करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की। हाजी अनवर मियां चिश्ती आस्ताना आलिया समदिया के अज़ीम और बावक़ार शख्सियत थे जो मदरसा जामिया समदिया फफूँद शरीफ के पूर्व प्रबन्धक थे आपका का नाम उत्तर प्रदेश के अलावा हिंदुस्तान के अन्य राज्यों में एक अज़ीम शख्सियत की हैसियत से लिया जाता है।हज़रत अपनी सादगी,इल्म,तक़वा और इंसानियत के नाम से जाने जाते थे।जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी दीन की ख़िदमत और समाज की बेहतरी में गुज़ार दी।आप बहुत बड़े आलिम थे और दीनी व दुनियावी तालीम को घर घर तक पहुंचाकर लोगों को शिक्षित करना आपका सपना था, जिसका जीता जागता उदाहरण मदरसा जामिया समदिया व यूपी बोर्ड द्वारा संचलित समदिया हाई स्कूल व अन्य संस्थाएं हैं जिसमे आज भी सैंकड़ो बच्चे दीनी व दुनियावी तालीम को निःशुल्क हासिल कर रहे हैं।शिक्षा के मैदान में उनकी इस पहल को हमेशा याद किया जाएगा।आपके इन्तिक़ाल की खबर सुनकर सिर्फ आपके मुरीदीन ही नहीं बल्कि समाज के हर धर्म के लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।इटावा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव,ब्लॉक प्रमुख तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह चौहान,पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का,सपा नेता बाबा राम नरेश के अलावा अन्य नेताओं ने भी खानक़ाह पहुंचकर सज्जादा नशीन से मुलाकात कर दुःख व्यक्त किया।वहीं आपके आखिरी दीदार के लिए हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों से हज़ारों की संख्या में अकीदतमंदों का हुजूम देर रात तक खनक़ाह पहुंचता रहा और आपकी ज़ियारत से सरफ़राज़ होकर आपके आखिरी दर्शन किए रात साढ़े दस बजे आपके जनाज़े की नमाज़ अदा की गई आपके जनाज़े में खानक़ाह मारहरा शरीफ,बदायूँ शरीफ,कटरा शरीफ,बरेली शरीफ,खैराबाद शरीफ,कालपी शरीफ आदि ख़ानक़ाहों के सज्जादा नशीन भी शामिल हुए।शनिवार की रात आपका जनाज़ा आस्ताना आलिया से निकलकर नगर के मुख्य बाजार से होता हुआ मदरसा जामिया समदिया पहुंचा जहां नम आंखों के साथ आपको सुपुर्दे ख़ाक किया गया।आपकी अंतिम यात्रा में उत्तर प्रदेश के अलावा विभिन्न राज्यों से आये हजारों की संख्या में अकीदतमंदो का एक भारी जनसैलाब शामिल हुआ।सैयद अनवर मियां के दुनिया से रुखसत होजाने से पूरी इंसानियत को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।आपके दुनिया से रुखसत हो जाने से नगर व क्षेत्र में एक भारी दुःख का माहौल है।
    1
    औरैया,फफूंद शनिवार को  ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया फफूँद शरीफ के सज्जादा नशीन सैयद अख़्तर मियां चिश्ती के छोटे भाई सैयद अनवर मियां चिश्ती उर्फ हाजी मियां का 70 वर्ष की आयु में इंतिक़ाल हो गया था जिसकी खबर फैलते ही नगर व क्षेत्र के अलावा पूरे जनपद भर में शोक की लहर दौड़ गयी और दूर दराज से लोग आस्ताना आलिया पहुँचे और परिवार वालों से मिलकर दुःख ज़ाहिर करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की।
हाजी अनवर मियां चिश्ती आस्ताना आलिया समदिया के अज़ीम और बावक़ार शख्सियत थे जो मदरसा जामिया समदिया फफूँद शरीफ के पूर्व प्रबन्धक थे आपका का नाम उत्तर प्रदेश के अलावा हिंदुस्तान के अन्य राज्यों में एक अज़ीम शख्सियत की हैसियत से लिया जाता है।हज़रत अपनी सादगी,इल्म,तक़वा और इंसानियत के नाम से जाने जाते थे।जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी दीन की ख़िदमत और समाज की बेहतरी में गुज़ार दी।आप बहुत बड़े आलिम थे और दीनी व दुनियावी तालीम को घर घर तक पहुंचाकर लोगों को शिक्षित करना आपका सपना था, जिसका जीता जागता उदाहरण मदरसा जामिया समदिया व यूपी बोर्ड द्वारा संचलित समदिया हाई स्कूल व अन्य संस्थाएं हैं जिसमे आज भी सैंकड़ो बच्चे दीनी व दुनियावी तालीम को निःशुल्क हासिल कर रहे हैं।शिक्षा के मैदान में उनकी इस पहल को हमेशा याद किया जाएगा।आपके इन्तिक़ाल की खबर सुनकर सिर्फ आपके मुरीदीन ही नहीं बल्कि समाज के हर धर्म के लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।इटावा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव,ब्लॉक प्रमुख तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह चौहान,पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का,सपा नेता बाबा राम नरेश के अलावा अन्य नेताओं ने भी खानक़ाह पहुंचकर सज्जादा नशीन से मुलाकात कर दुःख व्यक्त किया।वहीं आपके आखिरी दीदार के लिए हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों से हज़ारों की संख्या में अकीदतमंदों का हुजूम देर रात तक खनक़ाह पहुंचता रहा और आपकी ज़ियारत से सरफ़राज़ होकर आपके आखिरी दर्शन किए रात साढ़े दस बजे आपके जनाज़े की नमाज़ अदा की गई आपके जनाज़े में खानक़ाह मारहरा शरीफ,बदायूँ शरीफ,कटरा शरीफ,बरेली शरीफ,खैराबाद शरीफ,कालपी शरीफ आदि ख़ानक़ाहों के सज्जादा नशीन भी शामिल हुए।शनिवार की रात आपका जनाज़ा आस्ताना आलिया से निकलकर नगर के मुख्य बाजार से होता हुआ मदरसा जामिया समदिया पहुंचा जहां नम आंखों के साथ आपको सुपुर्दे ख़ाक किया गया।आपकी अंतिम यात्रा में उत्तर प्रदेश के अलावा विभिन्न राज्यों से आये हजारों की संख्या में अकीदतमंदो का एक भारी जनसैलाब शामिल हुआ।सैयद अनवर मियां के दुनिया से रुखसत होजाने से पूरी इंसानियत को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।आपके दुनिया से रुखसत हो जाने से नगर व क्षेत्र में एक भारी दुःख का माहौल है।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *औरैया:महिला रोजगार के नाम पर ठगी करने वालों का पर्दाफाश*
    1
    *औरैया:महिला रोजगार के नाम पर ठगी करने वालों का पर्दाफाश*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.