Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकर नगर आलापुर क्षेत्र के ढोलबजवा बहिंगवा निवासी अजिमुलहक पप्पू अहमद की टीन सेट तेज़ हवाओं के कारण उड़ी
BALRAM
अम्बेडकर नगर आलापुर क्षेत्र के ढोलबजवा बहिंगवा निवासी अजिमुलहक पप्पू अहमद की टीन सेट तेज़ हवाओं के कारण उड़ी
More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
- Post by BALRAM1
- ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा। ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के द्वारा डीबीटी आधार लिंकिंग और केवाईसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता आलतू फालतू काम कहकर भगाने का आरोप। ग्रामीण बैंक पर तानाशाही का आरोप शाखा प्रबंधक के रवैये से उपभोक्ताओं में उबाल। संवाददाता पंकज कुमार आलापुर अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में उपभोक्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक जो ग्रामीणों के लिए सहारा होना चाहिए वहीं अब अपमान और परेशानी का केंद्र बनता जा रहा है। शाखा प्रबंधक का आक्रामक तेवर आलतू फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह का रवैया पूरी तरह असंवेदनशील और अपमानजनक है। शाखा प्रबंधक द्वारा उपभोक्ताओं का ग्रामीण बैंक में उपभोक्ता अपने बैंक खाते में डीबीटी जोड़ने आधार लिंक कराने और केवाईसी अपडेट कराने जैसे जरूरी कार्यों के लिए जब उपभोक्ता बैंक पहुंचते हैं तो उन्हें सीधे-सीधे यह कहकर भगा दिया जाता है हम आलतू-फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं।इससे साफ है कि जिम्मेदारी निभाने के बजाय अधिकारियों का रवैया टालमटोल और तानाशाही भरा है।खाते की जानकारी मांगने पर भी फटकार स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि उपभोक्ता अपने ही खाते की जानकारी मांगने में भी डर महसूस कर रहे हैं। आरोप है कि शाखा प्रबंधक सवाल पूछने पर लोगों को डांटकर बाहर निकाल देते हैं और कोई सुनवाई नहीं करते। बैंक में न व्यवस्था है न जवाबदेही सिर्फ मनमानी हावी है।सरकारी योजनाओं पर पड़ रहा असर डीबीटी और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुंचाने की सरकारी मंशा यहां धरी की धरी रह गई है। आधार लिंक और केवाईसी जैसे जरूरी काम ठप पड़े हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।जनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कर दोषी शाखा प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और कब तक आम जनता यूं ही अपमान सहती रहेगी।2
- अंबेडकरनगर हत्याकांड का अंत: पांच हत्याओं के मुख्य आरोपी का पुलिस मुठभेड़ में ढेर अंबेडकरनगर, सोमवार। जनपद के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए बहुचर्चित पांच हत्याओं के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए नेवतरिया बाईपास के पास घेराबंदी की गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उल्लेखनीय है कि 2 मई को मुरादाबाद मोहल्ले में एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों के शव घर के अंदर बिस्तर पर रक्तरंजित अवस्था में पाए गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चों की हत्या अत्यंत क्रूरता से की गई थी। घटना के बाद बच्चों की मां गासिया खातून लापता हो गई थी, जिससे संदेह की सुई उसी की ओर गई। किंतु अगले दिन उसका शव घर से कुछ दूरी पर नाले के किनारे बरामद हुआ, जिसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए। इससे प्रकरण और जटिल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच हत्या, आत्महत्या एवं साजिश सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रारंभ की थी। अब मुख्य आरोपी के मारे जाने के बाद पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है, हालांकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है।1
- अंबेडकर नगर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर आज जश्न का माहौल देखा गया। मिठाई खिलाकर बंगाल पुडुचेरी और असम में जीत हासिल करने की खुशी मनाते हुए दिखे ।1
- अंबेडकर नगर के जलालपुर क्षेत्र में छात्रों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और सभी छात्र सुरक्षित हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और क्रेन से बस को बाहर निकलवाया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।1
- अंबेडकर नगर जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखपुर पेट्रोल टंकी के पास आज सुबह-सुबह डायनेमिक स्कूल की बस छात्रों को भरकर जा रही थी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में चली गई गलीमत रही बस पलटने से बच गई नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था बस छात्रों से भरी हुई थी, सभी छात्र सुरक्षित हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्रेन के माध्यम से बस को बाहर निकलवाया। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, एक युवक की शादी एक वर्ष पहले तय हुई थी और 15 मार्च 2025 को दोनों की सगाई भी पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। लेकिन शादी के दिन युवक अपनी प्रेमिका से विवाह करने मैरिज हॉल पहुंच गया। इस बात की जानकारी जैसे ही तयशुदा दुल्हन को हुई, वह मौके पर पहुंची और 112 पुलिस को सूचना देकर शादी रुकवा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मैरिज हॉल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें गुमराह कर युवक प्रेमिका से विवाह करने की कोशिश कर रहा था। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस दोनों पक्षों और संबंधित लोगों को थाने ले गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि अगले दिन तयशुदा दुल्हन ने खुद पहल करते हुए प्रेमी युगल की शादी करवा दी।2
- Post by BALRAM2